Connect with us
Monday,03-August-2026
ताज़ा खबर

खेल

आईपीएल की इकोसिस्टम वैल्यू 2020 में 3.6 फीसदी घटी

Published

on

IPL

 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की इकोसिस्टम वैल्यू 2020 में 3.6 फीसदी घटी है। डफ एंड फेलप्स की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। वैश्विक महामारी के कारण 2020 साल अर्थिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहा था और दुनिया में इसकी वजह से खेल गतिविधियां ठप पड़ गई थीं तथा कई टूर्नामेंटों को स्थगित करना पड़ा था। महामारी का असर आईपीएल पर भी पड़ा और वार्षिक आईपीएल स्टडी के अनुसार पिछले साल आईपीएल इकोसिस्टम वैल्यू 2019 में 47500 करोड़ रूपये की तुलना में इस बार 45,800 करोड़ रूपये रहा जिसमें करीब 3.6 फीसदी का घाटा देखा गया।

2020 में फ्रेंचाइजों की ब्रांड वैल्यू में भी कटौती देखी गई जिसका अहम कारण स्पॉन्सरशिप रेवेन्यू का कम होना माना जा रहा है। 2019 की तुलना में 2020 में सभी फ्रेंचाइजों की ब्रैंड वैल्यू में घाटा देखने को मिला है। घाटे के बावजूद मुंबई इंडियंस लगातार पांचवें साल फ्रेंचाइजी ब्रांड रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहा। हालांकि 2019 की तुलना में 2020 में मुंबई की ब्रांड वैल्यू में 5.9 फीसदी की कमी देखने को मिली। मुंबई की ब्रांड वैल्यू 2019 में 809 करोड़ रूपये थी जो 2020 में घटकर 761 करोड़ रूपये रही।

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की ब्रांड वैल्यू में क्रमश: 16.5 फीसदी और 13.7 फीसदी का घाटा देखने को मिला। चेन्नई की ब्रांड वैल्यू 2019 में 732 करोड़ रूपये थी जो 2020 में घटकर 611 करोड़ रूपे रह गई। कोलकाता की ब्रैंड वैल्यू 2019 में 629 करोड़ रूपये थी जो 2020 में घटकर 543 करोड़ रूपये रहा। फ्रेंचाइजी ब्रांड वैल्यू में चेन्नई दूसरे और कोलकाता तीसरे स्थान पर है।

इस बीच रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु 9.9 फीसदी, सनराइजर्स हैदराबाद 8.5 फीसदी, दिल्ली कैपिटल्स 1.0 फीसदी, पंजाब किंग्स 11.3 फीसदी और राजस्थान रॉयल्स की ब्रांड वैल्यू में 2020 में 8.1 फीसदी का घाटा देखने को मिला।

डफ एंड फेलप्स इंडिया के एक्सटर्नल एडवाइजर संतोष एन ने कहा, “अन्य व्यवसायों की तरह ही कोरोना महामारी का आईपीएल पर भी असर देखने को मिला और आईपीएल की इकोसिस्टम वैल्यू में पिछले साल की तुलना में 2020 में 3.6 फीसदी का घाटा हुआ। हालंकि लोगों के घरों में रहने से आईपीएल के टेलिविजन दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रसारकों के लिए 2020 आईपीएल का सत्र काफी अच्छा रहा और इसने विज्ञापन तथा टीवी दर्शकों की संख्या के रिकॉर्ड तोड़े।”

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2020 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दर्शकों के बिना कराया गया था।

खेल

दिलीप ट्रॉफी: तिलक वर्मा संभालेंगे साउथ जोन की कमान; रिकी भुई बने उप-कप्तान

Published

on

भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा को आगामी दिलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की 15 सदस्यीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में खेला जाएगा।

आंध्र के बल्लेबाज रिकी भुई टीम के उप-कप्तान होंगे, जबकि आंध्र के अनुभवी लेवल 2 कोच एमएन विक्रम वर्मा को हेड कोच नियुक्त किया गया है।

तिलक हाल ही में उस भारतीय टी20 टीम का हिस्सा थे, जिसने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया था। हालांकि, इससे पहले उन्हें बतौर कप्तान आयरलैंड दौरे पर 0-2 और इंग्लैंड दौरे पर 0-4 से टी20 सीरीज गंवानी पड़ी थी।

सिलेक्शन कमेटी की बैठक आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) के सचिव सना सतीश बाबू ने बुलाई थी। आंध्र के पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी आरवी चंद्रमौली प्रसाद ने सिलेक्शन पैनल की अध्यक्षता की। बैठक में तमिलनाडु, कर्नाटक, हैदराबाद, गोवा, पुडुचेरी और केरल जैसी सभी सात दक्षिणी राज्य इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल थे।

टीम में अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर के साथ-साथ कर्नाटक के आर स्मरण और हैदराबाद के हिमातेजा जैसे होनहार खिलाड़ी भी शामिल हैं। शेख रशीद को भी इस टीम में शामिल किया गया है। रशीद श्रीलंका ‘ए’ को 1-0 से हराने वाली भारत ‘ए’ टीम का हिस्सा थे, उन्हें भी टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही गोवा के बल्लेबाज अभिनव तेजराना भी टीम का हिस्सा हैं। तमिलनाडु के एन. जगदीसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंचने के कारण, साउथ जोन को सेमीफाइनल में सीधे एंट्री मिली है। ये टीम 30 अगस्त को बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 2 पर क्वार्टरफाइनल 2 के विजेता के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

लेफ्ट-आर्म स्पिनर तनाय त्यागराजन और लेग-स्पिनर श्रेयस गोपाल स्पिन-बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि के साई तेजा, त्रिपुरना विजय, विद्वथ कावेरप्पा और एमडी निधीश तेज गेंदबाजी विभाग को संभालेंगे।

साउथ जोन की टीम: एन तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, केएम हिमातेजा, आर स्मरण, एन. जगदीसन (विकेटकीपर), करुण नायर, तनाय त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के. साई तेजा, टी. विजय, विद्वथ कावेरप्पा, एच. अमन खान और एमडी निधीश।

Continue Reading

खेल

बुमराह के बाएं घुटने में तकलीफ, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट से बाहर रह सकते हैं बाहर

Published

on

भारत-श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिससे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाहर होने की आशंका है, क्योंकि उनके बाएं घुटने में तकलीफ है।

जसप्रीत बुमराह 16 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान अपना बायां घुटना चोटिल करवा बैठे थे, जिसमें सूजन आने के कारण वह इंग्लैंड के विरुद्ध 19 जुलाई को सीरीज का निर्णायक मैच नहीं खेल सके थे।

रविवार को एक सूत्र ने ‘आईएएनएस’ को बताया, “जिस दिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि बुमराह ने श्रीलंका दौरे के लिए फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, असलियत यह थी कि उन्होंने उस समय तक गेंदबाजी शुरू ही नहीं की थी। इस हफ्ते बेंगलुरु में बीसीसीआई सीईओ में रहने के दौरान उन्होंने एक भी गेंद नहीं फेंकी। मेडिकल टीम को लगा कि उन्हें ठीक होने के लिए और समय चाहिए, क्योंकि अगर बुमराह तुरंत खेलने लगते हैं तो घुटने की चोट और बढ़ सकती है। उनका पूरी तरह ठीक होना प्राथमिकता है और इसका मतलब है कि उनके श्रीलंका दौरे से बाहर रहने की आशंका है।”

शुरुआत में बुमराह को शुभमन गिल की कप्तानी वाली टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन यह उनके फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था। अब, अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति के किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की उम्मीद है। बुमराह की जगह टीम में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर आकिब नबी सबसे आगे चल रहे हैं, जिन्होंने साल की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर के लिए रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लिए थे।

बुमराह के अलावा, भारत के तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार शामिल हैं। भारतीय टेस्ट टीम के 4 अगस्त को श्रीलंका पहुंचने की उम्मीद है।

भारतीय टीम कोलंबो के एनसीसी में 7 से 9 अगस्त तक तीन दिन के प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेगी, जिसके बाद उसे 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेलना है। दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त के बीच सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

Continue Reading

खेल

सीडब्ल्यूजी 2026: एक दिन में 16 मेडल जीतकर भारत ने लगाई मेडल टैली में लंबी छलांग, टॉप पर काबिज ऑस्ट्रेलिया

Published

on

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए 10वां दिन ऐतिहासिक रहा। देश ने बॉक्सिंग में 10 मेडल समेत कुल 16 मेडल अपने नाम किए। एथलीटों के दमदार प्रदर्शन के बूते भारत ने मेडल टैली में भी लंबी छलांग लगाई है।

भारत अब 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ मेडल टैली में चौथे नंबर पर आ गया है। भारत के कुल मेडल की संख्या अब 39 हो गई है और देश ने छह पायदान की छलांग लगाई है। ऑस्ट्रेलिया 10वें दिन भी अपनी बादशाहत को बरकरार रखने में सफल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के पास 61 गोल्ड, 38 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज मेडल हैं।

इंग्लैंड 25 गोल्ड, 40 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल लेकर कुल 99 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, कनाडा 18 गोल्ड समेत 57 मेडल जीतकर तीसरे नंबर पर काबिज है। भारत के शानदार प्रदर्शन के कारण मेजबान स्कॉटलैंड अब पांचवें नंबर पर खिसक गया है। स्कॉटलैंड के 12 गोल्ड, 8 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल हैं। वहीं, नाइजीरिया 10 गोल्ड समेत कुल 21 मेडल जीतकर छठे नंबर पर मौजूद है। वेल्स 8 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल लेकर सातवें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड 8 गोल्ड के साथ कुल 27 मेडल जीतकर आठवें नंबर पर मौजूद है।

10वें दिन भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। खासतौर पर भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए कुल 10 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 7 गोल्ड शामिल रहे। पुरुष कैटेगरी में अंकुश पंघाल और सचिन सिवाच ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि महिला कैटेगरी में जैस्मिन लैम्बोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस, अरुंधति चौधरी और प्रीति ने ‘गोल्डन पंच’ लगाया। वहीं, जदुमणि सिंह, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं, ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल ने सिल्वर, जबकि सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं, शॉट पुट में भी भारत का प्रदर्शन दमदार रहा। सोमन राणा ने गोल्ड, जबकि शुभम जुयाल ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल में नरमी से उछला; सेंसेक्स 79,000 के करीब

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 hour ago

ईरान के साथ शांति समझौता बरकरार रखने के लिए अमेरिका पर दबाव बनाना जरूरी है: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

राजनीति1 hour ago

चार दिन का सत्र औपचारिकता न बने, जनहित के मुद्दों पर हो गंभीर चर्चा : मायावती

मनोरंजन1 hour ago

‘लॉक अप 2’ से बाहर होने के बाद पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला से दोस्ती और मैच-फिक्सिंग सीक्रेट पर की बात

व्यापार1 hour ago

कमजोर डॉलर से सोने और चांदी में तेजी, कीमतें करीब एक प्रतिशत तक बढ़ीं

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव पहुंचे नई दिल्ली, दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर फोकस

खेल20 hours ago

दिलीप ट्रॉफी: तिलक वर्मा संभालेंगे साउथ जोन की कमान; रिकी भुई बने उप-कप्तान

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

राजस्थान: श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 22 घायल

खेल21 hours ago

बुमराह के बाएं घुटने में तकलीफ, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट से बाहर रह सकते हैं बाहर

राष्ट्रीय समाचार22 hours ago

शिक्षा के मुद्दे पर छात्र आंदोलन दबाने की हर कोशिश नाकाम होगी : दीपांकर भट्टाचार्य

खेल3 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अपराध6 days ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन2 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अपराध4 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

राजनीति2 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन यूरोपीय देशों के दौरे पर हुईं रवाना, भारत के साथ संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

रुझान