Connect with us
Thursday,16-April-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

निर्यात बीमा कवर को बढ़ावा देने के लिए ईसीजीसी में इक्विटी डालेगी सरकार

Published

on

निर्यातकों को समर्थन देने के लिए वित्त मंत्रालय ने निर्यात बीमा कवर को 88,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने के लिए ईसीजीसी में पांच साल तक इक्विटी डालने का प्रस्ताव किया है। मंत्रालय ने एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉपोर्रेशन (ईसीजीसी) में पांच साल की अवधि में इक्विटी डालने की घोषणा की है, ताकि निर्यात बीमा कवर को 88 हजार करोड़ रुपये तक बढ़ाया जा सके।

निर्यात ऋण गारंटी निगम यानी ईसीजीसी ऋण बीमा सेवाएं प्रदान करके निर्यात को बढ़ावा देता है। इसके उत्पाद भारत के व्यापारिक निर्यात का लगभग 30 प्रतिशत समर्थन करते हैं।

सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नेशनल एक्सपोर्ट इंश्योरेंस अकाउंट (एनईआईए) के माध्यम से परियोजना निर्यात के लिए 33,000 करोड़ रुपए का प्रोत्साहन प्रस्तावित है।

कोरोना की दूसरी लहर के बाद केंद्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को दूसरी बार राहत विभिन्न क्षेत्रों के लिए पैकेज का ऐलान किया।

एनईआईए ट्रस्ट जोखिम कवर का विस्तार करके मध्यम और लंबी अवधि (एमएलटी) परियोजना निर्यात को बढ़ावा देता है।

सरकार ने एनईआईए को पांच साल की अवधि में अतिरिक्त कोष प्रदान करने का भी प्रस्ताव किया है, ताकि वह परियोजना निर्यात के अतिरिक्त 33,000 करोड़ रुपये को अंडरराइट कर सके।

31 मार्च, 2021 तक एनईआईए ट्रस्ट ने 63 विभिन्न भारतीय परियोजना निर्यातकों द्वारा 52 देशों में 52,860 करोड़ रुपये की 211 परियोजनाओं का समर्थन किया है।

व्यापार

अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में उछाल

Published

on

अमेरिका और ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में बुधवार को उछाल देखने को मिला है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के (5 जून, 2026) का कॉन्ट्रैक्ट 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,54,899 पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,54,404 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,54,899 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है।

चांदी का (5 मई, 2026) का कॉन्ट्रैक्ट 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,54,076 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,53,310 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,55,617 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है।

सोने के टेक्निकल आउटलुक पर विशेषज्ञों ने कहा कि अगर सोना 1,55,000 रुपए से ऊपर निकलता है तो 1,57,000-1,58,000 रुपए की ओर जा सकता है।

एक विश्लेषक ने कहा, “गिरावट की स्थिति में 1,54,000 रुपए से नीचे की फिसलने के बाद 1,52,000 रुपए और उससे आगे 1,50,000 रुपए तक जा सकता है।”

अन्य बाजार विशेषज्ञ ने कहा, “चांदी के लिए रुकावट का स्तर 2,60,000-2,63,000 रुपए पर है और अगर यह इससे आगे निकलता है तो 2,68,000-2,70,000 रुपए तक जा सकता है।”

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में तेजी देखी गई। सोने 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,852 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.99 डॉलर प्रति औंस पर थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव को समाप्त करने के लिए बातचीत अगले दो दिनों में शुरू हो सकती है और बातचीत फिर से पाकिस्तान में होने की संभावना है।

यह घटनाक्रम सप्ताहांत में वार्ता विफल होने के बाद सामने आया है, जिसके चलते वाशिंगटन ने ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी लगा दी थी, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बाद आपूर्ति संबंधी बाधाओं को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं।

Continue Reading

व्यापार

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने भारत कंपनियों में सबसे अधिक 87.3 का ईएसजी स्कोर हासिल किया

Published

on

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) को केयर ईएसजी रेटिंग्स लिमिटेड (केयरएज-ईएसजी) से 87.3 के स्कोर के साथ ईएसजी 1 प्लस रेटिंग प्राप्त हुई है, जो भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) में पंजीकृत एक ईएसजी रेटिंग एजेंसी है।

यह एजीईएल का पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी), जलवायु रणनीति, संसाधन प्रबंधन और पारदर्शिता में नेतृत्व को दिखाता है।

एजीईएल द्वारा प्राप्त की गई 1 प्लस रेटिंग, किसी भी भारतीय कंपनी द्वारा केयर ईएसजी से हासिल की गई अब तक की सबसे अच्छी रेटिंग है।

यह रेटिंग एक बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपर के रूप में कंपनी द्वारा अपने संचालन में स्थिरता को एकीकृत करने में उसकी अग्रणी भूमिका को दर्शाती है।

केयरएज-ईएसजी का मूल्यांकन पर्यावरणीय, सामाजिक और शासन संबंधी जोखिमों और अवसरों के व्यापक आकलन पर आधारित है, जिसमें कई संकेतकों और उद्योग के समकक्ष कंपनियों के साथ तुलना की जाती है।

यह मूल्यांकन जलवायु जोखिम प्रबंधन, जल प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण और शासन प्रथाओं में कंपनी के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है, जो पारदर्शी डिस्क्लोजर और संरचित निगरानी तंत्रों द्वारा समर्थित है।

यह रेटिंग एजीईएल के पर्यावरण और सामाजिक जोखिमों के प्रबंधन के लिए सुव्यवस्थित दृष्टिकोण को रेखांकित करती है, जो सुस्पष्ट नीतियों, प्रबंधन प्रणालियों और उद्यम-व्यापी ईएसजी विचारों के एकीकरण के माध्यम से प्राप्त होता है।

व्यापक स्तर पर, यह रेटिंग अदाणी समूह के भीतर नवीकरणीय ऊर्जा, बंदरगाहों, रसद और उपयोगिताओं सहित अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर-आधारित पोर्टफोलियो में स्थिरता को समाहित करने की दिशा में एक बदलाव को दर्शाती है। ईएसजी एकीकरण तेजी से व्यवसायों में शासन प्रथाओं, जोखिम प्रबंधन ढांचों और दीर्घकालिक पूंजी आवंटन को आकार दे रहा है।

केयरएज-ईएसजी रेटिंग निवेशकों और ऋणदाताओं के बीच एजीईएल की स्थिति को भी मजबूत करती है, विशेष रूप से ऐसे पूंजीगत वातावरण में जहां स्थिरता प्रदर्शन वित्तपोषण तक पहुंच से तेजी से जुड़ा हुआ है।

इस रेटिंग से कंपनी को बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए टिकाऊ और परिवर्तन-संबंधी पूंजी जुटाने की क्षमता में सहायता मिलने की उम्मीद है।

केयरएज-ईएसजी ने एक प्रेस रिलीज में, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष खन्ना ने कहा, “सर्वोच्च ईएसजी स्कोर प्राप्त करना बड़े पैमाने पर स्थिरता को एकीकृत करने के लिए अदाणी ग्रीन एनर्जी की प्रतिबद्धता का एक मजबूत प्रमाण है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह मान्यता ईएसजी शासन, सक्रिय जलवायु-जोखिम प्रबंधन और सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन के प्रति हमारे अनुशासित दृष्टिकोण को प्रमाणित करती है। शून्य अपशिष्ट-लैंडफिल, एकल-उपयोग प्लास्टिक-मुक्त और शुद्ध जल-सकारात्मक संचालन में हमारा प्रमाणन दर्शाता है कि बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा विकास जिम्मेदार और लचीला दोनों हो सकता है।”

केयरएज-ईएसजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैकत रॉय के अनुसार, “अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की ईएसजी रेटिंग नवीकरणीय ऊर्जा संचालन और दीर्घकालिक विकास रणनीति में स्थिरता संबंधी विचारों को एकीकृत करने के लिए कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

रॉय ने कहा, “एजीईएल का प्रदर्शन पर्यावरणीय और सामाजिक जोखिमों के संरचित प्रबंधन को दर्शाता है, जो सुस्पष्ट नीतियों, प्रबंधन प्रणालियों और अग्रणी स्थिरता ढांचों के अनुरूप पारदर्शी खुलासों द्वारा समर्थित है, जिससे एक विकसित निवेश परिदृश्य में निवेशकों और उधारदाताओं के बीच इसकी विश्वसनीयता मजबूत होती है, जहां पूंजी तक पहुंच स्थिरता प्रदर्शन से तेजी से प्रभावित होती है।”

Continue Reading

व्यापार

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते तेजी, डॉलर की कमजोरी से बढ़ी मांग

Published

on

सोने की कीमतों में इस हफ्ते 1.65 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिससे लगातार तीसरे हफ्ते इसमें तेजी बनी रही। सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की बढ़ती मांग, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और अमेरिका-ईरान के बीच चल रही सीजफायर बातचीत ने इस तेजी को समर्थन दिया।

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने के जून फ्यूचर्स में 0.02 प्रतिशत की हल्की बढ़त रही, जबकि चांदी के मई फ्यूचर्स में 0.01 प्रतिशत की मामूली तेजी देखी गई।

शुक्रवार को सोने के फ्यूचर्स 1,52,690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और चांदी के फ्यूचर्स 2,43,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करते नजर आए।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, 999 प्यूरिटी वाले सोने का भाव शुक्रवार को 1,50,327 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जो सोमवार के 1,47,891 रुपए के स्तर से ज्यादा है। वहीं 999 प्यूरिटी वाली चांदी की कीमत शुक्रवार को 2,39,934 रुपए प्रति किलोग्राम रही, जो पिछले सोमवार के 2,31,028 रुपए से ज्यादा है।

विश्लेषकों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना 3 प्रतिशत साप्ताहिक बढ़त के साथ 4,787.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ। हालांकि 5,000 डॉलर के स्तर के आसपास इसे मजबूत रेजिस्टेंस माना जा रहा है, जिसके पार जाने पर तेज तेजी देखने को मिल सकती है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने के बाद डॉलर पर दबाव आया है, जिससे निवेशकों ने ब्याज दरों के भविष्य को लेकर नए सिरे से आकलन शुरू किया है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई कम होने की उम्मीद बढ़ी है, जिससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावना भी मजबूत हुई है।

कमोडिटी बाजार इस हफ्ते संतुलित लेकिन सतर्क माहौल में रहा, जहां कीमतों में स्थिरता के संकेत दिखे, हालांकि वैश्विक अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। हाल की अस्थिरता के बाद कीमती धातुओं में स्थिरता के शुरुआती संकेत भी देखने को मिले हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर-रुपया (यूएसडी/आईएनआर) की चाल आगे भी कीमतों को प्रभावित करेगी। हाल में रुपए की मजबूती ने घरेलू बाजार में कीमतों को कुछ हद तक संतुलन दिया है।

अगर डॉलर फिर से मजबूत होता है या वैश्विक जोखिम बढ़ता है, तो इसका असर कीमतों पर पड़ सकता है।

एमसीएक्स पर सोने के लिए 1,48,000 से 1,46,000 रुपए का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि 1,54,000 से 1,55,000 रुपए के बीच रेजिस्टेंस है।

वहीं, चांदी के लिए 2,30,000 से 2,25,000 रुपए का सपोर्ट जोन बना हुआ है, जबकि गहरे स्तर पर 2,05,000 से 2,00,000 रुपए का सपोर्ट माना जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र13 minutes ago

मुंबई: मानखरद शिवाजी नगर में मतदाता मानचित्रण के लिए अबू इस्मा आज़मी फाउंडेशन और समाजवादी पार्टी ने विशेष बैठक आयोजित की।

राजनीति2 hours ago

नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे: निशांत कुमार

राजनीति4 hours ago

पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रियाई चांसलर से बात, व्यापार, निवेश और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सहयोग बढ़ाने पर फोकस

व्यापार5 hours ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

अंतरराष्ट्रीय समाचार5 hours ago

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन के अधिकारों पर समझौते से किया इनकार, यूएस पर युद्ध भड़काने का लगाया आरोप

राजनीति6 hours ago

यूसीसी प्रक्रिया पर टीएस सिंह देव का सरकार से सवाल—पहले कैबिनेट में मंजूरी, फिर जनता से राय, ये कैसी उल्टी प्रोसेस?

महाराष्ट्र22 hours ago

पश्चिमी उपनगरों में नाले की सफाई का काम युद्ध स्तर पर जारी, एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा ने किया दौरा

महाराष्ट्र24 hours ago

मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन स्टैंडिंग कमिटी में कॉर्पोरेटर लक्ष्मी भाटिया का वॉलेट चोरी हो गया, 20,000 रुपये कैश निकाल लिए गए, सिक्योरिटी पर सवालिया निशान..?

महाराष्ट्र1 day ago

गोरेगांव में नेस्को का कॉन्सर्ट ड्रग पार्टी में तब्दील हुआ, दो युवकों की मौत के बाद जांच शुरू

महाराष्ट्र1 day ago

मजबूत रुपया, अमेरिका-ईरान वार्ता समेत इन कारणों के चलते सेंसेक्स 1,100 अंक बढ़ा

महाराष्ट्र3 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

राजनीति3 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

महाराष्ट्र5 days ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

व्यापार2 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

अपराध3 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

अपराध4 weeks ago

मुंबई में अभिनेत्री निमिषा नायर की कैब का पीछा करने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा

महाराष्ट्र3 weeks ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

रुझान