Connect with us
Friday,14-August-2026
ताज़ा खबर

अनन्य

आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोपी 6 संदिग्धों को पुलिस की 14 दिन की रिमांड

Published

on

दिल्ली की एक अदालत ने आगामी त्योहारी सीजन के दौरान महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आतंकवादी हमलों की योजना बनाने के आरोपी छह संदिग्धों को चौदह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, कोर्ट ने जीशान कमर और मोहम्मद आमिर जावेद समेत सभी छह संदिग्धों को रिमांड पर लिया, जिन्हें मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था।

मंगलवार को, दिल्ली पुलिस ने कहा था कि उन्होंने पाकिस्तान स्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और दो लोगों – जीशान और जावेद सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें पाकिस्तान में प्रशिक्षित किया गया था।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने एक बहुराज्यीय अभियान का विवरण देते हुए कहा कि उन्हें केंद्रीय एजेंसियों से इनपुट मिला था कि देश के प्रमुख शहरों में आतंकवादी हमले करने की साजिश रची जा रही है।

इस गंभीर इनपुट को देखते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डीसीपी प्रमोद कुशवाहा और एसीपी हृदय भूषण और ललित जोशी की निगरानी में एक टीम गठित की थी।

विशेष पुलिस आयुक्त, स्पेशल सेल, नीरज ठाकुर ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कहा, “मानव और तकनीकी इनपुट का विश्लेषण करने के बाद, हमने महसूस किया कि यह एक बहुत बड़ा नेटवर्क था जो विभिन्न राज्यों में फैला हुआ था। मंगलवार की सुबह हमने विभिन्न राज्यों में कई छापेमारी करके इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।”

ठाकुर ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि सीमा पार से आतंकी अभियान को बारीकी से समन्वित किया गया था। पूरे ऑपरेशन को दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम द्वारा समन्वित किया जा रहा है।

महाराष्ट्र के रहने वाले समीर नाम के पहले व्यक्ति को कोटा से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह एक ट्रेन में यात्रा कर रहा था, जबकि दो अन्य को राष्ट्रीय राजधानी से पकड़ा गया। अधिक मानवीय और तकनीकी इनपुट से, विशेष प्रकोष्ठ ने उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (यूपी-एटीएस) के साथ मिलकर राज्य में छापेमारी की और तीन और लोगों को गिरफ्तार किया।

अधिक जानकारी देते हुए, ठाकुर ने कहा कि गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से दो को मस्कट के रास्ते पाकिस्तान ले जाया गया जहां उन्हें एके-47 सहित विस्फोटक और आग्नेयास्त्रों का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। स्पेशल सेल के अधिकारी ने कहा, “प्रशिक्षण 15 दिनों तक जारी रहा जिसके बाद वे मस्कट लौट आए। उन्होंने खुलासा किया कि पाकिस्तान में उनके प्रशिक्षण के दौरान उनके समूह में 14-15 बांग्ला भाषी व्यक्ति भी थे।”

उन्होंने कहा कि मॉड्यूल को दो टीमों में विभाजित किया गया था।

अधिकारी ने कहा, “एक टीम अंडरवल्र्ड को दी गई थी जिसे दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम द्वारा समन्वित किया जा रहा था। उनका काम सीमा पार से भारत में प्रवेश करने के लिए हथियार लाना और उन्हें छुपाकर रखना था। दूसरी टीम को हवाला के माध्यम से धन की व्यवस्था करने के लिए कहा गया था।”

स्पेशल सेल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए छह में से एक व्यक्ति को देश के प्रमुख शहरों में उन स्थानों की पहचान करने का काम दिया गया है, जहां वे आगामी त्योहारी सीजन के दौरान आतंकी हमले कर सकते हैं।

अनन्य

नीट पेपर लीक मामला : दिल्ली की अदालत ने आरोपी शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ाई

Published

on

Neet Paper

नई दिल्ली, 6 जून। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को नीट-यूजी 2026 के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार को 15 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 13 मई को सीबीआई ने शुभम खैरनार को नासिक से गिरफ्तार किया था।

आरोपी शुभम खैरनार की शनिवार को न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद उसे राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ाई।

शुभम खैरनार, महाराष्ट्र के नासिक जिले के नंदगांव का रहने वाला है। उसने मध्य प्रदेश की श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी से बीएएमएस (आयुर्वेद) की पढ़ाई की है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का आरोप है कि उसने पुणे के एक संदिग्ध से यह पेपर 10 लाख में खरीदा और इसे हरियाणा के एक खरीदार को 15 लाख में बेच दिया।

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी सामने आई कि सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को कल्याण के म्हारल क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा से भी पूछताछ की।

सूत्रों ने बताया कि जांच टीम ने म्हारल इलाके में छात्रा के घर पहुंचकर उसका बयान दर्ज किया। सूत्रों का दावा है कि संबंधित छात्रा नाशिक की एक अन्य छात्रा के संपर्क में थी, जिसकी जांच के दौरान उसका मोबाइल नंबर जांच एजेंसियों के रिकॉर्ड में आया। इसी आधार पर सीबीआई ने उससे पूछताछ की है। हालांकि, सीबीआई की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

3 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे। एजेंसियों की शुरुआती जांच में परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठे। इसी आधार पर परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया और अब इसे नए सिरे से आयोजित किया जाएगा। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई थी।

Continue Reading

अनन्य

कथित बांग्लादेशियों के जाली और फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों की जांच शुरू; किरीट सोमैया के आरोपों के बाद मुंबई पुलिस हरकत में।

Published

on

मुंबई: भाजपा नेता किरीट सौम्या ने मुंबई में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच भी एक्शन में आ गई है। मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती ने फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट के मामलों में कार्रवाई करने के लिए एक एसआईटी टीम बनाने को मंजूरी दे दी है और एक आदेश भी जारी किया है। किरीट सौम्या ने पहले इस मामले की जांच की मांग की थी। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने अब एक आदेश जारी कर यह जिम्मेदारी मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी को दी है, जो इन मामलों की जांच करेगी। मुंबई शहर से अब तक एक हजार से ज्यादा बांग्लादेशी अप्रवासियों को निकाला जा चुका है, इसके बावजूद किरीट सौम्या ने आरोप लगाया है कि शहर में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी रहते हैं और यह देश की अखंडता के लिए खतरा है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में धार्मिक नफरत फैलाना भी शुरू कर दिया है। मुंबई मुंबई पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बर्थ सर्टिफिकेट और शिकायत की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी बनाई है। इस एसआईटी के बारे में डिपार्टमेंटल ऑर्डर जारी करते हुए मुंबई पुलिस कमिश्नर ने साफ किया है कि इस टीम को जॉइंट पुलिस कमिश्नर क्राइम लक्ष्मी गौतम हेड करेंगी, जबकि एडिशनल कमिश्नर क्राइम मुंबई, एडिशनल कमिश्नर स्पेशल ब्रांच, डीसीपी डिटेक्शन क्राइम और असिस्टेंट कमिश्नर क्राइम इस टीम का हिस्सा हैं। ऑर्डर में कहा गया है कि यह एसआईटी टीम बड़े पैमाने पर फर्जी डॉक्यूमेंट्स और बर्थ सर्टिफिकेट में फर्जी सर्टिफिकेट की शिकायतें सामने आने के बाद बनाई गई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का मकसद डॉक्यूमेंट्स की जांच करके जरूरी एक्शन लेना है। यह ऑर्डर मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती ने जारी किया है।

Continue Reading

अनन्य

नासिक: जालसाज अशोक खराट की जांच में अहम नतीजा, कई जगहों पर छापेमारी के दौरान जानवरों के अवशेष और महिलाओं के बाल बरामद, बली देने का संदेह

Published

on

मुंबई: नासिक के धोखेबाज अशोक खरात की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं और SIT ने कई जगहों पर छापेमारी की है। SIT को यहां से जानवरों के अवशेष भी मिले हैं, लेकिन SIT ने यह जांच शुरू कर दी है कि क्या ये सच में जानवरों के अवशेष हैं या फिर मानव बलि का मामला है। इस मामले में SIT ने अवशेषों को अपने कब्जे में भी ले लिया है, वहीं शक है कि अशोक खरात अघोरी करता था और इसी प्रथा के चलते उसने मानव बलि भी दी होगी। इस बारे में SIT की जांच सही दिशा में जा रही है। नासिक के धोखेबाज अशोक खरात मामले में SIT की जांच में कई अहम नतीजे भी निकले हैं। SIT टीम की हेड तेजस्वी सतपोवे पहले भी कई हाई-प्रोफाइल मामलों पर काम कर चुकी हैं और उनकी जांच कर चुकी हैं। इसी तरह अब नासिक मामले में भी जांच चल रही है। तेजस्वी सतपोवे की मां टीचर हैं जबकि उनके पिता किसान हैं। वह अहमदनगर के शेगांव की रहने वाली हैं। तेजस्वी सतपोवे ने अब खरात के पॉलिटिकल कनेक्शन की जांच शुरू कर दी है। अशोक खरात के कई बड़े नेताओं और अफसरों से भी कनेक्शन थे। महिला आयोग की हेड रूपाली चाकणकर से भी उनके कनेक्शन थे, इसी आधार पर रूपाली को इस्तीफा देना पड़ा था। SIT जांच में जानवरों के अवशेषों के साथ महिलाओं के बाल भी मिले थे। अब SIT टीमें पता लगा रही हैं कि ये बाल किसके हैं, क्या ये एक महिला के बाल हैं या कई महिलाओं के बाल हैं।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र15 hours ago

मुंबई नगर निगम के ‘एफ-साउथ’ और ‘एच-ईस्ट’ वार्ड ने कार्रवाई करते हुए दादर और सांताक्रूज इलाकों में 15 दुकानें हटाईं

महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई: होटल बिल पेमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या से सनसनी, पुलिस ने किया ऑपरेशन, 24 घंटे के अंदर मर्डर मिस्ट्री सुलझाई, दो गिरफ्तार आरोपियों ने किया कबूल

व्यापार17 hours ago

भारत में स्थापित ऊर्जा क्षमता 552 गीगावाट हुई, गैर-जीवाश्म ईंधन की हिस्सेदारी करीब 54 प्रतिशत

राजनीति17 hours ago

मानसून सत्र राहुल गांधी के अहंकार की वजह से बाधित हुआ : प्रह्लाद जोशी

राष्ट्रीय समाचार18 hours ago

जम्मू-कश्मीर : डीजीपी ने पुलिस और सीएपीएफ के साथ हाइब्रिड बैठक की अध्यक्षता की

मनोरंजन18 hours ago

कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के ‘याहू स्टार’ बनने तक का सफर

अंतरराष्ट्रीय समाचार18 hours ago

नेपाल: पांच महीने बाद स्वदेश लौटे पूर्व पीएम देउबा

मनोरंजन19 hours ago

पांच दशक तक राज करने वाले दिलीप कुमार को अमिताभ ने बताया हिंदी सिनेमा का पिलर

व्यापार19 hours ago

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत का रत्न एवं आभूषण निर्यात अप्रैल-जुलाई में 9.17 अरब डॉलर के पार पहुंचा

व्यापार19 hours ago

एयर इंडिया फुकेत-दिल्ली मामले में अंतरिम रिपोर्ट एक महीने से पहले आने की उम्मीद, सरकार ने दिए जांच तेज करने के आदेश

अपराध2 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: वर्धा जिले में सड़क हादसे में छह की मौत, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जताई संवेदना

मनोरंजन4 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

मनोरंजन2 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति3 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

व्यापार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

राजनीति4 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

रुझान