राजनीति
‘सनराइज ओवर अयोध्या’ पर विवाद के बाद सलमान खुर्शीद के घर आगजनी-पत्थरबाजी
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल के घर पर सोमवार को आगजनी, पत्थरबाजी हुई है। वहां मौजूद लोगों के अनुसार उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था और वे साम्प्रदायिक नारे लगा रहे थे। दरअसल सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी आईएसआईएस और बोको हरम जैसे संगठनों से करने के बाद से खुर्शीद हिंदुत्ववादी संगठनों के निशाने पर हैं।
दरअसल हिंदूधर्म और हिंदुत्व की व्याख्या राजनीतिक पार्टियां अपने हिसाब से ही करती आई हैं। हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व की तुलना एक कट्टरपंथी आतंकी संगठन से की है। उन्होंने आतंकी संगठन बोको हरम नरसंहार और उसकी क्रूरता को हिंदुत्व से जोड़ा है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हिंदुत्व और हिंदुत्व के बीच अंतर करार दिया है। उन्होंने कहा था, हिंदू धर्म और हिंदुत्व में फर्क है, क्योंकि अगर फर्क नहीं होता तो नाम एक ही होता।
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने सोमवार को कहा, “हिंदू धर्म और हिंदुत्व में अंतर है। मैं उसके साथ ये जोड़ना चाहता हूं कि वो जो हिंदू धर्म पर भरोसा करते हैं हम सौ फीसदी भारतीय हैं। हम सारे, जो इस देश के बाशिंदे हैं उन्हें भारतीय समझते हैं। लेकिन कुछ लोग हमारे बीच में हैं, जोकि आज के दिन सत्ता में हैं। अस्सी फीसदी भारतीय जो कि हिंदू धर्म को मानते हैं वही असली भारतीय हैं और जो बाकी लोग जो हैं वे गैर-भारतीय हैं।”
मनोरंजन
घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हैं नंदमुरी बालकृष्ण, हालचाल जानने पहुंचे चंद्रबाबू नायडू

टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और आंध्र प्रदेश की राजनीति का बड़ा चेहरा नंदमुरी बालकृष्ण हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में गंभीर चोट लग गई, जिसके चलते डॉक्टरों को उनकी सर्जरी करनी पड़ी।
इस बीच उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ बालकृष्ण से मुलाकात की, बल्कि डॉक्टरों से भी उनके इलाज, सर्जरी और रिकवरी की पूरी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हैदराबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (एआईजी) अस्पताल पहुंचकर नंदमुरी बालकृष्ण का हालचाल जाना। बालकृष्ण उनके पारिवारिक रिश्तेदारी में आते हैं और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के वरिष्ठ नेता भी हैं। अस्पताल में दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी मौजूदा स्थिति और आगे की इलाज प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
बता दें, नंदमुरी बालकृष्ण को 21 जुलाई को राजमुंदरी में अपनी नई फिल्म की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। शूटिंग के दौरान हुए इस हादसे के बाद पहले उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण अगले ही दिन एयर एंबुलेंस के जरिए हैदराबाद लाया गया। यहां उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया और कई जरूरी मेडिकल जांच की गईं।
डॉक्टरों की जांच में पता चला कि बालकृष्ण के बाएं पैर के क्वाड्रिसेप्स टेंडन में गंभीर चोट आई है। यह टेंडन जांघ की मांसपेशी को घुटने की हड्डी से जोड़ता है। इसके अलावा घुटने के दोनों तरफ मौजूद सपोर्टिंग टिशू को भी नुकसान पहुंचा। सभी जांचों के बाद डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को सबसे बेहतर विकल्प माना।
23 जुलाई को नंदमुरी बालकृष्ण की सर्जरी की गई। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि यह ऑपरेशन करीब तीन घंटे तक चला और यह पूरी तरह सफल रहा।
अस्पताल के अनुसार, फिलहाल नंदमुरी बालकृष्ण की हालत स्थिर है और उन्हें पोस्ट-ऑपरेटिव ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
बालकृष्ण के घायल होने की खबर सामने आने के बाद, आंध्र प्रदेश सरकार में मानव संसाधन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश ने फोन पर उनसे बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।
महाराष्ट्र
समाजसेवी उमर लकड़ावाला ने झूला मैदान फैंसी मार्केट के फेरीवालों के रोज़गार का मुद्दा उठाया, न्याय की मांग की

मुंबई: समाजसेवी उमर लकड़ावाला ने झूला मैदान फैंसी मार्केट को हटाए जाने के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावित फेरीवालों के लिए न्याय और उनके रोज़गार की बहाली की मांग की है।
उमर लकड़ावाला ने कहा कि झूला मैदान फैंसी मार्केट पिछले लगभग 50 वर्षों से हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी का प्रमुख साधन रही है। यह मार्केट अग्रीपाड़ा और भायखला क्षेत्र के लोगों के लिए रोजमर्रा की खरीदारी का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी थी, जहां उचित दामों पर लगभग हर ज़रूरत का सामान आसानी से उपलब्ध हो जाता था।
उन्होंने कहा कि मार्केट हटाए जाने के कारण 500 से अधिक गरीब फेरीवाले बेरोज़गार हो गए हैं, जबकि स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं को भी दैनिक आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उमर लकड़ावाला ने आरोप लगाया कि एक डेवलपर की कथित साजिश के तहत इस मार्केट को हटाया गया और ड्रग्स के मुद्दे को कार्रवाई का आधार बनाया गया। उन्होंने कहा, “हम हमेशा से ड्रग्स के खिलाफ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। लेकिन सवाल यह है कि यदि कार्रवाई ड्रग्स के खिलाफ थी, तो एक ही दिन में 500 से अधिक गरीब फेरीवालों के रोज़गार पर क्यों असर पड़ा? क्या सभी फेरीवाले ड्रग्स बेचने में शामिल थे?”
उन्होंने कहा कि यदि कानून का पालन कराना है, तो उसे पूरे अग्रीपाड़ा पुलिस क्षेत्र और पूरे ‘ई’ वार्ड में समान रूप से लागू किया जाना चाहिए। केवल एक सड़क या एक मार्केट को निशाना बनाना न्यायसंगत नहीं है।
उमर लकड़ावाला ने बताया कि उन्होंने अपने अधिवक्ता के साथ अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मार्केट हटाए जाने के पीछे की कथित साजिश का मुद्दा उठाया और प्रभावित फेरीवालों के रोज़गार की बहाली के लिए समाधान निकालने की मांग की।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशासन इस मामले में न्यायपूर्ण समाधान निकालेगा ताकि बेरोज़गार हुए फेरीवाले दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। उमर लकड़ावाला ने कहा कि विकास आवश्यक है, लेकिन गरीबों की रोज़ी-रोटी की कीमत पर नहीं। कानून और न्याय सभी नागरिकों के लिए समान होना चाहिए।
मनोरंजन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बढ़ी सियासी बहस, देवोलीना भट्टाचार्जी ने पंजाब, केरल और कर्नाटक के शिक्षा मंत्रियों से भी मांगा इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब, केरल और कर्नाटक के शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया है।
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने एक नई मिसाल कायम की है। अब पंजाब, केरल और कर्नाटक के शिक्षा मंत्रियों को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। यूजर ने पोस्ट में राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा था, “अब जब धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, तो उन्होंने एक मिसाल पेश कर दी है। इससे पंजाब, केरल और कर्नाटक के शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफे का रास्ता साफ हो गया है। राहुल गांधी और केजरीवाल आइए आइए, अपने ही शब्दों का सम्मान कीजिए।”
इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा, “काउंटडाउन शुरू। शुभ काम में अब और देर नहीं होनी चाहिए। जिम्मेदारी लीजिए और इस्तीफा दीजिए।”
इससे पहले टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीजेपी के नेता अभिजीत दिपके का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में अभिजीत दिपके कहते नजर आए थे कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब किसी भी ऐसे कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा मांगा जा सकता है, जिसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता तिवारी ने लिखा था, “अब पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा देंगे? और कॉकरोच जनता पार्टी, वहां आप कब प्रदर्शन करेंगे?”
बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दिया था। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छात्रों के नेतृत्व में कई सप्ताह तक विरोध प्रदर्शन और जन आंदोलन चला। प्रदर्शनकारी नीट-यूजी पेपर लीक विवाद समेत परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों को लेकर उनकी जवाबदेही तय करने और इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
