Connect with us
Thursday,25-June-2026
ताज़ा खबर

खेल

एनसीओ में सीनियर, जूनियरों के लिए होंगी अलग-अलग सुविधाएं : रिजिजू

Published

on

Kiren-Rijiju

 केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को कहा कि नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओ) में हर खेल की सुविधाओं को जूनियर और सीनियर के बीच विभाजित किया जाएगा।

रिजिजू ने साथ ही कहा कि केंद्रों पर स्थानीय प्रतिभा पहचान टीम भी रहेंगी जो हर खेल के हिसाब से अलग-अलग होंगी और यह जूनियर टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के लिए खिलाड़ी चुनेंगी।

रिजिजू ने ‘रोल ऑफ कॉरपोरेट फॉर फिट इंडिया’ द्वारा आयोजित एक वेबीनार में कहा, “हमारे पास स्थानीय प्रतिभा पहचान टीम होगी। उदाहरण के तौर पर दक्षिण भारत की अलग टीम होगी। वह इस क्षेत्र में प्रतिभा निकालेंगी।”

उन्होंने कहा, “हर खेल के लिए अलग टीम होगी। हम वो युवा प्रतिभा चुनेंगे और टॉप्स जूनियर की शुरुआत करेंगे। अभी हमारे पास सिर्फ सीनियर टॉप्स है और यह स्कीम जारी है। जो इस स्कीम में चुने गए हैं उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार उनकी देखभाल करेगी। इसके अलावा हमने जेबखर्चे के लिए 50,000 रुपये दिए हैं। अब हमने फैसला किया है कि हम इसे जूनियर तक ले जाएं।”

रिजिजू ने कहा कि एनसीओ जूनियर खिलाड़ियों को भी समर्पित होंगे। उन्होंने कहा, “इसके बाद हम नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को जूनियर और सीनियर में विभाजित कर देंगे। इसलिए कुछ एनसीओ जूनियर खिलाड़ियों के लिए होंगे। इस तरह हमने अपने शैक्षणिक कार्यक्रम को बांटा है।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो का चला जादू, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप के मुकाबले में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा। ह्यूस्टन स्टेडियम में मिली पुर्तगाल की जीत के नायक स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहे, जिन्होंने मुकाबले में 2 गोल किए।

पुर्तगाल ने इस जीत के साथ ही राउंड ऑफ 32 में पहुंचने की अपनी दावेदारी को भी मजबूत कर लिया है। टीम के 2 मुकाबलों के बाद अब 4 प्वाइंट हो गए हैं और टीम ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गई है। रोनाल्डो के अलावा, पुर्तगाल की ओर से नूनो मेंडेस और राफेल लियाओ ने भी एक-एक गोल दागा। वहीं, उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी नेमातोव अपना ही गोल कर बैठे।

पुर्तगाल ने शुरुआत से ही मुकाबले का शानदार आगाज किया। मैच के छठे मिनट में ही रोनाल्डो ने अपनी क्लास दिखाई और टीम के लिए पहला गोल करते हुए 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ने ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की। वह छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

पुर्तगाल की बढ़त को मैच के 17वें मिनट में ही नुनो मेंडेस ने दोगुना कर दिया। नुनो ने फ्री किक का भरपूर फायदा उठाया और मैच का दूसरा और अपना पहला गोल किया। मैच के 29वें मिनट में उज्बेकिस्तान के लिए अजीजजोन गनीव ने एक शानदार गोल किया, लेकिन फाउल होने के कारण इससे अमान्य करार दे दिया गया।

इसके बाद मैच के 39वें मिनट में रोनाल्डो ने अपना दूसरा और मैच का तीसरा गोल दागा। रोनाल्डो के इस गोल के दम पर पुर्तगाल ने पहले हाफ का अंत 3-0 की बढ़त के साथ किया। दूसरे हाफ में उज्बेकिस्तान के गोलकीपर नेमातोव गलती से अपना ही गोल कर बैठे, जिसके चलते पुर्तगाल की बढ़त 4-0 हो गई।

मैच के 87वें मिनट में राफा लियाओ ने पांचवां गोल किया और पुर्तगाल की धमाकेदार जीत पर मुहर लगा दी। पहले मैच में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेलने के बाद पुर्तगाल ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है और टीम अपनी इस फॉर्म आने वाले मुकाबलों में भी बरकरार रखना चाहेगी।

Continue Reading

खेल

हैरी केन को भरोसा, घाना से ड्रॉ खेलने के बावजूद इंग्लैंड के ग्रुप में टॉप पर रहने की अधिक संभावना

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड और घाना के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। भले ही इंग्लैंड यह मैच जीत नहीं पाया, लेकिन कप्तान हैरी केन का मानना है कि इंग्लैंड अब भी ग्रुप में मजबूत स्थिति में है और टीम के पहले स्थान पर रहने की अधिक संभवाना है।

मैच में इंग्लैंड ने ज्यादातर समय गेंद पर नियंत्रण रखा और कई बार गोल करने की कोशिश की। हालांकि, घाना के मजबूत डिफेंस लाइन ने इंग्लैंड के आक्रमण को लगातार रोका और उन्हें आखिरी पेनल्टी एरिया में जगह बनाने में मुश्किल हुई। मुकाबले के बाद हैरी केन ने माना कि यह एक कठिन मुकाबला था। उन्होंने कहा कि टीम के पास गेंद पर ज्यादा कब्जा था और कुछ अच्छे मौके भी मिले, लेकिन उन्हें गोल में बदल नहीं सके।

केन ने यह भी बताया कि मैच के आखिरी हिस्से में घाना की टीम थोड़ी थकने लगी थी, जिससे इंग्लैंड को मौके मिले। उन्होंने कहा, “यह ऐसा मैच था जिसमें हम जीत सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हमारे पास कुछ अच्छे मौके आए, लेकिन हम उन्हें भुना नहीं सके। घाना ने बहुत अच्छा बचाव किया और उनके कुछ खिलाड़ी काउंटर अटैक में खतरनाक थे।”

केन ने हाथ आए अपने खुद के एक बड़े मौके का भी जिक्र किया, जिसे वह गोल में तब्दील नहीं कर सके। इसके अलावा निको ओ’रेली का एक शॉट भी क्रॉसबार पर जाकर लगा। हालांकि, उन्होंने टीम के प्रदर्शन को सकारात्मक बताया और कहा कि इंग्लैंड अभी भी ग्रुप में अच्छी स्थिति में है। केन के अनुसार, टीम ने शुरुआती मैच में क्रोएशिया के खिलाफ 4-2 की जीत दर्ज की थी और घाना के खिलाफ क्लीन शीट हासिल की, जो टीम के लिए सकारात्मक संकेत है।

केन ने कहा कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हर मैच अलग चुनौती लेकर आता है। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड ने खेल के दौरान धीरे-धीरे सुधार किया और विंगर्स ने आमने-सामने वाली स्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन घाना टीम के डिफेंस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि टीम अब अगले मैच पर ध्यान दे रही है, जो पनामा के खिलाफ खेला जाएगा। केन के मुताबिक, टीम का लक्ष्य ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहकर नॉकआउट राउंड में जाना है। उन्होंने कहा कि बड़े टूर्नामेंट को दो हिस्सों में देखा जाता है, पहला ग्रुप स्टेज और दूसरा नॉकआउट राउंड। इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज में अच्छी शुरुआत की है और अब टीम का ध्यान इसे मजबूत तरीके से खत्म करने पर है।

Continue Reading

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: 92 साल में पहली फतह, मिस्र के राष्ट्रपति बोले- यह जीत दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति को दर्शाती है

Published

on

‘फराओ’ (मिस्र की टीम) ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जीत दर्ज की। इस टीम को जीत का सूखा खत्म करने के लिए 92 साल और 25 दिन का समय लगा। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को बधाई दी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राष्ट्रपति अल-सीसी ने ग्लोबल स्टेज पर टीम के जबरदस्त जज्बे की तारीफ करते हुए कहा, “मैं मिस्र की राष्ट्रीय टीम और हमारे महान देश के फैंस को वर्ल्ड कप प्रतियोगिताओं में मिस्र की भागीदारी के इतिहास में पहली जीत हासिल करने पर बधाई देता हूं। यह जीत उस दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति को दर्शाती है, जो हमारे देश के खिलाड़ियों में है। यह शानदार जीत आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षा के साथ आगे बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिस्र का नाम ऊंचा करने की दिशा में एक अच्छी शुरुआत है।”

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-जी मैच में मुस्तफा जिको, मोहम्मद सलाह और ट्रेजेगुएट के गोल की बदौलत मिस्र ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को 3-1 से शिकस्त दी।

वैंकूवर के बीसी प्लेस में न्यूजीलैंड ने आक्रामक शुरुआत की। मुकाबले के 15वें मिनट में फिन सुरमैन ने कॉर्नर किक पर जोरदार हेडर से ‘ऑल व्हाइट्स’ (न्यूजीलैंड टीम) को बढ़त दिलाई। हाफ टाइम से पहले सालाह और इमाम अशूर गोल करने के करीब पहुंचे, लेकिन बराबरी का गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ के पहले मिनट में मैक्स क्रोकोम्बे ने सलाह को फिर से गोल करने से रोक दिया।

इसके कुछ ही देर बाद, मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शोबेर ने कैलम मैककोवाट के हेडर को शानदार ढंग से बचाकर न्यूजीलैंड को अपनी बढ़त दोगुनी करने से रोका। फिर 58वें मिनट में जिको ने फ्री हेडर से होसाम हसन की टीम की मैच में वापसी कराई।

9 मिनट बाद सालाह ने निर्णायक गोल किया। टीम के बेहतरीन तालमेल के बाद उन्होंने शानदार लो-फिनिश के साथ गेंद को नेट में पहुंचाया। मैच खत्म होने में आठ मिनट बाकी रहते हुए ट्रेजेगुएट ने मिस्र के लिए तीसरा गोल करके जीत पर मुहर लगा दी।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र8 hours ago

रजिस्टर्ड फेरीवालों के लिए क्यूआर कोड-बेस्ड पहचान पत्र जारी करना

महाराष्ट्र9 hours ago

मुंबई: धोखाधड़ी करने वाले साइबर गैंग का पर्दाफाश, 90 से अधिक धोखाधड़ी, 3,000 से ज़्यादा धोखाधड़ी के मामलों में वॉन्टेड, राज्य में 5000 शिकायतें

अंतरराष्ट्रीय समाचार10 hours ago

पीएम मोदी से मिले अमेजन के सीईओ एंडी जेसी, 2030 तक भारत में 48 अरब डॉलर निवेश का किया ऐलान

राजनीति11 hours ago

अबू आसिम ने सी एम फडणवीस से नाजिया इलाही खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की, इससे अशांति फैलने का खतरा है

महाराष्ट्र12 hours ago

अबू आसिम आज़मी का सफल फॉलो-अप, ट्रांसफर तक सब्र रखें, अगर इस दौरान कंपनी नियम-कानून तोड़ती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी; मंत्री पंकजा मुंडे

महाराष्ट्र12 hours ago

मुंबई नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े हों और न ही गाड़ियां पार्क करें।

महाराष्ट्र12 hours ago

महाराष्ट्र एफडीए का बड़ा निर्देश: राज्य के सभी होटल और रेस्टोरेंट्स को खाद्य सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के आदेश

मनोरंजन13 hours ago

मनी लॉन्ड्रिंग केस : जैकलीन फर्नांडीज ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली अपनी याचिका

राष्ट्रीय समाचार15 hours ago

कच्चे तेल में कमजोरी से टॉप गियर में भारतीय शेयर बाजार, आईटी और रियल्टी में खरीदारी

राष्ट्रीय समाचार15 hours ago

गौतम अदाणी ने इनोवेटर्स और कारोबारियों को सपोर्ट करने के लिए शुरू की ‘वंदे भारतम्’ पहल

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति3 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

व्यापार2 weeks ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

राजनीति2 weeks ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

महाराष्ट्र3 weeks ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

खेल2 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब और कहां देखें? जानें सभी जानकारी

रुझान