Connect with us
Friday,24-July-2026
ताज़ा खबर

राष्ट्रीय

भारत स्वच्छ ऊर्जा आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा धीरे-धीरे

Published

on

Solar

देश में क्लीन ऑटो ईंधन मुहैया कराने की दिशा में उन्मुख सुधारों के तहत, सरकार जल्द ही हाइड्रोजन सीएनजी या एचसीएनजी पर एक पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करेगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शनिवार को यह बात कही। पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर ने कहा कि दिल्ली में जल्द ही एचसीएनजी पर एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है, जिससे दक्षता में सुधार होगा और उत्सर्जन में भारी कमी आएगी।

कपूर ने यह बात सीएसआईडीसी, छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित ‘वाहनों के लिए वैकल्पिक ईंधन प्रौद्योगिकी : ए क्योर-ऑल फॉर सस्टेनेबल मोबिलिटी’ के उद्घाटन सत्र में कही।

भारत सीएनजी के क्षेत्र में अग्रणी के तौर पर उभर रहा है और यह सीएनजी, इथेनॉल, बायोडीजल, और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे स्वच्छ या क्लीन ईंधन की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, “हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि सीएनजी पर्याप्त रूप से उपलब्ध हो और यह सस्ती दरों पर भी सुनिश्चित हो, ताकि सीएनजी वाहनों को सुचारु रूप से शामिल करने के लिए तैयार किया जा सके।”

सिटी गैस वितरण पर चर्चा करते हुए, उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है, ताकि सीएनजी निर्बाध रूप से उपलब्ध हो। उन्होंने कहा, “हम एचसीएनजी पर दिल्ली में एक पायलट प्रोजेक्ट कर रहे हैं, जो दक्षता में सुधार करेगा और उत्सर्जन में भारी कमी करेगा।”

इथेनॉल के बारे में बात करते हुए, उन्होंने उल्लेख किया कि अगले साल तक इथेनॉल के उत्पादन में वृद्धि होगी और भारत जल्द ही ई-12 और ई-15 को पेश करने की योजना बना रहा है।

पेट्रोलियम सचिव ने कहा, “हमें शुद्ध इथेनॉल उपलब्ध करना होगा, जो कई देशों में हो रहा है।” उन्होंने कहा कि एक पायलट परियोजना है, जिसे शुद्ध इथेनॉल के लिए लागू किया जाएगा, जो शीघ्र ही पुणे में शुरू की जाएगी।

कपूर ने बायोडीजल को सस्ती और स्वतंत्र रूप से उपलब्ध कराने की जरूरत के बारे में भी विचार-विमर्श किया। बायोगैस के क्षेत्र पर, उन्होंने चर्चा की कि यह कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और देश में उपलब्ध एक बहुत बड़ा स्रोत है। उन्होंने बायोगैस संयंत्र स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा की, जो कि बड़ी मात्रा में बायोगैस का उत्पादन करने में मदद करेगी, जो सीएनजी के साथ-साथ इसे उपलब्ध कराने वाले शहर के गैस वितरण नेटवर्क में भी प्रवाहित होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय

क्या सरकार सोनम वांगचुक को मारना चाहती है: संजय राउत

Published

on

मुंबई, 13 जुलाई: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले 16 दिनों से सोनम वांगचुक अनशन पर हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि सरकार की ओर से किसी भी प्रकार के सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में यही सवाल उभरकर सामने आ रहा है कि क्या सरकार सोनम वांगचुक को मारना चाहती है?

संजय राउत ने सोनम वांगचुक की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया। उनके मुताबिक, सोनम वांगचुक असाधारण, पर्यावरणविद, शिक्षाविद और पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित हैं।

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने यह भी बताया कि आखिर सोनम वांगचुक क्यों अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे धर्मेंद्र प्रधान ने पूरी तरह से भ्रष्टाचार किया है। उनके कार्यकाल के दौरान ही नीट जैसी परीक्षा लीक हुई। कई छात्रों ने मौत को भी गले लगा लिया। इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए सोनम वांगचुक आज अनशन पर बैठे हुए हैं।

उनके मुताबिक, सरकार को सोनम वांगचुक के पास आकर उनसे बात करनी चाहिए थी। उनसे बात करनी चाहिए थी, लेकिन अफसोस की बात है कि अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी उनके पास नहीं आया। कुल मिलाकर हमें यह समझना होगा कि सोनम वांगचुक अनशन पर क्यों बैठे हैं। सोनम वांगचुक हम सभी लोगों के लिए ही बैठे हैं।

इसके अलावा, उन्होंने अन्ना हजारे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब अन्ना हजारे अनशन पर बैठे हुए थे, तब तत्कालीन सरकार की ओर से कई लोग उनके पास गए थे और उनसे संवाद स्थापित करके उनका पक्ष जानने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे के लिए भी यह जरूरी हो जाता है कि वो सोनम वांगचुक का समर्थन करें, उनसे मुलाकात करें।

Continue Reading

अपराध

बदरपुर में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, प्रेम संबंध की शक में बुलाकर किया हमला

Published

on

नई दिल्ली, 13 जुलाई: दक्षिण दिल्ली के बदरपुर इलाके के मोलरबंद एक्सटेंशन में 40 फीट रोड पर एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान यश के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा का छात्र था। घटना शाम करीब पौने सात बजे पांडे मेडिकल स्टोर के पास गली नंबर 4 में हुई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

मृतक के पिता जगमोहन सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया, “मुझे कुछ पता नहीं था। सूचना मिलने पर जब अस्पताल पहुंचा तो देखा कि मेरा लड़का मर चुका था। उसकी छाती पर चाकू लगा हुआ था। मेरे इकलौते बेटे को ताबड़तोड़ चाकू के वार किए गए। वह 12वीं कक्षा में पढ़ता था। मुझे न्याय चाहिए, अगर इंसाफ नहीं मिला तो मैं कुछ भी कर सकता हूं।”

जगमोहन सिंह का कहना है कि उनका बेटा शांत स्वभाव का था और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यश उस लड़की के भाई द्वारा मौके पर बुलाया गया था, जिसके साथ वह रिलेशनशिप में था। यश तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। वहां दूसरे ग्रुप से झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान यश की छाती और पेट में धारदार हथियार से कई वार किए गए। स्थानीय लोगों ने मदद की और घायल यश को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। चोटों की तीव्रता के कारण इलाज के दौरान यश की मौत हो गई।

थाना बदरपुर के अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 8 बजे स्थानीय बीट स्टाफ से सूचना मिली। डीडी नंबर 94ए दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। क्राइम टीम ने घटनास्थल (एसओसी) का निरीक्षण किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

Continue Reading

दुर्घटना

कानपुर में खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, दो बच्चों समेत तीन की मौत

Published

on

कानपुर, 13 जुलाई: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दुर्घटना में स्कॉर्पियो कार सवार दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कानपुर जिले के महाराजपुर इलाके में सोमवार सुबह 6 बजे स्कॉर्पियो कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक खड़े ट्रक से जा टकराई। स्कॉर्पियो कार में हादसे के समय करीब 8 लोग सवार थे। यह कार फतेहपुर की ओर जा रही थी।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। बताया गया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई। अंदर फंसे लोग दर्द से तड़पते रहे।

मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने सभी तीन मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लिया और बाकी घायलों को अस्पताल के लिए भेजा। बताया गया कि मरने वालों में दो मासूम बच्चे भी शामिल थे। हालांकि, मृतकों की पहचान अभी सामने नहीं आई।

इससे पहले, एटा जिले में एक कार से सांड की टक्कर के बाद ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में निधोली रोड स्थित जवाहरपुर गोदाम के पास यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र शर्मा के रूप में हुई, जो एटा जिले के जिटौली गांव के निवासी था। बताया गया कि नरेंद्र अपनी दुकान बंद करने के बाद गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सांड से कार की टक्कर हुई।

अग्निशमन प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। बताया गया कि कार की सांड से टक्कर हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इस दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल भेजा गया। साथ ही, पुलिस टीम ने कार को सड़क से हटाकर किनारे किया।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र16 hours ago

महाराष्ट्र बंद का असर: मुंबई में छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज़, चेंबूर और कुर्ला में सड़कें जाम, पुलिस अलर्ट, मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के आदेश दिए

महाराष्ट्र16 hours ago

नीट पेपर लीक: छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने महाराष्‍ट्र पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई में एक पब्लिक मूवमेंट ने जौहर यूनिवर्सिटी पर यूपी सरकार की कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दी! इस्लाम जिमखाना में विद्वानों और बुद्धिजीवियों की मीटिंग, राज्य के गवर्नर से दखल देने की अपील

महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली मोदक सागर झील भी ओवरफ्लो हो गई, और सभी 7 झीलों में कुल पानी का स्टोरेज 69.74% कैपेसिटी पर है।

महाराष्ट्र18 hours ago

दिल्ली एलजी ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत पुलिस आयुक्त को दी विशेष हिरासत शक्तियां

मनोरंजन19 hours ago

बड़े पर्दे पर पहली बार खुद को देख इमोशनल हुईं डोनल बिष्ट, बोलीं– अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

सीजेपी प्रोटेस्ट में घायल एसीपी विवेक भगत का मेडिकल बुलेटिन जारी, शरीर पर कई चोटों की पुष्टि

राजनीति21 hours ago

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने को लेकर पीएम मोदी के पोस्ट पर विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया, प्रियंका बोलीं-सिस्टम से भरोसा टूटा

व्यापार21 hours ago

सोने और चांदी की कमजोर शुरुआत, कीमतें करीब आधा प्रतिशत घटीं

महाराष्ट्र21 hours ago

नीट प्रोटेस्ट पर दिविजा फडणवीस की अपील-प्रदर्शनकारी शिक्षा सुधार का करें समर्थन, राजनीति का नहीं

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र4 weeks ago

बेटे का पॉलिटिकल करियर बचाने की दौड़ शुरू हो गई, उद्धव ठाकरे को ‘माफी यात्रा’ शुरू करनी चाहिए, शिवसेना सेक्रेटरी किरण पावस्कर ने किया उद्धव पर हमला

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

महाराष्ट्र3 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

खेल2 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध3 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

रुझान