Connect with us
Tuesday,20-October-2026
ताज़ा खबर

अपराध

NHRC ने प्रयागराज हत्याकांड में संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया

Published

on

 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के खेवराजपुर गांव हत्याकांड की घटना में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

इससे पहले कांग्रेस और टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के चेयरमैन से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल एनएचआरसी में इस घटना में गम्भीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों के अनुसार, प्रयागराज (खेवराजपुर) की भयावह घटना के संबंध में हमारी पार्टी के प्रतिनिधियों द्वारा एक ज्ञापन सौंपे जाने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आखिरकार मामला दर्ज कर लिया है। हमें उम्मीद है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी।

दरअसल उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या के बाद आरोपियों ने घर में आग लगा दी थी। आरोपियों ने बड़ी बेरहमी से हत्या की थी। टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

वहीं इस हत्याकांड के बाद टीएमसी ने पिछले दिनों सांसद डोला सेन, ममता बाला ठाकुर, साकेत गोखले, ज्योत्सना मांडी और ललितेश त्रिपाठी की पांच सदस्यीय फैक्ट्स फाइंडिंग कमेटी का गठन किया था, जिसके बाद उस टीम ने खेवराजपुर गांव का दौरा किया, पीड़ितों से मुलाकात कर अब एनएचआरसी चेयरमैन के सामने अपनी मांगे रखी हैं।

टीएमसी ने बीते शुक्रवार को एनएचआरसी को दिए ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। टीएमसी सदस्यों का दावा है कि पिछले एक महीने में प्रयागराज के उस इलाके में 31 हत्याएं हुई। पत्र के अनुसार पीड़ित सुनील ने उन्हें बताया कि उसकी पत्नी और बहन के साथ दुष्कर्म किया गया था, जबकि स्थानीय पुलिस ने उसके बयान के मुताबिक शिकायत दर्ज की। यहां तक की प्राथमिकी में भी बलात्कार का जिक्र नहीं था। जबकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार रेप का आरोप लगते ही प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। पीड़ितों के परिजनों की शिकायत के बावजूद मामला प्राथमिकी में नहीं रखा गया। आरोप है कि हत्या करने वालों ने परिवार के सदस्यों की ईंट-पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या की गई थी।

खेवराजपुर गांव के दौरा करने के बाद टीएमसी और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाया था। टीएमसी प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि पुलिस पूरी तरह से मूकदर्शक बनी हुई थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के योगी सरकार पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस में एनएचआरसी से उचित कार्रवाई की मांग की थी।

अपराध

एनसीबी ने पंजाब के फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन और पिस्टल के साथ तीन को पकड़ा

Published

on

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का जिले से 1.538 किलो हेरोइन बरामद की है। इस ऑपरेशन में एक ग्लॉक पिस्टल और 3 कारतूस भी जब्त किए गए हैं। मौके से तीन लोगों को पकड़ा गया है।

एनसीबी की अमृतसर और चंडीगढ़ टीम ने एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन फाजिल्का जिले के बनवाला स्थित छाबड़ा रिसॉर्ट के पास किया गया।

पकड़े गए लोगों की पहचान जसविंदर सिंह (20), पुत्र पुष्पेंद्र सिंह, निवासी लालकुर्ती, फिरोजपुर कैंट, पंजाब; पवंदीप सिंह, पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी गांव नौशहरा पन्नुआं, जिला तरनतारन, पंजाब और एक नाबालिग के रूप में हुई है, जो फिरोजपुर कैंट, पंजाब का रहने वाला है।

इस संबंध में एनसीबी ने अपराध संख्या 28/2026 दिनांक 17.10.2026 को एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8, 21, 29 और 60 के तहत मामला दर्ज किया है।

शुरुआती जांच में इस खेप के मुख्य हैंडलर की पहचान हो गई है। पता चला है कि मुख्य हैंडलर इस समय फिरोजपुर सेंट्रल जेल में बंद है। अब एनसीबी इस पूरे नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह खेप कहां से आई और इसे किसे पहुंचाया जाना था। एनसीबी ने कहा कि ब्यूरो नशा मुक्त भारत के संकल्प के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

साथ ही एनसीबी ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। अगर किसी को नशा तस्करी के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह मानष राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1933 पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है।

Continue Reading

अपराध

अराघची और लावरोव की बैठक में परमाणु साझेदारी पर जोर, यूरोप से पश्चिम एशिया तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Published

on

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया क‍ि रूस के व‍िदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय बैठक में यूरोप से लेकर पश्चिम एशिया तक कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान परमाणु क्षेत्र में साझेदारी आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर भी जोर द‍िया गया।

विदेश मंत्री अराघची ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर बैठक की जानकारी साझा की।

अराघची ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”आज सर्गेई लावरोव का तेहरान में स्वागत किया और उनके साथ अहम बातचीत हुई। हमने यूरोप से लेकर पश्चिम एशिया तक कई मुद्दों पर चर्चा की। इसमें लेबनान, फिलिस्तीन, यूक्रेन और यमन की स्थिति भी शामिल रही।”

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ”हमने आर्थिक सहयोग बढ़ाने और परमाणु क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया। हमारे इतिहास में शायद ही कभी ऐसा समय आया हो जब ईरान और रूस के रिश्ते आज जितने करीब और मजबूत रहे हों।”

इससे पहले सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्‍क‍ियन ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाल ही में हुए घटनाक्रमों पर चर्चा की।

पेजेश्‍क‍ियन ने कहा कि तेहरान और मॉस्को के बीच हुए समझौतों और आपसी सहमतियों को तेजी से लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा, परिवहन, व्यापार और बिजली संयंत्रों से जुड़े बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना दोनों देशों के रिश्तों की प्राथमिकता है।

पेजेश्‍क‍ियन ने आगे कहा कि ईरान और रूस अपनी साझा क्षमताओं का बेहतर उपयोग करके और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों के जरिए मिलकर शांति, स्थायी सुरक्षा और बहुपक्षीय विश्व व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

बैठक के दौरान तेहरान और मॉस्को के संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही, दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Continue Reading

अपराध

राजस्थान में श्रीगंगानगर में विस्फोटक और हथियार बरामद, दो गिरफ्तार

Published

on

ARREST

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तान सीमा के पास स्थित रावला मंडी क्षेत्र से सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध विस्फोटकों और हथियारों की खेप बरामद की है। इस मामले में पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान चल रहा है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक सोमवार रात पाकिस्तान सीमा के उस पार से एक ड्रोन के जरिए यह खेप गिराई गई थी। बरामद सामान में आरडीएक्स, दो पिस्तौल, चार मैगजीन, लगभग 650 कारतूस, चार जोड़ी बैटरी और दो रिमोट-कंट्रोल डिवाइस शामिल हैं।

जब्त किए गए सामान की सही प्रकृति और मात्रा की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

यह ऑपरेशन बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ), एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और रावला पुलिस की टीमों ने चलाया। यह कार्रवाई रावला इलाके में ग्राम पंचायत 12 केएनडी के तहत ‘चक 4 केएनएम डब्ल्यू टेल’ के पास संदिग्ध पैकेट गिराए जाने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद की गई।

अधिकारियों के मुताबिक एएनटीएफ को जानकारी मिली थी कि सोमवार रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन ने नहर के पास एक खेत में तीन पैकेट गिराए थे। शुरू में शक था कि पैकेट में नशीले पदार्थ हो सकते हैं। इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की तलाशी ली और संदिग्ध पैकेट बरामद किए। बताया जा रहा है कि उनमें हथियार और विस्फोटक सामग्री थी। ऑपरेशन के दौरान दो युवकों को पकड़ा गया।

शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि एक युवक जालंधर और दूसरा पंजाब के फिरोजपुर इलाके का है। खेप से उनकी भूमिका और संबंधों की जांच की जा रही है।

एएनटीएफ के इंस्पेक्टर जनरल विकास कुमार ने कहा कि ड्रोन का इस्तेमाल करके राजस्थान में भारी मात्रा में गोला-बारूद और संदिग्ध विस्फोटक गिराए गए थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां ​​इस बात की जांच कर रही हैं कि खेप किसने भेजी थी और इसका मकसद क्या था।

पूरे मामले की जांच चल रही है और जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी सामने आएगी। आईजी ने पुष्टि की कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। यह पता लगाने के लिए खेतों, नहर के किनारों और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है कि क्या कोई और पैकेट या संदिग्ध सामान गिराया गया था।

जांचकर्ता गिरफ्तार युवकों से पूछताछ भी कर रहे हैं ताकि उनके कथित संबंधों का पता लगाया जा सके, खेप के पीछे के लोगों की पहचान की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि हथियार और विस्फोटक कहां पहुंचाए जाने थे। खबर है कि जब्त किए गए सामान की जांच करने और उसकी सही बनावट व मात्रा का पता लगाने के लिए जयपुर से एक खास टीम बुलाई गई है। सुरक्षा एजेंसियां ​​जांच कर रही हैं और आगे की जानकारी का इंतजार है।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन14 minutes ago

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा

मनोरंजन24 minutes ago

टाइगर श्रॉफ नहीं, पहले किसी और सेलिब्रिटी को मारने की थी प्लानिंग, पूछताछ में खुलासा

खेल52 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स: निरंजन मुकुंदन ने पुरुषों की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में भारत को जिताया ब्रॉन्ज मेडल

राजनीति57 minutes ago

नामांकन तिथि विवाद: वाईएसआरसीपी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

राजनीति1 hour ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पुरुष प्रधान और संविधान विरोधी संगठन : राहुल गांधी

राजनीति2 hours ago

रेस कोर्स मस्जिद विवाद: ओवैसी ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

विदेश मंत्री जयशंकर और उनके यूएई समकक्ष ने रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी बढ़ाने पर की चर्चा

व्यापार2 hours ago

ओवरसाइट बोर्ड ने मेटा की आलोचना की, कहा- चुनाव से जुड़े नियमों को लागू करने में पारदर्शिता लाना जरूरी

मनोरंजन2 hours ago

कभी पृथ्वी थिएटर में मिलते थे 50 रुपए, फिर ऐसे बने हिंदी सिनेमा के ‘रिबेल स्टार’ शम्मी कपूर

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

ली छ्यांग ने ईरान के प्रथम उप राष्ट्रपति से मुलाकात की

अपराध2 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड3 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

राजनीति1 week ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल2 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

व्यापार3 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति3 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

मनोरंजन4 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

मनोरंजन2 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

रुझान