Connect with us
Saturday,04-April-2026
ताज़ा खबर

खेल

मैं बेहतर कप्तान इसलिए लगा क्योंकि हर किसी ने योगदान दिया : रहाणे

Published

on

Ajinkya-rehane

 आस्ट्रेलिया की जमीन पर भारत को 2-1 से टेस्ट सीरीज जिताने वाले भारत के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में कप्तानी के बारे में नहीं सोच रहे हैं। एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट गए थे। इसके बाद रहाणे ने टीम की कप्तानी की और ऐतिहासिक जीत दिलाई।

रहाणे ने बाकी के तीन मैचों में विपदाओं के बीच जिस तरह से कप्तानी की उसके बाद इन खबरों ने जोड़ पकड़ लिया कि कोहली की जगह टेस्ट की कमान रहाणे को दे देनी चाहिए। रहाणे हालांकि इस पर काफी विनम्र दिखे।

मैच के बाद रहाणे ने कहा, “मैं काफी भावुक हूं। मैं नहीं जानता कि यह कैसे हुआ और इस जीत को कैसे बयां किया जाए। लेकिन हर एक खिलाड़ी को इसका श्रेय जाता है। एडिलेड के बाद हर किसी ने योगदान दिया। यह मेरे बारे में नहीं हैं। यह टीम की बात है। मैं अच्छा कप्तान इसलिए लगा क्योंकि हर किसी ने योगदान दिया इसलिए मैं अपने आप को महत्व नहीं देता। यह टीम की बात है। हर किसी ने योगदान दिया। हमारे लिए यह मैदान पर अपनी क्षमता दिखाने और प्रतिद्वंदिता की भावना रखने की बात है। मैं हमेशा इसी में विश्वास रखता हूं।”

उन्होंने कहा, “सोच काफी जरूरी है, काम करने का तरीका काफी मायने रखता है। मैं अपने सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया।”

रहाणे ने कहा, “इस समय मैं इस जीत का लुत्फ लेने के बारे में सोच रहा हूं। हम इंग्लैंड सीरीज के बारे में नहीं सोच रहे हैं। एक बार जब हम भारत पहुंचेंगे तो इंग्लैंड सीरीज के बारे में सोचेंगे।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

Published

on

नई दिल्ली, 4 अप्रैल : दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने के चक्कर में चलती बाईक पर ऐसे करतब दिखा रहे हैं जो न केवल उनकी जान के लिए जोखिम बन सकता है, बल्कि दूसरे लोगों को भी खतरे में डाल सकता है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ बाइक सवार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस ने इस वीडियो को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की। वीडियो में दिखाई गए वाहन और बाइक सवारों की पहचान कर ली गई। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान जारी किया गया।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर उनका रुख सख्त है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। आगे भी उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

इसके कुछ दिन पहले ही पुलिस ने गन कल्चर के प्रति जीरो टॉलरेंस के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की थी। सोशल मीडिया और साइबर पेट्रोलिंग के जरिए पता चला कि कुछ लोग अवैध हथियार लहरा रहे हैं और इस तरह की गतिविधियों से आम लोगों की सुरक्षा को खतरा है। दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऐसे एक आरोपी को पकड़ लिया।

अलीपुर थानाक्षेत्र में पुलिस टीम ने गोगी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी में एक पिस्तौल भी बरामद हुई।

दिल्ली पुलिस सिर्फ सड़क सुरक्षा ही नहीं, बल्कि हथियारों के गैरकानूनी उपयोग और अपराधों के खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसके लिए पुलिस की टीम लगातार सोशल मीडिया और साइबर चैनलों पर नजर रख रही है ताकि ऐसे अपराधों को पहले ही पकड़ा जा सके। साइबर पेट्रोलिंग और लोकल इंटेलिजेंस नेटवर्क के जरिए आरोपी जल्दी ट्रेस किए जा रहे हैं और उनके खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

ईरानी संघर्ष में मध्यस्थ बन रहे पाकिस्तान की बढ़ी मुसीबत, यूएई ने वापस मांगा 3.5 अरब डॉलर का कर्ज

Published

on

इस्लामाबाद, 4 अप्रैल : ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष खत्म करने के लिए पाकिस्तान ने मध्यस्थता करने की कोशिश की। हालांकि आर्थिक मोर्चे पर खुद तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को अब संयुक्त अरब अमीरात ने बड़ा झटका दे दिया है। दुनिया से आर्थिक मदद मांगकर काम चला रहे पाकिस्तान को इस महीने के अंत तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लिया हुआ 3.5 अरब डॉलर का कर्ज लौटाना होगा।

यूएई की तरफ से कर्ज चुकाने की अवधि को बार-बार बढ़ाया जा रहा था। हालांकि, शुक्रवार को आई मीडिया रिपोर्ट्स में साफ किया गया है कि यूएई ने पाकिस्तान से इस महीने के अंत तक सारा कर्ज वापस करने के लिए कहा है।

मौजूदा समय में पाकिस्तान के पास विदेशी मुद्रा भंडार (रिजर्व) में 21 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि है। विदेशी मुद्रा भंडार की राशि से पाकिस्तान फिलहाल यूएई को कर्ज चुका सकता है, लेकिन आने वाले महीनों में देश को बाहरी वित्तीय मदद की आवश्यकता पड़ सकती है।

हालांकि, पाकिस्तान दुनिया के अन्य देशों के सामने हाथ फैलाकर ही अपनी गाड़ी को आगे खींच रहा है। 31 मार्च 2026 तक पाकिस्तान ने आईएमएफ से लगभग 729 करोड़ डॉलर का कर्ज ले रखा है। ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स के अनुसार, पाकिस्तान पर कुल विदेशी कर्ज दिसंबर 2025 की दूसरी तिमाही तक लगभग 138 अरब डॉलर पहुंच गया है।

आईएमएफ के अनुसार, पाकिस्तान वर्तमान में आईएमएफ के 7 अरब डॉलर के विस्तारित फंड सुविधा कार्यक्रम के तहत काम कर रहा है। मार्च 2026 के अंत में, आईएमएफ ने पाकिस्तान के लिए लगभग 1.2 अरब डॉलर की अगली किस्त जारी करने पर सहमति जताई।

चीन पाकिस्तान का सबसे बड़ा कर्जदाता है। चीन ने पाकिस्तान को लगभग 29 अरब डॉलर का कर्ज दिया है। इसके अलावा सऊदी अरब ने करीब 9.16 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता और जमा राशि के रूप में मदद दी है।

प्रोफिट बाई पाकिस्तान के आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान को अप्रैल 2026 में 1.3 अरब डॉलर के यूरोबॉन्ड का भुगतान भी करना है।

पाकिस्तानी मीडिया डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि अबू धाबी ने रकम तुरंत वापस करने की मांग की थी। अधिकारी ने कहा, “यह रकम जल्द से जल्द वापस कर दी जाएगी। वित्तीय कारणों से राष्ट्रीय गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता।”

डॉन के अनुसार, ये फंड 2019 में यूएई द्वारा पाकिस्तान के पेमेंट बैलेंस को स्थिर करने में मदद के लिए दिए गए बाहरी फाइनेंसिंग सपोर्ट का हिस्सा थे। अधिकारी ने कहा कि इस फैसले से अबू धाबी फंड फॉर डेवलपमेंट के जरिए जमा किए गए डिपॉजिट को लेकर अनिश्चितता खत्म हो गई है, जिसे 2019 से कई बार रोलओवर किया गया था।

अपने चल रहे इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड प्रोग्राम के तहत, पाकिस्तान को रिजर्व लेवल बनाए रखने और बाहरी फंडिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए तीन मुख्य पार्टनर—चीन, सऊदी अरब और यूएई—से लगभग 12.5 बिलियन डॉलर का रोलओवर हासिल करने की जरूरत है। इसलिए, यूएई के डिपॉजिट इस व्यवस्था का एक जरूरी हिस्सा थे।

डॉन ने आर्थिक विश्लेषक के हवाले से बताया कि अगर नए इनफ्लो से फंड वापस नहीं आया तो रुपये पर दबाव बढ़ सकता है और आईएमएफ प्रोग्राम के तहत पाकिस्तान की स्थिति मुश्किल हो सकती है।

दूसरी ओर, वित्तीय मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि वह “स्थिर फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान के बाहरी फ्लो पर लगातार नजर रख रही है और उन्हें मैनेज कर रही है।

इसमें आगे कहा गया, “पाकिस्तान सरकार अपनी सभी बाहरी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

मिडिल ईस्ट संघर्ष की वजह से कंबोडिया में डीजल की कीमत दोगुनी से ज्यादा हुई: सरकार

Published

on

नोम पेन्ह, 4 अप्रैल : मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष की वजह से तेल संकट की गहरी समस्या देखने को मिल रही है। तेल संकट की वजह से इसकी कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि मध्य पूर्व संघर्ष शुरू होने के बाद से कंबोडिया में डीजल की कीमत दोगुनी से ज्यादा हो गई है।

शुक्रवार रात को एक घोषणा में, मंत्रालय ने कहा कि एक लीटर डीजल की कीमत अब 8,100 रीएल (2.03 डॉलर) है, जो फरवरी के आखिर में 3,850 रीएल (0.96 डॉलर) से 110 फीसदी ज्यादा है।

इस बीच, घोषणा के मुताबिक, रेगुलर गैसोलीन की कीमत अब 5,500 रीएल (1.37 डॉलर) प्रति लीटर है, जो फरवरी के आखिर में 3,850 रीएल (0.96 डॉलर) से 42.8 फीसदी ज्यादा है।

इसके साथ ही, लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कीमत 3,900 रीएल (0.97 डॉलर) प्रति लीटर हो गई है, जो फरवरी के आखिर में 2,000 रीएल (0.50 डॉलर) से 95 फीसदी ज्यादा है।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फ्यूल की बढ़ती कीमतों के असर को कम करने के लिए, सरकार ने 20 मार्च को फ्यूल प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स कम कर दिए।

इसके अलावा, 28 मार्च को, सरकार ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों, पैसेंजर प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक गाड़ियों, इलेक्ट्रिक स्टोव और सोलर पावर्ड डिवाइस पर इंपोर्ट ड्यूटी कम करने का फैसला किया।

यह साउथ-ईस्ट एशियाई देश पूरी तरह से इंपोर्टेड पेट्रोलियम और डीजल पर निर्भर है, क्योंकि इसके समुद्र तल के तेल भंडार का अभी तक इस्तेमाल नहीं हुआ है।

इससे पहले सिविल एविएशन प्रवक्ता ने कहा था कि 31 मार्च को, कंबोडिया से आने-जाने वाली 36 में से 18 एयरलाइंस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष के कारण फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण अपने एयर टिकट के दाम बढ़ा दिए थे।

सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और स्टेट सेक्रेटेरिएट ऑफ सिविल एविएशन के प्रवक्ता सिन चांसेरी वुथा ने कहा कि एयरलाइंस ने फ्लाइट की दूरी के आधार पर अपने बेसिक हवाई किराए पर फ्यूल सरचार्ज जोड़ा है।

उन्होंने एक न्यूज रिलीज में कहा कि चार घरेलू एयरलाइनों ने अपने हवाई किराए में औसतन लगभग 21 डॉलर की बढ़ोतरी की है, जबकि विदेशी एयरलाइनों ने अपने हवाई किराए में औसतन लगभग 28 डॉलर की बढ़ोतरी की है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र52 seconds ago

मीठी नदी और पूर्वी उपनगरों में चल रहे सफाई के कामों का निरीक्षण, नदी के तीनों हिस्सों में नाले के हिसाब से काम की प्लानिंग: एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर

अंतरराष्ट्रीय समाचार27 minutes ago

ईरान से अपने नागरिकों को निकालने में मदद के लिए भारत ने आर्मेनिया का जताया आभार

व्यापार2 hours ago

वैश्विक संघर्षों के बीच रिकॉर्ड हाई से सोना 50,000 रुपए तो चांदी 2 लाख रुपए नीचे; जानिए कीमती धातुओं में गिरावट की वजह और आगे कैसी रहेगी चाल

राष्ट्रीय3 hours ago

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

अंतरराष्ट्रीय4 hours ago

ईरानी संघर्ष में मध्यस्थ बन रहे पाकिस्तान की बढ़ी मुसीबत, यूएई ने वापस मांगा 3.5 अरब डॉलर का कर्ज

अंतरराष्ट्रीय5 hours ago

मिडिल ईस्ट संघर्ष की वजह से कंबोडिया में डीजल की कीमत दोगुनी से ज्यादा हुई: सरकार

दुर्घटना5 hours ago

नवी मुंबई में दो वाहनों में टक्कर, हादसे में सभी सुरक्षित

अंतरराष्ट्रीय6 hours ago

उत्तरी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप से आठ लोगों की मौत

राजनीति6 hours ago

मुंबई : 22 साल पुराना जाली जाति प्रमाण पत्र मामला, पुलिस ने दर्ज किया पूर्व पार्षद पर मुकदमा

अंतरराष्ट्रीय7 hours ago

ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज: रिपोर्ट

महाराष्ट्र1 week ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

व्यापार4 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

अपराध3 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने फोन पर की बात, मध्य पूर्व संघर्ष को कम करने पर जोर

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

राष्ट्रीय4 weeks ago

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

इजरायल की चेतावनी, ‘विदेशों में रहने वाले यहूदियों पर हमले का खतरा बढ़ा’, सतर्क रहने की सलाह

महाराष्ट्र1 week ago

अबू आसिम आज़मी ने महाराष्ट्र में हेट स्पीच से जुड़े अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताई, विधानसभा में सख्त कार्रवाई की मांग की

रुझान