Connect with us
Saturday,23-May-2026
ताज़ा खबर

बॉलीवुड

‘हम हिंदुस्तानी’ पर बोली पद्मिनी कोल्हापुरे, दुनिया भर के सभी फ्रंटलाइन योद्धाओं को समर्पित है ये गाना

Published

on

भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हम हिंदुस्तानी’ गाना रिलीज किया गया। धमाका रिकॉर्डस ने अपना पहला ट्रैक ‘हम हिंदुस्तानी’ जारी किया जिसमें उद्योग जगत के 15 दिग्गज शामिल थे। लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन, पद्मिनी कोल्हापुरे, अनिल अग्रवाल, सोनू निगम, कैलाश खेर, अलका याग्निक, शब्बीर कुमार, श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, श्रुति हसन, तारा सुतारिया, अंकित तिवारी, सिद्धांत कपूर और जन्नत जुबैर ने गीत को अपनी आवाज दी है।

धमाका रिकॉर्डस की सह-संस्थापक, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा कि यह मुझे बहुत खुशी देता है कि पारस मेहता के साथ मेरा बेटा प्रियांक कोल्हापुर संगीत विरासत को धमाका रिकॉर्डस के माध्यम से आगे ले जा रहा है, जिसका पहला ट्रैक सभी फ्रंटलाइन योद्धाओं को समर्पित है। उन्होंने आगे कहा कि सभी दिग्गज और आज के पीढ़ी के सुपरस्टार पहले ट्रैक का समर्थन करने के लिए आगे आए हैं। हम इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं।

संगीतकारों के परिवार से आने वाली पद्मिनी ने बचपन में अपनी बहन शिवांगी, श्रद्धा कपूर की मां के साथ ‘यादों की बारात’, ‘किताब’ और ‘दुश्मन दोस्त’ जैसी फिल्मों में गाने गाए हैं।

बाद में उन्होंने किशोर कुमार के साथ ‘विधाता’, ‘दाना पानी’, ‘प्रोफेसर की पड़ोसन’, ‘हम इंतजार करेंगे’ और ‘ सड़क छाप’ जैसी फिल्मों के लिए गाना गाया। उन्होंने 1986 में बप्पी लाहिड़ी और उनकी मंडली के साथ लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में ग्रेटर लंदन काउंसिल के लिए प्रदर्शन किया।

धमाका रिकॉर्डस एक म्यूजिक लेबल है जिसे प्रियांक शर्मा और पारस मेहता ने डायरेक्ट किया है।

अपने दादाजी के वंश को आगे बढ़ाते हुए प्रियांक ने व्यक्त किया, “मुझे यकीन है कि मैं अपने दादा पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे को उनकी संगीत विरासत को आगे बढ़ाने के लिए गौरवान्वित करने जा रहा हूं। मैं वास्तव में लता मंगेशकर , अमिताभ बच्चन जैसे महान सुपरस्टार और दिग्गजों का समर्थन और प्यार पाकर धन्य हूं। मुझे उम्मीद है कि यह ट्रैक दुनिया भर में सभी के बीच एकता को प्रेरित करता है, प्रोत्साहित करता है और एकता पैदा करता है।”

गाने को वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन का सपोर्ट है।

‘हम हिंदुस्तानी’ धमाका रिकॉर्डस के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

बॉलीवुड

‘धुरंधर-2’ एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल, अभी नहीं तोड़ पाई ‘पुष्पा-2’ और ‘बाहुबली-2’ का कलेक्शन

Published

on

मुंबई, 3 अप्रैल : आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। हर दिन फिल्म की कमाई तेजी से आगे बढ़ रही है। हालांकि फिल्म ‘पुष्पा-2’ और ‘बाहुबली-2’ का कलेक्शन नहीं तोड़ पाई है।

यह दोनों ही फिल्में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही बाहुबली-2 का कलेक्शन तोड़ने में कामयाब होगी।

आदित्य धर की आधिकारिक कंपनी बी62स्टूडियो ने फिल्म के दो सप्ताह के आंकड़े जारी किए हैं। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1501 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 690 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते फिल्म ने 961 करोड़ की कमाई कर ली है।

वहीं, फिल्म का दो सप्ताह में ग्रॉस इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,134 करोड़ हो गया है और फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 1501 करोड़ हो चुका है। फिल्म ने 9वें दिन 42 करोड़, 10वें दिन 64 करोड़, 11वें दिन 71 करोड़, 12वें दिन 26, 13वें दिन 28 करोड़, 14वें दिन 21 करोड़ और 15वें दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया है।

ओवरसीज आंकड़े 367 करोड़ तक पहुंच चुके हैं। जारी किए गए आंकड़ों को देखकर साफ है कि फिल्म भारत में ही सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। विदेशों में फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी है। ग्रॉस इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है, लेकिन पुष्पा-2 और बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए फिल्म को अभी और लंबा रास्ता तय करना है।

धुरंधर-2 का नेट इंडिया कलेक्शन अभी 961 करोड़ है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ का नेट इंडिया कलेक्शन 1234 करोड़ रुपए है जबकि ‘बाहुबली-2’ का 1,034 करोड़ रुपए है। धुरंधर-2 अगर इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो जल्द ही बाहुबली-2 का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। फिल्म आज भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसी कारण है कि अक्षय कुमार ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत-बंगला’ की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया है।

Continue Reading

बॉलीवुड

सिनेमाघरों में गूंज रही है ‘धुरंधर-2’ की दहाड़, अल्लू अर्जुन बोले- रणवीर सिंह पर गर्व है

Published

on

मुंबई, 19 मार्च : निर्देशक आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और पहले दिन से ही दर्शकों व सितारों के बीच खूब चर्चा में है। रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म देखने के बाद मनोरंजन जगत के कई सितारे आदित्य धर के काम के कायल हो गए हैं। सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, मुकेश छाबरा और मधुर भंडारकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आदित्यधर के काम और फिल्म की कहानी की जमकर सराहना की।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “मैंने धुरंधर-2 देखी। फिल्म देशभक्ति और स्टाइल का शानदार मिश्रण है। यह हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई सीन ऐसे हैं जहां तालियां बजने लायक हैं।

अभिनेता ने पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा, “माधवन गारु और सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। तकनीकी रूप से भी फिल्म बेहतरीन है। हमारे देश में रणवीर सिंह जैसे प्रतिभाशाली व बहुमुखी अभिनेता होने पर बहुत गर्व है। आदित्य धर ने फिल्म को कमाल बना दिया। यह एक भारतीय कहानी है, लेकिन इंटरनेशनल स्टाइल में। जय हिंद!

निर्देशक मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने फिल्म की कहानी और कलाकारों के काम की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा, “बुधवार रात मैंने 3 घंटे 49 मिनट की फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखी और अभी तक दिमाग में वही रहा है। यह एक शानदार उदाहरण है कि किसी बड़े और महत्वपूर्ण सीक्वल को कैसे बनाया जाता है। निर्देशक का विजन हर सीन में झलकता है। फिल्म की स्पीड इतनी तेज है कि सांस लेने का मौका नहीं मिलता। पूरी कास्ट अच्छी है लेकिन रणवीर सिंह का रोल सबसे अलग है। उनकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त है कि शब्द कम पड़ जाते हैं। वे किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं। उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए। स्पाई यूनिवर्स की दोनों धुरंधर फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में नई पहचान बनाई हैं, जिसे आने वाले समय में दुनिया भर में याद किया जाएगा और सीखा जाएगा। यह एक बहुत बड़ी और यादगार फिल्म है। पूरी टीम को इस शानदार काम के लिए बधाई।”

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने आदित्य धर के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा, “आज सुबह 2:30 बजे तक भी आदित्य काम कर रहे थे। इतनी मेहनत और लगन कम देखने को मिलती है। यह बहुत प्रेरणादायक है। मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि मैं यह फिल्म दो बार देख चुका हूं… लेकिन यकीन मानिए, यह सब कुछ बदलने वाला है। हर रिकॉर्ड और हर उम्मीद को पीछे छोड़ देगा। यह इंसान सच में जीनियस है। मैं बस बहुत खुश, आभारी और गर्व महसूस कर रहा हूं…उन पर बहुत गर्व है।”

Continue Reading

बॉलीवुड

धुरंधर 2 ट्रेलर: ‘किंग’ बनकर लौटे रणवीर सिंह, एक्शन और बदले की आग ने मचाया धमाल

Published

on

नई दिल्ली, 7 मार्च : फिल्म इंडस्ट्री के पावरहाउस स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस में जबरदस्त हलचल मचा दी है। फिल्म के धांसू ट्रेलर में बवाल ही बवाल देखने को मिला है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह अपने किरदार में पहले से कहीं ज्यादा खूंखार और ताकतवर नजर आ रहे हैं। वे ल्यारी के ‘किंग’ बनकर दुश्मनों से बदला लेते दिख रहे हैं। ट्रेलर में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना के किरदार) की भी एक छोटी सी झलक है। फिल्म के पहले भाग में रहमान डकैत की मौत हो चुकी है। अब उसकी विरासत से जुड़े बवाल को लेकर सस्पेंस बढ़ा है।

यही नहीं करीब 3 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर में हिंट मिलता है कि रहमान डकैत के निधन के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है। ट्रेलर में दिखाए गए इंटेंस एक्शन सीन और डायलॉग्स जैसे “हौसला – ईंधन – बदला” ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यह स्पष्ट करता है कि यह कहानी पहले भाग से ज्यादा पर्सनल और खतरनाक है।

ट्रेलर में संजय दत्त (असलम चौधरी), अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल) और अन्य कलाकारों के दमदार अभिनय से कहानी में गहराई आती दिख रही है। आर माधवन जैसे सितारों की मौजूदगी ने भी इसे और मजबूत बनाया है।

निर्देशक आदित्य धर ने शानदार एक्शन सीक्वेंस दिए हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर फाइट्स, ग्लोब-ट्रॉटिंग मिशन और पर्सनल रिवेंज का मिश्रण है। बैकग्राउंड म्यूजिक पावरफुल है जो उत्साह बढ़ाता है।

पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारत के साथ विदेशों में भी कमाल की कमाई की थी, खासकर नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया में। अब ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इससे भी बड़ा धमाल मचाएगी।

फिल्म जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। आदित्य धर ने इसे लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। यह हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में 19 मार्च को रिलीज होगी।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन5 hours ago

माधुरी दीक्षित ने ‘मां बहन’ के ट्रेलर लॉन्च की तस्वीरें शेयर की, 4 जून को होगी रिलीज

महाराष्ट्र7 hours ago

बांद्रा गरीब नगर तोड़फोड़ अभियान: एक्स अकाउंट पर अफवाह फैलाने के लिए अकाउंट होल्डर के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक नफरत फैलाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय समाचार7 hours ago

हमारी मांगें मानने के अलावा अमेरिका के पास कोई रास्ता नहीं बचा : ईरान

मनोरंजन8 hours ago

कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल, बयां की दिल की बात

अंतरराष्ट्रीय समाचार9 hours ago

चीन की कोयला खदान में विस्फोट: 80 से ज्यादा की मौत, जिनपिंग ने जांच के दिए आदेश

खेल9 hours ago

आईपीएल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास, गुजरात टाइटंस का तोड़ा रिकॉर्ड

व्यापार11 hours ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान वार्ता के चलते इस हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में दर्ज की गई उल्लेखनीय बढ़त

अंतरराष्ट्रीय समाचार11 hours ago

अमेरिकी कार्रवाई के बाद समझौता चाहता है ईरान : ट्रंप

अपराध11 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट पर 2.25 किलो कोकीन जब्त, 11.25 करोड़ की कीमत; चार विदेशी गिरफ्तार

महाराष्ट्र1 day ago

मुंबई नगर निगम ने अपील की है कि 16 मई से 14 जून के बीच होने वाली एन्यूमेरेटर्स की मीटिंग में ‘एसई आईडी’ देना ज़रूरी है।

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

अपराध4 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध4 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

हज कमेटी की लापरवाही से हज यात्रियों को परेशानी, 10,000 रुपये की अतिरिक्त वसूली, सीओ हज कमेटी ने आज़मी को ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया

महाराष्ट्र3 weeks ago

अबू आसिम ने ईद-उल-अज़हा के दौरान जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन में रुकावट डालने और उन्हें ज़ब्त करने पर रोक लगाने की मांग की

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में रहते हैं तो मराठी सीखें, लेकिन भाषा के नाम पर हिंसा नहीं: सीएम फडणवीस

अपराध3 weeks ago

नवी मुंबई: एनसीबी का बड़ा अभियान, 1745 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, पुलिस ने टीतवाला की पद्मावती रॉयल्स सोसाइटी से अश्विनी को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

महाराष्ट्र एसएससी 2026 का परिणाम घोषित: कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.09% रहा।

राजनीति3 weeks ago

बंगाल चुनाव : सुजापुर में टीएमसी की बड़ी जीत, सबीना यास्मीन ने कांग्रेस गढ़ में फिर मारी बाजी

रुझान