Connect with us
Tuesday,09-June-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

ममता बनर्जी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

Published

on

mamta banerjee

 ममता बनर्जी ने बुधवार सुबह कोलकाता के राजभवन में ‘सिंहासन कक्ष’ में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल की सीएम के रूप में शपथ ले ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने घोषणा की है कि राज्य में कोविड की स्थिति को संभालना और चुनाव के बाद की हिंसा और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटना उनकी प्राथमिकता होगी।

मुख्यमंत्री का काफिला हरीश चटर्जी स्ट्रीट में अपने निवास स्थान से सुबह 10.10 बजे निकला और सुबह 10.20 बजे राजभवन पहुंचा। किसी अन्य दिन की तरह मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए सड़क के किनारे खड़े लोगों के सामान्य ²श्य गायब था क्योंकि ममता बनर्जी ने सभी से घर के अंदर रहने का अनुरोध किया था। हालांकि उत्सुक आँखें अनुपस्थित थीं लेकिन पूरी सड़क को नीले-सफेद रंग से सजाया गया था । तृणमूल कांग्रेस और बड़े फुटबाल पर रंगा हुआ पार्टी के थीम गीत ‘खेले होबे’ को शानदार तरीके से दिखला रहे थे।

मुख्यमंत्री ममता बनजी के साथ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी मौजूद थे। सभी लोग राजभवन पहुंचे और अतिथियों के साथ खुशियों का आदान-प्रदान किया गया। इस मौके पर तृणमूल के अरूप बिस्वास, सुब्रत मुखर्जी, पार्थ चटर्जी, सुब्रत बख्शी और फिरहाद हकीम मौजूद थे। हालांकि विपक्षी नेताओं और भाजपा राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन, दिग्गज नेता अब्दुल मन्नान, वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बसु, पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे लोग उपस्थित नहीं थे।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ के 10.44 बजे हॉल में प्रवेश करने के बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ और उनके प्रवेश के बाद राष्ट्रगान हुआ। यह समारोह सुबह 10.45 बजे शुरू हुआ और सात मिनट तक चला जहां ममता बनर्जी ने बंगाली में शपथ ली।

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, मैं आज से ही अपना काम शुरू करूंगी। मैं नब्बना जाउंगी और राज्य में कोविड की स्थिति पर एक उच्च स्तरीय बैठक करूंगी। हमें स्थिति और कई उपायों की समीक्षा करने की आवश्यकता है। तमाम उपायों के बारे में शाम को घोषणा होगी हमें उम्मीद है कि हम स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम होंगे जैसा हमने पहले किया था। ”

मैं इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के सभी लोगों और कार्यकतार्ओं से शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए अपील करना चाहती हूं। बंगाल की अपनी संस्कृति है और हमें यह नहीं भूलना चाहिए। कुछ छिटपुट घटनाएं हैं। मुझे जानकारी मिली है लेकिन प्रशासन पिछले तीन महीनों से मेरे हाथ में नहीं था। मैं सभी को आवश्यक कार्रवाई करने और स्थिति को ²ढ़ता से संभालने का आश्वासन देती हूं, लेकिन इससे पहले मैं सभी से शांतिपूर्ण तरीके से रहने की अपील करना चाहूंगी। ”

भाजपा राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष ने मीडिया से कहा था कि उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में शरीक नहीं होने का फैसला किया क्योंकि पूरे राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा में भाजपा के बहुत से कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उन्हें सरकार से कोई निमंत्रण पत्र नहीं मिला है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाराष्ट्र

एनसीपी नेता छगन भुजबल बोले, उन्हें भी वही न्याय मिलना चाहिए जो दूसरों को मिला

Published

on

मुंबई, 8 जून: एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने सोमवार को उन खबरों को खारिज कर दिया कि उनके साथ अन्याय हुआ है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह भी उसी न्याय के हकदार हैं जो दूसरों को मिला है।

18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार राजेंद्र जैन के नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए छगन भुजबल ने माना कि वह खुद नामांकन पाना चाहते थे, और उन्होंने पार्टी से यह भी कहा था कि उनके भतीजे और पूर्व सांसद समीर भुजबल को उनकी मंत्री वाली सीट दी जाए।

उन्होंने अपने बचाव में कहा कि राज्य में ऐसे कई उदाहरण हैं।

उन्होंने कहा कि एनसीपी विधायक मकरंद पाटिल राज्य कैबिनेट में मंत्री हैं, जबकि उनके भाई नितिन पाटिल राज्यसभा सदस्य हैं। सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम हैं, जबकि उनके बेटे पार्थ पवार राज्यसभा में हैं। एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम हैं, जबकि उनके बेटे श्रीकांत शिंदे लोकसभा में हैं, इसलिए मेरी भी इच्छा थी कि अगर मुझे राज्यसभा का नामांकन मिलता है तो मेरे भतीजे समीर भुजबल को राज्य कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। मैं भी वही न्याय चाहता था जो दूसरों को मिला।

भुजबल ने इस बात से इनकार किया कि भाजपा ने उनके प्रस्ताव का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि जब भी राज्य कैबिनेट का विस्तार होगा, इस पर विचार किया जाएगा और समीर भुजबल को मंत्री पद मिलेगा।

उन्होंने साफ किया कि जब तक मेरा प्रस्ताव भाजपा के सामने रखा गया, तब तक फैसला लेने के लिए सिर्फ एक दिन बचा था। भाजपा ने जवाब दिया कि समीर भुजबल को शामिल करने पर राज्य कैबिनेट के अगले विस्तार के दौरान विचार किया जाएगा, इसलिए यह कहना गलत है कि भाजपा ने इसे ठुकरा दिया।

जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या उनके साथ अन्याय हुआ है, तो भुजबल ने कहा कि कैसा अन्याय? आजकल चीजें ऐसे ही चलती हैं। हमारी नीति है ‘आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों।’ मैं कबड्डी खिलाड़ी हूं, शतरंज का खिलाड़ी नहीं।

उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि मैं नाराज नहीं हूं। नाराज होने की क्या बात है? लेकिन जो न्याय दूसरों को मिला, वही मुझे भी मिलना चाहिए था। दूसरे नेता राज्यसभा या लोकसभा में हैं, और उनके बच्चे यहां राज्य में मंत्री हैं। मैं एनसीपी बनने के समय से ही उसे खड़ा करने में सबसे आगे रहा हूं, इसलिए मेरी बस यही मांग थी कि मुझे भी वही न्याय मिले।

खास बात यह है कि जब समीर भुजबल के लिए मंत्री पद न मिलने पर भुजबल ने अपना नाम वापस ले लिया तो पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने राज्यसभा के लिए अपने करीबी सहयोगी राजेंद्र जैन के नाम की सिफारिश की। इस नाम को कोर कमेटी और खासकर पार्थ पवार ने मंजूरी दी।

Continue Reading

महाराष्ट्र

प्रशासन ने मुंबई के एस-ज़ोन में पहाड़ियों पर रहने वाले लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की

Published

on

मुंबई: म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एडमिनिस्ट्रेशन विक्रोली और भांडुप के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों से ‘S’ ज़ोन ऑफिस की हद में सुरक्षित जगह पर जाने की अपील कर रहा है। एडमिनिस्ट्रेशन ने विक्रोली वेस्ट इलाके के सूर्य नगर, पवई के इंदिरा नगर, गौतम नगर, पासपोली, जयभीम नगर और रमाबाई अंबेडकर नगर पार्ट 1 और 2, भांडुप वेस्ट के नारदास नगर, गोविंदी, कंपाउंड, खांडीपारा, राम नगर, हनुमान नगर, हनुमान टेकरी, अशोक टेकरी में पहाड़ियों/ढलानों पर रहने वाले झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को चेतावनी जारी की है। मॉनसून के मौसम में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड, बारिश के कारण पहाड़ों से बहते पानी के बहाव के कारण लैंडस्लाइड और नालों में बाढ़ के डर से घरों में पानी भरने की संभावना है। S डिवीज़न ऑफिस ने इलाके की खतरनाक इमारतों/झोपड़ियों को पहले ही एहतियाती निर्देश/नोटिस जारी कर दिए हैं। इसलिए, सावधानी के तौर पर, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एडमिनिस्ट्रेशन एक बार फिर संबंधित इलाकों के लोकल लोगों से अपील कर रहा है कि वे खुद ही सुरक्षित जगह पर चले जाएं। वहां बिना हिले-डुले रहने वाले लोगों की ज़िम्मेदारी खुद की होगी। ‘S’ डिवीज़न के असिस्टेंट कमिश्नर को बताया जा रहा है कि मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एडमिनिस्ट्रेशन किसी भी दुर्घटना या प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा।

Continue Reading

महाराष्ट्र

कुर्ला साकी नाका पाइपलाइन की मरम्मत का काम पूरा, पानी की सप्लाई बहाल

Published

on

मुंबई: के कुर्ला साकीनाका 90 फीट तिलक नगर में नाले के पास BMC की 1200 mm डायमीटर वाली पानी की पाइपलाइन की मरम्मत का काम आज सुबह सफलतापूर्वक पूरा हो गया, जिसके बाद अब कुर्ला के प्रभावित इलाकों में पानी की सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई है। सड़क की सतह से करीब 5 मीटर गहरी पानी की पाइप को पूरी तरह से खोलकर उसके खराब हिस्से को बदल दिया गया। खुदाई के दौरान यह पाइपलाइन प्रभावित हुई थी और पाइपलाइन फटने के बाद कुर्ला के लोग दो दिनों से पानी के लिए परेशान थे और यहां पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई थी, लेकिन अब इसे फिर से बहाल कर दिया गया है। खुदाई के दौरान तकनीकी दिक्कतें भी आईं क्योंकि एक तरफ महानगर गैस लिमिटेड MGL की 300 mm डायमीटर वाली गैस पाइपलाइन थी और दूसरी तरफ एक पुल की नींव रखी गई थी, फिर भी इंजीनियरों और कर्मचारियों ने पूरी सावधानी और प्लानिंग के साथ काम किया। वार्ड नंबर 156,158,161,162,163,171,168,167,166,165,164 के प्रभावित इलाकों में पानी की सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई है। आज रात हमेशा की तरह पानी की सप्लाई होगी, यह जानकारी आज मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने दी। BMC के मुताबिक, रात में पानी की सप्लाई में देरी और लो प्रेशर की संभावना है, इसलिए लोगों को पानी सप्लाई करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार14 minutes ago

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला, सेंसेक्स में 400 से ज्यादा अंकों की बढ़त

महाराष्ट्र17 hours ago

एनसीपी नेता छगन भुजबल बोले, उन्हें भी वही न्याय मिलना चाहिए जो दूसरों को मिला

महाराष्ट्र18 hours ago

प्रशासन ने मुंबई के एस-ज़ोन में पहाड़ियों पर रहने वाले लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की

अंतरराष्ट्रीय20 hours ago

एक दूसरे के खिलाफ तुरंत हमले रोकें इजरायल और ईरान: ट्रंप

महाराष्ट्र21 hours ago

कुर्ला साकी नाका पाइपलाइन की मरम्मत का काम पूरा, पानी की सप्लाई बहाल

राजनीति22 hours ago

सीबीएसई मूल्यांकन गड़बड़ी : दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और सीबीएसई को जारी किया नोटिस

राजनीति22 hours ago

इंडिया ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, विपक्षी एकता को और मजबूत करना होगा

अंतरराष्ट्रीय24 hours ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

अंतरराष्ट्रीय1 day ago

ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट को इजरायली हमले से नुकसान, नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा कैबिनेट बैठक

अपराध1 day ago

मनी म्यूल्स पर शिकंजा: साइबर धोखाधड़ी गिरोह के दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

राजनीति6 days ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

अपराध2 weeks ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

महाराष्ट्र1 week ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय5 days ago

ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट

अंतरराष्ट्रीय24 hours ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

व्यापार7 days ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.65 लाख रुपए के पार

महाराष्ट्र4 weeks ago

हज कमेटी की लापरवाही से हज यात्रियों को परेशानी, 10,000 रुपये की अतिरिक्त वसूली, सीओ हज कमेटी ने आज़मी को ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया

अपराध5 days ago

मुंबई अपराध: कांदिवली के धनुरकरवाड़ी स्टेशन पर मेट्रो लिफ्ट में 17 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति पश्चिम बंगाल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार।

अंतरराष्ट्रीय5 days ago

इजरायल और लेबनान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में युद्धविराम पर बनी सहमति

रुझान