Connect with us
Monday,24-August-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

आईआईटी दिल्ली का नया अविष्कार, 650 रुपए में कोरोना जांच

Published

on

Ramesh-Pokhriyal

आईआईटी दिल्ली ने कोरोना जांच के लिए एक नई किट का आविष्कार किया है। यह किट बेहतर गुणवत्ता के साथ सिर्फ 3 घंटे में कोरोना जांच के नतीजे देती है। सबसे अहम बात यह है कि इस किट की कीमत केवल 650 रुपए है। किट की गुणवत्ता को देखते हुए आईसीएमआर ने भी इसे अपनी स्वीकृति प्रदान की है। मात्र 650 रुपये कोरोना की जांच करने वाली यह किट आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर पेरूमल, प्रोफेसर कुंडू, प्रोफेसर मेनन, डॉ प्रशांत, प्रोफेसर जे गोम्स, डॉक्टर अखिलेश, डॉक्टर आशुतोष और डॉक्टर सोनम की टीम द्वारा शोध करने के बाद बनाई गई है।

बुधवार को आईआईटी दिल्ली के निदेशक वी रामगोपा राव और उनकी टीम ने कोरोना कि यह किट केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थिति में सार्वजनिक किया।

केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “650 रुपए में कोरोना की जांच करने वाली दिल्ली आईआईटी की यह किट मात्र 3 घंटे में जांच रिपोर्ट दे देगी। इस किट के आने से कोरोना जांच की क्षमताए गुणवत्ता और विश्वसनीयता बढ़ी है। आईसीएमआर ने भी दिल्ली आईआईटी की इस किट पर उत्कृष्टता का ठप्पा लगाया है।”

आईआईटी दिल्ली द्वारा बनाई गई कोरोना जांच के जल्दी ही खुले बाजार में उपलब्ध होगी। इसके लिए आईआईटी दिल्ली ने न्यूटेक मेडिकल डिवाइस नामांक एक कंपनी के साथ साझेदारी की है। इस कंपनी की मदद से बड़े स्तर पर कोरोना जांच किट का निर्माण और मार्केटिंग की जाएगी। इस कोरोना जांच किट में आरटीपीसीआर किट की कीमत सिर्फ 399 रुपये है। शेष लगभग 250 अन्य प्रक्रियाओं और सहयोगी उपकरणों के लिए लिए जाएंगे।

आईआईटी दिल्ली के मुताबिक कई सरकारी अस्पतालों में यह किट मुफ्त में दी जाएगी ताकि वहां आने वाले रोगियों की जांच निशुल्क की जा सके। इस कोरोना जांच किट को बाजार में लाने से पहले कई प्रकार के ठोस परीक्षण किए गए हैं। इन सभी परीक्षणों में यह कोरोना जांच के खरी उतरी है। इसके नतीजे सौ प्रतिशत सही पाए गए हैं। ऐसे में अब कोरोना जांच सस्ती होने के साथ-साथ अधिक विश्वसनीय एवं गुणवत्ता पूर्ण तरीके से की जा सकेगी।

गौरतलब है कि शुरूआती दौर में कोरोना जांच की फीस के लिए 5000 रुपये तक वसूले जा रहे थे। हालांकि बाद में इसकी कीमत आधी कर दी गई। अब आईआईटी दिल्ली द्वारा बनाई गई कोरोना जांच किट अभी वसूली जा रही कीमतों के मुकाबले एक चौथाई कीमत पर उपलब्ध होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय समाचार

यूपीआई लेनदेन की संख्या बीते एक दशक में 13,000 गुना बढ़कर 24,162 करोड़ से अधिक हुई : केंद्र

Published

on

भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई)पर वार्षिक लेनदेन की संख्या बीते एक दशक में 13,000 गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 24,162 करोड़ हो गई है, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 में इनकी संख्या 1.78 करोड़ थी। यह जानकारी वित्त मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से 25 अगस्त, 2016 को यूपीआई को लॉन्च किया था। आज के समय में यह देश के डिजिटल भुगतान प्रणाली की रीढ़ बन गया है।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यूपीआई लेनदेन की कुल वैल्यू वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 314 लाख करोड़ रुपए हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 2016-17 में 0.07 लाख करोड़ रुपए थी। यह बीते एक दशक में करीब 4,000 गुना की बढ़ोतरी दिखाता है।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि यूपीआई के बड़े पैमाने, भरोसे और इंटरऑपरेबिलिटी को दुनिया भर में पहचान मिली है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने इसे ट्रांजैक्शन वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम माना है। 2025 तक, दुनिया भर में होने वाले रियल-टाइम पेमेंट ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में यूपीआई की हिस्सेदारी लगभग 49 प्रतिशत थी।

2026 में यूपीआई की ग्रोथ की रफ्तार और तेज हो गई है। मई में पहली बार यूपीआई लेनदेन की संख्या 2,300 करोड़ के आंकड़े को पार कर 2,320 करोड़ पर पहुंच गई। इसके बाद जुलाई में प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड 2,366 करोड़ लेनदेन हुए, जो इसके दस साल के सफर में सबसे अधिक मासिक लेनदेन का आंकड़ा है।

संस्थागत भागीदारी में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। यूपीआई पर लाइव बैंकों की संख्या वित्त वर्ष 2016-17 में 44 से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 तक 703 हो गई, जिसमें पब्लिक सेक्टर बैंक, प्राइवेट बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, पेमेंट बैंक और कोऑपरेटिव बैंक शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि मर्चेंट पेमेंट में यूपीआई को काफी ज्यादा अपनाया गया है। कुल लेनदेन की संख्या में पर्सन-टू-मर्चेंट (पी2एम) लेनदेन का हिस्सा 63 प्रतिशत था, जबकि कुल लेनदेन वैल्यू में पर्सन-टू-पर्सन का योगदान 71 प्रतिशत था।

डेटा से यह भी पता चलता है कि रोजमर्रा के छोटे-मोटे भुगतान के लिए यूपीआई का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। वित्त वर्ष 26 में लगभग 86 प्रतिशत पी2एम लेनदेन 500 रुपए से कम के थे, जबकि 59 प्रतिशत पी2पी लेनदेन भी 500 रुपए से कम के थे।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से मिलीं आकांक्षा चमोला, फराह खान से बोलीं-लॉकअप का अनुभव शानदार

Published

on

निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ आकांक्षा चमोला के घर गई थीं, जहां पर अभिनेत्री ने शो के बाद की जिंदगी के बारे में बात की। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि वे हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिली हैं। फराह खान के हालिया यूट्यूब वीडियो में दिखाया गया कि वे आकांक्षा चमोला के घर गई हैं, जहां अभिनेत्री और उनकी मां ने फराह खान का स्वागत किया और बातचीत में अभिनेत्री ने फराह खान को इतने दिनों बाद मुलाकात के लिए माफी मांगी।

आकांक्षा चमोला ने कहा, “मैं पिछले कई समय से व्यस्थ चल रही थी इसलिए आपसे मिल नहीं क्योंकि मैं कल ही दिल्ली से आई हूं। अभी हाल ही में मेरी मुलाकात दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से हुई थी, मुझे पता नहीं मैंने लॉकअप में क्या किया है।”

इसके बाद अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने आगे बताया कि उनके अंदर अभिनय की कला पिता से आई है। अभिनेत्री ने हंसते हुए कहा कि उनके पापा बहुत फिल्मी थे और रामलीला में वे सीता का किरदार निभाया करते थे। इसके बाद फराह खान का रिक्शन देखने लायक बनता है, जिसे देखकर आकांक्षा एक्सप्लेन करती कि पहले के जमाने में लड़के ही महिला किरदार निभाते थे।

बातचीत में आकांक्षा चमोला और फराह खान ने ‘लॉकअप-2’ शो के बारे में बात की। बातचीत में फराह ने आकांक्षा से पूछा, “लॉकअप के बाद तुम्हारी जिंदगी कैसी चल रही है, जिस पर आकांक्षा ने कहा कि बहुत ‘हैक्टिक’। आकांक्षा चमोला ने कहा, “‘लॉकअप-2’ से बाहर आने के कुछ दिनों बाद मुझे शो के माहौल से निकलने में थोड़ा समय लगा।”

आकांक्षा चमोला की बात पर सहमति जताते हुए फराह ने कहा कि तुम्हे क्या मेरे साथ भी ही हुआ था। आकांक्षा चमोला ने कहा, “मैं दो रात तक शो नहीं पाई थी। मुझे ऐसा लगता था कि मैं बेंच पर लेटी हूं, आकांक्षा चौधरी और योगेश उनके आसपास घूम रहे हैं।”

इसके बाद आकांक्षा चमोला और फराह खान ने सभी के ‘लॉकअप-2’ में सभी के सीक्रेट पर बात की। उन्होंने शिवांगी के सीक्रेट पर बात करते हुए कहा कि शिवांगी को बाद में एहसास हुआ था कि शो में कुछ बड़ा सीक्रेट रिवील करना पड़ेगा, ब्रेड बटर से काम नहीं चलेगा।

‘लॉकअप-2’ में गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला से मिलने गए थे और वहां शो से आकांक्षा को उनके सीक्रेट रिवील करने के बाद के रिएक्शन भी बताए थे। साथ ही, आक्षांका चमोला के घर में चल रहे माहौल पर भी बात की थी।

फराह ने आकांक्षा से पूछा कि शो में गौरव के आने के बाद क्या हुआ था। इस पर आकांक्षा चमोला ने बताया कि गौरव ने उनसे कहा था कि उनके घरवाले शो में सीक्रेट खुलने और गेम को लेकर परेशान हैं। आकांक्षा ने ये भी कहा कि उनके माता-पिता उनके बारे में ज्यादातर बातें पहले से ही जानते थे।

Continue Reading

महाराष्ट्र

गणपति मूर्ति के अपमान के मामले में एफआईआर दर्ज, माजगांव में स्थिति काबू में; हिंदू संगठनों ने डीसीपी जयंत मीणा को निशाना बनाया

Published

on

मुंबई के माजगांव इलाके में उस समय तनाव फैल गया जब एक ऊंचे टावर से गणपति जुलूस पर अंडे फेंके जाने की घटना हुई, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए और पुलिस ने हालात को काबू में करके गणपति जुलूस फिर से शुरू करवाया। जानकारी के मुताबिक, गणपति जुलूस माजगांव इलाके से गुजर रहा था, तभी कुछ अनजान शरारती असामाजिक तत्वों ने अंडे फेंककर गणपति की मूर्ति को अपवित्र करने की कोशिश की, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने सड़क जाम कर दी और जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। डीसीपी जयंत मीणा मौके पर पहुंचे और हालात को काबू करने की कोशिश की, लेकिन उसी समय उन्हें भी भीड़ ने घेर लिया, लेकिन इसके बावजूद डीसीपी ने हिम्मत से काम लिया और हालात को काबू में किया और शांति स्थापित की। लेकिन अब वही डीसीपी जयंत मीणा हिंदू संगठनों की हिट लिस्ट में आ गए हैं। हिंदू संगठनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। इससे यह साफ है कि इससे यह सवाल उठता है कि हिंदू संगठनों को प्रशासन और पुलिस पर भरोसा नहीं है। गणपति की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने भारतीय नया संहिता BNS की धारा 299, 196 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान की है। फिलहाल, तनाव बना हुआ है लेकिन शांति बनी हुई है। पुलिस ने जगहों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इस घटना के बाद, मुंबई शहर में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश भी शुरू हो गई है और जुलूस पर अंडे फेंकने के बाद, हिंदू कट्टरपंथी संगठन डीसीपी की भूमिका की भी आलोचना कर रहे हैं। डीसीपी जयंत मीणा हिंदू कट्टरपंथी संगठनों, राइट विंग के निशाने पर आ गए हैं। फिलहाल, डीसीपी ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस इस मामले में जरूरी कार्रवाई कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले में और लोग शामिल हैं और इसके पीछे क्या साजिश है। गणपति पर अंडे फेंकने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले कमाटीपुरा में गणपति की मूर्ति पर अंडा फेंका गया था। ऐसी घटना क्यों हो रही है, इसकी जांच भी पुलिस कर रही है, लेकिन इस घटना के बाद एक बार फिर यह साफ हो गया है कि हिंदू कट्टरपंथी संगठनों को पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा नहीं है, इसीलिए वे डीसीपी से भिड़ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है, जबकि आरोपियों की तलाश जारी है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार23 minutes ago

यूपीआई लेनदेन की संख्या बीते एक दशक में 13,000 गुना बढ़कर 24,162 करोड़ से अधिक हुई : केंद्र

राष्ट्रीय समाचार42 minutes ago

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से मिलीं आकांक्षा चमोला, फराह खान से बोलीं-लॉकअप का अनुभव शानदार

राष्ट्रीय समाचार60 minutes ago

मध्य प्रदेश के धार में कांवड़ यात्रियों को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिरी, 20 लोग घायल

महाराष्ट्र2 hours ago

गणपति मूर्ति के अपमान के मामले में एफआईआर दर्ज, माजगांव में स्थिति काबू में; हिंदू संगठनों ने डीसीपी जयंत मीणा को निशाना बनाया

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते बाजार लाल निशान में बंद; सेंसेक्स 170 अंक फिसला, निफ्टी 24,220 के नीचे

खेल2 hours ago

विनेश फोगाट: विरासत में मिला रेसलिंग का खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीते 3 गोल्ड, विवादों से भी रहा नाता

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

रेलवे ने स्वच्छ पीने के पानी की सुविधाओं के लिए विशेष अभियान शुरू किया

मनोरंजन3 hours ago

शिल्पा शेट्टी ने किया कठिन योगासन ‘बाहु वशिष्ठासन’, पति राज कुंद्रा बोले -बैलेंस में महारत हासिल की

राजनीति3 hours ago

मिड-डे मील को लेकर संजय राउत ने सरकार पर निशाना साधा, बोले-मिड-डे मील की गुणवत्ता देखनी चाहिए

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास जोधपुर में गरज सकते हैं अमेरिकी एफ-35, तरंग शक्ति 2026 में हो सकती है एंट्री

अपराध4 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

मनोरंजन3 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

व्यापार2 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति4 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

राजनीति2 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

रुझान