मनोरंजन
गरीब तबके से आई ये भारतीय जोड़ी सालासा डांस से हुई दुनिया में मशहूर
15 साल की सोनाली मजूमदार और 20 साल के सुमंत मरजू की जोड़ी साल्सा डांस में अंतर्राष्ट्रीय रियलिटी शो ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ में परफॉर्म कर पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी हैं।
यह जोड़ी 2012 में ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का चौथा सीजन जीतने के साथ मशहूर हुई थी। सोनाली ने ‘ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट: द चैंपियंस’ में भी हिस्सा लिया था।
सोनाली ने आईएएनएस को बताया, “मैं बांग्लादेश की सीमा के पास एक ऐसे गांव से आती हूं जहां बिजली भी नहीं थी। मेरे पिता किसान हैं जो रोजाना करीब 80 रुपये कमाते थे और परिवार का पालन-पोषण करते थे। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के आने बाद यह गांव चर्चा में आया और यहां बिजली की आपूर्ति उपलब्ध कराई गई। अब हमारे पास कुछ जमीन है। हमने एक घर भी बनाया है।”
वहीं सुमंत ने बताया, “मेरे निम्न मध्यम वर्गीय परिवार में नृत्य को कभी भी एक पेशा नहीं माना जाता था। मेरे सपनों को पूरा करने के लिए मेरे परिवार ने बाधाओं और रूढ़ियों को तोड़ा। मेरे पिता एक रेलवे कर्मचारी हैं, और दैनिक संसाधनों तक पहुंचना भी हमारे लिए मुश्किल था। अब हम भुवनेश्वर के एक फ्लैट में रहते हैं और हमारा जीवन स्तर अच्छा हुआ है।”
जोड़ी की शुरूआत को लेकर सुमंत ने कहा, सर बिवाश चौधरी ने 2012 में ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में भाग लेने के लिए हमारी जोड़ी बनाई और उनके फैसले ने हमारी जिंदगी बदल ली।”
कई अंतर्राष्ट्रीय टैलेंट शो में हिस्सा ले चुकी इस जोड़ी की इच्छा है कि वे दुनिया के हर प्लेटफॉर्म पर परफॉर्म करें। साथ ही अपने देश के लिए साल्सा के हर संभव अवतार का प्रतिनिधित्व करें।
मनोरंजन
एक्ट्रेस ऐश्वर्रा सखुजा ने डायबिटीज मरीजों की हिम्मत को किया सलाम, कहा- यह सिर्फ चीनी कम खाने की जंग नहीं

टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्रा सखुजा डायबिटीज टाइप-1 से पीड़ित हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से डायबिटीज को लेकर जागरूकता फैलाती रहती हैं। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर डायबिटीज मरीजों के संघर्ष के बारे में बताया और उनकी सराहना की।
ऐश्वर्रा सखुजा ने लिखा, “कुछ भी खाने से पहले सोचना पड़ता है। कहीं बाहर जाना हो तो पहले से तैयारी करनी पड़ती है। कभी शुगर बहुत कम हो जाए, तो खुद को तुरंत संभालना पड़ता है और ज्यादा हो जाए तो शरीर थका हुआ महसूस करता है। नींद टूट जाती है, मूड स्विंग होता है। शरीर में कमजोरी महसूस होती है।”
उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है जैसे हर समय अपने शरीर को संतुलित रखने की कोशिश चल रही हो। फिर भी डायबिटीज से जूझ रहे लोग हर सुबह उठते हैं और पूरे हौसले के साथ अपना दिन शुरू करते हैं।”
उन्होंने कहा, “इंसुलिन हमारे शरीर का बहुत जरूरी हार्मोन है। यह शरीर को ऊर्जा सही तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करता है। इसे इंजेक्शन, पंप, दवाओं, शुगर चेक, खान-पान और लगातार सावधानी से संभालना आसान काम नहीं है। इसके लिए रोज अनुशासन, धैर्य, हिम्मत और मानसिक ताकत चाहिए होती है। डायबिटीज में कभी छुट्टी नहीं होती।
उन्होंने लिखा कि जो लोग इसे संभाल रहे हैं, वे खुद को सराहिए। उन्होंने कहा, “दुनिया सिर्फ आपकी दवा, मशीन या इंजेक्शन देखती है, लेकिन उसके पीछे एक मजबूत इंसान होता है। डायबिटीज संभालना कमजोरी और इंसुलिन लेना सिर्फ एक आदत नहीं है। यह हर दिन खुद को संभालने, जीने और मजबूत बने रहने की हिम्मत है।”
मनोरंजन
कैटरीना कैफ के पहले ‘मदर्स डे’ पोस्ट पर करीना कपूर ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के पहले मदर्स डे पोस्ट पर प्यार भरा रिएक्शन दिया। कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मदर्स डे सेलिब्रेशन की कुछ बेहद खास और भावुक तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट पर करीना कपूर भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं।
कैटरीना के पोस्ट में उनके पति विक्की कौशल और बेटे विहान कौशल की तरफ से मिला एक प्यारा हाथ से लिखा नोट भी नजर आया। इस पोस्ट पर करीना कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कैट’ और उन्होंने साथ में दो रेड हार्ट और रेनबो इमोजी शेयर किए। करीना उन पहले सितारों में शामिल रहीं जिन्होंने नई मां बनी कैटरीना पर प्यार बरसाया।
कैटरीना ने रविवार शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मदर्स डे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर कीं। पहली तस्वीर में हल्के गुलाबी रंग के गुलाबों का खूबसूरत गुलदस्ता और एक हैंडरिटन कार्ड दिखाई दिया। इस कार्ड पर लिखा था, “हैप्पी फर्स्ट मदर्स डे, माय लव। लव, विहान और पापा।”
दूसरी तस्वीर में कैटरीना ने अपने बेटे विहान कौशल की छोटी-सी झलक भी दिखाई। फोटो में नन्हे विहान के छोटे हाथ एक बेबी बुक पकड़े नजर आए। इस खास पोस्ट को शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन लिखा, “एक खुश मां का नजरिया।”
बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे विहान कौशल के माता-पिता बने थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। उस पोस्ट में लिखा गया था, “हमारा दिल पहले से कहीं ज़्यादा खुशियों से भरा है। हम खुद को बहुत खुशनसीब और आभारी महसूस कर रहे हैं, क्योंकि हम अपने नन्हे बेटे का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं। हमें हमेशा आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत रहेगी।”
कैटरीना और विक्की ने 9 नवंबर 2021 को सवाई माधोपुर में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी से पहले दोनों करीब दो साल तक निजी तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं करीना कपूर भी कई इंटरव्यू में कैटरीना की तारीफ करती नजर आ चुकी हैं, जिसमें ‘कॉफी विद करण’ भी शामिल है।
मनोरंजन
‘जब दुनिया समझने में देर करती है, तब मां हमारी खामोशी भी पढ़ लेती है’, अनुपम खेर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने शेयर की फीलिंग

मदर्स डे पर फिल्मी सितारों ने अपनी मां के साथ जुड़ी यादें साझा कीं। किसी ने पुरानी तस्वीरों के जरिए अपने बचपन को याद किया, तो किसी ने भावुक संदेश लिखकर मां के प्रति अपना प्यार जाहिर किया। अनुपम खेर से लेकर संजय दत्त तक कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मां के साथ बिताए खास पलों की झलक दिखाई और लोगों का ध्यान खींचा।
अभिनेता अनुपम खेर ने मां दुलारी के साथ एक भावुक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उनकी मां अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही थीं। कहीं वह शर्माते हुए मुस्कुरा रही हैं, तो कहीं खुलकर हंसती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मां-बेटे के बीच का गहरा रिश्ता साफ नजर आ रहा है। वीडियो के आखिर में अनुपम खेर अपनी मां को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, ”मां सिर्फ जन्म नहीं देती, बल्कि हमें हर दिन थोड़ा-थोड़ा बनाती भी है। अपनी हिस्से की नींद, खुशियां, इच्छाएं और कभी-कभी अपनी पूरी जिंदगी तक हमारे नाम कर देती है।”
अनुपम ने कहा, ”जब दुनिया हमें समझने में देर करती है, तब मां बिना कुछ कहे हमारी खामोशी भी पढ़ लेती है। उनकी दुआओं को इतनी ताकत होती है कि टूटा हुआ इंसान भी फिर से खड़ा हो जाता है। जिंदगी में अगर कोई रिश्ता पूरी तरह निस्वार्थ है, तो वो ‘मां’ है। आज मदर्स डे पर दुनिया की हर मां को प्रणाम और नमन और अपनी मां को… जिनकी वजह से हम मुस्कुरा रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। जय माता की।”
वहीं अभिनेता सनी देओल ने भी अपनी मां के साथ बिताए खास पलों का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में कई पुरानी और नई तस्वीरों को जोड़कर मां-बेटे के रिश्ते की खूबसूरत झलक दिखाई गई। इस वीडियो के जरिए सनी ने अपनी मां के प्रति अपना गहरा प्यार जाहिर किया और कैप्शन में लिखा, ‘लव यू मम्मा।’
अभिनेता संजय दत्त ने भी मदर्स डे पर अपनी दिवंगत मां और मशहूर अभिनेत्री नरगिस को याद किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में संजय दत्त अपनी मां के साथ खूबसूरत पल बिताते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ संजय दत्त ने बेहद भावुक संदेश लिखा, ”मम्मा, मुझे आपकी बहुत याद आती है और काश आप आज मेरे साथ होतीं। आपका प्यार और आशीर्वाद आज भी मेरे साथ है। लव यू मॉम।”
अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी अपनी मां की तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा, ”परिवार में हर अच्छी चीज की शुरुआत एक मां से होती है। उनके प्यार की वजह से ही हम किसी घर को परिवार कहते है। हैप्पी मदर्स डे।”
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी मदर्स डे पर एक खास वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह अपनी मां और सास के साथ बिताए कई खूबसूरत पल दिखाती नजर आईं। इस पोस्ट के साथ रकुल ने लिखा, ”मेरी मां ने मुझे जिंदगी दी, जबकि मेरी सास ने मुझे एक नया और खूबसूरत परिवार दिया। मैं दोनों का धन्यवाद करती हूं। आपका बिना शर्त प्यार, मार्गदर्शन और हर परिस्थिति में साथ खड़े रहना मेरे जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। जिंदगी में दो मांओं का प्यार मिलना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।”
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र10 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
दुर्घटना8 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
