खेल
आस्ट्रेलिया के लंबे दौरे पर टीम इंडिया सिडनी पहुंची
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 27 नवंबर से आस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली सीरीज के लिए गुरुवार को यहां पहुंच गई। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल-13 में विभिन्न टीमों की ओर से भाग लेने के बाद बुधवार रात दुबई से सिडनी के लिए रवाना हुई। इस दौरान टीम के खिलाड़ी पीपीई किट पहने हुए थे।
भारतीय टीम के साथ साथ आईपीएल में भाग लेने वाले आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर भी सिडनी पहुंचे हैं। दोनों टीम के खिलाड़ी अब दो सप्ताह के अनिवार्य क्वारंटाइन में रहेंगे।
भारतीय 27 नवंबर को सिडनी में होने वाले पहले वनडे से अपने दौरे की शुरुआत करेगी। सिडनी में ही 29 नवंबर को दूसरा वनडे जबकि दो दिसंबर को कैनबरा में तीसरा वनडे खेला जाएगा।
इसके बाद दोनों टीम चार, छह और आठ दिसंबर को तीन मैचों की टी-20 खेलेगी और फिर 17 दिसंबर से एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेलेगी, जोकि डे-नाइट टेस्ट मैच होगा।
एडिलेड में होने वाले पहले डे नाइट टेस्ट मैच के बाद दोनों टीमें 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में दूसरा टेस्ट, 7 जनवरी 2021 से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एसजीसी) में तीसरा टेस्ट और 15 जनवरी 2021 से गॉबा में चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खेलेगी।
खेल
दूसरे मैच में जीत के साथ भारत टी20 में फिर बना नंबर वन, खत्म हुई इंग्लैंड की बादशाहत

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में एक बार फिर दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है। भारत ने इंग्लैंड की बादशाहत को खत्म कर दिया है।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अनुसार, दूसरे टी20 में मिली जीत के साथ ही टी20 में नंबर एक का ताज फिर से भारतीय टीम ने हासिल कर लिया है। इंग्लैंड अब दूसरे स्थान पर खिसक गया है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से टी20 सीरीज हारने के बाद नंबर एक की कुर्सी गंवानी पड़ी थी। हरारे के मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 219 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।
हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा महज 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाने के बाद आउट हुए। 29 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम की पारी को ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 66 रनों की अहम साझेदारी निभाई। अय्यर ने 20 गेंदों में 25 रन बनाए। ईशान बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए।
वहीं, तिलक वर्मा ने भी आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में तिलक ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। रिंकू सिंह ने 12 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 129 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मेजबान टीम की तरफ से ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, तो तदीवानाशे मारुमनी ने 24 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 रन देकर 3 विकेट झटके। यश ठाकुर ने 30 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि प्रिंस यादव ने 10 रन देकर 2 विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
खेल
जुर्गेन क्लॉप जर्मनी फुटबॉल टीम के कोच बने, 2030 तक होगा कार्यकाल

जुर्गेन क्लॉप को जर्मन राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। क्लॉप ने शुक्रवार को चार साल के अनुंबध पर हस्ताक्षर किया। उनका कार्यकाल 2030 तक होगा। 59 साल के क्लॉप यूईएफए यूरो 2028 और फीफा विश्व कप 2030 में जर्मन टीम का नेतृत्व करेंगे। जर्मन फुटबॉल फेडरेशन ने इसकी पुष्टि की।
जुर्गेन क्लॉप जर्मनी के हेड कोच के रूप में जूलियन नैगल्समैन की जगह लेंगे। नैगल्समैन ने फीफा विश्व कप 2026 में 15 अगस्त को पैराग्वे के खिलाफ जर्मनी की हार और टीम के विश्व कप से बाहर होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
फेडरेशन ने द्वारा साझा किए गए एक बयान में क्लॉप ने कहा, “राष्ट्रीय टीम हम जर्मन लोगों को किसी और चीज की तरह एकजुट कर सकती है। यही बात इस काम को मेरे लिए इतना खास बनाती है। मैं जर्मन फुटबॉल में इस खास काम का इंतजार कर रहा हूं। हम विनम्रता और धैर्य के साथ मिलकर काम करेंगे। हमें एक ऐसी टीम बनानी है, जो एक-दूसरे के लिए लड़े, फुटबॉल का आनंद ले, और जिसके पीछे हमारे देश के लोग पूरे विश्वास के साथ एकजुट हो सकें।”
पीटर क्राविएट्ज, पेपिजन लिजेंडर्स, और स्वेन बेंडर जर्मन फुटबॉल एसोसिएशन में सहायक कोच के तौर पर क्लॉप के साथ जुड़ेंगे। क्राविएट्ज और लिजेंडर्स क्लॉप के लंबे समय से साथी हैं। उन्होंने 2019 में लिवरपूल में उनके साथ यूईएफए चैंपियंस लीग और 2020 में इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीता था। 43 साल के डचमैन लिजेंडर्स हाल ही में मैनचेस्टर सिटी में पेप गार्डियोला के सहायक कोच थे। 54 साल के क्राविएट्ज ने मेंज और डॉर्टमुंड में क्लॉप के साथ काम किया है। स्वेन बेंडर (37) डॉर्टमुंड में सहायक कोच और अन्टरहाचिंग में हेड कोच के तौर पर काम करने के बाद वापस आए हैं।
जर्मन फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष न्यूएनडॉर्फ ने कहा, “जूलियन नेगल्समैन के इस्तीफे के बाद, जुर्गन क्लॉप टीम के कोच के पद के लिए हमारी पक्की पसंद थे। इसीलिए हमने लगातार उनका पीछा किया। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस सहयोग का रास्ता बनाया। मैं ओलिवर मिंट्जलाफ को रचनात्मक बातचीत और उनके सहयोगात्मक रवैये के लिए, साथ ही अकी वात्जके को उनके जबरदस्त सहयोग के लिए भी धन्यवाद देना चाहता हूं।”
जर्मनी टीम के साथ क्लॉप का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 24 सितंबर को एम्स्टर्डम में नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा।
खेल
वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद लियोनेल मेसी ने दर्द बयां किया, बोले-दर्द गहरा है, इस घाव को भरने में समय लगेगा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में स्पेन से 1-0 से अर्जेंटीना की हार को लेकर लियोनेल मेसी ने दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार से उबरने में अर्जेंटीना की टीम को सिर्फ वक्त ही मदद करेगा।
इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले लियोनेल मेसी खिताब जीतने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन फेरान टोरेस के एक्स्ट्रा-टाइम गोल ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फेरान टोरेस के गोल ने स्पेन की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिससे अर्जेंटीना खिताबी मुकाबले में हार गई। 39 वर्षीय मेसी के 2030 में होने वाले अगले वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद नहीं है, हालांकि उन्होंने अभी तक संन्यास लेने की कोई योजना घोषित नहीं की है।
मेसी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “दर्द बहुत गहरा है और इस घाव को भरने में समय लगेगा। लेकिन मैं उन सभी अच्छी यादों को भी संजोकर रखूंगा।” उन्होंने आगे लिखा, “वे मैच जिन्हें हमने अपनी पूरी ताकत लगाकर पलटा, वे पल जो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे और पूरे देश का समर्थन, जिसने इस ग्रुप की कड़ी मेहनत और कोशिशों के साथ मिलकर हमें एक बार फिर दुनिया की बेहतरीन टीमों में शामिल किया।”
अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज आसानी से पार किया और फिर फाइनल में पहुंचने के लिए अपने अगले चार नॉकआउट मैचों में देर से किए गए गोलों के दम पर जीत हासिल की। मेसी ने टूर्नामेंट का समापन आठ गोल और चार असिस्ट के साथ किया और कुछ लोगों का मानना था कि टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ‘गोल्डन बॉल’ अवॉर्ड न जीत पाना उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा।
बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने अपने साथियों की तारीफ की और टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया। उन्होंने कहा, “अभी हमारी उपलब्धि की पूरी तरह से सराहना करना मुश्किल है, लेकिन यह ग्रुप लगातार दो वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा।” “हर शुभकामना और संदेश के लिए दिल से धन्यवाद। एक बार फिर, हम एक देश के तौर पर एकजुट हुए और साथ खड़े रहे, अर्जेंटीना होने का गर्व महसूस किया। मैं चैंपियनशिप जीतने पर स्पेन को भी बधाई देना चाहता हूं।”
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
