राजनीति
मध्यप्रदेश में भाजपा अब ‘एचुक्अल’ रैलियों की ओर
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अगले कुछ समय बाद होने वाले विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर अपनी तैयारी तेज कर दी है। कोरोना महामारी के कारण वर्चुअल रैलियों का दौर अभी जारी है, मगर पार्टी ने अब एक्युअल रैलियों की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा कार्यक्रम भी बनाया जा रहा है। राज्य में भाजपा संगठन आगामी समय में 24 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव में जीत की रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है। वहीं वर्चुअल रैलियां भी हो रही हैं। अब तक नौ वर्चुअल रैलियां विधानसभा क्षेत्र वार आयोजित की जा चुकी हैं। इन रैलियों से लगभग 25 लाख लोगों को जोड़ा गया है।
चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक और राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करने पर जोर है। पार्टी वर्चुअल रैली भी कर रही है और एक्युअल रैली की भी तैयारी चल रही है।
उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री चौहान का दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित है, वह भी जल्दी होगा। पार्टी आगामी समय में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में लगी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
अमेरिका: कैलिफोर्निया में 4 सीटर प्लेन क्रैश, 2 की मौत और दो घायल

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के फ्रेस्नो शहर में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान सवार दो बच्चों की मौत हो गई जबकि दो व्यस्क घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाए गए। मृतकों और घायलों की पहचान की स्थानीय प्रशासन ने जाहिर नहीं की है।
समाचार एजेंसी सिंहुआ ने रविवार को इसकी जानकारी दी। बताया कि विमान शनिवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) हादसे का शिकार हुआ। हादसे के बाद आग की ऊंची लपटें उठीं। स्थानीय प्रशासन को आग फैलने की चिंता थी लेकिन उस पर काबू पा लिया गया। फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि बचाव दल को “सैन जोकिन नदी के किनारे एक ऊंची जगह पर आग की लपटों में घिरा एक फिक्स्ड-विंग सिंगल-इंजन विमान मिला।” रिपोर्ट के अनुसार, “दमकलकर्मियों ने आग बुझा दी और उसे आस-पास के घरों तक फैलने से रोक दी।”
बयान के अनुसार, विमान में चार लोग सवार थे। घटनास्थल पर ही दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया और गंभीर हालत में दो वयस्कों को अस्पताल ले जाया गया।
अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने दुर्घटना स्थल पर जांचकर्ता को रवाना कर दिया। शेरिफ कार्यालय ने घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही रोकने और जांचकर्ताओं के लिए सबूत सुरक्षित रखने के लिए एक सुरक्षा घेरा बना दिया है।
वहीं, स्थानीय मीडिया वेबसाइट द यूएस सन ने बताया कि पीड़ितों की पहचान और उनके आपसी रिश्ते के बारे में अभी कोई जानकारी जाहिर नहीं की गई है।
अमेरिका की जानी मानी ऊर्जा कंपनी पीजीएंडई के आउटेज पेज के अनुसार, आस-पास के घरों की बिजली कुछ समय के लिए चली गई थी, लेकिन अब उसे बहाल कर दिया गया है।
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने पुष्टि की है कि उसने इस जानलेवा हादसे की जांच शुरू कर दी है। एजेंसी ने बताया कि पीड़ित ‘ग्रुमन अमेरिकन एविएशन कॉर्पोरेशन एए-5’ विमान में सवार थे, जो चार सीटों वाला सिंगल-इंजन विमान है।
राष्ट्रीय समाचार
बिहार में बाढ़ का असर बढ़ा, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, राहत कार्य जारी

बिहार में विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 11 जिलों के 61 प्रखंडों में 300 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत करीब 16.85 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार चलाए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में 80 सामुदायिक रसोई केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां अब तक करीब 1.21 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है।
इसके अलावा एक राहत शिविर भी चलाया जा रहा है, जहां 326 बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए आवासन, भोजन और चिकित्सा समेत अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। बाढ़ प्रभावित आबादी को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए अब तक करीब 45,900 पॉलीथीन शीट और 11,700 ड्राई राशन पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। लोगों के निष्क्रमण और आवागमन को सुगम बनाने के लिए राज्य में कुल 1,158 नावों का परिचालन कराया जा रहा है।
संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की 27 और एनडीआरएफ की 7 टीमों को विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है। जल संसाधन विभाग के रविवार की सुबह 8-9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार गंगा के कई प्रमुख स्थलों पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। बक्सर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 0.08 मीटर ऊपर दर्ज किया गया, हालांकि यहां जलस्तर गिर रहा है।
पटना के दीघाघाट में जलस्तर 1.54 मीटर, गांधीघाट में 1.96 मीटर और हाथीदह में 1.74 मीटर खतरे के स्तर से ऊपर दर्ज किया गया। गांधीघाट पर जलस्तर स्थिर है, जबकि हाथीदह में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 0.51 मीटर ऊपर और बढ़ते रुझान में है। सुल्तानगंज में यह 2.01 मीटर और भागलपुर में 0.65 मीटर ऊपर दर्ज किया गया है। कहलगांव में भी जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है।
दूसरी ओर, प्रयागराज और वाराणसी में गंगा का जलस्तर क्रमश: चेतावनी स्तर से नीचे है। प्रयागराज में जलस्तर बढ़ रहा है, जबकि वाराणसी में गिरावट दर्ज की गई है। बैराज डिस्चार्ज के आंकड़ों के अनुसार 6 सितंबर सुबह 9 बजे सोन बराज, इंद्रपुरी से 2,27,739 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। यहां जलप्रवाह गिरते रुझान में है। कोसी बराज, वीरपुर से 1,68,400 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया, जो स्थिर है। वहीं गंडक बराज, वाल्मीकिनगर से 1,29,000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया और इसका रुझान भी स्थिर बताया गया है।
इस बीच, बिहार मौसम सेवा केंद्र ने अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। बारिश और नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य के लिए अलर्ट पर रखा गया है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा आवश्यकता के अनुसार राहत सामग्री, नावों और बचाव दलों की तैनाती की जा रही है।
राष्ट्रीय समाचार
तमिलनाडु के 12 जिलों में बारिश की संभावना, कई जिलों में महीनों बाद हो रही बारिश

तमिलनाडु के कई हिस्सों में व्यापक बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है, जबकि क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को 12 जिलों में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। गर्म और शुष्क मौसम के दौर के बाद शनिवार को कई जिलों में बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार शिवगंगा में दिन भर तेज धूप रही, लेकिन रात में बारिश शुरू हो गई, जिससे कुछ सड़कों पर पानी जमा हो गया। कलाप्पुर, चतुर्वेदीमंगलम, पिरानमलई और सिंगमपुनारी के पास सुरकुडी में भारी बारिश दर्ज की गई।
विरुधुनगर जिले के सत्तूर और आसपास के चिन्नापल्ली, मेट्टामलाई, चिन्नाकममपट्टी और इरुक्कनकुडी के निवासियों ने कई महीनों के बाद हुई बारिश का स्वागत किया।
कोयंबटूर महानगर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। पेरम्बालूर शहर और आसपास के कई इलाकों, जिनमें अरुमदल, कावुलपलयम, एरायूर, पेराली और थुरैमंगलम शामिल हैं, में बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई।
कल्लकुरुची जिले के उलुंदुरपेट और आसपास के इलाकों में दिन भर गर्म हवाएं चलती रहीं, लेकिन शाम को हुई बारिश ने राहत प्रदान की। तिरुनेलवेली में अचानक धूप के साथ हल्की बारिश हुई, जबकि धूप भी खिली रही। थेनी जिले के अंडीपट्टी, चक्कमपट्टी और थेप्पमपट्टी में मध्यम बारिश ने किसानों को खुश कर दिया।
तिरुची जिले के मनप्पराई के पास थुवरंकुरिची में लगातार दूसरे दिन तेज हवाओं और भारी बारिश का कहर जारी रहा। सन्ननल्लूर, पूनथोट्टम, पेरालम, तिरुकोट्टारम और अंदिपांडल सहित तिरुवरूर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। धान की खेती में लगे किसानों ने बताया कि बारिश उनके खेतों के लिए फायदेमंद रही।
मयिलादुथुराई, कुथलम, मंगैनल्लूर और कोमल शहरों में बारिश दर्ज की गई। हालांकि इससे गर्मी में कुछ राहत मिली, लेकिन खरीद केंद्रों पर धान की बोरियां लेकर इंतजार कर रहे किसानों में बारिश के कारण चिंता बढ़ गई।
तंजावुर, पूंडी, अम्मापेट्टई, सालियामंगलम, सुरक्कोट्टई और कत्तूर में भी मध्यम बारिश हुई। प्रभावित जिलों में, मौसम में बदलाव सूर्यास्त के बाद सबसे अधिक स्पष्ट था, जब दिन की भीषण गर्मी के बाद बादल घिर आए।
बारिश से निवासियों को राहत मिली और कई कृषि क्षेत्रों में खड़ी फसलों को भी फायदा हुआ। हालांकि, जिन किसानों ने कटाई पूरी कर ली थी, वे अभी भी खतरे में थे क्योंकि खुले में भंडारित धान को नुकसान पहुंच सकता था।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी घाट के नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुप्पुर, दिंडीगुल, थेनी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, विरुधुनगर और कन्याकुमारी जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है। मदुरै और शिवकाशी में भी बारिश होने की आशंका है। चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में शाम या रात के दौरान मध्यम बारिश हो सकती है।
हालांकि, अगले चार दिनों तक आंतरिक तमिलनाडु में शुष्क मौसम रहने की संभावना है, और कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
