राजनीति
भाजपा का मिशन 2022 शुरू, बीएल संतोष तैयार करेंगे चुनावी रोडमैप
यूपी में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियों को और धार देना शुरू कर दिया है। मिशन 2022 को लेकर भजापा अभी से संजीदा है। इसके लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती है। इसीलिए राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दोबारा राजधानी लखनऊ पहुंचकर संगठन और सरकार के साथ मिलकर चुनावी रोडमैप तैयार करेंगे। जून की शुरूआत में दो दिन सरकार और संगठन के कामकाज की रिपोर्ट लेकर दिशा-निर्देश देकर गए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ सोमवार को दोबारा राजधानी पहुंच रहे हैं। संगठन पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठकें प्रस्तावित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राष्ट्रीय नेताओं के संभावित दौरों को लेकर भी रूपरेखा बनाई जा सकती है।
विधानसभा सभा चुनाव 2022 भले ही पांच राज्यों में हो लेकिन यूपी नाक का सवाल बना हुआ है। यही कारण है कि भाजपा हाईकमान लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। पहली रिपोर्ट का नतीजा सबको देखने को मिला कि लखनऊ से दिल्ली तक एक्सरसाइज का दौर चला और प्रधानमंत्री मोदी के करीबी एके शर्मा को यूपी भजापा संगठन मे जगह देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया गया। अब 2022 के हिसाब से राजनीतिक लाभ को देखते हुए निर्णय हो सकते हैं। इसके साथ ही संगठन की कार्ययोजनाओं पर भी मुहर लगेगी।
सरकार के साथ बेहतर से बेहतर तालमेल बनाया जा रहा है, जिसके तहत मंत्रियों को भी प्रभार वाले जिलों में प्रवास का जिम्मा सौंप दिया गया है। इधर, आयोग, मोर्चे, प्रकोष्ठ और विभागों के खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब आगे के और कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में बीएल संतोष और राधा मोहन सिंह सोमवार सुबह लखनऊ आ रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिन के प्रवास पर रहेंगे और यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। प्रदेश भर में शुरू किए गए पोस्ट कोविड सेंटर, टीकाकरण जनजागरण अभियान और अन्य सेवा कार्यों के साथ ही संगठन के पिछले कार्यक्रम व अभियानों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरकार के मंत्रियों के साथ भी मुलाकात संभावित है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा की कार्यसमिति की बैठक भी अभी होनी है। कार्यसमिति का उद्घाटन और समापन कौन करेगा, इसके लिए भी इस सप्ताह होने वाली बैठक मे फैसला लिया जाएगा। इसके साथ ही मिशन 2022 के लिए प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होगी। गठबंधन की राजनीति पर भी बातचीत होगी कि गठबंधन किससे हो, क्यों हो और कैसे हो। विधायकों, मंत्रियों के परफार्मेंस पर भी विचार होगा ताकि टिकट वितरण के लिए फीडबैक तैयार हो सके। उधर, पार्टी ने सेवा को हथियार बनाकर जमीन पर अपने कार्यकर्ताओं को उतारने का प्लान तैयार कर लिया है ताकि लोगों के बीच में पैठ बनाई जा सके।
सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई से हर माह यूपी के दौरे पर आ सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी पाक्षिक दौरे की संभावना जताई जा रही है। इन दौरों की तैयारी के संबंध में भी चर्चा हो सकती है।
राजनीति
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा घर पर नहीं हैं, हम उन्हें जल्द ट्रेस करेंगे : असम पुलिस

नई दिल्ली, 7 अप्रैल : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को लेकर सियासी और कानूनी हलचल तेज हो गई है। असम पुलिस मंगलवार को उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची लेकिन वे घर पर नहीं मिले। पुलिस ने साफ कहा है कि फिलहाल उनके ठिकाने की जानकारी नहीं है और उन्हें जल्द ‘ट्रेस’ किया जाएगा।
यह पूरा मामला उस विवाद से जुड़ा है, जिसमें पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था। इसी मामले में रिनिकी सरमा ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद असम पुलिस कार्रवाई करते हुए दिल्ली पहुंची।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम पवन खेड़ा से पूछताछ करना चाहते थे, लेकिन वे घर पर नहीं मिले। घर में कुछ चीजें मिली हैं, लेकिन फिलहाल उनके बारे में जानकारी साझा नहीं की जा सकती। हमें नहीं पता कि वे कहां हैं, लेकिन हम उन्हें जल्द ढूंढ निकालेंगे।”
इस दौरान पवन खेड़ा के घर पर मौजूद गार्ड ने भी पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी बात रखी। उसने बताया कि पुलिस ऊपर गई थी और उसे भी अपने साथ ऊपर ले गई। गार्ड के मुताबिक, उसे दवा लेने जाना था लेकिन पुलिस ने जाने नहीं दिया और उससे कोई पूछताछ भी नहीं की।
वहीं, पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने भी दावा किया कि उसे अपने दो साल के बच्चे के लिए दवा लेना था, लेकिन पुलिस ने उसे बाहर नहीं जाने दिया और गार्ड से फोन पर बात करने की भी अनुमति नहीं दी।
इस पूरे घटनाक्रम पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पवन खेड़ा के आरोपों को पूरी तरह झूठा करार दिया और कहा कि जिन तीन देशों का जिक्र किया गया था, उन सभी ने इन दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के झूठ अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं।”
सीएम सरमा ने यह भी आरोप लगाया कि पवन खेड़ा पूछताछ से बचने के लिए ‘भाग गए’ हैं। उन्होंने कहा कि उनके मुताबिक खेड़ा फरार हो चुके हैं और संभवतः हैदराबाद चले गए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस मामले को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि चुनाव से पहले उनकी और उनके परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस मामले को कानूनी तरीके से आगे बढ़ाएगी और गलत जानकारी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी।
महाराष्ट्र
अबू आसिम आज़मी ने मानखुर्द से कलीना विद्यापीठ के लिए नई बस सर्विस की मांग की

मुंबई: मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गरीब और ज़रूरतमंद छात्र मुंबई यूनिवर्सिटी के कलीना कैंपस में पढ़ते हैं। सिर्फ़, या यूं कहें कि छात्रों के आने-जाने के लिए BEST बसों की कमी के कारण, आने-जाने के टिकट ज़्यादा हैं। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और MLA अबू आसिम आज़मी ने ‘BEST’ कमिटी के चेयरमैन को लेटर लिखकर नई बस सर्विस शुरू करने की मांग की है।
आज़मी ने अपने लेटर में कहा कि समय पर आने-जाने के लिए बसें न मिलने के कारण छात्रों को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच अर्जेंट सफ़र करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद छात्रों को इंतज़ार करना पड़ता है। जिससे छात्रों की पढ़ाई का नुकसान होता है और उन्हें शारीरिक और मानसिक ट्रॉमा सहना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से 90 फ़ीट रोड पर बने नए बस स्टैंड से कलीना विद्यापीठ तक नई बस सर्विस देने और सही समय पर और बसें देने की मांग की है।
महाराष्ट्र
मुंबई: ऑनलाइन आतंकवादी समूह ‘सोल्जर्स ऑफ खिलाफत’ में संलिप्तता के आरोप में दो गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) और दिल्ली स्पेशल सेल ने ठाणे और मुंबई में रेड के दौरान आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उनकी पहचान कुर्ला के रहने वाले 18 साल के हम्माद सिद्दीकी और कल्याण के रहने वाले 32 साल के मुसैब अहमद उर्फ इफ्तहार अहमद उर्फ कलाम सोनू के रूप में हुई है। दोनों के पास से एक इलेक्ट्रिक गैजेट भी मिला है और उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। एटीएस ने दावा किया कि 3 अप्रैल की सुबह रेड की गई थी, जिसके दौरान यह गिरफ्तारी हुई। इसके साथ ही, यासिर मुस्लिम खान को थाने से हिरासत में लिया गया और कांदिवली के एक 15 साल के नाबालिग के घर की भी तलाशी ली गई। इस दौरान उनके घरों से सामान भी जब्त किया गया। एटीएस ने बताया कि दिल्ली स्पेशल सेल ने दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में दिल्ली स्पेशल सेल और एटीएस आगे जांच कर रही है कि उनके संपर्क में और कौन-कौन था। वे न सिर्फ सोशल मीडिया पर एक्टिव थे, बल्कि वे कैलिफेट सोल्जर्स नाम के एक ग्रुप से भी जुड़े हुए थे। इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की आशंका है। इसके साथ ही, एटीएस के ऑपरेशन के बाद सनसनी फैल गई है। ऐसे कई युवा अब एटीएस के रडार पर हैं जिन पर आतंकी ग्रुप से जुड़े होने का शक है और वे इन संगठनों के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद और ISIS ने सोशल मीडिया पर युवाओं को गुमराह करने और गुमराह करने के लिए गलत प्रोपेगैंडा शुरू कर दिया है। ऐसे में एटीएस ने युवाओं से ऐसे कट्टरपंथी ग्रुप से बचने की अपील की है।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र9 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
