मनोरंजन
मां बनी टेलीविजन अभिनेत्री अनीता हसनंदानी
टेलीविजन अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी अब माता-पिता बन गए हैं। मंगलवार की शाम को अनीता हसनंदानी ने बेटे को जन्म दिया। उनके पति रोहित ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी शेयर की है। रोहित ने अपनी गर्भवती पत्नी अनीता के प्रेगनेंसी फोटोशूट से फोटो शेयर की है। इसमें अनीता बेड पर लेटी हुई हैं और रोहित उन्हें किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में लिखा है कि ‘यह बेटा है।’ इस फोटो के साथ रोहित ने कैप्शन में लिखा है, ‘ओह बेटा!”
इन नए पैरेंट्स को इंडस्ट्री के उनके सहयोगी और प्रशंसक सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां दे रहे हैं, साथ ही नवजात बच्चे के लिए अपना प्यार भेज रहे हैं।
एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बेटा..मैं भी पैरेंट हूं। अनीता और रोहित आपको बधाइयां।” वहीं अंकिता लोखंडे ने लिखा, “अनीता और रोहित को हार्दिक बधाई। आप लोगों के लिए बहुत खुश हूं।” करणवीर बोहरा ने कमेंट किया, “वाह..बधाई!”
इनके अलावा मानवी गगरू, हिना खान, बरखा सेनगुप्ता, भारती सिंह, अंकिता भार्गव, अनिरुद्ध दवे, नकुल मेहता, किश्वर मर्चेंट, बानी जे, मधुरिमा तुली ने भी कपल को बधाइयां दीं हैं।
इसी बीच रोहित द्वारा शेयर की गई अस्पताल के कमरे की फोटो वायरल हो गई है। इस फोटो में अनीता बिस्तर पर लेटी हुईं हैं और अपने पति रोहित का हाथ पकड़े हुए हैं, जो उनके बगल में बैठे हुए हैं। रोहित ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, “लव यू, बेबी। अब तक के सबसे खूबसूरत पल।”
मनोरंजन
राघव चड्ढा की तस्वीरों पर परिणीति चोपड़ा ने लुटाया प्यार, कमेंट से खींचा फैंस का ध्यान

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और पति राघव चड्ढा सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते नजर आते हैं। दोनों की शादी को करीब तीन साल हो चुके हैं। उनके बीच की बॉन्डिंग हमेशा फैंस का ध्यान खींच लेती है। अब एक बार फिर परिणीति ने राघव की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्यार भरा कमेंट किया है।
दरअसल राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया उज्बेकिस्तान दौरे की कई तस्वीरें शेयर कीं। इस दौरान उन्होंने समरकंद में एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया और ताशकंद में छात्रों से बातचीत भी की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘उज्बेकिस्तान की मेरी हाल की विजिट की कुछ खास बातें, समरकंद में कॉन्फ्रेंस से लेकर ताशकंद में स्टूडेंट्स के साथ बातचीत और बीच-बीच में दोनों शहरों को देखने के कुछ पल, यह एक शानदार विजिट थी। ताशकंद और समरकंद दोनों का इतिहास बहुत पुराना है, हर एक की अपनी एक खासियत है। मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे रास्ते में दोनों का थोड़ा-थोड़ा अनुभव करने का मौका मिला।”
राघव की इस पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा ने कमेंट किया और लिखा, ‘लव’
परिणीति इससे पहले भी कई मौकों पर राघव की तारीफ और उनके लिए अपना प्यार सोशल मीडिया के जरिए जाहिर करती रही हैं। दोनों के पोस्ट और एक-दूसरे के लिए किए गए कमेंट अक्सर चर्चा में रहते हैं।
परिणीति और राघव ने सितंबर 2023 में उदयपुर में शादी की थी। शादी के बाद से दोनों अपनी निजी जिंदगी के कई खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। ट्रैवल से लेकर खास मौकों तक, दोनों की तस्वीरों में उनकी बॉन्डिंग और एक-दूसरे के लिए प्यार साफ नजर आता है।
इसी बीच परिणीति अपनी आने वाली फिल्म ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने शूटिंग से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जो उनके लिए बेहद खास रहा। परिणीति ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद उन्हें पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। उस समय उनके सामने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरा करने के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की चुनौती थी।
परिणीति ने कहा, ”मैं और राघव अक्सर इस बात को लेकर मजाक करते हैं कि अच्छा हुआ प्रेग्नेंसी इसी फिल्म के दौरान हुई, क्योंकि इस प्रोजेक्ट के मेकर्स ने मुझे काफी सपोर्ट किया। पूरी टीम ने इस दौरान मेरा भरपूर साथ दिया और ध्यान रखा, जिसकी वजह से शूटिंग का अनुभव खूबसूरत बन गया।”
मनोरंजन
बिग बॉस 20 में काजी तौकीर ने की अरिजीत सिंह की तारीफ, बोले-वो बंदा मेरी जान है

गायक अरिजीत सिंह और काजी तौकीर की दोस्ती 21 साल पुरानी है, जो साल 2005 के रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के समय से चली आ रही है। ‘बिग बॉस -20’ में काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह के जुनून, उनकी जुझारू भावना और जमीन से जुड़े स्वभाव की जमकर तारीफ की।
अरिजीत के बारे में बात करते हुए काजी तौकीर ने कहा, “भाई मैं तुम्हें बता रहा हूं कि वह आदमी मेरी जिंदगी है।”
काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह के संगीत के प्रति जुनून के बारे में बात करते हुए कहा कि कैसे सिंगर घंटों तक अपनी संगीत की दुनिया में खोए रह सकते हैं। उन्होंने कहा, “वो बंदा मेरी जान है। उसका फाइटिंग स्पिरिट पागलपन वाला है। वो 8 घंटे तक नहीं थकता। सितार लेकर बैठता है। जब शुरू करता है तो समय का कुछ पता ही नहीं चलता। सात घंटा, छह घंटा, लगातार, उसी चीज में खोया रहता है।”
काजी तौकीर ने बताया कि अरिजीत सिंह के लिए असली मजा प्रोसेस और संगीत में ही है। उन्होंने कहा, “मुझे कपड़ों का शौक है, उसके लिए मजा है प्रोसेस। उसका संगीत।”
अपने पसंदीदा अरिजीत सिंह के गाने के बारे में पूछे जाने पर काजी इमोशनल हो गए। उन्होंने 2013 की फिल्म आशिकी 2 के गाने ‘तुम ही हो’ को चुना। उन्होंने यह गाना अपने दोस्त को डेडिकेट करते हुए कहा कि उनका उनके साथ बहुत करीबी रिश्ता है और वह उनकी इतनी इज्जत करते हैं कि अल्फाज कम पड़ जाएं।
काजी ने कहा, “आई लव यू, अरिजीत भाई। वी लव अरिजीत। अरिजीत भाई, आई लव यू सो मच। पूरा देश उनसे प्यार करता है, भाई। कुछ बोलने की बात ही नहीं है।”
काजी और अरिजीत की दोस्ती दो दशक से भी ज्यादा पुरानी है। दोनों 2005 में फेम गुरुकुल में युवा कंटेस्टेंट के तौर पर मिले थे और करियर के अलग-अलग रास्तों पर जाने के बावजूद करीबी दोस्त बने रहे। काजी के बिग बॉस 20 में एंट्री के बाद उनकी दोस्ती को एक और बार सबके सामने समर्थन मिला। अरिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि काजी ने उन्हें पहली बार रियलिटी शो देखने की वजह दी है।
मनोरंजन
अरहान खान ने गिनाईं बिग बॉस 13 की खूबियां, बोले-जितना ज्यादा दिखोगे, उतना ज्यादा बिकोगे

‘बिग बॉस-13’ अपने दमदार प्रतियोगियों, शानदार रिश्तों और जबरदस्त ड्रामे के कारण भारतीय टेलीविजन के इतिहास का सबसे सफल और यादगार सीजन माना जाता है। इसी सीजन के कंटेस्टेंट अरहान खान का मानना है कि इस सीजन में हर प्रतियोगी अपनी असली शख्सियत के साथ खेला था और इसीलिए वह सीजन इतना सफल हुआ।
उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया, “उस सीजन की खासियत यह थी कि उसमें बहुत सारे लोग थे। आप सिर्फ एक शख्स को देखते हैं, लेकिन वहां असीम, सिद्धार्थ, विशाल, पारस, शेफाली, मधुरिमा, हिमांशी, खेसारी लाल, हिंदुस्तानी भाऊ और कई अन्य अच्छे नाम थे।बहुत सारे लोग थे और इसीलिए वह इतना यादगार सीजन बना था।”
उन्होंने आगे कहा, “उस सीजन में हर कोई रियल था। हर किसी ने वैसा ही खेला जैसे वो हैं। अगर आप किसी भी कंटेस्टेंट को देखें, तो कोई किसी की कॉपी नहीं कर रहा था। सीजन तेरह देखने के बाद लोग ये नहीं कह रहे थे कि किसी कंटेस्टेंट ने किसी की नकल की है या सीजन कॉपी किया गया है। लोग बस खुद जैसे थे। उन्होंने रियलिटी के साथ खेला और इसीलिए वह सीजन इतना सफल हुआ।”
अभिनेता से आईएएनएस ने सवाल किया, “क्या आपको लगता है कि रियलिटी शो करने के बाद एक एक्टर के लिए अपनी इमेज बनाना मुश्किल हो जाता है?”
अरहान खान ने कहा, “मुझे लगता है कि अब इमेज वाला सीन ही खत्म हो गया है। पहले अपनी इमेज को लेकर कॉन्शियस रहना पड़ता था। आज ऐसा कुछ नहीं होता। आप जितना ज्यादा दिखोगे, उतना ज्यादा बिकोगे। ऐसा कोई शख्स नहीं जिसके साथ कंट्रोवर्सी न जुड़ी हो। अगर आप हमारा बिग बॉस वाला सीजन देखेंगे, तो उसमें हर किसी के साथ कंट्रोवर्सी थी। यह सबसे बड़ा हिट और सबसे यादगार सीजन था। इसे आज भी हर कोई याद करता है।”
अभिनेता ने आगे सोशल मीडिया की वजह से बढ़ते मौकों पर बात की। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया ने न सिर्फ एक्टर्स के लिए मौके बढ़ाए हैं, बल्कि नए लोगों को भी बहुत सारे मौके दिए हैं। साथ ही यह बहुत स्ट्रेसफुल भी है। सोशल मीडिया बहुत से लोगों को परेशान भी करता है, लेकिन जब सक्सेस मिलती है तो वह ऐसे ही नहीं आती। यह अपने साथ बहुत सारा बैगेज लेकर आती है। आप किस इंडस्ट्री या शोबिज में हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये चीजें सक्सेस के साथ आती हैं।”
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
