Connect with us
Thursday,14-May-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

पीएम-केयर्स मामले में नड्डा ने राहुल पर साधा निशाना

Published

on

jpNadda

सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह कहने के बाद कि पीएम-केयर्स फंड से मिलने वाले पैसे को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष में ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं है, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘कुटिल मंसूबों’ पर निशाना साधा है। राहुल ने पीएम-केयर्स फंड पर सवाल उठाए थे।

नड्डा ने ट्वीट किया, “पीएम-केयर्स पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले ने राहुल गांधी और उनके भाड़े के आदमियों (रेंट-ए-कॉज बैंड) के कुटिल मंसूबों पर पानी फेर दिया है। यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगियों के गलत इरादे और दुर्भावनापूर्ण प्रयासों के बावजूद सच्चाई सामने आती है।”

नड्डा दावा करते रहे हैं कि कि फंड के लिए व्यापक जनसमर्थन मिला है। उन्होंने आरोप लगाया, “राहुल गांधी के इस बारे में हल्ला मचाने को आम आदमी ने बार-बार खारिज किया है, जिन्होंने पीएम-केयर्स में भारी योगदान दिया है। शीर्ष कोर्ट ने भी अपना फैसला सुना दिया है, क्या राहुल और उनके रेंट-ए-कॉज कार्यकर्ता खुद में सुधार लाएंगे या आगे भी शर्मिदा होते रहेंगे।”

नड्डा ने गांधी परिवार पर दशकों तक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) को अपनी ‘व्यक्तिगत जागीर’ की तरह मानने का आरोप लगाया।

कोविड-19 से निपटने के मकसद से फं ड जुटाने के लिए इस वर्ष मार्च में इस कोष की स्थापना की गई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाराष्ट्र

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि नाले की सफाई का काम भी तेज़ी से किया जाना चाहिए, लेकिन काम की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं।

Published

on

मुंबई; नगर निगम के ई-डिपार्टमेंट ने ‘ई’ डिपार्टमेंट के तहत वार्ड नंबर 212 में वाटर स्ट्रीट कॉर्नर, टैंक पाखरी मार्ग और हाफिज अली बहादुर खान मार्ग पर करीब 40 अतिक्रमणों के खिलाफ बेदखली अभियान चलाया। बिना इजाज़त के फेरीवालों, गैरेज और कबाड़ी वालों वगैरह के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिना इजाज़त के बेंच, स्टॉल और शेड के खिलाफ कार्रवाई करके अतिक्रमण हटाए गए। यह अभियान डिप्टी कमिश्नर (ज़ोन 1) श्रीमती चंदा जाधव के मार्गदर्शन और असिस्टेंट कमिश्नर श्री आनंद कंकल की देखरेख में चलाया गया। यह देखा गया कि E सेक्शन में वाटर स्ट्रीट कॉर्नर, टैंक पाखरी मार्ग और हाफिज अली बहादुर खान मार्ग पर अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वालों की आवाजाही में रुकावट आ रही थी। इस संदर्भ में, नगर निगम के ‘ई’ एडमिनिस्ट्रेटिव डिवीजन (वार्ड) के तहत काम करने वाले प्रोटेक्शन और अतिक्रमण हटाने वाले डिपार्टमेंट ने मिलकर अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान बिना इजाज़त के दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाया गया। इलाके में बिना इजाज़त के फेरीवालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा, सड़क को ट्रैफिक के लिए साफ़ कर दिया गया।
1 जेसीबी मशीन, 03 गाड़ियों और 20 मज़दूरों की मदद से किए गए इस ऑपरेशन के दौरान, अतिक्रमण हटाने वाली टीम में एक सीनियर इंस्पेक्टर, लाइसेंस इंस्पेक्टर, गाड़ी और स्टाफ़ के साथ-साथ एक सेकेंडरी इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, गाड़ियां और सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के स्टाफ़ शामिल थे। नागपाड़ा पुलिस स्टेशन की तरफ़ से काफ़ी सिक्योरिटी तैनात की गई थी। इस बीच, एडमिनिस्ट्रेशन साफ़ कर रहा है कि बिना इजाज़त के कंस्ट्रक्शन और बिना इजाज़त के फेरीवालों के ख़िलाफ़ रेगुलर कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

ब्रिक्‍स बैठक से दुनिया को ज्यादा स्थिर और न्यायपूर्ण रास्ता मिलेगा : विदेश मंत्री जयशंकर

Published

on

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को भरोसा जताया कि नई दिल्ली में चल रही ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में हुई चर्चाएं दुनिया को ज्यादा स्थिर, न्यायसंगत और सबको साथ लेकर चलने वाली व्यवस्था बनाने में मदद करेंगी।

नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में पहुंचे विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए जयशंकर ने कहा कि यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब दुनिया लगातार ज्यादा जटिल और अनिश्चित होती जा रही है। इसका सबसे ज्यादा असर उभरती अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों पर पड़ रहा है।

उन्होंने ऊर्जा, खाद्य, उर्वरक और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए ज्यादा प्रभावी कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और बिना रुकावट समुद्री आवाजाही बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था जुड़ी हुई है।

जयशंकर ने भरोसेमंद सप्लाई चेन और विविध बाजारों की जरूरत पर भी जोर दिया, ताकि आर्थिक मजबूती बनी रहे।

उन्होंने कहा कि अच्छी शासन व्यवस्था और सबको साथ लेकर विकास के लिए तकनीक का सही इस्तेमाल जरूरी है। साथ ही, भरोसे, पारदर्शिता और तकनीक तक बराबर पहुंच से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान देना होगा।

विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का समाधान बातचीत, कूटनीति और आतंकवाद के खिलाफ मजबूत सहयोग से निकाला जाना चाहिए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी और अस्थायी दोनों श्रेणियों में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया।

जयशंकर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का फोकस मजबूती, नवाचार, सहयोग और टिकाऊ विकास पर है। हमें भरोसा है कि ब्रिक्स इंडिया 2026 की चर्चाएं दुनिया को ज्यादा स्थिर, न्यायपूर्ण और समावेशी बनाने में मदद करेंगी।”

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में शुरू हुई। इस अहम बैठक की अध्यक्षता जयशंकर कर रहे हैं, जिसमें ब्रिक्स सदस्य देशों और साझेदार देशों के विदेश मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

यह बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पहला बड़ा मंत्रीस्तरीय कार्यक्रम है और माना जा रहा है कि इससे इस साल होने वाले ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन का एजेंडा तय करने में अहम भूमिका निभेगी।

भारत 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। इसकी थीम है “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, को-ऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” यानी मजबूती, नवाचार, सहयोग और टिकाऊ विकास के लिए काम करना। यह सोच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 2025 में रियो डी जेनेरियो में हुए 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दिए गए “लोगों को केंद्र में रखने और मानवता पहले” के दृष्टिकोण पर आधारित है।

Continue Reading

महाराष्ट्र

मुंबई: दुकानों और संस्थानों में मराठी पोस्टर लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश, शिवसेना स्टाइल में कार्रवाई की चेतावनी: डिप्टी मेयर संजय गाड़ी

Published

on

मुंबई में मराठी साइनबोर्ड का मुद्दा एक बार फिर गरमाने वाला है। मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के डिप्टी मेयर संजय गाड़ी ने दुकानों, होटलों और दूसरी जगहों को एक महीने के अंदर मराठी में नेमप्लेट लगाने के साफ निर्देश दिए हैं। इसमें फाइव-स्टार होटलों से लेकर मशहूर ब्रांड की दुकानें शामिल हैं। उन्होंने इन निर्देशों को गंभीरता से न लेने वालों के खिलाफ शिवसेना जैसी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। डिप्टी मेयर संजय गाड़ी ने बुधवार को इस बारे में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के दुकानें और जगहें डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। गाड़ी ने रिपोर्टर्स से कहा, “सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, मराठी में देवनागरी स्क्रिप्ट में नेमप्लेट लगाना ज़रूरी है। चाहे फाइव-स्टार होटल हो या कोई और जगह, मराठी नेमप्लेट लगाना ज़रूरी है। यह चेक किया जाना चाहिए कि नियमों का पालन हो रहा है या नहीं।” संजय गाड़ी ने चेतावनी दी है कि जो अधिकारी नियम लागू करने में देरी करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” बीएमसी लीगल कमेटी के चेयरमैन दक्षा करकर ने भी इस पर रिएक्शन दिया है। एडमिनिस्ट्रेशन को निर्देश दिए गए हैं कि जिन्हें नोटिस नहीं मिले हैं, उन्हें नोटिस भेजें और एक महीने के अंदर नियम लागू करने का निर्देश दें। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन संस्थानों के बारे में जानकारी इकट्ठा करें जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट करें कि ऐसी जगहों पर क्या कार्रवाई की गई है। एक महीना पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दक्षा करकर ने कहा है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान ने मराठी बोर्ड नहीं लगाया है, हमारे कार्यकर्ता शिवसेना की तरह इसका नोटिस लेंगे।
कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी
महाराष्ट्र सरकार ने 2022 में अपने एक आदेश में राज्य की सभी दुकानों और संस्थानों के लिए मराठी भाषा में देवनागरी लिपि में नेमप्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया था। फेडरेशन ऑफ रिटेल ट्रेडर्स (एफआरटी) ने फरवरी 2022 में इस आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति गौतम एस. पटेल और न्यायमूर्ति माधव जे. जामदा की पीठ ने याचिकाकर्ता संगठन पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र36 minutes ago

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि नाले की सफाई का काम भी तेज़ी से किया जाना चाहिए, लेकिन काम की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं।

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

ब्रिक्‍स बैठक से दुनिया को ज्यादा स्थिर और न्यायपूर्ण रास्ता मिलेगा : विदेश मंत्री जयशंकर

महाराष्ट्र3 hours ago

मुंबई: दुकानों और संस्थानों में मराठी पोस्टर लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश, शिवसेना स्टाइल में कार्रवाई की चेतावनी: डिप्टी मेयर संजय गाड़ी

खेल6 hours ago

आरसीबी बनाम केकेआर: आईपीएल में 9वें शतक के साथ विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

अंतरराष्ट्रीय समाचार6 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दो और भारतीय गंतव्य वाले एलपीजी जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

अंतरराष्ट्रीय समाचार7 hours ago

यूएस की कंपनियों के लिए चीन में और भी बड़े मौके होंगे: शी जिनपिंग

राष्ट्रीय समाचार7 hours ago

भविष्य के युद्धों की तैयारी: सेना और नौसेना के बीच हुआ अहम समझौता

महाराष्ट्र1 day ago

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी कनेक्शन: मुंबई एटीएस ने पूरे महाराष्ट्र में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें 9 जिले शामिल हैं, 57 संदिग्ध गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार1 day ago

गुजरात में 20,667 करोड़ रुपए की डबल लाइन रेलवे परियोजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी

मनोरंजन1 day ago

वेदांता में चल रहा था इलाज, 39 की उम्र में प्रतीक यादव का जाना चौंकाने वाला: रविकिशन

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

अपराध3 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध3 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

राजनीति4 weeks ago

यूसीसी प्रक्रिया पर टीएस सिंह देव का सरकार से सवाल—पहले कैबिनेट में मंजूरी, फिर जनता से राय, ये कैसी उल्टी प्रोसेस?

व्यापार4 weeks ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

महाराष्ट्र1 week ago

अबू आसिम ने ईद-उल-अज़हा के दौरान जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन में रुकावट डालने और उन्हें ज़ब्त करने पर रोक लगाने की मांग की

महाराष्ट्र3 weeks ago

लेंसकार्ट स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि बीजेपी नेता नाजिया इलाही ने की

महाराष्ट्र2 days ago

हज कमेटी की लापरवाही से हज यात्रियों को परेशानी, 10,000 रुपये की अतिरिक्त वसूली, सीओ हज कमेटी ने आज़मी को ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया

व्यापार4 weeks ago

मार्च में इक्विटी फंड में निवेश 11 प्रतिशत बढ़ा; मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रा और डिफेंस सेक्टर बने निवेशकों की पहली पसंद

रुझान