Connect with us
Wednesday,01-April-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

डबलिन वनडे : आयरलैंड ने द.अफ्रीका को 43 रनों से हराया

Published

on

कप्तान एंडी बलबर्नी (102) के शानदार शतक और हैरी टैक्टर (79) की बेहतरीन अर्धशतक पारी के दम पर आयरलैंड ने यहां द विलेज में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 43 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया और आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बलबर्नी के 117 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 तथा हैरी के 68 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों के सहारे 79 रनों के दम पर 50 ओवर में पांच विकेट पर 290 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम जानेमान मलान के 96 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों के सहारे 84 रन की पारी के बावजूद 48.3 ओवर में 247 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

आयरलैंड की ओर से मार्क एडेयर, जोशुआ लिटल और एंडी मैकब्रेन ने दो-दो विकेट लिए जबकि क्रैग यंग, सिमी सिंह और जॉर्ज डॉकरेल को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पारी में रैसी वान डेर डुसैन ने 49, डेविड मिलर ने 24, केशव महाराज ने 17, कैगिसो रबादा ने 16, काइल वेरिने ने 13 और कप्तान तेम्बा बावुमा ने 10 रन बनाए।

इससे पहले, आयरलैंड की पारी में बलबर्नी और हैरी के अलावा डॉकरेल ने 45, मैकब्रेन ने 30 और पॉल स्टर्लिग ने 27 रनों का योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से आंदिले फेहलुकवायो ने दो विकेट लिया जबकि रबादा, केशव और तबरेज शम्सी को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। तीसरा और निर्णायक मैच 16 जुलाई को इसी मैदान पर खेल जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय

हम भारतीय तेल बाजार पर अमेरिका के ‘दबाव’ को खारिज करते हैं, भारत की विदेश नीति स्वतंत्र : रूसी राजदूत

Published

on

नई दिल्ली, 1 अप्रैल : भारत के तेल बाजार को लेकर अमेरिका के दबाव के आरोपों पर रूस ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलिपोव ने साफ कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय राजनीति में किसी भी तरह के ‘अमेरिकी दबाव’ को पूरी तरह खारिज करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि नई दिल्ली अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर कायम है।

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में डेनिस अलिपोव ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत के बाजार में रूस के लिए बाधाएं खड़ी करने की कोशिशें वैश्विक व्यापार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिहाज से बिल्कुल सही तरीका नहीं हैं।

जब उनसे इस बारे में पूछा गया कि क्या टैरिफ विवाद के बीच भारत रूसी तेल का आयात कम कर रहा है, तो उन्होंने कहा, “मैं अमेरिका-भारत व्यापार पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हूं। लेकिन हम अंतरराष्ट्रीय राजनीति में किसी भी तरह के दबाव को सख्ती से खारिज करते हैं। यह व्यापार करने का सही तरीका नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम साफ तौर पर देख रहे हैं कि अमेरिका भारत के बाजार में रूस के लिए बाधाएं खड़ी करने की कोशिश कर रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय संबंधों और व्यापार के लिए सही तरीका नहीं है। हम भारतीय तेल बाजार पर अमेरिकी दबाव को खारिज करते हैं। भारत एक स्वतंत्र विदेश नीति का पालन करता है और हम ऐसे दबाव को ठुकराने के उसके रुख का स्वागत करते हैं।”

रूस के राजदूत ने यह भी बताया कि मॉस्को और नई दिल्ली के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं, खासकर ऊर्जा क्षेत्र में। उन्होंने कहा कि हाल के समय में भारत ने रूस से तेल आयात काफी बढ़ा दिया है।

डेनिस अलिपोव ने कहा, “हम दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों का विस्तार कर रहे हैं। हाल ही में भारत को रूस से तेल की आपूर्ति में काफी बढ़ोतरी हुई है। हम इस दिशा में लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे दोनों देशों को लाभ हो।”

मध्य पूर्व में जारी घटनाक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में ऊर्जा बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। उन्होंने इसे ‘अमेरिकी ऑयल डिसरप्शन डिप्लोमेसी’ का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा, “मध्य पूर्व की परिस्थितियों के बीच ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ी है। लेकिन रूस और भारत के बीच व्यापार, खासकर तेल के क्षेत्र में, तेजी से आगे बढ़ रहा है और हम इसे जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित रूस यात्रा को लेकर अलिपोव ने कहा कि मॉस्को इस साल उनकी यात्रा का दिल से स्वागत करेगा।

उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच हर साल शिखर बैठक का एक तंत्र है और पिछले साल दिसंबर में रूसी राष्ट्रपति ने भारत का दौरा किया था।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

इराक में अमेरिकी पत्रकार का अपहरण, अमेरिका ने ईरान से जुड़े मिलिशिया की संलिप्तता का किया दावा

Published

on

बगदाद, 1 अप्रैल : इराक के बगदाद में एक अमेरिकी पत्रकार को अपहृत कर लिया गया है। अमेरिका के विदेश विभाग ने पुष्टि की है कि इसमें ईरान‑समर्थित मिलिशिया समूह का संदेह है, जिससे इस क्षेत्र में विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर नई चिंता बढ़ गई है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि वह अमेरिकी पत्रकार की जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

ग्लोबल पब्लिक अफेयर्स के असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ स्टेट डिलन जॉनसन ने सोशल साइड एक्स पर पोस्ट में कहा, “अमेरिकी विदेश विभाग को बगदाद में एक अमेरिकी पत्रकार के अपहरण की सूचना है। विभाग ने पहले इस व्यक्ति को संभावित खतरों के बारे में चेतावनी दी थी और हम एफबीआई के साथ समन्वय जारी रखेंगे ताकि उसकी जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित हो सके।”

उन्होंने कहा, “इरान‑समर्थित मिलिशिया समूह कताइब हिज़्बुल्लाह से जुड़े एक व्यक्ति पर अपहरण में शामिल होने का संदेह है, उसे इराकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया है।”

जॉनसन ने यह भी दोहराया कि इराक अभी भी लेवल 4 यात्रा सलाह के तहत है और अमेरिकियों को किसी भी हालत में देश की यात्रा न करने की चेतावनी दी गई है तथा वहां मौजूद लोगों को तुरंत छोड़ने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा, “विदेश विभाग सभी अमेरिकियों, जिनमें पत्रकार भी शामिल हैं, से अनुरोध करता है कि वे सभी यात्रा सलाहों का पालन करें।”

पहले, इराकी गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बयान में पुष्टि की थी कि पत्रकार को बगदाद में “अज्ञात व्यक्तियों” द्वारा अगवा किया गया है। सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया और अपहरण में प्रयुक्त कथित वाहन जब्त किया। मंत्रालय ने कहा कि अन्य व्यक्तियों को पकड़ने और पत्रकार की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

अपहृत पत्रकार की पहचान शेली किटलसन के रूप में हुई है। वह एक फ्रीलांस रिपोर्टर हैं और मीडिया एडलोकेसी संगठन और एआई-मॉनिटर जैसी प्रकाशनों में योगदान दे चुकी हैं।

किटलसन अपने व्यापक रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं, खासकर सीरिया और इराक के संघर्ष क्षेत्रों में वह कई वर्षों से इस क्षेत्र में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं।

एआई-मॉनिटर ने अपने बयान में कहा कि वे उनके अपहरण से “गहरा चिंतित” हैं और उनकी “सुरक्षित और तात्कालिक रिहाई” की मांग की। “हम उनके महत्वपूर्ण रिपोर्टिंग के समर्थन में खड़े हैं और उनके त्वरित लौटने की अपील करते हैं ताकि वे अपना महत्वपूर्ण कार्य जारी रख सकें।”

इंटरनेशनल वीमेंस मीडिया फाउंडेशन के अनुसार, किटलसन एक “वैध पत्रकार” हैं, जिनके पास मध्य पूर्व में पर्याप्त अनुभव है और वर्तमान में वह रोम में आधारित हैं।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

ईरान में क्रूर शासन के खिलाफ हमारे संघर्ष की दहाड़ पूरी दुनिया सुन रही : नेतन्याहू

Published

on

तेल अवीव : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मेरे भाइयों और बहनों, इजरायल के नागरिकों, इस स्वतंत्रता के पर्व की पूर्व संध्या पर इजरायल पहले से कहीं अधिक मजबूत है। पूरी दुनिया ईरान की दुष्ट सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई में हमारी शेर जैसी गर्जना सुन रही है, एक ऐसी लड़ाई जिसमें हमने बेहद बड़ी व विशाल उपलब्धियां हासिल की हैं।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इसकी एक पीड़ादायक कीमत भी है। अभी कल ही, हमने अपने चार सर्वश्रेष्ठ बेटों को खो दिया। इजरायल के नागरिकों की ओर से और मेरी व मेरी पत्नी सारा की ओर से मैं शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। हम सभी प्रेम के साथ उन परिवारों को गले लगाते हैं जिन्होंने अपना सबसे अनमोल सदस्य खो दिया है और हम अपने वीर घायल साथियों को भी प्रेम से गले लगाते हैं। हम एक ही लोग हैं, एक साझा नियति की डोर से बंधे हुए, अपने अस्तित्व और अपने भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए साथ हैं।

अमेरिका के साथ हमारे संयुक्त अभियान के एक महीने पूरे होने पर हम व्यवस्थित रूप से उस आतंकी शासन को कुचल रहे हैं जिसने दशकों तक यह नारा लगाया: “अमेरिका की मौत, इजरायल की मौत।” यह सच है कि हर पीढ़ी में वे हमें नष्ट करने के लिए उठ खड़े होते हैं और इस पीढ़ी में आयतुल्लाओं के शासन ने हमें समाप्त करने, मध्य पूर्व पर कब्ज़ा करने और पूरी दुनिया को धमकाने का बड़ा प्रयास किया। उसने इन घातक इरादों को आगे बढ़ाने के लिए परमाणु कार्यक्रमों और बैलिस्टिक मिसाइलों का विकास किया, हमारे आसपास आतंकवादी संगठनों को धन और हथियार दिए और उस पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों को झेलते हुए आगे बढ़ा। अब मैं आपको बताना चाहता हूं कि वर्षों में इस सब पर ईरान को लगभग एक ट्रिलियन डॉलर का खर्च आया है। अब यह कहा जा सकता है कि वह पैसा व्यर्थ चला गया।

ईरान से वसूली गई कीमत केवल धन तक सीमित नहीं थी। आने वाले पासओवर (मुक्ति पर्व) की भावना में ‘मोचन युद्ध’ की शुरुआत से ही, हमने ‘बुराई के धुरी’ पर दस विपत्तियां डाली हैं। गाज़ा में हमास पर प्रहार, लेबनान में हिज़्बुल्लाह पर प्रहार, सीरिया में असद पर प्रहार, यहूदिया और समारिया में आतंकी संगठनों पर प्रहार, यमन में हूतियों पर प्रहार, और ईरान पर पांच और प्रहार- उनके परमाणु कार्यक्रम पर प्रहार, उनकी मिसाइलों पर प्रहार, शासन की बुनियादी संरचना पर प्रहार, दमनकारी ताकतों पर प्रहार, और “पहिलौठों की विपत्ति”, या हमारे मामले में, शीर्ष नेतृत्व पर प्रहार। तानाशाह खामेनेई से लेकर परमाणु वैज्ञानिकों तक और रिवोल्यूशनरी गार्ड व बसीज के कुख्यात हत्यारों तक, नसरल्लाह, हनियेह, डेइफ़, सिनवार और कई अन्य तक।

मिस्र की दस विपत्तियों के बाद भी फ़िरऔन ने इजरायल के लोगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी और हम सभी जानते हैं उसका अंत क्या हुआ। यही स्थिति ईरानी ‘बुराई के धुरी’ के खिलाफ अभियान में भी है। यह अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन अभी भी यह कहा जा सकता है कि हमारे दुश्मनों पर आई इन दस विपत्तियों के मुकाबले, हमने ‘राइजिंग लॉयन’ और ‘रोअरिंग लॉयन’ अभियानों तथा पूरे ‘मोचन युद्ध’ में दस बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

पहला हमने एक रणनीतिक बदलाव किया। इन दोनों अभियानों से पहले, ईरान हमें घेरने की कोशिश कर रहा था। आज हम उन्हें घेर रहे हैं। ईरान का आयतुल्ला शासन पहले से कहीं अधिक कमजोर है और इजरायल पहले से कहीं अधिक मजबूत।

दूसरा, हमने दुनिया को ईरान के खतरे के प्रति जागरूक किया। पहले दुनिया ने हमारी चेतावनियों को नजरअंदाज किया। आज कोई भी इस खतरे की गंभीरता को नहीं नकार सकता।

तीसरा, पहले हम अकेले लड़ रहे थे। आज हम अमेरिका के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे हैं- एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सहयोग में।

चौथा, हमने उस आतंकी शासन की नींव हिला दी, जो पहले अजेय लगता था। अब यह शासन डगमगा रहा है, और देर-सबेर गिर जाएगा।

पांचवां, हमने दो अस्तित्वगत खतरों को समाप्त किया- परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइलों का खतरा।

छठा, हमने ईरान की आतंकी सेनाओं की ताकत तोड़ दी, जो हमें चारों ओर से घेर रही थीं।

सातवां, हमने अपनी सीमाओं से परे गहरे सुरक्षा क्षेत्र स्थापित किए। आठवां, हमने अपनी सुरक्षा नीति बदली-अब हम पहल करते हैं और अपने दुश्मनों को चौंकाते हैं।

नौवाँ, हमने साबित किया कि हमारी वायु रक्षा प्रणाली दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। दसवाँ, हमने इजरायल की जनता और अर्थव्यवस्था की अद्भुत मजबूती दिखाई।

इजरायल के नागरिकों, ये उपलब्धियां आपकी वजह से संभव हुई हैं-आपके विश्वास और शक्ति के कारण। दुश्मन आते-जाते रहेंगे लेकिन उनका सामना करने की हमारी क्षमता और दृढ़ संकल्प ही हमारे भविष्य को सुरक्षित करता है। मिलकर हमने इजरायल को एक क्षेत्रीय शक्ति, और कुछ क्षेत्रों में वैश्विक शक्ति बना दिया है।

कई बार पिछले ढाई वर्षों में, मुझे कठिन निर्णय लेने पड़े- रफ़ाह, फिलाडेल्फ़ी, गाज़ा सिटी में प्रवेश, बंधकों की वापसी, सीरिया में हस्तक्षेप और ‘राइजिंग लॉयन’ व ‘रोअरिंग लॉयन’ जैसे साहसी कदम। इन सभी में मैंने आपकी आवाज़ सुनी, नागरिकों की और सैनिकों की।

आपने मुझसे कहा: “हम समझते हैं क्या दांव पर है। हम मजबूत हैं। प्रधानमंत्री, कमजोरी की आवाज़ों के सामने मत झुको। लड़ाई जारी रखो, हमें जीत की ओर ले चलो।” और हम वही कर रहे हैं।

गाज़ा और लेबनान में आगे बढ़ते सैनिक से लेकर तेहरान के आसमान में उड़ते पायलट तक-इस्राइली योद्धा चीते की तरह तेज, चील की तरह हल्के और शेर की तरह बहादुर हैं। हम आतंकी शासन को कुचलते रहेंगे, अपनी सुरक्षा को मजबूत करेंगे और अपने लक्ष्य हासिल करेंगे।

पासओवर हग्गादा में कहा गया है: “हर पीढ़ी में कोई न कोई हमें नष्ट करने उठ खड़ा होता है लेकिन ईश्वर हमें उनके हाथों से बचाते हैं।” यही विरासत हमें संभाले हुए है। राष्ट्र अडिग खड़ा है, और हमें भी अडिग रहना होगा। ईश्वर की कृपा से हम इजरायल की अनंतता सुनिश्चित करेंगे।

पूरे इजरायल को स्वतंत्रता पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति13 minutes ago

गोगामुख में पीएम मोदी की विशाल रैली, बोले- असम में भाजपा-एनडीए की हैट्रिक तय

राष्ट्रीय23 minutes ago

प्रीमियम ईंधन की कीमतें बढ़ीं; सामान्य पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

महाराष्ट्र1 hour ago

मुंबई के जज से ठगी: कस्टमर केयर नंबर के जरिए साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 93 हजार रुपए

अंतरराष्ट्रीय1 hour ago

हम भारतीय तेल बाजार पर अमेरिका के ‘दबाव’ को खारिज करते हैं, भारत की विदेश नीति स्वतंत्र : रूसी राजदूत

अंतरराष्ट्रीय1 hour ago

इराक में अमेरिकी पत्रकार का अपहरण, अमेरिका ने ईरान से जुड़े मिलिशिया की संलिप्तता का किया दावा

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ईरान में क्रूर शासन के खिलाफ हमारे संघर्ष की दहाड़ पूरी दुनिया सुन रही : नेतन्याहू

व्यापार3 hours ago

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 195 रुपये बढ़ाए गए, नई कीमत 2 हजार से अधिक

अंतरराष्ट्रीय3 hours ago

ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से अमेरिकी सेना कुछ हफ्तों में बाहर आ सकती है : ट्रंप

व्यापार3 hours ago

मध्य पूर्व तनाव कम होने के संकेतों के बीच शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स-निफ्टी में 2 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

अपराध21 hours ago

मुंबई में बिल को लेकर बवाल, ग्राहक ने दांतों से काटकर अलग कर दी दुकानदार की अंगुली

महाराष्ट्र5 days ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

व्यापार4 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

अपराध3 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने फोन पर की बात, मध्य पूर्व संघर्ष को कम करने पर जोर

राष्ट्रीय3 weeks ago

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

इजरायल की चेतावनी, ‘विदेशों में रहने वाले यहूदियों पर हमले का खतरा बढ़ा’, सतर्क रहने की सलाह

महाराष्ट्र7 days ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

अंतरराष्ट्रीय4 days ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

रुझान