Connect with us
Tuesday,30-June-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

यूपी चुनाव : कांग्रेस युवा घोषणा पत्र जारी, बीजेपी का विजन देश का विजन नहीं हो सकता : राहुल गांधी

Published

on

कांग्रेस ने दावा किया है कि प्रचार के दौरान वो नकारात्मक नहीं, बल्कि सकारात्मक प्रचार करेगी। हिंदुस्तान को जो मोदी सरकार ने विजन दिया था आज वो फेल हो गया है। हिंदुस्तान को विजन कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है, बीजेपी का विजन देश का विजन नहीं हो सकता। भारत में एक नई विजन के तहत काम करने की जरूरत है, उत्तरप्रदेश इसका इंतजार कर रहा है।

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने दोपहर 12 बजे प्रेसवार्ता कर दिल्ली मुख्यालय में ये घोषणा पत्र जारी किया।

राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा, “देश और उत्तरप्रदेश की समस्या हिंदुस्तान के हर युवा को मालूम है। कांग्रेस पार्टी युवाओं को भविष्य के लिए चिंतित है इसलिए एक ठोस रणनीति बनाई है। जिसके बाद ये घोषणा पत्र तैयार किया है। यूपी में पिछले 5 सालों में 16 लाख युवाओं ने रोजगार खोया है। हर दिन 880 युवा रोजगार खो रहे हैं क्योंकि देश का पूरा धन देश के बड़े उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। हिंदुस्तान को जो मोदी सरकार ने विजन दिया था आज वो फेल हो गया है। हिंदुस्तान को विजन कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है, बीजेपी का विजन देश का विजन नहीं हो सकता। शुरूआत उत्तरप्रदेश से होती है जिसके बाद पूरे देश इसके तहत आता है।”

राहुल गांधी ने कहा भारत में एक नई विजन के तहत काम करने की जरूरत है, उत्तरप्रदेश इसका इंतजार कर रहा है।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, बीजेपी की रणनीति छोटे व्यापारी को खत्म करने का है। जीएसटी -नोटबंदी लागू कर, कोरोना काल में जैसे रोजगार खत्म किया। मैं आपको कह रहा हूं कि अगर आपकी नियत ही गलत है तो आप रोजगार पैदा ही नहीं कर सकते।

प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती है। इसलिए हमने इसका नाम भर्ती विधान रखा है। हमारा ये प्रयास रहा है कि जो युवाओं की समस्याएं है उन्हें इसके मध्य से दूर की जाएगी।

प्रियंका गांधी ने कहा, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी तो शिक्षा का बजट बढ़ाया जाएगा। परीक्षा प्रक्रिया मुफ्त किया जाएगा। निषादों के लिए मत्स्य पालन, नौका व्यापार के लिए विश्व स्तरीय विद्यालय बनाया जाएगा। विश्व स्तरीय खेल अकदमी बनाई जाएगी। एक सिंगल विंडो स्कॉलरशिप खोला जाएगा।

उन्होंने कहा, युवाओं को 20 लाख नौकरी दी जाएगी, इसमें से 8 लाख पद आरक्षण के मध्य से महिलाओं को भी नौकरी मिलेगी। परीक्षाओं में घोटाले दूर किये जायेंगे। यूपी में प्राथमिक स्कूलों में 1 लाख शिक्षक की भर्ती की जाएगी। इसी तरह तमाम खाली पड़ भरे जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में फॉर्म भरने की फीस, परीक्षा स्थल तक जाने का शुल्क माफ की जाएगी। पेपर लीक को बंद किया जायेगा ताकि युवाओं को सुविधा हो सकते। आरक्षण के घोटाले रोके जायेगे, सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक नियुक्त किये जायेंगे। मत्स्य पालन, नौका व्यापार के लिए विश्व स्तरीय विद्यालय बनाया जाएगा। यूपी को नशा मुक्त करने के लिए नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे। हर साल यूथ फेस्टिवल होगा।

हालांकि अपने चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि फिलहाल उन्होंने चुनाव लड़ने को लेकर कुछ तय नहीं किया है लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि उत्तरप्रदेश चुनाव उन्हीं के चेहरे पर लड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति के आधार पर राजनीति को खत्म करना चाहती हैं।

डिजिटल प्रचार को लेकर प्रियंका ने कहा डोर-टू-डोर कैम्पेन पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। महिलाओं को तरजीह देने उन्हें शसक्त करने की दिशा में ये बड़ा कमद है। चाहे नतीजे जो भी हो महिलाएं शसक्त होंगी। अब कोई राजनीतिक दल एक गैस सिलेंडर देकर सन्तुष्ट नहीं कर सकते। महिलाओं को राजनीति में पीछे नहीं छोड़ सकते।

दरअसल कांग्रेस ने घोषणा पत्र को भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र नाम दिया है। इसमें प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पड़े 1.5 लाख पद भरने की घोषणा की गई है। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 38 हजार पद भरने का वादा किया गया है। उच्च शिक्षा और कॉलेज में खाली पड़े 8000 रिक्त पद भरने की घोषणा है। आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं के 19300 और आगनवाड़ी सहायिकाओं के 27000 रिक्त पदों को भरने की घोषणा की है।

कांग्रेस स्टार्ट एप के लिए 5 हजार करोड रूपए का सीड स्टार्ट अप फंड देगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एग्जाम फीस माफ करने का वादा किया है। कांग्रेस की 20 लाख नौकरियां देने की गारंटी, 8 लाख नौकरियां महिलाओं को दी जाएगी ये कहा गया है।

कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में युवाओं और महिलाओं पर विशेष जोर दे रही है और उसने घोषणा की है कि वह उत्तर प्रदेश में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कुछ महीने पहले लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की शुरूआत करते हुए घोषणा की थी कि विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिये जाएंगे। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 41 और उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इनमें 16 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी दूसरी सूची में भी पहली सूची की तरह महिलाओं की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है। इससे पहले पार्टी ने 13 जनवरी को 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी और उसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को अपना यूथ घोषणापत्र जारी किया। इसके अलावा शुक्रवार को पहले फेज के चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। यूपी के दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामंकन प्रक्रिया भी शुक्रवार को से शुरू हो जाएगी।

राष्ट्रीय समाचार

कर्नाटकः जंगल में ले जाकर पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या

Published

on

कर्नाटक के बीदर जिले में रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। जिले के भालकी तालुका में एक 26 साल की महिला की कथित तौर पर उसके पति ने हत्या कर दी। आरोप है कि पति के संबंध उसके घर के सामने रहने वाली एक लड़की से हो गए थे, इसलिए पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी कथित तौर पर अपनी पत्नी को भालकी तालुक के गैमुख मंदिर के पास एक जंगल वाले इलाके में ले गया और बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। हमले के बाद, उसने कथित तौर पर जांच करने वालों को गुमराह करने के लिए घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।

मृतक महिला की पहचान बीदर तालुक के होन्नीकेरी गांव की रहने वाली संजना (26) के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने संजना को उसके मायके ले जाने के बहाने जंगल वाले इलाके में चलने के लिए राजी किया। इसके बाद जंगल में उसने लोहे की रॉड से पत्नी संजना पर हमला किया और उसके सिर व गर्दन पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।

इलाज के बावजूद मंगलवार को संजना की चोटों के कारण मौत हो गई। मोर्चरी के बाहर दिल दहला देने वाले दृश्य देखने को मिले, जहां परिवार के सदस्य उसकी मौत पर शोक मना रहे थे। आरोपी की पहचान भालकी तालुक के बोलेगाओ गांव के रहने वाले भागवत ज्ञानेश्वर के तौर पर हुई है। दोनों की शादी दो साल पहले हुई थी। धनूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

इसके पहले 9 जून को कर्नाटक के मांड्या जिले में कपड़ा व्यापारी ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में राज्य सरकार की महिलाओं के लिए ‘शक्ति’ फ्री ट्रैवल स्कीम, बढ़ते कर्ज और व्यापार में नुकसान को इसकी वजह बताया गया है। मरने वालों की पहचान 65 वर्षीय प्रभाकर, उनकी पत्नी 55 वर्षीय ज्योति और उनके बेटे 30 वर्षीय संतोष के तौर पर हुई थी।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

डेयरी संस्था आविन ने दूध की किल्लत वाली खबर का किया खंडन, कहा- ऐसी खबरें पूरी तरह भ्रामक

Published

on

तमिलनाडु की राज्य संचालित डेयरी सहकारी संस्था आविन ने दूध की आपूर्ति में गिरावट संबंधी खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि चेन्नई में दूध की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में दूध की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है।

यह स्पष्टीकरण तमिलनाडु मिल्क एजेंट्स एंड वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लगाए गए उन आरोपों के बाद आया है, जिनमें कहा गया था कि निजी डेयरी कंपनियां आविन की तुलना में अधिक खरीद मूल्य देकर दूध उत्पादकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

एसोसिएशन के अनुसार, इसके कारण आविन के दूध खरीद में गिरावट आई है, जिससे कई इलाकों में दूध की आपूर्ति पर 30 प्रतिशत तक असर पड़ा है।

इन आरोपों को खारिज करते हुए आविन ने कहा कि दूध की खरीद या वितरण में किसी भी तरह की कोई बाधा नहीं आई है और चेन्नई के उपभोक्ताओं को प्रतिदिन आविन के सभी प्रकार के दूध के पैकेट बिना किसी कमी के उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

आधिकारिक बयान में आविन ने कहा कि वह वर्तमान में चेन्नई में प्रतिदिन औसतन 14.50 लाख लीटर दूध की आपूर्ति कर रहा है और अपने व्यापक वितरण नेटवर्क के माध्यम से निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है।

सहकारी संस्था ने कहा कि वह उपभोक्ताओं की मांग पूरी करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और दूध की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

बिक्री में गिरावट के दावों का जवाब देते हुए आविन ने जून महीने के दौरान दूध वितरण के तुलनात्मक आंकड़े भी जारी किए।

जारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2025 में सहकारी संस्था ने प्रतिदिन औसतन 14.46 लाख लीटर दूध की बिक्री की थी। वहीं जून 2026 में औसत दैनिक बिक्री बढ़कर 14.82 लाख लीटर पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में प्रतिदिन लगभग 36,000 लीटर अधिक है।

आविन ने कहा कि ये आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि उपभोक्ता मांग या दूध वितरण में किसी प्रकार की कोई गिरावट नहीं आई है। इसके विपरीत, मिल्क एजेंट्स एसोसिएशन द्वारा जताई गई चिंताओं के बावजूद बिक्री में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है।

डेयरी सहकारी संस्था ने आगे कहा कि आविन दूध की कमी या आपूर्ति में व्यवधान संबंधी खबरें “निराधार और भ्रामक” हैं।

संस्था ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे ऐसी खबरों से गुमराह न हों। उसने दोहराया कि पर्याप्त मात्रा में दूध उपलब्ध है और दूध वितरण का कार्य पूरी तरह सामान्य रूप से चल रहा है।

उपभोक्ताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आविन ने कहा कि निर्बाध दूध आपूर्ति उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और उसने जनता को आश्वस्त किया कि चेन्नई में सभी श्रेणियों के दूध के पैकेट बिना किसी कठिनाई के लगातार उपलब्ध रहेंगे।

सहकारी संस्था ने यह भी दोहराया कि वह दूध खरीद और वितरण की लगातार निगरानी करती रहेगी, ताकि शहर के उपभोक्ताओं को भरोसेमंद और निर्बाध दूध आपूर्ति मिलती रहे।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

भारत में अमेरिकी मिशन ने बनाया रिकॉर्ड, अमेरिका में 20.5 अरब डॉलर का निवेश जुटाया

Published

on

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने इस साल अमेरिका में 20.5 अरब डॉलर (20.5 बिलियन डॉलर) के नए निवेश आकर्षित किए हैं। इस उपलब्धि के साथ भारत में अमेरिकी मिशन निवेश बढ़ाने के मामले में दुनियाभर के सभी अमेरिकी दूतावासों में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के लीडरशिप समिट में बोलते हुए सर्जियो गोर ने कहा कि यह उपलब्धि भारत में बढ़ते भरोसे और दोनों देशों के मजबूत होते आर्थिक संबंधों का बड़ा संकेत है।

उन्होंने कहा, “हमारी सभी अमेरिकी दूतावासों के बीच एक तरह की प्रतिस्पर्धा रहती है। इस साल नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने 20.5 अरब डॉलर का नया निवेश अमेरिका तक पहुंचाया और हम बाकी सभी मिशनों से काफी आगे रहे। यह हमारे लिए बेहद गर्व और संतोष की बात है।”

सर्जियो गोर ने कहा कि आज भारत एक भरोसेमंद निवेश गंतव्य बनकर उभरा है। यही वजह है कि अमेरिकी कंपनियां भारत के साथ काम करने में पहले से ज्यादा विश्वास दिखा रही हैं।

उन्होंने बताया कि जब कोई अमेरिकी कंपनी उनसे पूछती है कि क्या भारत में निवेश करना सुरक्षित है? क्या यहां उनकी बौद्धिक संपदा (आईपी) सुरक्षित रहेगी? क्या कानून अचानक नहीं बदलेंगे? क्या टैक्स व्यवस्था स्थिर और भरोसेमंद है? तब उन्हें गर्व के साथ जवाब देने का मौका मिलता है कि अमेरिका भारत पर भरोसा करता है और भारत के साथ मिलकर काम करता है।

राजदूत ने कहा कि उन्होंने भारत में अपने छह महीने के कार्यकाल के दौरान कई सकारात्मक बदलाव देखे हैं। अमेरिकी दूतावास अब केवल औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसका पूरा ध्यान ठोस आर्थिक परिणाम हासिल करने पर है।

उन्होंने कहा, “जैसा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, हम परिणामों पर काम करते हैं। मैं भारत सिर्फ स्वागत समारोहों में शामिल होने नहीं आया हूं। मेरा उद्देश्य इस महत्वपूर्ण साझेदारी को और मजबूत करना है, जो दोनों देशों के लिए बेहद जरूरी है।”

सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिकी दूतावास हमेशा निवेशकों और कारोबारियों के लिए खुला है। उन्होंने कंपनियों से अपील की कि अगर किसी निवेश या कारोबारी परियोजना में नियमों या सरकारी प्रक्रियाओं की वजह से कोई अड़चन आती है, तो वे सीधे दूतावास से संपर्क करें।

उन्होंने कहा, “हमारा दूतावास आपके लिए हमेशा खुला है। आइए, हमसे मिलिए और बताइए कि हम आपकी किस तरह मदद कर सकते हैं। कई बार दोनों देशों में फाइलें सरकारी प्रक्रियाओं में अटक जाती हैं। अगर हम सही व्यक्ति तक मामला पहुंचाकर उसे आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं, तो जरूर करेंगे। आपको हमारा दूतावास हमेशा सहयोगी और सकारात्मक मिलेगा।”

अमेरिकी राजदूत ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार आर्थिक कूटनीति को विदेश नीति का अहम हिस्सा मानती है। उनका कहना था कि ट्रंप खुद भी अमेरिकी कंपनियों को विदेशों में कारोबार बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा, “कोई भी सौदा छोटा नहीं होता। अगर किसी निवेश से अमेरिका में रोजगार पैदा होता है, तो राष्ट्रपति खुद उस कंपनी के समर्थन में फोन करने के लिए भी तैयार रहते हैं। यह बेहद सक्रिय तरीका है, जैसा हमने पहले किसी भी राजनीतिक दल की सरकार में नहीं देखा।”

सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ तकनीक, रक्षा, विमानन (एविएशन) और विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कारोबारी और निवेश संबंधों को और मजबूत करना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका का रिश्ता भरोसे, साझा अवसरों और दीर्घकालिक साझेदारी पर आधारित है।

उन्होंने यह भी कहा कि रक्षा, तकनीक और ऊर्जा सहयोग के साथ-साथ अब कॉमर्शियल डिप्लोमेसी भी भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी का एक मजबूत और महत्वपूर्ण स्तंभ बन चुकी है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

कर्नाटकः जंगल में ले जाकर पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

डेयरी संस्था आविन ने दूध की किल्लत वाली खबर का किया खंडन, कहा- ऐसी खबरें पूरी तरह भ्रामक

मनोरंजन2 hours ago

‘भीषण गर्मी और बुखार में भी अमिताभ ने पूरा किया सीन,’ नीना गुप्ता ने शेयर ‘ऊंचाई’ फिल्म की शूटिंग का किस्सा

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

भारत में अमेरिकी मिशन ने बनाया रिकॉर्ड, अमेरिका में 20.5 अरब डॉलर का निवेश जुटाया

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

भारत-अमेरिका संबंधों को व्यापार समझौते से मिली नई रफ्तार, एआई और रक्षा सहयोग पर बढ़ा जोर

व्यापार3 hours ago

अदाणी के विझिंजम पोर्ट में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए एमएससी ग्रुप करेगा करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

केतन हत्याकांड : सिया गोयल के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस

मनोरंजन19 hours ago

बेटी की परवरिश में कभी समाज की नहीं सुनी, दिल से लिए हर फैसले : कुणाल खेमू

महाराष्ट्र20 hours ago

वोटर लिस्ट के स्पेशल रिविज़न के तहत, पोलिंग स्टेशन लेवल ऑफिसर (बीएलओएस) 30 जून और 29 जुलाई, 2026 के बीच घर-घर जाकर सर्वे करेंगे।

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

ब्रिटेन की संसद में पहुंचने वाले पहले भारतीय थे दादाभाई नैरोजी, लड़कियों के लिए खोला था स्कूल

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति4 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

व्यापार3 weeks ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

राजनीति3 weeks ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

महाराष्ट्र4 weeks ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

खेल3 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब और कहां देखें? जानें सभी जानकारी

रुझान