Connect with us
Tuesday,22-September-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

ममता के गढ़ में सेंध लगाने की जुगत से बंगाल पहुंचे केशव

Published

on

mamta

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मिशन पश्चिम बंगाल के चुनावी अभियान की रणनीति तैयार करने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आज(शनिवार) से दो दिन के दौरे पर बंगाल पहुंचे है। केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान उनको बूथ मैनेजमेंट का पाठ पढ़ाएंगे। भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद को ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा ने इस बार पश्चिम बंगाल के किले को फतह करने के लिए खास रणनीति तैयार की है। पार्टी ने वहां के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना प्लान तैयार कर लिया है। इस दौरान वहां पर उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को भी लगाने की तैयारी चल रही है।

भाजपा केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पश्चिम बंगाल चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर प्रमोट कर रही है। आज से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी दो दिवसीय दौरे पर बंगाल में हैं। वहां पर केशव प्रसाद मौर्य को संगठन से पश्चिम बंगाल की लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी मिली है। वह हावड़ा, उलबेरिया, सिरामपुर, हुगली, अरामबाग लोक सभी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही वह लगभग 30 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पश्चिम बंगाल में हिंदी भाषी वोट साधेंगे। वह सघन प्रचार अभियान चलाने के साथ ही बूथ कमेटी की बैठक करेंगे। पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं के साथ मौर्य प्रचार अभियान में भी भाग लेंगे।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को सर्वोच्च प्राथमिकता मानकर जुटी भाजपा तैयारियों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसीलिए सभी राज्यों के संगठनात्मक प्रबंधन विशेषज्ञों का उपयोग बंगाल की जंग को जीतने के लिए किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में हिन्दी भाषी क्षेत्रों के लोग भी रहते हैं। इनमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों की संख्या अच्छी खासी है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी व महामंत्री संगठन सुनील बंसल के अलावा पूर्वाचंल के प्रमुख नेताओं को प्रचार के लिए लगाया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय समाचार

जमुई कांड पर प्रियंका गांधी वाड्रा का हमला, बोलीं- महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकते तो बड़ी योजनाओं का क्या मतलब

Published

on

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भयानक बताया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती, तो बड़ी योजनाओं की बात करने का कोई मतलब नहीं है।

वायनाड पहुंची कांग्रेस सांसद से जब मीडिया ने जमुई की घटना के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत भयानक है। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाओं के लिए माहौल असुरक्षित हो गया है। पहले भी यह असुरक्षित था, लेकिन अब महिलाओं के खिलाफ हिंसा और ज्यादा बढ़ गई है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर हम सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा ही सुनिश्चित नहीं कर सकते, तो बड़ी-बड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की बात करने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए यह एक ऐसी बात है जिस पर हम सभी को सोचने की जरूरत है। राज्य सरकारों और केंद्र को इस बारे में सोचना होगा कि वे कैसे यह सुनिश्चित करेंगी कि महिलाएं सुरक्षित महसूस करें।

प्रियंका गांधी का बयान ऐसे समय में आई है, जब जमुई में छेड़छाड़ की घटना ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। यह घटना शनिवार देर शाम जमुई जिले के मडवा पहाड़ इलाके में हुई, जहां एक नाबालिग छात्रा को युवकों के एक समूह ने रोका और उसके साथ छेड़छाड़ की। एफआईआर के अनुसार, छात्रा के साथ मौजूद एक छात्र की पिटाई भी की गई।

यह मामला तब सामने आया, जब रविवार शाम को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद जिला प्रशासन ने पीड़िता के परिवार से संपर्क किया और मामला दर्ज किया।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जमुई पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और उत्पीड़न के मुख्य आरोपी नंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

जांचकर्ताओं ने घटना के वायरल वीडियो के जरिए यादव की पहचान की। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए फुटेज में गमछा पहने जो युवक दिख रहा था, वह नंदन यादव था।

ताजा गिरफ्तारियों के साथ इस मामले में अब तक पांच लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने बताया कि कंटेंट फैलाने से जुड़े नियमों के कथित उल्लंघन के लिए कई प्लेटफॉर्म पर 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल चलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

भारत आएंगे अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान, फ्रांस के राफेल भी आएंगे नजर

Published

on

अमेरिका के एफ-35 और फ्रांस के राफेल जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान भारतीय लड़ाकू विमानों के साथ हवाई अभियानों में हिस्सा लेंगे। ये लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना के बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ का हिस्सा बनेंगे। अभ्यास में करीब 40 देशों के शामिल होने की जानकारी है। इनमें कुछ देश अपने लड़ाकू विमानों और अन्य वायु परिसंपत्तियों के साथ हिस्सा लेंगे, जबकि अन्य देश पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे।

इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में भारत के अलावा अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, जर्मनी, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात अपने विमान और वायुसेना संसाधन लेकर भारत पहुंचेंगे। भारतीय वायुसेना का बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ इस बार बेहद व्यापक स्तर पर आयोजित होने जा रहा है। राजस्थान के जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर यह अभ्यास 28 सितंबर से 11 अक्टूबर तक होगा। यहां अमेरिका छह एफ-35 लड़ाकू विमानों और दो केसी-135 विमान लेकर शामिल होगा।

फ्रांस की ओर से सात राफेल, तीन ए400एम और दो एमआरटीटी विमान अभ्यास में हिस्सा लेंगे। ऑस्ट्रेलिया एक सी-130 विमान के साथ और बांग्लादेश एक सी-130 विमान के साथ अभ्यास में शामिल होगा। जर्मनी दो ए400एम विमान भेजेगा। श्रीलंका एक किंग एयर 350 विमान के साथ भाग लेगा। संयुक्त अरब अमीरात की ओर से छह एफ-16 और एक ग्लोबल 6000 विमान अभ्यास में शामिल होंगे।

भारतीय वायुसेना भी अपने प्रमुख लड़ाकू विमानों के साथ अभ्यास में हिस्सा लेगी। इसमें राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, एलसीए तेजस, जगुआर, मिराज और मिग-29 शामिल हैं। इस तरह भारतीय और विदेशी वायु सेनाओं के लड़ाकू विमानों को एक साथ जटिल हवाई अभियानों का अभ्यास करने का अवसर मिलेगा।

‘तरंग शक्ति-2026’ का उद्देश्य विभिन्न देशों की वायु सेनाओं के बीच परिचालन सहयोग, आपसी समन्वय और संयुक्त सामरिक प्रक्रियाओं को मजबूत करना है। अभ्यास के दौरान भाग लेने वाली वायु सेनाएं एक-दूसरे की परिचालन प्रक्रियाओं और अनुभवों को समझेंगी। अलग-अलग परिस्थितियों में हवाई अभियानों के संचालन, सामरिक समन्वय और मिशन से जुड़ी क्षमताओं का अभ्यास किया जाएगा। अभ्यास में करीब 40 देशों की भागीदारी इसे व्यापक अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करेगी। इनमें सात देश लड़ाकू विमानों और अन्य वायु परिसंपत्तियों के साथ सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे, जबकि बाकी देश पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेंगे।

इससे विभिन्न वायु सेनाओं के बीच पेशेवर आदान-प्रदान और परिचालन अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। 10 अक्टूबर को विशिष्ट आगंतुक दिवस और मीडिया दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अभ्यास में शामिल विभिन्न देशों के वायुसेना दल और उनके विमानों की गतिविधियों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।

28 सितंबर से 11 अक्टूबर तक चलने वाला ‘तरंग शक्ति-2026’ भारतीय वायुसेना और मित्र देशों की वायु सेनाओं के बीच संयुक्त प्रशिक्षण और परिचालन अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण मंच होगा। इसमें अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की भागीदारी के कारण हवाई युद्धाभ्यास और संयुक्त सामरिक प्रशिक्षण का दायरा भी काफी व्यापक रहेगा।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

दक्षिण कोरिया: किम जोंग उन ने ‘वैचारिक तौर-तरीकों में बदलाव’ का किया आह्वान

Published

on

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा है कि वे “समय की मांग” के मुताबिक पार्टी के प्रचार और वैचारिक अभियान को नए सिरे से तैयार करें।

योनहाप ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से बताया कि सोमवार को सूचना क्षेत्र के अधिकारियों के लिए पार्टी की तीसरी कार्यशाला के समापन भाषण में किम ने “वैचारिक कामकाज की सामग्री, स्वरूप, तरीकों और साधनों” को आधुनिक बनाने के लिए “सिद्धांतों से जुड़े मुद्दों” और कार्यों को रेखांकित किया।

उन्होंने “सूचना और प्रेरणा के काम में नवाचार और संस्कृति के निर्माण” का आह्वान किया और जोर दिया कि ये “समय, क्रांति और लोगों की उम्मीदों” के अनुरूप हों।

खासकर, किम ने “प्रतिक्रियावादी वैचारिक संस्कृति के प्रसार को पूरी तरह से रोकने” के लिए “आधुनिक सूचना और तकनीकी साधनों” के इस्तेमाल का आह्वान किया; इस कदम को बाहरी विचारों और प्रभावों के प्रवाह को अधिक प्रभावी ढंग से रोकने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

केसीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, चार दिन तक चली यह कार्यशाला सोमवार को संपन्न हुई। यह कार्यशाला किम के “क्रांतिकारी विचारों” और “पार्टी की क्रांतिकारी विरासतों और नेतृत्व की उपलब्धियों” पर आधारित वैचारिक शिक्षा पर केंद्रित थी।

प्रतिभागियों से आग्रह किया गया कि वे “वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के नौवें कांग्रेस के फैसलों को लागू करने के लिए जनता को प्रेरित करने हेतु सूचना और प्रचार अभियान को तेज करें” और हर क्षेत्र व इकाई के हिसाब से वैचारिक कामकाज को तैयार करें।

कार्यशाला में “वैचारिक कामकाज के नए स्वरूपों और तरीकों,” “यथार्थवादी और आकर्षक ढंग से सूचना का काम करने” के तरीकों को प्रभावी बनाने की नीति के अनुसार विजुअल एड्स (दृश्य साधनों) के इस्तेमाल” पर भी चर्चा की गई।

इस साल का सत्र 2022 में शुरू हुई ऐसी कार्यशालाओं की श्रृंखला में तीसरी कार्यशाला थी। किम ने उद्घाटन और समापन, दोनों समारोहों में हिस्सा लिया और हर बार भाषण दिया।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार5 minutes ago

जमुई कांड पर प्रियंका गांधी वाड्रा का हमला, बोलीं- महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकते तो बड़ी योजनाओं का क्या मतलब

राष्ट्रीय समाचार28 minutes ago

भारत आएंगे अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमान, फ्रांस के राफेल भी आएंगे नजर

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

दक्षिण कोरिया: किम जोंग उन ने ‘वैचारिक तौर-तरीकों में बदलाव’ का किया आह्वान

खेल3 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कमाल, एशियन गेम्स इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर

मनोरंजन3 hours ago

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में बयां किया संगीत से प्यार, कहा- संगीत बिना जीवन नीरस, बेस्वाद और फीका है

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान, 27 को होगी मतगणना

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

भारत में रूसी तेल की मांग आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े झटकों का परिणाम, डिस्काउंट नहीं: रिपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

भारत की जीडीपी ग्रोथ वित्त वर्ष 27 में 7.3 प्रतिशत रहने की उम्मीद, मौद्रिक नीति का महंगाई पर होगा फोकस: अर्थशास्त्री

राजनीति4 hours ago

‘राहुल के शो हाउसफुल, प्रधानमंत्री के टिकट काउंटर पर सन्नाटा’ : शिवसेना (यूबीटी)

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

प्योंगयांग से बातचीत की अपील, दक्षिण कोरिया-यूएस-जापान ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर जताई प्रतिबद्धता

महाराष्ट्र3 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

खेल3 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

खेल6 days ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राजनीति1 week ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल3 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

मनोरंजन2 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

रुझान