खेल
रिजिजू ने जीरकपुर में साई रिजनल सेंटर का उद्घाटन किया
केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने पंजाब के जीरकपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नए रिजनल सेंटर का सोमवार को वर्चुअल उद्घाटन किया। यह सेंटर अब उत्तरी भारत के मुख्य साई सेंटर के रूप में काम करेगा। साई ने रिजिजू के हवाले से कहा, “भारत का उत्तरी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर और लेह से हिमाचल प्रदेश तक एक विशाल क्षेत्र को कवर करता है और हम भारत में विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के निर्माण के उद्देश्य से इस क्षेत्र में बहुत विकास कर रहे हैं। यह विशेष रूप से हमारे युवा एथलीटों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, जो इस देश के भविष्य हैं और भारत को एक खेल राष्ट्र बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।”
इस दौरान रिजिजू ने कोचों और एथलीटों को भी बधाई दी, जो इस नए सेंटर में ट्रेनिंग करेंगे।
जीरकपुर के रिजनल सेंटर का प्रशासनिक भवन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) द्वारा बनाया गया है और इसमें जल्द ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
खेल
आर अश्विन की चाहत, भारतीय टी20 टीम में हो भुवनेश्वर कुमार की वापसी

भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की 2 विकेट से रोमांचक जीत में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की भारत के टी20 इंटरनेशनल सेटअप में वापसी की मांग की है।
भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन एमआई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार रहा। भुवनेश्वर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 4 बड़े विकेट अपने नाम किए। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि भुवनेश्वर ने पारी के आखिरी ओवर में छक्का लगाते हुए आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई। भुवनेश्वर के प्रदर्शन से अश्विन काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर ने राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए विचार करने लायक काफी कुछ दिखाया है।
अश्विन ने ‘जियोस्टार’ से कहा, “मैं चाहता हूं कि भुवनेश्वर को टी20 टीम में चुना जाए। नई गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हैं और अंतिम ओवरों में भी बढ़िया गेंदबाजी करते हैं। इसके साथ ही अगर आपको दबाव में छक्के की जरूरत है, तो वह मैदान के सबसे मुश्किल हिस्से में भी ऐसा कर सकते हैं।”भुवनेश्वर ने शानदार शुरुआती स्पेल से एमआई के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। उन्होंने रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को ऐसी पिच पर आउट किया जिस पर सीम मूवमेंट और असमतल बाउंस था। अश्विन ने खास तौर पर इस अनुभवी खिलाड़ी की कंडीशन को जल्दी पहचानने और उसके हिसाब से ढलने की काबिलियत की तारीफ की।
अश्विन ने कहा, “जब उन्हें एहसास हुआ कि पिच में कुछ खास है, तो वह सही टेस्ट-मैच गेंदबाजी थी। वह एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर आपको टेस्ट करते रहते हैं। रोहित शर्मा को उस पिच पर एक धीमी गेंद पर आउट करना जो बस स्विंग हुई, काफी जबरदस्त था। इसके बाद में जब वह चौथे विकेट के लिए जा सकते थे, तब भी उन्होंने यॉर्कर फेंकी। उनके लिए मैं बहुत खुश हूं।”
अश्विन ने क्रुणाल पांड्या की भी प्रशंसा की, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 73 रनों की दमदार पारी खेली। क्रुणाल आरसीबी के लिए इस मुकाबले में संकटमोचक साबित हुए। अपनी पारी के आखिरी शरीर के कई हिस्सों में ऐंठन से जूझने के बावजूद, क्रुणाल ने पेस और स्पिन दोनों के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और आरसीबी को मैच में बनाए रखा। अश्विन ने कहा, “क्रुणाल पांड्या के साथ हम एचआर मैनेजर और प्रोजेक्ट मैनेजर को जानते हैं, लेकिन वह सही ‘प्रेशर मैनेजमेंट’ था। अगर आपको इसकी जरूरत है, तो कृपया क्रुणाल पांड्या के लिए के डायल करें।”अश्विन ने कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के साथ ही आरसीबी फिर से अपनी लय में लौट आई है।
खेल
आईपीएल 2026: आरआर या जीटी, जयपुर में किसके हाथ लगेगी बाजी? गुजरात का पलड़ा रहा है भारी

आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाना है। इस मैच के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आरआर जहां जीत दर्ज कर टॉप-2 में पहुंचते हुए प्लेऑफ की संभावना और मजबूत कर लेगी, वहीं जीटी जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी।
राजस्थान रॉयल्स बहुत ही मजबूत और संतुलित टीम है। आरआर सीजन में 10 मैचों में 6 जीत से 12 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला हारने वाली आरआर अपने घरेलू मैदान पर जीटी के खिलाफ न सिर्फ जीत राह पर लौटना चाहेगी, बल्कि 14 अंक के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बनाते हुए प्लेऑफ की राह मजबूत करना चाहेगी।
गुजरात टाइटंस का सीजन में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जब टीम से उम्मीदें कम होने लगती हैं, तो यह मजबूती से बाउंस बैक करती है। सीजन की शुरुआत लगातार 2 हार से करने वाली जीटी ने बाद के 3 मैच लगातार जीते। इसके बाद फिर लगातार 2 मैच हारी और फिर पिछला 3 मैच जीती है। आरआर के खिलाफ जीटी जीत का चौका लगाते हुए शीर्ष-4 में पहुंचना चाहेगी।
आरआर की तरह ही जीटी के भी 12 अंक हैं। जीत की स्थिति में जीटी के 14 अंक हो जाएंगे। हालांकि जीटी का रन रेट माइनस में है। इसलिए संभव है कि जीत के बाद भी टीम पांचवें स्थान पर ही रहे।
सीजन के पहले मुकाबले में जीटी को आरआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आरआर के लिए 211 रन के लक्ष्य को जीटी हासिल नहीं कर सकी थी और 6 रन से मैच हार गई थी। इस हार का बदला जीटी निश्चित रूप से जयपुर में आरआर से लेने की कोशिश करेगी।
दोनों ही टीमों के शीर्ष तीन बल्लेबाज मजबूत कड़ी हैं, जिस भी टीम के टॉप-3 से रन आएंगे। मैच का उनके पक्ष में जाना तय है। आरआर की टॉप-3 में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल हैं, जबकि जीटी की टॉप-3 में कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर हैं।
दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मैच खेले गए हैं, जिसमें 6 बार जीटी और 4 बार आरआर जीती है।
खेल
यूरोपा लीग: एस्टन विला ने फाइनल में बनाई जगह

जॉन मैकगिन और एमिलियानो बुएंडिया के शानदार प्रदर्शन की बदौलत एस्टन विला ने यूईएफए यूरोपा लीग 2026 के फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल के दूसरे लेग में विला ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को 4-0 से हराया और 4-1 के कुल स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई। एस्टन विला का सामना 20 मई को इस्तांबुल के बेसिकटास पार्क में फ्रीबर्ग से होगा।
विला पार्क में खेले गए मुकाबले में मैच की शुरुआत में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने ओमारी हचिंसन के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही एस्टन विला ने खेल पर नियंत्रण कर लिया। पॉ टोरेस का प्रयास गोलकीपर स्टीफन ऑर्टेगा ने शानदार तरीके से बार के ऊपर भेजा, जबकि यूरी टिलेमान्स और ओली वॉटकिंस भी शुरुआती मौकों को गोल में नहीं बदल सके।
पहला गोल आखिरकार वॉटकिंस ने किया। एमिलियानो बुएंडिया ने शानदार ड्रिब्लिंग करते हुए डिफेंस को छकाया और गेंद वॉटकिंस तक पहुंचाई, जिन्होंने आसान फिनिश के साथ टीम को बढ़त दिलाई। इस गोल के बाद विला का आत्मविश्वास और बढ़ गया। दूसरे हाफ में मेजबान टीम ने और तेजी दिखाई। पॉ टोरेस की शर्ट खींचने पर विला को पेनल्टी मिली, जिसे बुएंडिया ने शानदार तरीके से गोल में बदल दिया। इसके बाद कप्तान जॉन मैकगिन ने तीन मिनट के भीतर दो बेहतरीन गोल दागकर मैच पूरी तरह खत्म कर दिया। दोनों मौकों पर उन्होंने सटीक बाएं पैर के शॉट लगाए और स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया।
एस्टन विला के कोच उनाई एमरी ने जीत के बाद टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि हमने यह मैच जिस तरह खेला। इस्तांबुल में फाइनल खेलना बेहद खास होगा। अब हमें इस पल का आनंद लेना चाहिए, लेकिन साथ ही फाइनल और प्रतिद्वंद्वी फ्रीबर्ग का पूरा सम्मान भी करना होगा।”
इस जीत के साथ एस्टन विला अब अपनी तीसरी यूरोपीय ट्रॉफी जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। 1982 में यूरोपियन कप जीतने वाली विला टीम 44 साल बाद किसी बड़े यूईएफए फाइनल में पहुंची है। क्लब ने आखिरी बड़ी ट्रॉफी 1996 में जीती थी और उसके बाद से चार फाइनल गंवाए थे।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र10 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
दुर्घटना8 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
