खेल
कोलकाता की बल्लेबाजी का मुख्य बिंदु हैं शुभमन गिल : स्टाइरिस
शुभमन गिल शानदार बल्लेबाज हैं और वह कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी का मुख्य बिंदु रहेंगे। यह कहना है न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टाइरिस का। गिल ने अंडर-19, घरेलू क्रिकेट और पिछले साल आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।
स्टाइरिस ने स्टार स्पोर्टस के शो में कहा, “मैं पिछले 18 महीनों से नंबर-1 प्रशंसक रहा हूं। चूंकि गिल हैं तो मैं यह कह सकता हूं कि मैं फैनब्वॉय की सूची में शीर्ष पर हूं। मुझे लगता है कि गिल शानदार क्रिकेटर हैं। वह बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं।”
उन्होंने कहा, “रोबिन उथप्पा और गौतम गंभीर के जाने के बाद गिल पर जिम्मेदारी है, वह उस बल्लाबाजी आक्रमण के मुख्य बिंदु हैं। वह कोलकाता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।”
स्टाइरिस के मुताबिक गिल पर बाकी युवा बल्लेबाजों जैसे पृथ्वी शॉ और पडिकल की तुलना में ज्यादा जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा, “गिल के कंधों पर बाकी युवाओं से ज्यादा जिम्मेदारी है और यह इकलौती चीज है जो उन्हें पीछे कर सकती है। वह शानदार हैं और शानदार बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन उनके पास अतिरिक्त जिम्मेदारी है।”
खेल
एमएलएस: मेसी का गोल भी नहीं टाल सका इंटर मियामी की हार, कोलंबस क्रू ने 2-1 से दर्ज की जीत

इंटर मियामी सीएफ को एमएलएस रेगुलर सीजन के मुकाबले में अपने घरेलू मैदान पर कोलंबस क्रू के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को स्कॉट्स मिरेकल-ग्रो फील्ड में खेले गए इस मैच में इंटर मियामी के कप्तान लियोनेल मेसी ने शानदार फ्री-किक के जरिए टीम का एकमात्र गोल किया। हालांकि, मेसी के गोल के बावजूद उनकी टीम हार टाल नहीं सकी।
कोलंबस क्रू ने मैच के 28वें मिनट में पेनल्टी के जरिए पहला गोल कर बढ़त बना ली। हालांकि, इंटर मियामी ने सिर्फ पांच मिनट बाद शानदार वापसी की। कप्तान लियोनेल मेसी ने मैदान के दाहिने छोर से मुश्किल एंगल पर मिली फ्री-किक को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। मेसी का यह सीजन का 21वां गोल था। इसके साथ ही उन्होंने 2026 एमएलएस गोल्डन बूट की दौड़ में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली।
दूसरे हाफ में इंटर मियामी की ओर से एक खिलाड़ी ने डेब्यू किया। हाल ही में टीम से जुड़े ब्राजील के विंगर रिकेल्मे फिलिपी 71वें मिनट में फाकुंडो मुरा की जगह मैदान पर उतरे और क्लब के लिए अपना पहला मैच खेला। मैच के आखिरी पलों में कोलंबस क्रू ने स्टॉपेज टाइम में गोल करते हुए मैच में 2-1 की बढ़त बनाई और जीत दर्ज की। इस हार के बावजूद, इंटर मियामी का इस एमएलएस रेगुलर सीजन में प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है। टीम ने 12 जीत, पांच हार और 10 ड्रॉ के साथ 46 अंक जुटाए हैं। इसी के साथ वह ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
मौजूदा एमएलएस एमवीपी अवॉर्ड और गोल्डन बूट विजेता लियोनेल मेसी इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक 20 गोल किए हैं, जो इंटर मियामी और पूरी लीग में सबसे ज्यादा हैं। इसके साथ ही वह 2026 एमएलएस गोल्डन बूट की दौड़ में भी सबसे आगे चल रहे हैं।गोल करने के अलावा मेसी अपनी टीम के लिए मौके बनाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस एमएलएस रेगुलर सीजन में उन्होंने 13 असिस्ट भी किए हैं, जो लीग में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं। मेसी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंटर मियामी ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस में शीर्ष टीमों में शामिल है।
पिछले वीकेंड सीएफ मॉन्ट्रियल को उसके घरेलू मैदान पर 2-0 से हराने के बाद कोलंबस क्रू पूरे आत्मविश्वास के साथ इंटर मियामी के खिलाफ मैदान में उतरा। इस जीत ने टीम का मनोबल बढ़ाया था और क्लब इंटर मियामी के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, इस सीजन में कोलंबस क्रू का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने अब तक 8 जीत, 14 हार और पांच ड्रॉ के साथ 29 अंक हासिल किए हैं। इसी कारण वह ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस की अंक तालिका में 13वें स्थान पर है। अब इंटर मियामी का अगला मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर होगा। टीम 11 अक्टूबर को न्यू स्टेडियम में डी.सी. यूनाइटेड की मेजबानी करेगी। इंटर मियामी इस मैच में जीत हासिल कर लीग तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश करेगी।
खेल
भारत समुद्री बीमा पूल से कारोबारियों के लिए निर्बाध युद्ध-जोखिम बीमा हुआ सुनिश्चित, 3000 से अधिक पॉलिसी जारी

वैश्विक अस्थिरता और युद्ध से समुद्री व्यापार को बढ़ते जोखिमों के बीच भारत समुद्री बीमा पूल (बीएमआईपी) निर्णायक साबित हुआ है। इसने भारतीय समुद्री पक्षकारों के लिए निर्बाध युद्ध-जोखिम बीमा सुनिश्चित किया है। वहीं, पश्चिम एशिया में टकराव के बाद से युद्ध-जोखिम बीमा प्रीमियम में लगभग 35 से 40 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह जानकारी रविवार को जारी सरकारी फैक्टशीट में दी गई।
सरकारी डेटा के मुताबिक, 7 सितंबर, 2026 तक इस पूल ने 3000 माल युद्ध जोखिम, 92 जलपोत ढांचा युद्ध जोखिम तथा 3 संरक्षण और क्षतिपूर्ति (पी&आई) बीमा पॉलिसी जारी की हैं।
बीएमआईपी उन जहाजों के संबंध में जहाज के ढांचे और मशीनरी जोखिमों के लिए समुद्री बीमा प्रदान करता है जिनमें भारतीय ध्वज लगा होता है या जिनका स्वामित्व, प्रबंधन या नियंत्रण भारतीय संस्थाओं या भारत से आने वाले या शुरू होने वाले मालवाहक पोत द्वारा किया जाता है।
इसे मई 2026 में 13,906.50 करोड़ रुपए (1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर) तक के कवरेज के साथ शुरू किया गया था। यह जहाज के ढांचे, माल, संरक्षण और क्षतिपूर्ति (पी&आई) और युद्ध जोखिमों के लिए घरेलू बीमा कवरेज प्रदान करता है। बीएमआईपी विदेशी बीमाकर्ताओं पर निर्भरता कम करता है और वैश्विक व्यवधानों के दौरान किफायती, निर्बाध कवरेज सुनिश्चित करता है।
इसके अंतर्गत बीमा पॉलिसी घरेलू बीमा कंपनियों द्वारा जारी की जाती हैं और जोखिमों का पुनर्बीमाकरण सदस्यों की प्रतिबद्धताओं के आधार पर सामूहिक रूप से किया जाता है। 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक के दावों का निपटान आरक्षित निधियों के माध्यम से किया जाता है, जबकि बड़े दावों के लिए संप्रभु गारंटी का उपयोग किया जाता है। अपनी शुरुआत के बाद से, बीएमआईपी ने तटीय जहाजों के लिए युद्ध-जोखिम और पी&आई पॉलिसी जारी की हैं, प्रीमियम कम किए हैं और भारत की समुद्री संप्रभुता को मजबूत किया है।
सरकार के मुताबिक, यह जहाजों को हल स्ट्रक्चर (जहाज का मुख्य ढांचा), प्रोपल्शन सिस्टम (जहाज को चलाने वाली मशीनरी) और लगे हुए उपकरणों को होने वाले नुकसान से बचाता है। इससे यह पक्का होता है कि भारत के व्यापारिक जहाजों के बेड़े की पूंजी सुरक्षित रहे और उसका बीमा देश के भीतर ही हो।
यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों से ले जाए जा रहे सामान को शिपमेंट के नुकसान या खराबी से बचाता है। इससे ज्यादा जोखिम या टकराव वाले समुद्री रास्तों पर भी भारतीय निर्यातकों और आयातकों को फायदा होता है।
यह सशस्त्र संघर्ष, समुद्री डकैती, आतंकवाद और दुश्मन के जहाज द्वारा कब्जा किए जाने से होने वाले नुकसान के खिलाफ बीमा सुरक्षा देता है। यह सुरक्षा उन भारतीय व्यापार मार्गों के लिए बहुत जरूरी है जो लाल सागर, होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे संवेदनशील इलाकों और अन्य उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से होकर गुजरते हैं।
फैक्टशीट में अंत में कहा गया कि बीएमआईपी भारत की समुद्री वित्तीय स्वतंत्रता की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसकी भूमिका पक्षकारों के लिए विश्वसनीय संचालन, प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण और भरोसेमंद दावा निपटान सुनिश्चित करना है।
खेल
एशियन गेम्स: स्क्वैश में 18 वर्षीय अनाहत सिंह ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

भारत की 18 वर्षीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने रविवार को विमेंस सिंगल्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ जूनियर वर्ल्ड चैंपियन अनाहत, भारत की पहली विमेंस सिंगल्स सिल्वर मेडलिस्ट बनीं। हालांकि, उन्हें फाइनल में मलेशिया की मौजूदा चैंपियन शिवसंगरी सुब्रमण्यम के हाथों 4-11, 4-11, 7-11 से हार का सामना करना पड़ा।
इस हार के साथ अनाहत ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने का पहला मौका भी चूक गईं, क्योंकि सिंगल्स इवेंट के विजेता को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए कोटा मिलना तय था, जहां स्क्वैश पहली बार शामिल हो रहा है।
नागोया किंजो फुतो एरिना में प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ी का मुकाबला मलेशिया की कहीं ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी से था। अनाहत को अपनी प्रतिद्वंद्वी के शानदार खेल का मुकाबला करने में मुश्किल हुई और उन्होंने पहला गेम 4-11 से गंवा दिया।
इसके बाद मलेशियाई खिलाड़ी ने अपने मजबूत अटैक और डिफेंस से अगले दो गेम पर भी अपना दबदबा बनाए रखा। अनाहत को कोई खास मौका नहीं मिला और वह दूसरा गेम भी 4-11 के अंतर से हार गईं, जबकि मौजूदा चैंपियन ने शानदार खेल दिखाते हुए तीसरा गेम 11-7 से जीता।
उल्लेखनीय है कि अनाहत ने सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर 6 सतोमी वातानाबे को दो गेम से पिछड़ने के बाद हराया था, जिसके साथ वह एशियन गेम्स के विमेंस सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी थीं।
इससे पहले, भारत के अभय सिंह को भी सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। मलेशिया के मौजूदा चैंपियन ईन यो एनजी ने शानदार खेल दिखाते हुए मेंस सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में भारतीय खिलाड़ी को 11-9, 11-5, 11-5 से मात दी।
रविवार को यह स्क्वैश में भारत का दूसरा पदक रहा। अभय, सौरव घोषाल के बाद इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने। हालांकि, फाइनल में हारने की वजह से अभय एलए 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने से चूक गए।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
