Connect with us
Monday,06-April-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

भारत ने पाकिस्तान के साथ प्रत्यक्ष युद्ध जीते हैं और परोक्ष युद्ध भी जीतेंगे: राजनाथ

Published

on

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत ने पाकिस्तान के साथ सीधे युद्ध जीते हैं और अब परोक्ष युद्ध भी जीतेंगे। राजनाथ सिंह ने रविवार को यहां इंडिया गेट पर भारत- पाकिस्तान के 1971 के युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर ‘स्वर्णिम विजय पर्व ‘ समारोह का उद्घाटन करने के मौके पर कहा 1971 के युद्ध में शिकस्त खाने के बाद पाकिस्तान अब अघोषित युद्ध कर रहा है और आतंकवाद तथा अन्य भारत विरोधी गतिविधियों के जरिए देश के शांतिपूर्ण माहौल में व्यवधान पैदा करना चाहता है। भारतीय सेनाओं ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया था और अब आतंकवाद को जड़ से मिटाने का काम जारी है। हम उसके साथ सीधा युद्ध जीत चुके हैं और परोक्ष युद्ध में भी हमारी विजय ही होगी।

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की कट्टर भारत विरोधी भावना का जिक्र करते हुए कहा भारत के खिलाफ पाकिस्तान की कठोर भावना को इस तरीके से समझा जा सकता है कि वह अपनी मिसाइलों के नाम भी उन हमलावरों के नाम पर रखता है जिन्होंने भारत पर हमले किए थे और इनके नाम गौरी, गजनबी, अब्दाली रखे गए हैं जबकि भारत ने अपनी मिसाइलों के नाम आकाश, पृथ्वी और अग्नि रखे हैं और हाल ही में हमने अपनी एक मिसाइल का नाम संत रखा है।

उन्होंने 11 दिसंबर को हेलीकॉप्टर लांचर स्टैंड- ऑफ एंटी टैंक नाशक मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए रक्षा शोध एवं विकास संगठन (डीआरडीओ)को बधाई दी है। इसे डीआरडीओ ने स्वदेशी तौर पर विकसित किया है।

उन्होंने कहा कि दो विश्व युद्धों के बाद 1971 का भारत- पाकिस्तान का युद्ध काफी निर्णायक था। वह युद्ध हमें बताता है कि धर्म के आधार पर भारत का विभाजन एक ऐतिहासिक भूल था और पाकिस्तान का उदय धर्म के नाम पर

ही हुआ था लेकिन वह एक नहीं रह सका है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि 1971 का युद्ध भारत की नैतिकता और लोकतांत्रिक परंपराओं को एक उत्कृष्ट उदाहरण है और ऐसा इतिहास में बहुत ही कम देखा जाएगा कि किसी देश को युद्ध में हराने के बाद दूसरा देश उस पर अपना प्रभुत्व नहीं सौंपता है लेकिन अपने राजनीतिक प्रतिनिधि को सत्ता सौंप देता है और भारत ने भी यही किया था क्योंकि यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है। भारत ने कभी भी किसी दूसरे देश पर आक्रमण नहीं किया और न ही किसी देश की एक भी इंच जमीन पर कब्जा किया।

उन्होंने बंगलादेश में लोकतंत्र की स्थापना में भारत के योगदान का जिक्र किया और यह भी कहा कि पिछले 50 वर्षों में उसने काफी प्रगति की है जो पूरे विश्व के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि उस समय के पूर्वी पाकिस्तान में लोगों और महिलाओं पर हो रही ज्यादतियां पूरी मानवता के लिए खतरा थी और उन लोगों को अन्याय तथा शोषण से मुक्ति दिलाना भारत का कर्तव्य था।

उन्होंने उस युद्ध में भारत की जीत सुनिश्वित करने वाले जाबांज वीरों तथा शहीदों का जिक्र करते हुए कहा कि देश हमेशा उनके योगदान को याद रखेगा।

उन्होंने देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक बहादुर सैनिक , बेहतर सलाहकार और बेहतरीन इंसान थे।

इस कार्यक्रम की परिणिति पूरे वर्ष की विजयी ज्योति की यात्रा के समापन के साथ होगी और इस स्वर्णिम विजय मशाल ने देश के कोने कोने की यात्रा की है तथा इस दौरान उस युद्ध में शहीद हुए जवानों के गांवो की मिट्टी के नमूने भी एक त्र किए गए। इसका मशाल यात्रा का समापन 16 दिसंबर 2021 को नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में किया जाएगा।

महाराष्ट्र

अबू आसिम आज़मी ने मानखुर्द से कलीना विद्यापीठ के लिए नई बस सर्विस की मांग की

Published

on

मुंबई: मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गरीब और ज़रूरतमंद छात्र मुंबई यूनिवर्सिटी के कलीना कैंपस में पढ़ते हैं। सिर्फ़, या यूं कहें कि छात्रों के आने-जाने के लिए BEST बसों की कमी के कारण, आने-जाने के टिकट ज़्यादा हैं। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और MLA अबू आसिम आज़मी ने ‘BEST’ कमिटी के चेयरमैन को लेटर लिखकर नई बस सर्विस शुरू करने की मांग की है।

आज़मी ने अपने लेटर में कहा कि समय पर आने-जाने के लिए बसें न मिलने के कारण छात्रों को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच अर्जेंट सफ़र करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद छात्रों को इंतज़ार करना पड़ता है। जिससे छात्रों की पढ़ाई का नुकसान होता है और उन्हें शारीरिक और मानसिक ट्रॉमा सहना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से 90 फ़ीट रोड पर बने नए बस स्टैंड से कलीना विद्यापीठ तक नई बस सर्विस देने और सही समय पर और बसें देने की मांग की है।

Continue Reading

महाराष्ट्र

मुंबई: ऑनलाइन आतंकवादी समूह ‘सोल्जर्स ऑफ खिलाफत’ में संलिप्तता के आरोप में दो गिरफ्तार

Published

on

मुंबई: महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) और दिल्ली स्पेशल सेल ने ठाणे और मुंबई में रेड के दौरान आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उनकी पहचान कुर्ला के रहने वाले 18 साल के हम्माद सिद्दीकी और कल्याण के रहने वाले 32 साल के मुसैब अहमद उर्फ ​​इफ्तहार अहमद उर्फ ​​कलाम सोनू के रूप में हुई है। दोनों के पास से एक इलेक्ट्रिक गैजेट भी मिला है और उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। एटीएस ने दावा किया कि 3 अप्रैल की सुबह रेड की गई थी, जिसके दौरान यह गिरफ्तारी हुई। इसके साथ ही, यासिर मुस्लिम खान को थाने से हिरासत में लिया गया और कांदिवली के एक 15 साल के नाबालिग के घर की भी तलाशी ली गई। इस दौरान उनके घरों से सामान भी जब्त किया गया। एटीएस ने बताया कि दिल्ली स्पेशल सेल ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में दिल्ली स्पेशल सेल और एटीएस आगे जांच कर रही है कि उनके संपर्क में और कौन-कौन था। वे न सिर्फ सोशल मीडिया पर एक्टिव थे, बल्कि वे कैलिफेट सोल्जर्स नाम के एक ग्रुप से भी जुड़े हुए थे। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की आशंका है। इसके साथ ही, एटीएस के ऑपरेशन के बाद सनसनी फैल गई है। ऐसे कई युवा अब एटीएस के रडार पर हैं जिन पर आतंकी ग्रुप से जुड़े होने का शक है और वे इन संगठनों के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद और ISIS ने सोशल मीडिया पर युवाओं को गुमराह करने और गुमराह करने के लिए गलत प्रोपेगैंडा शुरू कर दिया है। ऐसे में एटीएस ने युवाओं से ऐसे कट्टरपंथी ग्रुप से बचने की अपील की है।

Continue Reading

महाराष्ट्र

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

Published

on

मुंबई: मुंबई में दंडोशी पूजा समारोह में जय श्री राम गाना बजाने पर आपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद अब हालात शांतिपूर्ण हैं, लेकिन तनाव बना हुआ है। विवाद कल रात तब शुरू हुआ जब यहां गाने पर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। आधी रात को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उन पर दंगा भड़काने का आरोप है। कल रात दो समुदायों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया, जिस पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने भी कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और 12 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है। दंडोशी के संतोष नगर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद अब हालात शांतिपूर्ण हैं लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है। इस घटना के बाद BMC ने भी कार्रवाई की और BMC ने यहां आरोपियों की अवैध बनी दुकान पर बुलडोजर चला दिया है, जिससे अब सवाल उठ रहा है कि क्या फैसला बुलडोजर से होगा। यूपी के बाद अब महाराष्ट्र में भी बुलडोजर चलाने की कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है, वहीं सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हो रही है। डीसीपी महेश चामटे ने कहा कि दंडोशी में स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, वहीं इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस घटना के बाद दंडोशी में एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है क्योंकि आज बीएमसी ने भी कार्रवाई की है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटना के बाद इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

मार्च में चीन के कमोडिटी मूल्य सूचकांक में फरवरी से 4 प्रतिशत की वृद्धि

महाराष्ट्र2 hours ago

अबू आसिम आज़मी ने मानखुर्द से कलीना विद्यापीठ के लिए नई बस सर्विस की मांग की

महाराष्ट्र2 hours ago

मुंबई: ऑनलाइन आतंकवादी समूह ‘सोल्जर्स ऑफ खिलाफत’ में संलिप्तता के आरोप में दो गिरफ्तार

व्यापार3 hours ago

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 787 अंक उछला

महाराष्ट्र3 hours ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

मुंबई प्रेस एक्सक्लूसिव न्यूज4 hours ago

मुंबई: कुर्ला से अपने बेटे की गिरफ्तारी पर हम्माद सिद्दीकी के पिता ने गुहार लगाई, “मेरा बेटा बेकसूर है, एजेंसियों को उस पर रहम करना चाहिए।”

व्यापार5 hours ago

वैश्विक अस्थिरता के बीच भी मजबूत रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, जीडीपी ग्रोथ वित्त वर्ष 27 में 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान

अंतरराष्ट्रीय5 hours ago

आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत

राजनीति6 hours ago

बारामती उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे की इस शर्त से बढ़ी सियासी हलचल

अंतरराष्ट्रीय6 hours ago

ईरान को लेकर ट्रंप की धमकियों का पूरे अमेरिका में हो रहा है विरोध

महाराष्ट्र1 week ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

अपराध3 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने फोन पर की बात, मध्य पूर्व संघर्ष को कम करने पर जोर

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

राष्ट्रीय4 weeks ago

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

अपराध1 week ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

महाराष्ट्र2 weeks ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

अपराध2 weeks ago

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

ईरान संघर्ष में 140 अमेरिकी सैनिक घायल: पेंटागन

रुझान