Connect with us
Friday,30-October-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

रमेश सिप्पी ने खोला राज, ‘शोले’ की ड्रीम कास्ट को कैसे लाए थे एक साथ

Published

on

KBC

 जाने-माने निर्देशक रमेश सिप्पी ने ‘केबीसी 13’ के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ साझा किया कि उन्होंने हेमा मालिनी को ‘बसंती’ के रूप में क्यों चुना और ‘जय-वीरू’ की जोड़ी बनाने का विचार कैसे आया। सिप्पी ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ के ‘शानदार शुक्रवार’ एपिसोड में हेमा मालिनी के साथ विशेष अतिथि के रूप में दिखाई देंगे। दोनों प्रतिष्ठित लोग ब्लॉकबस्टर ‘शोले’ के बारे में बात करेंगे क्योंकि फिल्म रिलीज के 46 साल पूरे कर रही है।

अमिताभ को जवाब देते हुए, रमेश सिप्पी ने साझा किया कि देखिए, हेमा जी ने मेरी फिल्म में एक युवा विधवा की भूमिका निभाई थी, जो हेमा जी की पहली फिल्म थी, और दूसरी फिल्म ‘सीता और गीता’ में उन्होंने हमें अपने काम से चौंका दिया था। इसलिए, बसंती की भूमिका के लिए मुझे लगा कि उनके अलावा ये कोई नहीं कर सकता है, साथ ही, एक बात और थी। जब हमने ‘सीता और गीता’ पूरी की और यह सफल हो गई, तब हमने तय किया कि इसके बाद जो कुछ भी करना है, उसमें धरम जी, हेमा जी और संजीव जी जरूर होंगे। और जैसे-जैसे ‘शोले’ की स्क्रिप्ट ने आकार लिया, वह वैसे वैसे कास्ट बनती गई।

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने ‘जय-वीरू’ के बारे में क्या सोचा था, सिप्पी ने जवाब दिया कि हमारे पास वीरू था, वह पिछली फिल्म में भी थे। इसलिए, एक चीज थी जिसके बारे में मैंने सोचा था कि हमारे पास तीन सुपरस्टार हैं, और अगर मुझे एक और सुपरस्टार मिल जाए, जो मेरे लिए मुश्किल ही था बात बन जाएगी। मैंने सोचा कि मुझे एक अच्छे अभिनेता की जरूरत है, जो अच्छा काम करे और एक उच्छी टीम बने, क्योंकि जब सलीम-जावेद ने इस भूमिका के लिए अमित जी को सुझाव दिया, तो उन्होंने कहा एक ‘अमिताभ बच्चन’ है जो ‘जंजीर’ में हमारे साथ अच्छा काम कर रहा है। मैंने कहा ठीक है।

” फिर मैंने सोचा कि वह इस समय एक स्टार नहीं है इसलिए मुझे ज्याद स्टार को हैंडिल करने में समस्या नहीं होगी। लेकिन, दो चीजें हैं जो मुझे आपके बारे में याद हैं। आपने फिल्म ‘आनंद’ में बहुत अच्छा काम किया था, और फिर ‘बॉम्बे टू गोवा’ में आपने महमूद साब के साथ एक हल्की भूमिका निभाई। आप इतने लंबे है, और जिस तरह से आपने शानदार नृत्य किया तारीफे काबिल था। मुझे लगा कि यह एक ऐसा अभिनेता है जो कुछ भी कर सकता है। इसलिए, वह हमें वह दे पाएगा जो हम चाहते हैं। इस तरह अमित जी की कास्टिंग की गई थी।

सिप्पी ने जो कुछ भी कहा, अमिताभ ने स्वीकार किया और जवाब दिया कि बहुत-बहुत धन्यवाद, सर। इसका जवाब देते हुए सिप्पी ने साझा किया कि आपने मेरी बात को साबित कर दिया, और जब तक फिल्म रिलीज हुई, तब तक आप सबसे बड़े स्टार बन गए थे।

‘केबीसी 13’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

मनोरंजन

केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- ‘मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी’

Published

on

‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस सोनिया बंसल ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने को लेकर विवादों में आईं सारा अली खान का समर्थन किया है। सोनिया का कहना है कि किसी भी इंसान की धार्मिक आस्था उसका निजी मामला है और उसे अपनी मर्जी से किसी भी धार्मिक स्थल पर जाकर प्रार्थना करने और आशीर्वाद लेने की आजादी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर किसी को जज करने के बजाय लोगों को प्यार, इंसानियत और एक-दूसरे के प्रति सम्मान को अहमियत देनी चाहिए।

आईएएनएस से बातचीत में सोनिया ने कहा, ”सारा अली खान बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं और हमेशा अपने दिल की सुनती हैं। वह कई बार केदारनाथ जा चुकी हैं। हमें यह भी याद रखना चाहिए कि वह फिल्म ‘केदारनाथ’ का हिस्सा रही हैं, जिसमें इस मंदिर की पृष्ठभूमि में आस्था, प्यार और इंसानियत की कहानी दिखाई गई थी। मुझे समझ नहीं आता कि आशीर्वाद लेने जैसी निजी बात को विवाद क्यों बनाया जा रहा है। आखिरकार वह भी एक इंसान हैं, जो दूसरों की तरह प्रार्थना करना और मन की शांति पाना चाहती हैं।”

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ”कभी-कभी यह देखकर दुख होता है कि हम कितनी जल्दी हर चीज को धर्म से जोड़ देते हैं। बतौर समाज हम किस दिशा में जा रहे हैं? हम अपने बच्चों को क्या सिखा रहे हैं? क्या हम उन्हें लोगों से प्यार करना, उन्हें अपनाना और उनका सम्मान करना सिखा रहे हैं या फिर सबसे पहले उनके बीच का फर्क देखना सिखा रहे हैं? दुनिया आगे बढ़ रही है, लेकिन हम अब भी हिंदू और मुस्लिम पहचान को लेकर बहस में उलझे हुए हैं। मुझे लगता है कि हमें इस सोच से आगे बढ़ने की जरूरत है।”

सोनिया ने कहा, ”मंदिर, मस्जिद और चर्च जैसे धार्मिक स्थल शांति, भक्ति और अपनापन महसूस करने की जगह हैं। अगर कोई मंदिर में सिर झुकाना चाहता है, मस्जिद में इबादत करना चाहता है या चर्च में जाकर सुकून पाना चाहता है, तो इससे किसी को क्या परेशानी होनी चाहिए? हर धार्मिक स्थल का सम्मान होना चाहिए और हर इंसान को अपनी आस्था के मुताबिक प्रार्थना करने की आजादी मिलनी चाहिए। किसी भी पहचान से पहले हम सभी इंसान हैं।”

एक्ट्रेस ने कहा, ”अगर हम एक-दूसरे की आस्था का सम्मान नहीं कर सकते, तो अगली पीढ़ी के लिए कैसा समाज बना रहे हैं? किसी की नीयत पर धर्म के नाम पर सवाल उठते देखना दुखद है। आस्था बहुत निजी चीज है। जब कोई भगवान के सामने खड़े होकर आशीर्वाद मांगता है, तो उसके दिल में क्या चल रहा है, यह कोई दूसरा नहीं जान सकता। सारा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने काम से दर्शकों का मनोरंजन किया है और लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उन्हें उनके टैलेंट और व्यक्तित्व के लिए सराहना मिलनी चाहिए, न कि किसी धार्मिक स्थल पर जाने को लेकर विवाद में घसीटा जाना चाहिए। मैं उम्मीद करती हूं कि हम नफरत कम और प्यार ज्यादा फैलाना सीखेंगे।”

बता दें कि सारा अली खान 25 अक्टूबर को केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उनकी दर्शन के लिए कतार में खड़े होने की तस्वीरें सामने आई थीं। बाद में मंदिर के बाहर भी उन्हें हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए देखा गया। उनकी इस यात्रा के बाद विवाद शुरू हो गया। खबरों के मुताबिक, एक इस्लामिक धर्मगुरु ने मंदिर जाने को लेकर उनके खिलाफ फतवा भी जारी किया है।

Continue Reading

मनोरंजन

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Published

on

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही एक बार फिर महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के जबरन वसूली मामले को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अभिनेत्री को इस मामले में अभियोजन पक्ष के गवाह के तौर पर पेश होने के लिए समन जारी किया है। कोर्ट ने नोरा को 2 नवंबर 2026 को पेश होने का निर्देश दिया है।

दरअसल, नोरा फतेही का नाम इस मामले में दाखिल तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अभियोजन पक्ष के गवाह के तौर पर शामिल किया गया है। इसी आधार पर कोर्ट ने उन्हें तलब किया है। उन्हें मामले से जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम के बारे में अदालत के सामने अपना बयान देना होगा।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जांच में उन्हें गवाह के तौर पर शामिल किया गया था। जनवरी 2023 में दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट में भी नोरा और जैकलीन फर्नांडीज के नाम गवाहों के तौर पर सामने आए थे।

इस मामले की शुरुआत दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज उस शिकायत से हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में रहते हुए करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की। यह शिकायत फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह की ओर से दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि सुकेश ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर अदिति सिंह से संपर्क किया और उनके पति को जेल से बाहर निकलवाने में मदद करने का भरोसा दिया। इसी बहाने उसने उनसे बड़ी रकम वसूली। जांच में सामने आया कि इस पूरे काम में सुकेश के साथ कई अन्य लोग भी शामिल थे।

जांच के दौरान सुकेश का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों से जुड़ा। इनमें नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी शामिल था। जांच एजेंसियों को पता चला कि सुकेश ने अभिनेत्रियों से संपर्क बनाने के लिए पिंकी ईरानी की मदद ली थी। पिंकी ईरानी पर आरोप था कि उन्होंने सुकेश की पहचान और उसके रसूख को अलग तरीके से पेश करके अभिनेत्रियों को उससे मिलवाया। इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सितंबर 2022 में नोरा से कई घंटों तक पूछताछ की थी।

पूछताछ के दौरान नोरा ने बताया था कि वह सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल की ओर से आयोजित एक चैरिटी शो में शामिल हुई थीं। इसी शो में लीना ने उन्हें गुच्ची का बैग और आईफोन दिया था। इसके बाद उनकी सुकेश से फोन पर बात कराई गई थी। सुकेश ने खुद को उनका फैन बताया था और बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट करने की बात कही थी। कार की डील के लिए शेखर नाम का एक व्यक्ति नोरा के संपर्क में आया था। नोरा ने कथित तौर पर कार लेने से इनकार कर दिया और शेखर को अपने रिश्तेदार बॉबी खान का नंबर दे दिया। बाद में बीएमडब्ल्यू कार बॉबी के नाम पर रजिस्टर्ड मिली। पुलिस पूछताछ में बॉबी ने कथित तौर पर सुकेश से करीब 65 लाख रुपए की बीएमडब्ल्यू मिलने की बात स्वीकार की थी।

नोरा ने जांच एजेंसियों के सामने खुद को इस पूरे मामले में साजिश का शिकार बताया था। उनका कहना था कि उन्हें सुकेश की असली पहचान और उसके आपराधिक कामों की जानकारी नहीं थी। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू से मामले की जांच की। इस दौरान जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश से मिले महंगे गिफ्ट के मामले में आरोपी बनाया गया, जबकि नोरा का नाम ईओडब्ल्यू की तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में गवाह के तौर पर दर्ज किया गया।

इस मामले के बीच नोरा ने जैकलीन फर्नांडीज और 15 मीडिया संस्थानों के खिलाफ 200 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा भी दायर किया था। नोरा ने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ गलत और अपमानजनक बातें फैलाई गईं, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा। उन्होंने दावा किया था कि सुकेश से जुड़े मामले में उनका नाम गलत तरीके से जोड़ा गया है।

अब राउज एवेन्यू कोर्ट की ओर से 2 नवंबर 2026 को गवाही के लिए बुलाए जाने के बाद इस मामले में नोरा की भूमिका एक बार फिर चर्चा में है।

Continue Reading

मनोरंजन

कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

Published

on

डांस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले धर्मेश येलांडे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह डांसर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर, अभिनेता और टीवी रियलिटी शो के चर्चित चेहरों में शामिल हैं। हालांकि, यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। एक समय ऐसा था जब परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए छोटी-मोटी नौकरियां करनी पड़ीं।

कभी उन्होंने चपरासी की नौकरी की तो कभी मिसल पाव का ठेला लगाया। आज वही धर्मेश डांस की दुनिया में अपनी मेहनत के दम पर बड़ा नाम बन चुके हैं।

धर्मेश येलांडे का जन्म 31 अक्टूबर 1983 को गुजरात के वडोदरा में हुआ था। उनके पिता की एक छोटी सी दुकान थी। धर्मेश को बचपन से ही डांस का शौक था। वह टीवी पर अभिनेता गोविंदा को डांस करते देखते और उनकी नकल करने की कोशिश करते थे। छठी कक्षा में उन्होंने एक डांस प्रतियोगिता जीती थी। इसके बाद उनके पिता ने आर्थिक परेशानी के बावजूद उन्हें डांस क्लास में दाखिला दिलाया।

धर्मेश के परिवार के लिए एक समय काफी मुश्किल भरा था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि नगर निगम ने उनके पिता की दुकान तोड़ दी थी। इसके बाद पिता ने चाय का ठेला लगाना शुरू किया। इससे रोजाना करीब 50 से 60 रुपए की कमाई होती थी। चार लोगों के परिवार का खर्च चलाना मुश्किल था। ऐसे में धर्मेश भी परिवार की मदद करना चाहते थे। उनकी पढ़ाई में रुचि कम होने लगी और 19 साल की उम्र में उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया। इसके बाद वह चपरासी की नौकरी करने लगे। इस काम से उन्हें महीने के करीब 1,600 रुपए मिलते थे। वह बच्चों को डांस भी सिखाते थे और नौकरी के बाद अपनी डांस प्रैक्टिस के लिए पहुंच जाते थे।

धर्मेश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने वडोदरा में अपने पिता की चाय की दुकान के पास ही मिसल पाव का ठेला भी लगाया था। वह ऐसा काम करना चाहते थे, जिससे उन्हें डांस की प्रैक्टिस के लिए समय मिल सके। इस तरह वह परिवार की मदद करने के साथ अपने सपने को भी जिंदा रखे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने एक फिल्म में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी काम किया।

धर्मेश अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘बूगी वूगी’ में हिस्सा लिया और पहला स्थान हासिल किया। इस जीत से उन्हें पांच लाख रुपए की इनामी राशि मिली। धर्मेश ने बताया कि उन्होंने इस रकम से अपने पिता का बचा हुआ कर्ज चुकाया। हालांकि, इसके बाद भी उनके लिए फिल्मों में काम पाना आसान नहीं था। उन्होंने करीब दो साल तक फिल्मों में मुख्य भूमिका पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आर्थिक स्थिति फिर खराब होने लगी और उन्हें वापस वडोदरा लौटना पड़ा।

इसके कुछ समय बाद धर्मेश ने ‘डांस इंडिया डांस’ के दूसरे सीजन के लिए ऑडिशन दिया और उनका सेलेक्शन हो गया। वह इस शो के विजेता नहीं बने, लेकिन उनकी डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा। खासतौर पर फ्लूट म्यूजिक पर उनके डांस को पसंद किया गया। इसके बाद उन्हें कई डांस शो में काम मिलने लगा। वह बड़े कलाकारों के साथ काम करने लगे और कैटरीना कैफ जैसे सितारों को कोरियोग्राफ करने का मौका भी मिला। साल 2015 में वह डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ में मेंटर बने। इसके बाद कई सीजन तक वह इस शो से जुड़े रहे। उन्होंने ‘डांस दीवाने’ जैसे शो में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

धर्मेश को फिल्मों में काम करने का मौका कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा ने दिया। उन्होंने 2013 में आई फिल्म ‘एबीसीडी: एनीबडी कैन डांस’ में मुख्य कलाकार के तौर पर काम किया। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम डेनिश था। इसके बाद वह ‘एबीसीडी 2’ में भी नजर आए। उन्होंने ‘बैंजो’, ‘नवाबजादे’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा वह गुजराती फिल्म ‘सफलता 0 किमी’ से भी जुड़े। धर्मेश ने ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में भी हिस्सा लिया था और वह शो के सेकंड रनर-अप रहे।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र5 hours ago

मुंबई: अंधेरी एमआईडीसी में 66 लाख रुपए का हाइड्रो गांजा बरामद, तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार6 hours ago

हरियाणा पुलिस की समीक्षा बैठक, डीजीपी ने सीसीटीवी और फेस रिकग्निशन सिस्टम पर दिया जोर

राजनीति6 hours ago

संसद का अपमान कर रही भाजपा, सीईसी नियुक्ति पर जयराम रमेश का आरोप

खेल6 hours ago

शुरुआत में हमारी गेंदबाजी में कुछ कमी रह गई, चौथे टी20 में हार के बाद बोले कप्तान श्रेयस अय्यर

महाराष्ट्र6 hours ago

महाराष्ट्र में मतदाता सूची सत्यापन के लिए अतिरिक्त अवसर, सुधार के लिए 13 नवंबर तक करें आवेदन : सीएम देवेंद्र फडणवीस

राष्ट्रीय समाचार6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने अदालती कार्यवाही के अनधिकृत इस्तेमाल और व्यावसायिक शोषण पर सख्ती की मांग की

महाराष्ट्र6 hours ago

महाराष्‍ट्र: पुणे-सोलापुर हाईवे पर हादसे के बाद एक्शन, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने जांच के दिए आदेश

राजनीति6 hours ago

दिल्ली ड्रग ट्रेडर्स एसोसिएशन ने राहुल गांधी से की 1 नवंबर की रैली टालने की अपील

मनोरंजन6 hours ago

केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- ‘मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी’

मनोरंजन6 hours ago

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

बॉलीवुड4 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अपराध3 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

मनोरंजन3 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति3 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल4 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

मनोरंजन4 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

व्यापार4 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति3 weeks ago

जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता हिरासत में लिए गए

फिल्मी खबरे2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

रुझान