राजनीति
अहंकार को अलग रखें और किसानों को उनका अधिकार दें : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि उन्हें घमंड से दूर रहने और प्रदर्शनकारी किसानों को उनका अधिकार देने की जरूरत है। केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा, “किसान सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और एक झूठा व्यक्ति टेलीविजन पर भाषण दे रहा है। हम सभी किसानों की कड़ी मेहनत के लिए ऋणी हैं और हम उनका ये ऋण उन्हें न्याय देकर और उनके अधिकार देकर चुका सकते हैं, ना कि उन्हें अपमानित करके या लाठी मारकर या आंसू-गैस के गोले छोड़कर। जागो, अहंकार की स्थिति से निकलकर सोचो और किसानों को उनका हक दिलाओ।”
बता दें किकई राज्यों के हजारों किसान पिछले हफ्ते से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और 3 कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने किसानों को बैठक के लिए बुलाया है।
राजनीति
मदुरै में 27 सितंबर को लॉन्च होगी ‘थाई मामन थंगा मोथिरम’ योजना, प्रमोशनल वीडियो जारी

तमिलनाडु सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी कल्याणकारी योजना ‘थाई मामन थंगा मोथिरम’ (मामा की सोने की अंगूठी) के लॉन्च से पहले एक प्रमोशनल विज्ञापन वीडियो जारी किया है। इस योजना का औपचारिक शुभारंभ 27 सितंबर को मदुरै में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय करेंगे।
इस योजना का उद्घाटन मदुरै के प्रसिद्ध सरकारी राजाजी अस्पताल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में किया जाएगा। मुख्यमंत्री के मदुरै दौरे के दौरान ही इस पहल को आधिकारिक तौर पर शुरू किया जाएगा, जिसके साथ ही राज्यभर में इसके क्रियान्वयन की शुरुआत हो जाएगी।
मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक एक दिन पहले सरकार के जनसंपर्क विभाग (पीआरओ) ने इस योजना के उद्देश्यों और महत्व को दर्शाने वाला एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में योजना के सामाजिक महत्व और इससे होने वाले लाभों को विस्तार से बताया गया है।
बता दें कि ‘थाई मामन थंगा मोथिरम’ योजना तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) की उन प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं में से एक है, जिनका वादा पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में किया था। टीवीके सरकार बनने के बाद इसे सबसे पहले लागू करने जा रही है। माना जा रहा है कि मदुरै से इसकी शुरुआत के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे तमिलनाडु में लागू किया जाएगा।
हालांकि, सरकार ने अभी तक योजना की पूरी रूपरेखा और पात्रता को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है लेकिन नाम से स्पष्ट है कि यह योजना परिवार और सामाजिक रिश्तों से जुड़ी किसी आर्थिक सहायता या उपहार से संबंधित है। इसका उद्देश्य आम लोगों को सहयोग देना है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री अपने मदुरै दौरे के दौरान एक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे करीब 10.25 करोड़ रुपए की लागत से रेनोवेट की गई गांधी मेमोरियल म्यूजियम की नई इमारत का भी उद्घाटन करेंगे। म्यूजियम के नवीनीकरण के बाद इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मदुरै में तैयारियां जोरों पर हैं। सरकारी राजाजी अस्पताल परिसर को सजाया जा रहा है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं ताकि लॉन्च कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
‘ईरान के खिलाफ युद्ध में भागीदारी के लिए यूरोप की जवाबदेही तय होनी चाहिए’, नाटो महासचिव के बयान पर बाघेई

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि नाटो महासचिव मार्क रुटे के बयान ने साफ कर दिया है कि यूरोप ने अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के खिलाफ युद्ध में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया है।
उन्होंने ईयू और नाटो देशों की जवाबदेही तय करने और रुटे की भूमिका की जांच की मांग की है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मार्क रुटे का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ”यह नाटो के महासचिव मार्क रुटे की ओर से एक और साफ स्वीकारोक्ति है कि यूरोप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के हमले वाले युद्ध में जानबूझकर और सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था, जबकि पूरे युद्ध के दौरान बार-बार इससे इनकार किया जाता रहा।”
उन्होंने पोस्ट में कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू), उसके सदस्य देशों और नाटो के सदस्य देशों की इस मामले में भूमिका के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की राजनीतिक, सैन्य, लॉजिस्टिक या दूसरी मदद शामिल है, जिसने जान-माल के नुकसान में योगदान दिया। साथ ही उन नतीजों की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए जिनका असर आज भी महसूस किया जा रहा है।
बाघेई ने कहा कि यूरोप के नागरिकों को अपनी सरकारों से यह जवाब मांगने का पूरा अधिकार है कि उन्होंने इस हमले का समर्थन करने या इसमें शामिल होने के फैसले क्यों लिए।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने खास तौर पर जिक्र किया कि इस गैरकानूनी युद्ध की वजह से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और लोगों के सामने आई दूसरी मुश्किलों को भी इस नजरिए से देखा जाना चाहिए कि यूरोपीय सरकारों ने इस युद्ध को संभव बनाने और उसका समर्थन करने में क्या भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि नाटो महासचिव के तौर पर मार्क रुटे की भूमिका और उनके अधिकार में उठाए गए कदमों की भी जांच और समीक्षा होनी चाहिए।
राष्ट्रीय समाचार
रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका: स्टेशन मास्टर सहित 1,465 पदों पर आवेदन शुरू, 15 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) ने पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) में जनरल डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (जीडीसीई), 2026 के तहत स्टेशन मास्टर सहित विभिन्न 1,465 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
आरआरसी की ओर से जारी कुल 1,465 रिक्तियों में असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी), इलेक्ट्रिकल के 910; टेक्नीशियन III – ब्लैकस्मिथ, इंजीनियरिंग के 2; टेक्नीशियन III – फिटर, इंजीनियरिंग का 1; टेक्नीशियन III – मेसन, इंजीनियरिंग का 1; टेक्नीशियन III – वेल्डर, इंजीनियरिंग के 2; टेक्नीशियन III – इलेक्ट्रिकल जनरल, इलेक्ट्रिकल के 2; टेक्नीशियन III – टीआरएस, इलेक्ट्रिकल का 1; टेक्नीशियन III – मैकेनिकल पावर, मैकेनिकल के 6; टेक्नीशियन III – सी एवं डब्ल्यू, वेल्डर (मैकेनिकल) के 19; टेक्नीशियन III – सिग्नल, एस एवं टी के 8; टेक्नीशियन III – टेली, एस एवं टी के 3; जूनियर इंजीनियर – सी एवं डब्ल्यू, मैकेनिकल के 15; जूनियर इंजीनियर – डीजल मैकेनिकल, मैकेनिकल के 6; जूनियर इंजीनियर – इलेक्ट्रिकल जनरल, इलेक्ट्रिकल के 3; जूनियर इंजीनियर – इलेक्ट्रिकल टीआरडी, इलेक्ट्रिकल का 1; जूनियर इंजीनियर – पी वे, इंजीनियरिंग के 7; जूनियर इंजीनियर – वर्क्स, इंजीनियरिंग के 5; डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट, स्टोर्स के 19; चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (सीसीटीएस), कमर्शियल के 5; स्टेशन मास्टर, ऑपरेटिंग के 9; गुड्स ट्रेन मैनेजर, ऑपरेटिंग के 389; सीनियर क्लर्क, जनरल के 6; सेक्शन कंट्रोलर, ऑपरेटिंग के 3; और कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (सीसीटीसी), कॉमर्शियल के 42 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी या ईसीआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से पद के अनुसार मैट्रिकुलेशन या एसएसएलसी के साथ आईटीआई, तीन वर्ष का डिप्लोमा या संबंधित डिग्री (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल या किसी अन्य निर्दिष्ट इंजीनियरिंग क्षेत्र में), किसी भी विषय में इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा, डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता, कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण आदि योग्यता होनी चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट, कंप्यूटर आधारित टाइपिंग कौशल परीक्षण (सीबीटीएसटी), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल- 2 से 6 के बीच प्रतिमाह होगी।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
