Connect with us
Sunday,04-October-2026
ताज़ा खबर

महाराष्ट्र

कोरोना के नए वायरस से इसलिए इतना घबरा रही मुंबई, जानें BMC की तैयारी

Published

on

bmc-newcorona

कोरोना के नए स्ट्रेन के बाद दुनियाभर में अफरातफरी देखी जा रही है। मुंबई में भी वायरस के नए रूप को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। खास तौर से विदेश से आने वाले लोगों को निगरानी के दायरे में लाया जा रहा है। इंग्लैंड में कोरोना के नए स्ट्रेन के फैलने के बाद मुंबई में बीएमसी काफी सतर्क हो गई है। बीएमसी ने 25 नवंबर से अब तक इंग्लैंड से मुंबई आने वाले लोगों से अनुरोध किया है कि वे शंका दूर करने के लिए अपनी कोरोना जांच जरूर करा लें।

नए स्ट्रेन के खतरे के बीच महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू लागू हो चुका है। इस बीच मुंबई में प्रशासन और बीएमसी खतरे से निपटने के लिए मुस्तैद है। रोजाना मिडिल ईस्ट और यूरोप से आने वाले 2200 यात्रियों को क्वारंटीन करने की तैयारी के लिए खास इंतजाम हैं। जिनके अंदर भी कोरोना के लक्षण मिल रहे हैं, उन्हें सीधे कोविड सेंटर भेजा जा रहा है। बाकी लोगों को होटल या दूसरे क्वारंटीन केंद्रों पर उन्हीं के खर्चे पर भेजा जा रहा है। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे ने फैसला लिया था कि इन देशों से सोमवार से जो भी मुंबई या महाराष्ट्र आएगा उसे क्वारंटीन पर रहना अनिवार्य है। होटल में जो भी विदेश से आने वाले यात्री क्वारंटीन होंगे, उन्हें ठहरने के पांचवें से सातवें दिन के अंदर RT-PCR टेस्ट कराना होगा।

बीएमसी ने कहा कि एक महीने के भीतर इंग्लैंड से आने वाले लोग स्थानीय वॉर्ड वॉर रूम से संपर्क करें। साथ ही सतर्कता के तहत अपने फैमिली डॉक्टर या बीएमसी हॉस्पिटल में अपनी प्राथमिक जांच करवाएं। इंग्लैंड से आए किसी यात्री में यदि कोरोना का कोई लक्षण जैसे, बुखार, कफ, खांसी व सांस लेने में तकलीफ दिखाई देते हैं, तो वे घबराएं नहीं, बल्कि बीएमसी के वॉर्ड वॉर रूम से संपर्क करके जानकारी दें। वॉर्ड वॉर रूम के डॉक्टरों की सलाह से आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बीएमसी ने सभी 24 वॉर्डों के फोन नंबर जारी किए हैं।

तेजी से फैल रहा है, इसलिए इंग्लैंड से पिछले एक महीने के भीतर आने वाले लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यदि उनमें कोरोना के कोई लक्षण दिखाई देते हैं, तो वे बिना देर किए बीएमसी के वॉर्ड वॉर रूम से संपर्क करें। बीएमसी का कहना है कि इंग्लैंड में फैले नए कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय व महाराष्ट्र सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। मुंबई में नया वायरस न फैलने पाए, इसके लिए बीएमसी हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके लिए बीएमसी ने भी गाइडलाइन जारी की है। इंग्लैंड से आने वाले चेहरे पर मास्क लगाएं, हाथ को बराबर धोएं व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इससे वे खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरे लोग भी।

इंग्लैंड से मुंबई आई फ्लाइट में दो हजार यात्रियों के पहुंचने की सूचना थी, लेकिन 1,688 यात्री ही आए। इनमें से 745 को मुंबई में क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके लिए बीएमसी ने मुंबई में कई होटलों में कमरे रिजर्व कर रखे थे, जबकि 602 पैसेंजर दूसरे राज्यों के थे, जिन्हें वहां के मुख्य सचिव को सूचित कर जाने दिया गया। बीएमसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तानाजी कांबले ने बताया कि सभी पैसेंजर 22 दिसंबर की रात 10 बजे से 23 दिसंबर की सुबह 10 बजे तक आए हैं। यूरोप के अलावा मध्य-पूर्व के देशों से 339 यात्री आए। इनमें दो यात्री छूट प्राप्त थे। बता दें कि 22 दिसंबर को इंग्लैंड से मुंबई आई तीन फ्लाइट्स में एक भी यात्री कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया था, जिनसे कुल 590 यात्री मुंबई आए थे। मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर बीएमसी की टीम ने यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाराष्ट्र

मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना इजाजत जमा होने पर सीजेपी समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना इजाजत के इकट्ठा होने, नारे लगाने और घोषणाएं करने के आरोप में शनिवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, लगभग 400 से 500 अज्ञात समर्थक और प्रदर्शनकारी, जिनमें सीजेपी सदस्य अजिंक्य शिंदे, प्रणय अहीरे, आशुतोष रंका, अभिजीत दिपके, सौरव दास, आफरीन नवाज, सौम्या कोर्डे, अंकित भारद्वाज, विजय मलंगी और योगेश इंगले शामिल थे, ने दादर वेस्ट में मीनाताई ठाकरे मेमोरियल के सामने शिवाजी पार्क ग्राउंड के गेट नंबर 6 पर बिना अनुमति के जमा हुए।

बताया जा रहा है कि यह जमावड़ा 2 अक्टूबर की शाम 4 बजे से 7 बजे के बीच शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुआ।

पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारी एक सार्वजनिक सड़क पर जमा हुए और नारे लगाए, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। बिना जरूरी अनुमति के लाउडस्पीकर भी लगाए गए थे।

शुक्रवार को सीजेपी ने चुनाव आयोग के भीतर मतभेदों की खबरों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए अपना ‘जेल भरो’ विरोध प्रदर्शन शुरू किया था।

भारी पुलिस तैनाती और शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन करने की औपचारिक अनुमति न मिलने के बावजूद हजारों नागरिक और समर्थक कार्यक्रम स्थल पर जमा हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को निशाना बनाते हुए नारे लगाए गए।

आयोजकों द्वारा अपने आंदोलन का ‘सीजन 2’ बताए गए इस विरोध प्रदर्शन को मुंबई पुलिस द्वारा अनुमति न दिए जाने के बावजूद आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे, जबकि दादर इलाके के कई हिस्सों में बैरिकेड्स लगाए गए थे।

इस प्रदर्शन को सार्वजनिक हस्तियों, बुद्धिजीवियों और बॉलीवुड हस्तियों का भी समर्थन मिला, जिन्होंने कार्यक्रम में भाग लिया और मतदान के अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थानों के महत्व के बारे में बात की।

मौजूद लोगों में अभिनेता शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह के साथ-साथ संगीतकार विशाल ददलानी भी शामिल थे। इस सभा में शामिल लोगों ने वोटिंग के अधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।

अभिनेता प्रकाश राज ने भी एक रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज के जरिए अपना समर्थन दिया और नागरिकों से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की अपील की।

सभा को संबोधित करते हुए सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आलोचना की।

दिपके ने औपचारिक रूप से ‘जेल भरो’ आंदोलन का आह्वान किया और कहा कि वोटिंग के अधिकार की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण ढंग से इकट्ठा होना एक मौलिक संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने के खिलाफ पुलिस की चेतावनियों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को चुनौती भी दी।

दिपके ने कहा, “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आपने हमें सिर्फ तीन दिन के लिए जेल में डालने की बात कही थी। अगर आपने तीन महीने कहा होता तो पूरा मुंबई शहर पूरी तरह ठप हो जाता।”

Continue Reading

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र से मानसून की और विदाई; कोंकण क्षेत्र के लिए गर्म और आर्द्र मौसम की चेतावनी

Published

on

मुंबई प्रेस — भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को घोषणा की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के साथ-साथ उत्तर भारत के शेष हिस्सों, गुजरात और मध्य प्रदेश से पूरी तरह वापस चला गया है।

मानसून की वापसी की मौजूदा रेखा महाराष्ट्र में हरनई, बारामती, परभणी और ब्रह्मपुरी से होकर गुजर रही है, जो उत्तर-पूर्व में रायपुर, रांची और सुपौल तक फैली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मराठवाड़ा, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से मानसून की आगे की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
तटीय महाराष्ट्र के लिए गर्म और आर्द्र मौसम का अलर्ट

तटीय इलाकों के निवासियों को इस सप्ताहांत बढ़ती उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आईएमडी ने 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक कोंकण और गोवा क्षेत्र में गर्म और आर्द्र (हॉट एंड ह्यूमिड) मौसम रहने की चेतावनी जारी की है।
इस शुष्क और उमस भरे दौर के बाद क्षेत्र में हल्की बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू होने की संभावना है। 6 से 9 अक्टूबर के बीच कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट वर्षा होने का अनुमान जताया गया है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत का पूर्वानुमान

एक तरफ जहां देश के मध्य और उत्तरी हिस्सों से मानसून विदा ले रहा है, वहीं दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 4 से 6 अक्टूबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, 5 और 6 अक्टूबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी तेज बौछारें पड़ सकती हैं।
पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 3 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है।

मछुआरों और किसानों के लिए सलाह

अरब सागर के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण, आईएमडी ने मछुआरों को 3 अक्टूबर को केरल तट, लक्षद्वीप, मालदीव और कॉमोरिन क्षेत्र से सटे समुद्र में न जाने की सलाह दी है। साथ ही, भारी बारिश वाले क्षेत्रों के किसानों को फसलों को नुकसान से बचाने के लिए खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने और कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने का परामर्श दिया गया है।

Continue Reading

महाराष्ट्र

सीजेपी की अपील-धरना स्थल पर पहुंचें, सीएम फणडवीस का पलटवार-झूठी कहानी सफल नहीं होगी

Published

on

मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर सीएम फडणवीस ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि फेक नैरेटिव बढ़ाने में कामयाबी नहीं मिलेगी। वहीं, सीजेपी के नेताओं ने मुंबई की जनता से धरनास्थल पर भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम फडणवीस ने कहा कि मैं शुरू में ही यह साफ कर देना चाहता हूं कि सब कुछ पहले ही सामने आ चुका है। तीनों चुनाव आयुक्तों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और विपक्ष की तथाकथित झूठी कहानी का पर्दाफाश हो चुका है। इसके बावजूद, इस झूठी कहानी को आगे बढ़ाने की कोशिशें की जा रही हैं लेकिन वे सफल नहीं होंगे।

भाजपा नेता परिणय फुके ने कहा कि सीजेपी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है। एक फाउंडेशन या संगठन है जो छात्रों से जुड़े नीट पेपर लीक के आरोपों के बाद शुरू हुआ था। चूंकि सीजेपी का कोई राजनीतिक अस्तित्व नहीं है और वे खुद कहते हैं कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे या ऐसा कुछ नहीं करेंगे, तो वे चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं। सीजेपी का यह विरोध उन लोगों का आंदोलन है जो भारत की तरक्की से जलते हैं। पिछले 12 सालों में देश ने अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति के मामले में चौथा स्थान हासिल किया है। देश में बड़े पैमाने पर विदेशी प्रत्यक्ष निवेश आ रहा है और बड़े पैमाने पर औद्योगीकरण हो रहा है। कुछ विदेशी देश जो भारत और उसकी तरक्की से जलते हैं, वे इस आंदोलन को फंड कर रहे हैं।

वहीं, सीजेपी नेता सिद्धांत भारद्वाज ने कहा कि लोगों में वही जोश है जो जंतर-मंतर पर था। ये वही लोग हैं जो देश को बचाने के लिए आए हैं। भले ही राज्य, शहर या गांव बदल जाए लेकिन उनका जज्बा, उनके दिल और देश के प्रति उनका सम्मान वही रहता है। इसीलिए बड़ी संख्या में लोग पहले ही जमा हो चुके हैं। यहां कम से कम 40,000–50,000 लोगों के आने की उम्मीद है, और यह संख्या शायद एक लाख से भी ज्यादा हो सकती है। लोग बहुत उत्साहित हैं।

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अगर जेल जाने से 13 करोड़ लोगों के वोट वापस मिल सकते हैं और अगर जेल जाने से ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही तय हो सकती है, तो हम जेल जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ज्ञानेश कुमार इस देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। वोटर लिस्ट से 13 करोड़ वोटरों के नाम हटाने के लिए वही जिम्मेदार हैं। इस देश में अब तक किसी ने इससे बड़ा धोखा नहीं दिया है। हम उन्हीं 13 करोड़ लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। आज मुझे उम्मीद है कि मुंबई में हज़ारों लोग मौजूद रहेंगे और यहां भारी भीड़ जमा होगी। पिछले दो दिनों में हमने पूरे मुंबई का दौरा किया और लोगों में बहुत उत्साह है। वे इसे एक त्योहार और लोकतंत्र को बचाने की निर्णायक लड़ाई के तौर पर देख रहे हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि आज मुंबई का माहौल बहुत जबरदस्त होगा।

सीजेपी के प्रोटेस्ट को समर्थन देने आए एक डॉक्टर ने कहा कि एसआईआर में हुए घोटाले को लेकर ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके लिए कॉकरोच जनता पार्टी शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन कर रही है। मैं अपनी ओर से सहयोग करने के लिए आया हूं। एनसीपी (सपा) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ जो भी विरोध करेगा, हमारा समर्थन है।

कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा कि मैंने कल भी इजाजत के बारे में बात की थी। अगर गांधीजी ने अंग्रेजों से इजाजत मांगी होती और कहा होता कि ‘मुझे दो घंटे दीजिए; मैं दांडी मार्च करके वापस आ जाऊंगा,’ तो शायद हमें कभी क्रांति में सफलता नहीं मिलती और न ही कभी आजादी मिलती। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि मुंबई पुलिस हमारे साथ सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ एक बहुत बड़ा आंदोलन हुआ था, जिसमें देश के युवा बहुत बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। हमने कई सालों बाद मुंबई का जोश इतने बड़े पैमाने पर देखा। इसलिए, हमने सोचा कि इस बार हमें फिर से मुंबई आना चाहिए और मुंबई से ही शुरुआत करनी चाहिए। आज मेरी अपील है कि यह बहुत ही शुभ दिन है। आज गांधी जयंती है और मैं चाहता हूं कि पूरे देश के युवा एक बार फिर एकजुट हों, ठीक वैसे ही जैसे वे जंतर-मंतर 1.0 के दौरान हुए थे। सीजेपी 2.0 के साथ भी ऐसा ही होना चाहिए और हमें एक बहुत बड़ा विरोध प्रदर्शन करना चाहिए।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार23 hours ago

सीबीआई की कार्रवाई: मुंबई की कंपनी पर 93 करोड़ के बैंक फ्रॉड का केस दर्ज, कई ठिकानों पर छापेमारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट में घायल पायलट कैप्टन स्मित की हालत में सुधार, भारत ने यूएई सरकार का जताया आभार

खेल1 day ago

‘आपका शानदार प्रदर्शन युवा पहलवानों को प्रेरित करेगा’, राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल जीतने पर अमन सहरावत को दी बधाई

राष्ट्रीय समाचार1 day ago

एआईएमई 2026 में भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश की भागीदारी संपन्न

मनोरंजन1 day ago

करीना कपूर ने नेहा धूपिया के बेटे गुरिक को दी जन्मदिन की बधाई, जेह के साथ क्यूट तस्वीर शेयर की

राष्ट्रीय समाचार1 day ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिलने पर दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस

महाराष्ट्र1 day ago

मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना इजाजत जमा होने पर सीजेपी समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज

मनोरंजन1 day ago

शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

खेल1 day ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

खेल1 day ago

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल का दाम 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई

राजनीति3 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल3 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

खेल4 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

मनोरंजन4 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

मनोरंजन3 weeks ago

‘बिग बॉस 20’ में एक तरफ अरिश्फा का गुस्सा, दूसरी तरफ रीति तिवारी के आंसू, बोलीं- ‘मेरे खिलाफ गए तो लड़ूंगी’

मनोरंजन4 weeks ago

‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज पर इमोशनल हुए अली फजल, टीम और फैंस का जताया आभार

राजनीति4 weeks ago

दिल्ली में इमारत गिरने का मामला: मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

तमिलनाडु के 12 जिलों में बारिश की संभावना, कई जिलों में महीनों बाद हो रही बारिश

रुझान