मनोरंजन
कन्नड़ अभिनेत्री ने ससुर, पति के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
कन्नड़ अभिनेत्री चैत्रा हल्लीकेरी ने अपने ससुर और पति के खिलाफ उनके बैंक खाते के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अपनी शिकायत में, अभिनेत्री ने कहा कि दोनों ने उसे जानकारी दिए बिना उसके खाते से गोल्ड लोन लिया है।
शिकायत में कहा गया है कि साउथ इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक भी आरोपी के साथ मिला है।
चैत्रा ने आरोप लगाया कि पुलिस से संपर्क करने के बाद उसे अपने पति और ससुर से जान से मारने की धमकी मिल रही है।
पुलिस ने कहा कि इससे पहले उसने अपने पति बालाजी पोथराज के खिलाफ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
अभिनेत्री ने ‘गुरुशिशयरु’ और ‘श्री दानम्मा देवी’ फिल्मों में अभिनय किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 468, 406, 409, 420, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मैसूरु शहर की जयलक्ष्मीपुरम पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की है।
मनोरंजन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी वेब सीरीज बैन, कांग्रेस नेताओं और डीजीपी को जान से मारने की धमकी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को भारत सरकार द्वारा बैन किए जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। सरकार के इस फैसले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कई प्रमुख नेताओं और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को धमकी दी गई है।
जानकारी के अनुसार, गैंग की ओर से सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी गई है। इस घटनाक्रम के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने धमकी भरे संदेशों और कॉल्स की पुष्टि की।
बता दें कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ मामले में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 को पत्र लिखा है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर यह पत्र साझा भी किया है। इस पत्र में ओटीपी प्लेटफॉर्म से इस वेब सीरीज को रिलीज नहीं करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा, पत्र में 27.10.2025 को जारी ओटीटी दिशानिर्देशों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि अगर हम इस तरह के वेब सीरीज को रिलीज होने की करने की अनुमति देते हैं, तो इससे समाज में अपराध बढ़ने की आशंका बढ़ सकती है, जिसे देखते इसे रिलीज नहीं करने का फैसला ही सही रहेगा।
मंत्रालय ने अपने पत्र में ओटीटी प्लेटफॉर्म को जारी किए गए दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि गैंगस्टर और अपराधियों पर आधारित वेब सीरीज को रिलीज करने से पहले पूरे विवेक का इस्तेमाल करें। पत्र में आगे कहा गया कि इस तरह के वेब सीरीज में युवाओं को भ्रमित करने की पूरी क्षमता होती है, जिससे युवा गुमराह हो सकते हैं।
इसके अलावा, पंजाब पुलिस ने भी सूचित किया है कि अगर इस तरह के वेब सीरीज को रिलीज करने की अनुमति दी जाती है, तो इससे सामाजिक व्यवस्था तहस नहस हो सकती है। अपराधियों को महिमामंडित करना किसी भी समाज के लिए उचित नहीं है।
मनोरंजन
‘खलनायक रिटर्न्स’ : फिर से आ रहा ‘बल्लू बलराम’, सुभाष घई बोले- संजय दत्त फिर से साबित कर देंगे

अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर अपने खलनायक अंदाज में नजर आने वाले हैं। साल 1993 की सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ का एंटी-हीरो किरदार ‘बल्लू बलराम’ अब नए रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। फिल्म की घोषणा के बाद फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने संजय दत्त के नए किरदार का पोस्टर शेयर करते हुए खुशी जताई है।
सुभाष घई ने मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड की ओर से लिखा, “हम सभी यह देखकर बहुत खुश हैं कि हमारे प्यारे संजू ‘खलनायक रिटर्न्स’ के साथ वापस आ गए हैं। शुक्रवार को मीडिया को इसका एक जबरदस्त टीजर दिखाया गया, जिसे सबने खूब सराहा।”
उन्होंने आगे कहा कि बल्लू बलराम जैसे आइकॉनिक किरदार को दोबारा निभाना संजय दत्त के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि संजय इस बार भी अपने अभिनय से सभी को प्रभावित कर देंगे। घई ने संजय दत्त और पूरी टीम के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
संजय दत्त ने शुक्रवार को खुद ‘खलनायक रिटर्न्स’ फिल्म की आधिकारिक घोषणा की। यह फिल्म 1993 की मूल ‘खलनायक’ का नया संस्करण बताई जा रही है। मूल फिल्म में संजय दत्त ने खलनायक का रोल किया था, जो उस समय काफी चर्चित रहा था। ‘बल्लू बलराम’ का किरदार आज भी दर्शकों की याद में ताजा है। मूल फिल्म ‘खलनायक’ उस समय की कल्ट क्लासिक बन गई थी। इसमें संजय दत्त के अलावा माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म के गाने और डायलॉग आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
शुक्रवार को मुंबई में एक इवेंट के दौरान संजय दत्त ने घोषणा की कि उनकी कंपनी ‘थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स’ और अक्षा कंबोज की ‘एस्पेक्ट एंटरटेनमेंट’ ने सुभाष घई की मुक्ता आर्ट्स से क्लासिक फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल के अधिकार खरीद लिए हैं।
इवेंट में ‘खलनायक रिटर्न्स’ का छोटा टीजर भी रिलीज किया गया, जिसमें संजय दत्त अपने मशहूर किरदार ‘बल्लू बलराम’ के नए और दमदार अवतार में नजर आए।
संजय ने सुभाष घई को शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “खलनायक का सफर बहुत लंबा रहा है। सुभाष जी के बिना यह मुमकिन नहीं था। वह एक लीजेंड हैं और एंटरटेनमेंट की दुनिया के बेताज बादशाह हैं। वे इस नई फिल्म का भी हिस्सा होंगे।”
नई फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं बताई गई है।
मनोरंजन
गृहणियों को ‘घर का सुपरस्टार’ मानते हैं अक्षय कुमार, उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने की मंशा

फिल्म इंडस्ट्री को हर जॉनर की एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर गृहणियों पर फिल्म बनाने की मंशा जताई।
अक्षय कुमार ने गृहणियों को सम्मान देते हुए उन्हें ‘घर का सुपरस्टार’ का खिताब दिया। अभिनेता ने ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर यह घोषणा की। अक्षय कुमार इस शो के होस्ट हैं। शो के दौरान सेट पर ‘तुम हो ना’ नामक दूसरे रियलिटी शो की प्रतियोगी अंकिता, पूजा और दिव्या भी मौजूद थीं। उन्होंने इन तीनों महिलाओं से बातचीत करते हुए अपनी फिल्म की परिकल्पना साझा की।
अक्षय ने कहा, “बहुत समय से मैं एक फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा हूं। यह फिल्म महिलाओं पर आधारित होगी, जहां पूरी दुनिया उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है। मेरे पास इसकी पूरी स्क्रिप्ट तैयार पड़ी है। बस मैं इंतजार कर रहा हूं कि कोई इस फिल्म को बनाने के लिए तैयार हो जाए।”
अभिनेता ने बताया कि घर संभालने वाली महिलाओं की अनदेखी मेहनत को वह बड़े पर्दे पर लाना चाहते हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार होने के बावजूद अभी प्रोडक्शन और निर्देशक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने गृहणियों की ताकत, जज्बे और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को फिल्म में दिखाने की इच्छा जताई। ‘तुम हो ना’ शो में इन प्रतियोगियों की यात्रा ठीक उसी विषय को छूती है जिसे अक्षय अपनी फिल्म में पेश करना चाहते हैं। उनकी यह बात दिल को छू लेने वाली रही और सेट पर मौजूद सभी लोगों ने उनकी इस सोच का समर्थन किया।
अक्षय कुमार अब टेलीविजन पर भी सक्रिय हैं। ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के पहले सीजन की सफलता के बाद वह शो के दूसरे सीजन को होस्ट कर रहे हैं, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र10 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
