Connect with us
Tuesday,28-July-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

राहुल देव ने लॉकडाउन के बाद शुरू की शूटिंग

Published

on

Rahul-Dev

राहुल देव उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के बाद शूटिंग की शुरुआत कर दी है और काम पर वापस लौटकर उन्हें काफी मजा भी आ रहा है।

राहुल ने आईएएनएस को बताया, “मैं उन कुछ चुनिंदा कलाकारों में से हूं जिन्होंने दोबारा शूटिंग की शुरूआत की है और यह बदलाव काफी रिफ्रेशिंग है। तीन महीने लॉकडाउन में रहने के बाद मुझे सेट और कैमरे के सामने आने की बहुत याद आई। काम पर वापस लौटने का अनुभव काफी अच्छा है।”

महामारी के बीच में शूटिंग और सावधानी के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, “फेस मास्क लगाना, सुरक्षित दूरी बना रखना और साफ-सफाई का पर्याप्त ध्यान रखना ये सारी चीजें कुछ बड़े बदलाव हैं। इनके अलावा, कलाकारों, तकनीशियनों और क्रू मेंबर्स के लिए बीमा की व्यवस्था की गई है।”

देव ने अपनी आगामी परियोजना ‘वेलापंती’ के लिए कुछ हिस्सों की शूटिंग खत्म कर ली है।

इस पर उन्होंने कहा, “‘वेलापंती’ एक कॉमेडी है जिसमें मैं एक खतरनाक लेकिन प्यारे हरयाणवी डॉन का किरदार निभा रहा हूं। मेरे अधिकतर संवाद बोलचाल की हरयाणवी भाषा में है, जिसमें कुछ ऊटपटांग अंग्रेजी भी शामिल है। मेरे किरदार का नाम जोरावर सिंह मिल्क वाला है, जो कि अपने आप में बेहद मजेदार है। यह एक बेहतरीन अपीयरेंस है जिससे अंत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस किरदार को स्वतंत्रता की एक उचित मात्रा के साथ लिखा गया है।”

बड़े पर्दे के साथ उनके पास कुछ वेब सीरीज भी हैं। वह फिल्म ‘तोरबाज’ में संजय दत्त के साथ दिखेंगे, वेब सीरीज ‘पॉइजन 2’ में वह एक पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं और निखिल आडवाणी की वेब सीरीज ‘मोगल्स’ में भी वह शामिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

करण जौहर फिर लौटेंगे ‘द ट्रेटर्स’ के साथ, दूसरे सीजन में 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा दिमागी खेल का मुकाबला

Published

on

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन की सफलता के बाद अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है, जिसे फिल्ममेकर करण जौहर दोबारा होस्ट करने वाले है। शो में इस बार भी मनोरंजन के साथ-साथ रणनीति, चाल, भरोसे और धोखे का खेल देखने को मिलेगा। मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि शो का दूसरा सीजन 13 अगस्त से स्ट्रीम होगा और इसमें 21 सेलिब्रिटीज ग्रैंड प्राइज और ‘द ट्रेटर्स’ के खिताब के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे।

करण जौहर की होस्टिंग इस शो की सबसे खास बातों में से एक रही है। उनका अंदाज, खिलाड़ियों से बातचीत करने का तरीका और गेम को आगे बढ़ाने की शैली दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अब दूसरे सीजन में उनकी वापसी को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।

‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन का निर्माण धर्माटिक एंटरटेनमेंट कर रहा है। यह शो स्वतंत्र वितरक ‘ऑल3मीडिया इंटरनेशनल’ के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है। यह सीरीज आईडीटीवी के बाफ्टा और एमी अवॉर्ड जीत चुके ग्लोबल फॉर्मेट का भारतीय रूपांतरण है।

प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल मधोक ने शो के नए सीजन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ”’द ट्रेटर्स’ भारत में प्राइम वीडियो की सबसे सफल रियलिटी फ्रेंचाइजी में शामिल हो चुका है। इस शो ने रियलिटी कंटेंट को एक नया रूप दिया है। इसमें न सिर्फ मनोरंजन, बल्कि समझदारी, रणनीति और मनोवैज्ञानिक खेल भी देखने को मिलता है। पहले सीजन में लोगों ने खिलाड़ियों के बीच होने वाले माइंड गेम्स को काफी पसंद किया। दूसरे सीजन में दांव और भी बड़े होंगे, खेल पहले से ज्यादा मुश्किल होगा और ड्रामा भी ज्यादा देखने को मिलेगा।”

उन्होंने करण जौहर की वापसी को लेकर कहा, ”टीम काफी उत्साहित है। करण जौहर सिर्फ शो के होस्ट नहीं हैं बल्कि वह इस पूरे गेम को अपने अनुभव और अंदाज से आगे बढ़ाने वाले अहम चेहरे हैं। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को दूसरा सीजन भी उतना ही पसंद आएगा।”

वहीं, ‘ऑल3मीडिया इंटरनेशनल’ की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सबरीना डुगेट ने भी शो के दूसरे सीजन को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शकों ने पहले सीजन को जिस तरह का प्यार दिया, वह बेहद खास था। दर्शकों की दिलचस्पी और शो को लेकर उनकी दीवानगी ने इसे एक सफल रियलिटी फॉर्मेट बना दिया।

सबरीना डुगेट ने कहा, ”द ट्रेटर्स के भारतीय संस्करण ने अपने पहले सीजन में ही दर्शकों के बीच मजबूत जगह बनाई। फैंस का प्यार और उत्साह शानदार रहा है। हमें पूरा भरोसा है कि दूसरा सीजन भी हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी खिलाड़ियों, जबरदस्त ड्रामा और रोमांचक गेमप्ले के कारण दर्शकों को बांधे रखेगा।”

धर्माटिक एंटरटेनमेंट की टीम ने भी दूसरे सीजन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। टीम ने कहा, ”पहले सीजन ने साबित किया कि भारतीय दर्शक ऐसा रियलिटी कंटेंट देखना पसंद करते हैं, जो उन्हें सोचने पर मजबूर करे और हर पल उत्सुक बनाए रखे। दूसरा सीजन पहले से ज्यादा बड़ा, शानदार और ड्रामेटिक होगा, लेकिन शो की मूल भावना वही रहेगी जिसमें अनिश्चितता, रणनीति और मनोवैज्ञानिक खेल सबसे अहम हैं।”

बता दें कि ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 में 21 सेलिब्रिटी खिलाड़ी शामिल होंगे। शो में कौन खिलाड़ी किस पर भरोसा करेगा और कौन किसके खिलाफ चाल चलेगा, यह देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।

‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 का प्रीमियर 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगा।

Continue Reading

मनोरंजन

‘आपके साथ बिताया हर पल बेहद खास’, अनिरुद्ध रविचंद्रन ने थलापति विजय के साथ यादगार पलों को शेयर किया

Published

on

मशहूर संगीतकार और पार्श्व गायक अनिरुद्ध रविचंद्रन ने सोमवार को अभिनेता और तमिलनाडु सीएम थलापति विजय को याद करते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने विजय के साथ काम करने के अपने पुराने अनुभवों को याद करते हुए बताया कि उनके साथ बिताया गया हर एक खास पल उनके जीवन के सबसे यादगार लम्हों में से एक है।

अनिरुद्ध रविचंद्रन ने इंस्टाग्राम पर थलापति विजय के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जननायक, लियो, बीस्ट, मास्टर और कथ्थी जैसी फिल्मों के साथ आपका सफर मेरे लिए बेहद शानदार और भावनाओं से भरा रहा है। विजय सर, आपके अटूट विश्वास, प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद। आपके साथ बनी ये यादें हमेशा मेरे लिए खास रहेंगी और मैं इन्हें जीवनभर संजोकर रखूंगा। संगीत हमेशा जीवित रहता है।”

यह विजय की पॉलिटिक्स में आने से पहले आखिरी फिल्म थी और तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर का पद संभालने के बाद रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म थी। पार्श्व गायक अनिरुद्ध रविचंद्रन ने थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जननायक’ के गाने गाए और संगीतबद्ध किए हैं।

इस फिल्म में थलापति विजय के अलावा, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिथा बैजू मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही नासर, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, नारायण और प्रियमणि भी अहम भूमिका में हैं।

यह फिल्म 2023 की तेलुगु फिल्म ‘भगवंत केसरी’ का रीमेक है। फिल्म ने भ्रष्टाचार, लोकतंत्र और सत्ता के गलत इस्तेमाल जैसे मुद्दों को उठाया गया है, जो विजय के असल राजनीतिक सफर से भी जुड़ा हुआ है।

थलपति विजय इसमें ‘वैत्री कोंडन’ नाम के एक पूर्व पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो शुरुआत में जेल में बंद रहता है। जेल के एक सहानुभूति रखने वाले अधिकारी की सड़क हादसे में मौत हो जाती है, जो मरने से पहले अपनी नन्ही बेटी विजी (ममिता बैजू) की देखभाल की जिम्मेदारी वैत्री को सौंप जाता है। वैत्री उस बच्ची को अपनी बेटी की तरह पालता है और उसे भारतीय सेना में अधिकारी बनाने का सपना देखता है और इस मिशन में जुटता है।

इस सफर के दौरान उसका सामना देश और लोकतंत्र को खतरा पहुंचाने वाले खूंखार और भ्रष्ट लोगों तथा एक खतरनाक विलेन जॉन हिमलर (बॉबी देओल) से होता है।

Continue Reading

मनोरंजन

घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हैं नंदमुरी बालकृष्ण, हालचाल जानने पहुंचे चंद्रबाबू नायडू

Published

on

टॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और आंध्र प्रदेश की राजनीति का बड़ा चेहरा नंदमुरी बालकृष्ण हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में गंभीर चोट लग गई, जिसके चलते डॉक्टरों को उनकी सर्जरी करनी पड़ी।

इस बीच उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ बालकृष्ण से मुलाकात की, बल्कि डॉक्टरों से भी उनके इलाज, सर्जरी और रिकवरी की पूरी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हैदराबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (एआईजी) अस्पताल पहुंचकर नंदमुरी बालकृष्ण का हालचाल जाना। बालकृष्ण उनके पारिवारिक रिश्तेदारी में आते हैं और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के वरिष्ठ नेता भी हैं। अस्पताल में दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से मुलाकात कर उनकी मौजूदा स्थिति और आगे की इलाज प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

बता दें, नंदमुरी बालकृष्ण को 21 जुलाई को राजमुंदरी में अपनी नई फिल्म की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। शूटिंग के दौरान हुए इस हादसे के बाद पहले उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन चोट गंभीर होने के कारण अगले ही दिन एयर एंबुलेंस के जरिए हैदराबाद लाया गया। यहां उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया और कई जरूरी मेडिकल जांच की गईं।

डॉक्टरों की जांच में पता चला कि बालकृष्ण के बाएं पैर के क्वाड्रिसेप्स टेंडन में गंभीर चोट आई है। यह टेंडन जांघ की मांसपेशी को घुटने की हड्डी से जोड़ता है। इसके अलावा घुटने के दोनों तरफ मौजूद सपोर्टिंग टिशू को भी नुकसान पहुंचा। सभी जांचों के बाद डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को सबसे बेहतर विकल्प माना।

23 जुलाई को नंदमुरी बालकृष्ण की सर्जरी की गई। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि यह ऑपरेशन करीब तीन घंटे तक चला और यह पूरी तरह सफल रहा।

अस्पताल के अनुसार, फिलहाल नंदमुरी बालकृष्ण की हालत स्थिर है और उन्हें पोस्ट-ऑपरेटिव ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

बालकृष्ण के घायल होने की खबर सामने आने के बाद, आंध्र प्रदेश सरकार में मानव संसाधन विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश ने फोन पर उनसे बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र11 hours ago

पंजरपुर पंपिंग स्टेशन पर काम शुरू, शहर के कुछ पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में 15% पानी की सप्लाई में कटौती की संभावना

राष्ट्रीय समाचार12 hours ago

एयर इंडिया बोइंग विमान हादसे की जांच में कोई देरी नहीं, तय प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रही जांच: सरकार

अपराध12 hours ago

मुंबई: काला चौकी से एक अपराधी को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया

महाराष्ट्र13 hours ago

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में अशांति फैलाने की साजिश का पर्दाफाश, महाराष्ट्र साइबर ऑपरेशन, गुमराह करने में 500 से ज्यादा अकाउंट शामिल

महाराष्ट्र14 hours ago

धार्मिक स्थलों के बारे में अहिल्या नगर नगर निगम द्वारा जारी नोटिस को तुरंत रोका जाए और कम से कम 2 से 3 महीने का समय दिया जाना चाहिए: अबू आसिम आज़मी

मनोरंजन15 hours ago

करण जौहर फिर लौटेंगे ‘द ट्रेटर्स’ के साथ, दूसरे सीजन में 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा दिमागी खेल का मुकाबला

राष्ट्रीय समाचार15 hours ago

एआई निवेश से ग्लोबल आईटी खर्च 6.37 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार18 hours ago

बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर एके 47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

मनोरंजन18 hours ago

‘आपके साथ बिताया हर पल बेहद खास’, अनिरुद्ध रविचंद्रन ने थलापति विजय के साथ यादगार पलों को शेयर किया

व्यापार19 hours ago

मध्य पूर्व में शांति से सोने और चांदी में लौटी रौनक, करीब एक प्रतिशत तक भागे

खेल2 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध3 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

महाराष्ट्र3 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

मनोरंजन1 week ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

24 घंटे की तेज बारिश से मुंबई बेहाल, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

रुझान