मनोरंजन
नेपोटिज्म मन में एक डर पैदा करता है : एलिजाबेथ ओल्सेन
हॉलीवुड स्टार एलिजाबेथ ओल्सेन का कहना है कि उन्होंने एक बार अपना सरनेम बदलने और अपने परिवार की सफलता से दूरी बनाने के बारे में सोचा था, क्योंकि सुर्खियों में हर पल रहना उन्हें परेशान करता था। अभिनेत्री ने कहा, “यह पागलपन था। ऐसा भी वक्त रहा है, जब मेरी बहनें हमेशा स्पॉटलाइट होती थीं और मैं उनके साथ कार में होती थी और यह वास्तव में मुझे निराश कर देता था। इससे मुझे नेविगेट करने में मदद मिली कि मैं अपने करियर को कैसे अपनाना चाहती हूं।”
अभिनेत्री की बड़ी बहनें मैरी-केट ओल्सेन और एशले ओल्सेन हैं।
अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें “हमेशा मेरे चारों ओर रहे लोगों को यह साबित करने की जरूरत होती थी कि मैं वास्तव में कड़ी मेहनत कर रही हूं।”
एलिजाबेथ ने नेपोटिज्म से जुड़े डर के बारे में बताया है।
उन्होंने कहा, “नेपोटिज्म के बारे में यह डर है कि आप काम नहीं करते हैं या काम के लायक नहीं हैं। जब मैं छोटी बच्ची थी, तो सोचती थी कि अगर मैं एक अभिनेत्री बनूंगी तो मैं एलिजाबेथ चेस बनूंगी, जो कि मेरा मिडिल नाम है। और फिर, एक बार जब मैंने काम करना शुरू किया, तो मुझे लगा कि, ‘मैं अपने परिवार से प्यार करती हूं, मुझे अपना नाम पसंद है, मैं अपनी बहनों से प्यार करती हूं। मुझे इस पर शर्म क्यों आएगी?’ यह ठीक तो है।”
मनोरंजन
‘टॉक्सिक’ पब्लिक रिव्यू : फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, सुबह के शो में पहुंचीं हुमा कुरैशी

साउथ एक्टर यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ बुधवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा था, जिसका असर देखने के लिए अभिनेत्री हुमा कुरैशी सुबह के शो में सिनेमाघर में पहुंची।
शो खत्म होने के बाद अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में सभी से फिल्म को देखने की अपील भी की। उन्होंने कहा, “फिल्म को लेकर मैं, बहुत उत्साहित हूं, जिसकी वजह से मैं सुबह 7 बजे के शो में दर्शकों का रिएक्शन देखने के लिए आई थी।”
सिनेमाघरों में दर्शकों की भी भारी भीड़ देखने को मिली, जिसमें युवा ही ज्यादातर देखने को मिले। सिनेमाघरों से बाहर निकलने के बाद उन्होंने फाइट सीन्स की जमकर तारीफ की। साथ ही, यश के काम की जमकर सराहना की।
एक दर्शक ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा, “फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने आए थे। फिल्म हम सभी को बहुत अच्छी लगी। मैं बस यही कहना चाहूंगा कि आज तक किसी को भी इतने एक्शन सीन कभी भी बॉलीवुड में देखने को नहीं मिले होंगे। फिल्म में बहुत सराहनीय काम किया गया है, प्रेजेंटेशन से लेकर निर्देशन सब कुछ अच्छा था।”
उन्होंने सभी एक्टर्स के काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “यश समेत सभी कलाकारों ने काम अच्छा किया है। आप शुरू के 5-10 मिनट बाद ही समझ जाओगे कि मूवी आपको कहां ले जाने वाली है। हालांकि, फर्स्ट हाफ ज्यादा मजेदार है।”
एक और दर्शक ने यश के अभिनय की प्रशंसा करते कहा, “यश की एक्टिंग बहुत मजेदार है। फिल्म में सभी अभिनेत्रियों ने अच्छा काम किया है। इसके एक्शन सीन्स शानदार थे।”
एक दर्शक ने यश की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म तो काबिले तारीफ थी, लेकिन मुझे यश का काम भी काफी पसंद आया। मैं यश का फैन हूं।
एक लड़की ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, “फिल्म बहुत शानदार थी। यश समेत सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। फर्स्ट हाफ ज्यादा मजेदार था।”
एक दर्शक को कियारा आडवाणी का काम काफी पसंद आया। उन्होंने कहा, “फिल्म बहुत शानदार थी यश ने बहुत अच्छा काम किया था, लेकिन मुझे कियारा आडवाणी का काम बहुत अच्छा लगा।”
एक अन्य दर्शक ने कहा, “फिल्म अच्छी है, हां थोड़ी सी जटिल है अगर कोई इसे अच्छे से देखेगा तो समझ में आएगी। मुझे सेकंड हाफ ज्यादा अच्छा लगा था। फर्स्ट हाफ समझना थोड़ा मुश्किल था।”
मनोरंजन
रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद राजनेताओं ने कहा- ‘कंगना रनौत को कृति सेनन से माफी मांगनी चाहिए’

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब फिल्म इंडस्ट्री से निकलकर राजनीतिक बयानबाजी तक पहुंच गया है। कृति के विज्ञापन में उनके पहनावे पर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत की आपत्ति के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्ट्रेस कृति सेनन का समर्थन किया था। राहुल गांधी ने महिलाओं के कपड़ों और उनकी जिंदगी को लेकर ऑनलाइन पुलिसिंग किए जाने का विरोध किया था। अब राहुल गांधी के बयान के बाद कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेताओं ने कृति के समर्थन में अपनी बात रखी है जबकि भाजपा और उनके सहयोगी दलों की ओर से राहुल और कृति के रुख पर सवाल उठाए गए हैं।
आईएएनएस से बात करते हुए कांग्रेस नेता उदित राज ने कंगना रनौत पर निशाना साधा और कहा, ”कंगना को पहले अपनी पुरानी तस्वीरें देखनी चाहिए और उसके बाद कृति सेनन के पहनावे पर टिप्पणी करनी चाहिए। अगर उनमें थोड़ी भी समझ, शराफत और ईमानदारी बची है, तो उन्हें कृति और सभी लोगों से माफी मांगनी चाहिए।”
उदित राज ने कंगना के पुराने पहनावे का हवाला देते हुए सवाल किया, ”क्या उनसे ज्यादा किसी ने अपनी बॉडी दिखाई है। एक कहावत है- ‘जिनके मकान खुद शीशे के हों, उन्हें दूसरे के घर पर पत्थर नहीं मारना चाहिए।’ और कंगना ने ऐसा ही काम किया है। मुझे लगता है कि इस मामले में उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए। हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने की आजादी है। कौन क्या खाएगा और कौन क्या पहनेगा, इस पर किसी दूसरे व्यक्ति को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।” उन्होंने कहा, ”हमारे समाज की एक कमी यह है कि लोग अपने बारे में कम और दूसरों के बारे में ज्यादा सोचते हैं।”
वहीं, लखनऊ में कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भी राहुल गांधी के कृति सेनन के समर्थन को सही ठहराया। उन्होंने आईएएनएस से कहा, ”कृति सेनन ने कुछ गलत नहीं किया है। राहुल गांधी महिलाओं की आजादी, महिलाओं के अधिकारों और हर मामले में पुरुषों और महिलाओं को बराबर दर्जा देने का सपोर्ट करते हैं। एक महिला क्या पहनती है या क्या पहनना पसंद करती है, यह उसका निजी मामला है। कंगना रनौत जैसे लोग ऐसे कमेंट करके समाज में पूरी तरह से झगड़ा पैदा करते हैं। राहुल गांधी ने इस मामले में कृति सेनन को सपोर्ट करने का फैसला किया है।”
वहीं, मुंबई में शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी ने राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की आदत बन गई है कि वह हर मुद्दे में दखल देते हैं। शाइना एनसी ने कहा, ”राहुल गांधी की आदत बन गई है कि वे हर जगह हर चीज में दखल देते हैं। स्टूडेंट्स के मामले में भी, वे खुद को ऐसे दिखाते हैं जैसे वे कोई मसीहा हों। जब भी महिलाओं से जुड़े मुद्दे, महिलाओं के सम्मान या उनके कपड़ों की बात आती है, राहुल गांधी उस पर भी प्रतिक्रिया देने लगते हैं। क्या वह इस तरह की संस्कृति को स्वीकार करते हैं, जिसमें बिकिनी पहनकर रक्षाबंधन मनाया जा सकता है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता में इस तरह की चीज स्वीकार्य नहीं है।”
पटना में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने इस मामले में कुछ अलग रुख अपनाया। उन्होंने कहा, ”कृति के विज्ञापन का विरोध करने वाले पूरी तरह सही नहीं हैं। कपड़े और किसी व्यक्ति का खुद को पेश करने का तरीका भारतीय संस्कृति का हिस्सा हो सकता है और कोशिश होनी चाहिए कि उससे दूसरों को भी अच्छा महसूस हो। हालांकि सिर्फ किसी व्यक्ति के कपड़े देखकर उसके चरित्र या नीयत पर शक नहीं किया जा सकता।”
दरअसल, पूरा विवाद रक्षाबंधन के मौके पर एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन से शुरू हुआ। इस विज्ञापन में कृति सेनन ऑफ-व्हाइट रंग के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आई थीं। उन्होंने ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, ड्रेप्ड स्कर्ट और केप पहना था। विज्ञापन में वह अपने भाई के साथ-साथ अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती नजर आईं। विज्ञापन सामने आने के बाद लोगों ने उनके पहनावे और विज्ञापन की थीम पर सवाल उठाए।
विवाद बढ़ने के बाद कंगना रनौत ने भी बिना कृति का नाम लिए विज्ञापन पर टिप्पणी की। उन्होंने सवाल किया था कि जब महिलाओं के पास कपड़ों के इतने विकल्प हैं, तो कोई अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेगी। कंगना ने विज्ञापन की स्टाइलिंग को लेकर भी सवाल उठाया और कहा कि यह जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है।
इसके बाद कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों का असली मतलब इंसान के पहने हुए कपड़ों में नहीं बल्कि उन परंपराओं से जुड़ी भावनाओं और रिश्तों में होता है। वह और उनकी बहन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं और एक-दूसरे की सुरक्षा, अच्छी सेहत, खुशी और लंबी उम्र की कामना करती हैं। उन्होंने अपने पालतू कुत्तों को भी परिवार का हिस्सा बताया।
इसी विवाद के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कृति का समर्थन किया। उन्होंने कृति की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कहा कि एक महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है। उन्होंने महिलाओं को अपनी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किए जाने का विरोध किया।
मनोरंजन
तापसी पन्नू की ‘गांधारी’ सवालों के घेरे में, लेखक कल्याण बंदी का आरोप कहानी और टाइटल चुराया, बोले- ‘मुझे क्रेडिट कैसे नहीं मिला?’

तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म ‘गांधारी’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म को लेकर लेखक कल्याण बंदी लगातार अपनी बात सामने रख रहे हैं। उनका दावा है कि उन्होंने साल 2019 में ‘गांधारी’ नाम से एक कहानी लिखी थी, जिसकी कहानी मानव तस्करी के आसपास घूमती है। उनका आरोप है कि उनकी कहानी और टाइटल से मिलती-जुलती फिल्म अब बनाई गई है, लेकिन उन्हें इसका कोई क्रेडिट तक नहीं दिया गया। वहीं, फिल्म की लेखिका और निर्माता कनिका ढिल्लों की प्रोडक्शन कंपनी इन आरोपों को पहले ही खारिज कर चुकी है और फिल्म को पूरी तरह ओरिजिनल बता चुकी है।
अब इस पूरे विवाद पर कल्याण बंदी ने आईएएनएस से बात करते हुए अपनी बात विस्तार से रखी।
आईएएनएस से बातचीत में कल्याण बंदी ने कहा, ”मैंने साल 2019 में अपनी कहानी मोनिका शेरगिल को भेजी थी। उस समय वह ‘वूट’ से जुड़ी हुई थीं और अब नेटफ्लिक्स में वाइस प्रेसिडेंट हैं। कहानी भेजने के करीब एक-दो महीने बाद मुझे जवाब मिला कि यह कॉन्सेप्ट उस समय कंपनी की कमीशनिंग लिस्ट में फिट नहीं बैठता। इसके बाद मुझे स्क्रिप्ट वापस भेज दी गई।”
कल्याण ने बताया कि उनकी कहानी ‘गांधारी’ मानव तस्करी पर आधारित थी। कहानी में एक महिला एक ऐसी लड़की के लिए मानव तस्करी के पूरे मामले का सामना करती है, जिसे वह अपनी बेटी की तरह मानती है।
उन्होंने कहा, ”कहानी में ‘गांधारी’ नाम का एक पौराणिक जुड़ाव भी है, जिसकी वजह से मैंने इस नाम को अपनी कहानी के लिए चुना था। ‘गांधारी’ टाइटल मेरा अपना बनाया हुआ विचार था। महाभारत की गांधारी और मानव तस्करी के बीच सीधे तौर पर कोई संबंध नहीं है। इसलिए इस नाम को इस तरह की कहानी के साथ जोड़ना मेरी अपनी रचनात्मक सोच थी। अगर कोई महाभारत के बारे में जानता है तो उसे गांधारी के साथ मानव तस्करी जैसा कोई कॉन्सेप्ट जुड़ा हुआ नहीं मिलेगा।”
कल्याण ने कहा, ”अपनी कहानी को आगे ले जाने के लिए मैंने इसे कई जगहों पर भेजा। साल 2022 में मैंने यह कहानी डिज्नी हॉटस्टार को भी भेजी थी। वहां से मुझे 2023 में जवाब मिला। डिज्नी हॉटस्टार ने आधिकारिक ईमेल के जरिए मेरी कहानी की तारीफ की थी। इसी दौरान मैंने बावेजा स्टूडियोज से भी संपर्क किया। वहां कहानी पर फिल्म बनाने को लेकर बातचीत हुई और करीब चार-पांच महीने तक इस सिलसिले में मुलाकातें भी होती रहीं।”
कल्याण ने आगे कहा, “इस बीच, साल 2024 में नेटफ्लिक्स ने ‘गांधारी’ की घोषणा कर दी। फिल्म के टाइटल और उसके कॉन्सेप्ट को देखकर मुझे अपनी पुरानी कहानी याद आई। जिस नाम और विचार को मैंने सालों पहले तैयार किया था, वही अब एक बड़े प्रोजेक्ट के तौर पर सामने आया। सबसे ज्यादा आपत्ति मुझे इस बात से है कि इस काम का क्रेडिट मुझे नहीं दिया गया। मेरे लिए ये सिर्फ पैसों का सवाल नहीं है। अगर मेरी कहानी का इस्तेमाल किया जा रहा है तो कम से कम क्रेडिट तो दिया जाना चाहिए, लेकिन इसका क्रेडिट कनिका ढिल्लों को दिया गया। ये कैसे हो सकता है?”
कल्याण ने आगे बताया, ”मैंने इस मामले को लेकर मोनिका शेरगिल से भी संपर्क करने की कोशिश की। चूंकि अब वह नेटफ्लिक्स में अहम पद पर हैं, इसलिए मैंने उन्हें लिंक्डइन के जरिए अपनी बात बताई। लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मैंने स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए) में शिकायत की। मैंने अपनी कहानी साल 2019 में ही रजिस्टर करा दी थी।”
कल्याण ने एसडब्ल्यूए से मिले जवाब के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ”एसोसिएशन ने मुझसे कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद स्क्रिप्ट और कहानी को आपस में मिलाकर देखा जाएगा और यह जांच की जाएगी कि कहीं कॉपी तो नहीं की गई। अगर कहानी पहले से रजिस्टर है और बाद में उसी तरह का प्रोजेक्ट सामने आता है तो मामले को गंभीरता से देखा जाना चाहिए।”
उन्होंने दावा किया कि इस मामले में साल 2025 में उन्होंने मोनिका शेरगिल को कानूनी नोटिस भेजा था, लेकिन अब तक उन्हें उस नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला है। कल्याण ने नेटफ्लिक्स को भी लीगल नोटिस भेजा, लेकिन उनकी मानें तो कंपनी ने 11 महीने से अधिक समय बीता जाने के बाद भी इसका कोई जवाब नहीं दिया है।
कल्याण ने कहा कि मामला अदालत तक नहीं पहुंचा, क्योंकि एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ना उनके लिए आसान नहीं है।
इस पूरे विवाद में कल्याण ने तापसी पन्नू का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा, ”मैं तापसी पन्नू से भी नाराज हूं। मैंने तापसी को भी इस मामले की जानकारी दी थी। वह एक जिम्मेदार कलाकार हैं और उन्हें इस मामले की ओर ध्यान देना चाहिए था। लेकिन उनकी तरफ से भी मुझे कोई जवाब नहीं मिला।
दूसरी ओर, ‘गांधारी’ के मेकर्स कल्याण के आरोपों को बेबुनियाद बता चुके हैं। कनिका ढिल्लों की प्रोडक्शन कंपनी ‘कथा पिक्चर्स’ की ओर से कहा गया है कि फिल्म किसी दूसरे व्यक्ति के कॉन्सेप्ट की नकल नहीं है। ‘गांधारी’ एक ओरिजिनल कहानी है, जिसे कनिका ढिल्लों ने लिखा और प्रोड्यूस किया है और कथा पिक्चर्स ने इसे विकसित किया है। कंपनी ने साफ तौर पर कहानी और स्क्रीनप्ले को कनिका का अपना काम बताया है।
-
दुर्घटना12 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
