Connect with us
Sunday,01-November-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

महामारी ने मुझे सिखाया कि हम सभी सह-निर्भर हैं: अनुष्का शर्मा

Published

on

Anushka-Sharma

 अभिनेत्री व निर्माता अनुष्का शर्मा का कहना है कि कोविड-19 महामारी ने उन्हें सिखाया है कि सभी एक-दूसरे पर सह-निर्भर हैं, भले ही यह स्पष्ट रूप से नजर न आता हो।

अनुष्का ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि इस महामारी ने मुझे यह बात अच्छे से सिखाई है कि हम सभी एक-दूसरे पर सह-निर्भर हैं, भले ही हम इसे बहुत ही स्पष्ट रूप से न देख पाते हो। एक कनेक्शन, जिससे हम सब जुड़े हैं, चाहे वो एक किसान से होकर एक कॉपोर्रेट (संगठन) में सबसे ऊपरी स्तर पर काम करने वाले व्यक्ति के साथ हो, हर कोई किसी न किसी तरह से जुड़ा हुआ है, और इनके काम एक व्यक्ति दूसरे के जीवन को प्रभावित करते हैं। यह एक बटरफ्लाई इफेक्ट की तरह है।”

अनुष्का ने कहा हर कोई एक दूसरे से जुड़ा हुआ है।

अभिनेत्री ने कहा, “मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिससे हम कभी-कभी अनजान होते हैं, और हमें लगता है कि हमारा जीवन स्वायत्त है, लेकिन यह वास्तव में नहीं है। हम सभी एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं और इस महामारी ने हमें एक-दूसरे की सराहना करना सिखाया है, और उस काम की सराहना करना है जो हर कोई करता है। मैं केवल फ्रंटलाइन श्रमिकों के बारे में बात नहीं कर रही हूं, उनका योगदान बेहद बहादुरी भरा रहा है और हम सभी इसके लिए बेहद आभारी हैं।”

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और बेटी मालती के साथ मनाया हैलोवीन, किंग काइली बनीं देसी गर्ल

Published

on

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ हैलोवीन सेलिब्रेशन गई थीं। इस मौके पर तीनों अलग-अलग अपनाया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ एक खास झलक शेयर की, जिसमें वे तीनों अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इसमें निक काउबॉय बने, वहीं उनकी बेटी मालती घोस्ट प्रिंसेस के लुक में दिखीं जबकि प्रियंका ने ‘किंग काइली’ वाला लुक अपनाया।

तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने कॉस्ट्यूम को “अनोखा संगम” बताया और जश्न मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “काफी अनोखा संगम, एक काउबॉय, एक घोस्ट प्रिंसेस और किंग काइली ट्रिक ऑर ट्रीटिंग करने गए। जश्न मनाने वाले सभी लोगों को हैप्पी हैलोवीन सीजन आ गया है।”

एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ और निक व मालती के साथ खास पलों की झलकियां शेयर करती रहती हैं, जिससे उनके परिवार के सेलिब्रेशन की एक झलक मिलती है। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में हैलोवीन सेलिब्रेशन के साथ-साथ दिवाली के जश्न की झलक भी देखने को मिली, जिसे उन्होंने ‘दिवालोवीन’ सीजन बताया।

हैलोवीन हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसमें लोग भूतों, चुड़ैलों, वैंपायर या डरावने किरदारों जैसे कपड़े पहनते हैं और मेकअप करते हैं। बच्चे अजीबोगरीब पोशाक पहनकर पड़ोसी के घरों में जाते हैं और “ट्रिक-ऑर-ट्रीट” कहते हैं, जिसके बदले उन्हें चॉकलेट या कैंडी मिलती है।

इसकी शुरुआत लगभग 2000 साल पहले प्राचीन सेल्टिक त्योहार ‘समहेन’ से हुई थी। आयरलैंड और स्कॉटलैंड में लोग यह त्योहार फसल कटाई के मौसम के अंत और सर्दियों की शुरुआत के प्रतीक के रूप में मनाते थे। सेल्टिक लोगों का मानना था कि 31 अक्टूबर की रात को जीवितों और मृतकों की दुनिया के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है, जिससे आत्माएं धरती पर आती हैं। बाद में इसे ईसाई धर्म के ‘ऑल सेंट्स डे’ की पूर्व संध्या के रूप में मनाया जाने लगा, जो आगे चलकर ‘हैलोवीन’ बन गया।

भारत में भी बड़े शहरों (जैसे मुंबई, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर) के युवा और बच्चे अब इस दिन को थीम पार्टियों और कॉस्ट्यूम इवेंट्स के रूप में उत्साह से मनाने लगे हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वां आरोपी अमर हरियाणा से गिरफ्तार, 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। अब इस मामले में 12वें आरोपी अमर सुरेश मुण्डेडिया को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे मुंबई की सेशंस कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

जांच में सामने आया है कि अमर ने ऑनलाइन पैसों का लेन-देन किया था। पुलिस को शक है कि इसी पैसे का इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल खरीदने और होटल के कमरे बुक करने में किया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अमर ने किसके कहने पर पैसे ट्रांसफर किए और फायरिंग की साजिश में उसकी क्या भूमिका थी।

अमर की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 12 हो गई है। उसे हरियाणा के सोनीपत जिले के रोहणा गांव से मुंबई पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, अमर पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी कुणाल के संपर्क में था। दोनों एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच पैसों का लेन-देन भी हुआ था। पुलिस इसी कड़ी को जोड़कर यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग की घटना के लिए पैसों का इंतजाम किस तरह किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस को अमर के बैंक खाते में संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली थी। कुणाल ने अमर के खाते में 40 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। इसके बाद अमर ने मामले की एक अन्य आरोपी राधा के खाते में 12 हजार रुपए भेजे थे। पुलिस इन ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात से जुड़ी जरूरतों के लिए ऑनलाइन पैसों का इस्तेमाल किया गया था। इनमें बाइक खरीदने और होटल के कमरे बुक करने जैसी व्यवस्थाएं शामिल थीं। पुलिस अब इन पैसों के स्रोत और उनके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

अमर को 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद जांच एजेंसी उससे विस्तार से पूछताछ करेगी। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए 11 आरोपी भी 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में हैं।

18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। अभिनेता एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर कई राउंड गोलियां चलाई थीं। इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई थीं। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Continue Reading

मनोरंजन

‘रामायण’ में सीता बनने के लिए साई पल्लवी ने लिया मेडिटेशन का सहारा, बताया किरदार से मिली सीख

Published

on

अभिनेत्री साई पल्लवी जल्द ही फिल्म ‘रामायण’ में मां सीता के किरदार में नजर आएंगी। इस किरदार को निभाना उनके लिए सिर्फ एक फिल्म का हिस्सा बनने जैसा नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है।

साई पल्लवी ने बताया कि इस सम्मानित किरदार को पूरी गरिमा के साथ पर्दे पर उतारने के लिए उन्होंने मेडिटेशन का सहारा लिया। उनका मानना है कि यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई अनुभव नहीं होगी बल्कि इतिहास का हिस्सा बनेगी, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी देखेंगी।

साई पल्लवी हाल ही में लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचीं। यहां उन्होंने शो के होस्ट और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत के दौरान सीता मां का किरदार निभाने की अपनी तैयारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस भूमिका को लेकर उनके मन में काफी सम्मान और जिम्मेदारी का भाव था। वह चाहती थीं कि इस किरदार को निभाते समय किसी तरह की बाधा न आए और वह इसे पूरी गरिमा के साथ पर्दे पर उतार सकें।

साई ने कहा, ”इस किरदार के लिए मैंने सिर्फ प्रार्थना की। मैंने भगवान से यही मांगा कि इसे निभाने के दौरान मेरे सामने जितनी भी मुश्किलें आएं, वे दूर हो जाएं। हम जो फिल्म बना रहे हैं, वह सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि इतिहास का हिस्सा भी बनेगी। आने वाली पीढ़ियां और भविष्य के लोग भी इसे देखेंगे। उस समय हममें से कोई यहां नहीं होगा लेकिन फिल्म रहेगी। इसलिए उस किरदार में गरिमा होनी चाहिए। इसी वजह से मैं इस भूमिका के लिए सिर्फ प्रार्थना कर रही थी।”

अभिनेत्री ने बताया कि सीता मां का किरदार निभाते हुए उन्होंने मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। इससे उन्हें अपने विचारों को शांत रखने और मुश्किल परिस्थितियों में खुद को संभालने में मदद मिली।

साई ने कहा, ”असल में मेडिटेशन न करने पर मेरे मन में और ज्यादा विचार आने लगते हैं। इसलिए सीता मां का किरदार निभाते समय भी मैं ज्यादातर मेडिटेशन करती थी। इस भूमिका से मैंने सीखा कि जब भी आप किसी तनावपूर्ण स्थिति में हों, तो उस पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय उसे सिर्फ देखना और समझना चाहिए। जब भी मेरे सामने कोई मुश्किल या तनावपूर्ण स्थिति आती थी, तो मैं सोचती थी कि सीता मां ऐसी परिस्थिति में कैसे प्रतिक्रिया देतीं। मुझे लगता है कि उनके किरदार से मैंने यही सबसे बड़ी बात सीखी है।”

गौरतलब है कि फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे जबकि रवि दुबे भगवान लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, साई पल्लवी मां सीता की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन50 minutes ago

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक और बेटी मालती के साथ मनाया हैलोवीन, किंग काइली बनीं देसी गर्ल

व्यापार1 hour ago

सोना इस हफ्ते एक हजार रुपए और चांदी 13 हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 hour ago

दुनिया को युद्ध नहीं, कूटनीति से समाधान चाहिए: एस जयशंकर

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की महारैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : डीसीपी

राजनीति2 hours ago

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: हाथरस जिले की तीनों सीटों का क्या है सियासी समीकरण, जानें पिछले चुनाव का हाल

मनोरंजन17 hours ago

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वां आरोपी अमर हरियाणा से गिरफ्तार, 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में

अपराध17 hours ago

मध्य प्रदेश: शाजापुर में बाइक-पिकअप की टक्कर, 5 महीने के बच्चे और पति-पत्नी की मौत

अंतरराष्ट्रीय समाचार18 hours ago

कैलिफोर्निया के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 1 की मौत और 6 घायल

राजनीति18 hours ago

वोट चोरी की शुरुआत नेहरू ने की थी, सरदार पटेल को प्रधानमंत्री बनने से वंचित रखा गया: संबित पात्रा

राष्ट्रीय समाचार18 hours ago

केशव का अखिलेश पर निशाना, बोले- यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी

अपराध3 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

मनोरंजन3 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति3 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल4 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

मनोरंजन4 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

व्यापार4 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति4 weeks ago

जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता हिरासत में लिए गए

महाराष्ट्र2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

फिल्मी खबरे2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

रुझान