राजनीति
जे एंड जे सिंगल-डोज टीका को भारत में आपातकालीन मंजूरी मिली
जॉनसन एंड जॉनसन की कोविड-19 के खिलाफ एकल खुराक वाली वैक्सीन को शनिवार को भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी मिल गई है। जे एंड जे सिंगल-डोज वैक्सीन के साथ, भारत में अब टीकाकरण अभियान को मजबूत करने के लिए कुल 5 आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण टीके (ईयूए) हैं। अन्य चार में सीरम इंस्टीट्यूट का कोविशील्ड, भारत बायोटेक का कोवैक्सीन, रूस का स्पुतनिक वी और मॉडर्ना शामिल हैं। जे एंड जे के टीके को मंजूरी मिलने से कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, “भारत ने अपनी वैक्सीन टोकरी का विस्तार किया! जॉनसन एंड जॉनसन की एकल-खुराक कोविड-19 वैक्सीन को भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई है। अब भारत के पास 5 आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण टीके हैं। यह कोविड-19 के खिलाफ हमारे देश की सामूहिक लड़ाई को और बढ़ावा देगा।”
उन्होंने कहा कि इसे भारत की स्वदेशी वैक्सीन निर्माता बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के साथ आपूर्ति समझौते के जरिए भारत लाया जाएगा।
जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि 7 अगस्त 2021 को भारत सरकार ने भारत में जॉनसन एंड जॉनसन कोविड-19 एकल-खुराक वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) जारी किया, ताकि 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में कोविड को रोका जा सके।”
इस बीच, भारत के कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 50 करोड़ का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है और भारत में अब तक कुल 50,10,09,609 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में लगभग 50 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई।
जैसा कि भारत ने शुक्रवार को कोविड वैक्सीन लगाने की संख्या में 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूत प्रोत्साहन मिला है।
राष्ट्रीय समाचार
सिरसा थाना ग्रेनेड हमला मामला: एनआईए ने 4 और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया आरोप-पत्र

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हरियाणा के पंचकूला स्थित विशेष अदालत में 4 आरोपियों के खिलाफ एक पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया है। एजेंसी ने रविवार को बताया कि आरोप-पत्र में साजिश और इन 4 आरोपियों की अलग-अलग भूमिकाओं का विवरण दिया गया है।
एजेंसी ने बताया कि यह मामला 25 नवंबर 2025 को हरियाणा के सिरसा में महिला पुलिस स्टेशन के पास हुए ग्रेनेड हमले से जुड़ा है। इसमें पंचकूला स्थित विशेष एनआईए अदालत में शनिवार को आरोपी राजबीर सिंह उर्फ फौजी, वेद प्रकाश उर्फ पम्मा, जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और चिराग ठकराल के खिलाफ पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया गया।
एनआईए के अनुसार, यह मामला मूल रूप से 26 नवंबर 2025 को हरियाणा के सिरसा स्थित सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। बाद में, 30 दिसंबर 2025 को एनआईए ने इसे फिर से दर्ज किया।
मामले में इसी साल 24 मई को एनआईए ने पंचकूला की विशेष अदालत में 9 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था, जिनमें पाकिस्तानी नागरिक शहजाद भट्टी और सोहेल अहमद उर्फ सोहेल बलोच भी शामिल थे।
एजेंसी ने कहा कि पूरक आरोप-पत्र में इस साजिश और इन 4 आरोपियों की अलग-अलग भूमिकाओं का विवरण दिया गया है। साथ ही, आगे की जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों को भी इसमें शामिल किया गया है। इन लोगों पर भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 61(2) (धारा 109 के साथ पठित) और 238, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम-1908 की धारा 5 और 6, तथा यूए(पी) अधिनियम-1967 की धारा 18, 18बी और 20 के तहत आरोप लगाए गए हैं।
एजेंसी के अनुसार, जांच से पता चला है कि आरोपी राजबीर सिंह उर्फ फौजी कोऑर्डिनेटर के रूप में काम कर रहा था। वह भारत में हथियारों, हैंड ग्रेनेड और नशीले पदार्थों को इकट्ठा करने और उनकी आवाजाही के लिए विदेशों में बैठे हैंडलरों के साथ मिलकर काम करता था। आरोपी चिराग ठकराल, जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और वेद प्रकाश उर्फ पम्मा ने आरोपी राजबीर सिंह उर्फ फौजी के निर्देशों पर काम करते हुए सिरसा के महिला पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
यह हमला शहजाद भट्टी नेटवर्क के सदस्यों की ओर से एक सुनियोजित साजिश के तहत किया गया था। इसका मकसद पुलिसकर्मियों को नुकसान पहुंचाना और आम जनता के बीच दहशत और डर पैदा करना था। एनआईए की जांच में इस साजिश के तार विदेशों में बैठे उन हैंडलरों से जुड़े पाए गए हैं, जो सीमा पार से आतंकी नेटवर्क चला रहे हैं।
एजेंसी ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है, ताकि साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके और इस हमले के पीछे के पूरे सीमा पार आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
राष्ट्रीय समाचार
तेलंगाना: हैदराबाद के एक कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग ट्रस गिरने से एक छात्रा की मौत

हैदराबाद के बाहरी इलाके नादेरगुल में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग ट्रस (लाइट लगाने वाला ढांचा) गिर गया, जिससे एक छात्रा की मौत हो गई और कम से कम 16 अन्य लोग घायल हो गए।
यह हादसा शनिवार रात तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के आदिबतला में नादेरगुल स्थित एमवीएसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम के दौरान अचानक लाइटिंग ट्रस (लाइट लगाने वाला ढांचा) गिर गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बी. टेक. प्रथम वर्ष की छात्रा नारायणदास सोना (18) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह वनापर्थी जिले की रहने वाली थीं।
पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच से पता चला है कि तेज हवाओं के कारण लाइटिंग सिस्टम गिर गया। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया और वहां से उन्हें यशोदा अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 16 घायलों में से 10 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
कुछ छात्रों और उनके अभिभावकों ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह डांडिया कार्यक्रम ‘संगम-2026’ का हिस्सा था, जो दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का तकनीकी और सांस्कृतिक उत्सव है। इस कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के छात्र अपनी तकनीकी कुशलता, नए विचारों और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए थे।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एमवीएसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने छात्रा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और निर्देश दिया कि घायल छात्रों को हर संभव बेहतरीन इलाज मुहैया कराया जाए। उन्होंने आदेश दिया कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने कहा कि इस हादसे से गहरा सदमा और दुख पहुंचा है। उन्होंने मृत छात्रा के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। रामा राव ने हादसे में घायल छात्रों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
राजनीति
कोलकाता भगदड़ पर नेताओं ने दुख जताया, टीएमसी बोली-प्रशासन की विफलता से हुआ हादसा

कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान मची भगदड़ पर देशभर के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “कोलकाता में 19 लोगों की जान चली गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह बेहद दुखद खबर है। जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि वह माता रानी से प्रार्थना करते हैं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब भी ऐसी कोई दुखद घटना होती है, तो हमें मानवीय आधार पर पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए और किसी को भी इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है और खुद घायलों से मिलकर संवेदनशीलता दिखाई है। सरकार पूरी तरह पीड़ितों के साथ खड़ी है।
कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री उमेश राय ने भगदड़ के कारणों पर बात की। उन्होंने कहा, “यह भगदड़ तब मची जब लोग पंडाल से बाहर नहीं निकल रहे थे, जबकि पीछे से बड़ी संख्या में लोग अंदर आने की कोशिश कर रहे थे।” उन्होंने इस हादसे के लिए पूजा आयोजकों और सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह उनकी लापरवाही का नतीजा है। मंत्री ने जानकारी दी कि इस पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जो इस घटना की गहराई से जांच करेगा।
वहीं, टीएमसी नेता और एआईटीसी विधायक कुणाल घोष ने इसे पूरी तरह प्रशासनिक विफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित पूजा समिति को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इसमें कई प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं। उन्होंने बताया, “अभी हम अस्पताल में हैं। रात से ही हमारी प्राथमिकता राहत कार्य और घायलों का इलाज रही है। हमारे कार्यकर्ता चोरबागन समेत हर जगह मौजूद थे।”
कुणाल घोष ने यह भी स्पष्ट किया कि वह शनिवार रात अस्पताल क्यों नहीं गए। उन्होंने कहा, “अगर नेतृत्व वहां आता तो मीडिया और पुलिस का ध्यान दूसरे कामों में लग जाता, जिससे इलाज का काम बाधित होता। इसलिए हमारी पूरी टीम वहां मौजूद थी लेकिन कुछ जानकारी मिलने के बाद आज मैं खुद अस्पताल आया हूं।”
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
