Connect with us
Saturday,11-July-2026
ताज़ा खबर

खेल

चेन्नई के कैम्प में धोनी पूरी फॉर्म मे दिख रहे थे : चावला

Published

on

MS-Dhoni

चेन्नई सपुर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब कैम्प में आए थे तब वह लय से बाहर नहीं लग रहे थे। यह कहना है टीम के लेग स्पिनर पीयूष चावला का।

धोनी आईपीएल-13 के साथ वापसी करने वाले थे लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसमें देरी हो गई।

चेन्नई ने लीग की शुरुआत से पहले ही चेपक में आपना कैम्प लगाया था जिसमें धोनी ने हिस्सा लिया था लेकिन कोविड-19 के कारण कैम्प को बीच में ही समाप्त कर दिया गया था।

चावला ने आकाश चोपड़ा के यूट्यूब शो पर बात करते हुए कहा, “ईमानदारी से कहूं तो जब क्रिकेटर लंबे ब्रेक के बाद वापसी करता है तो लोगों को लगता है कि वह थोड़ा लय से बाहर होगा, लेकिन मुझे लगता है कि वह रांची में जरूर कुछ न कुछ कर रहे थे क्योंकि जब धोनी चेन्नई के कैम्प में आए तो वह लय से बाहर नहीं दिखे। उनका रूटीन था कि वह चार-पांच गेंद खेलेंगे और फिर बड़े शॉट मारते थे।”

उन्होंने कहा, “वह देर तक बल्लेबाजी करते थे। सुरेश रैना, अंबाती रायडू, धोनी और मुरली विजय— कैम्प में सीमित खिलाड़ी थे और गेंदबाज ज्यादा थे इसलिए हर कोई दो-ढाई घंटे बल्लेबाजी करता था। हर बल्लेबाज 200-250 गेंदें खेलता था।”

धोनी ने विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। तब से वह आराम के नाम पर टीम से बाहर हैं।

खेल

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

Published

on

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। स्पेन की इस जीत के नायक मिकेल मेरिनो रहे, जिन्होंने सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैच के 88वें मिनट में विजयी गोल दागा।

मिकेल मेरिनो ने इस गोल के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। मेरिनो ने इससे पहले राउंड ऑफ 16 मैच में पुर्तगाल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी बतौर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी विजयी गोल किया था। वहीं, बेल्जियम के खिलाफ भी उन्होंने यही कारनामा दोहराया। मेरिनो एक विश्व कप के दो नॉकआउट मैचों में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वह स्पेन के लिए फीफा वर्ल्ड कप में 80 मिनट के बाद दो मुकाबलों में विजयी गोल दागने वाले भी पहले खिलाड़ी बने हैं।

स्पेन ने इस विश्व कप में अब तक कुल छह मुकाबले खेले हैं, जिसमें से मेरिनो को सिर्फ एक मैच में ही शुरुआती इलेवन में जगह मिली है। वह बतौर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी पांच मैचों में मैदान पर उतर चुके हैं और उन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। बेल्जियम के खिलाफ स्पेन ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 30वें मिनट में स्पेन के लिए पहला गोल फैबियन रुइज ने दागा। लैमिन यामल के बेहतरीन रन के बाद पेड्रो पोरो ने बॉक्स में लो क्रॉस दिया, लेकिन डैनी ओल्मो के शॉट को बेल्जियम के गोलकीपर थिबॉट कोर्टुआ रोकने में नाकाम रहे। हालांकि, रिबाउंड पर रुइज ने शानदार शॉट लगाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया।

हालांकि, बेल्जियम ने पहले हाफ में ही स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। 42वें मिनट में बेल्जियम के लिए चार्ल्स डी केटेलेयर ने मैच का पहला गोल किया। उन्होंने टिमोथी कास्टेग्ने के जबरदस्त क्रॉस पर हेडर की मदद से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। 85 मिनट तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा और मुकाबला अतिरिक्त समय में जाता हुआ दिख रहा था। हालांकि, 86वें मिनट में स्पेन के कोच ने मिकेल मेरिनो को मैदान पर उतारा और उन्होंने दो मिनट बाद ही गोल करते हुए स्पेन को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। सेमीफाइनल में स्पेन की भिड़ंत अब मंगलवार को फ्रांस से होगी।

Continue Reading

खेल

‘टीम को अपनी ताकत पर भरोसा रखना होगा’, इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले बोले नॉर्वे के हेड कोच सोलबैकेन

Published

on

नॉर्वे के हेड कोच स्टेल सोलबैकेन ने कहा है कि उनकी टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहचान और खेलने के अंदाज को बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि टीम को अपनी ताकत पर भरोसा रखना होगा और वैसा ही खेलना होगा जैसा वह अब तक टूर्नामेंट में खेलते आए हैं।

मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोलबैकेन ने कहा कि नॉर्वे टीम को दबाव में आकर अपनी रणनीति बदलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं नॉर्वे की ऐसी टीम देखना चाहता हूं जो अपनी ताकत के अनुसार खेले और वैसा ही प्रदर्शन करे, जैसा उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में किया है।” नॉर्वे मियामी स्टेडियम में पहली बार वर्ल्ड कप का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगा। वहीं, इंग्लैंड ने लगातार तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

नॉर्वे के कोच ने इंग्लैंड की मजबूत टीम की तारीफ की और उनके स्टार खिलाड़ी जूड बेलिंगहैम और हैरी केन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। सोलबैकेन ने कहा, “इंग्लैंड जैसी टीम के खिलाफ खेलना आसान नहीं होगा। उनके पास बेलिंगहैम और केन जैसे शानदार खिलाड़ी हैं, जो कई तरीकों से गोल कर सकते हैं। हमें मजबूत डिफेंस के साथ खेलना होगा, लेकिन सबसे जरूरी है कि हम गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखें।”

मुकाबले में नॉर्वे के एरलिंग हालैंड और इंग्लैंड के हैरी केन के बीच होने वाले मुकाबले पर भी सभी की नजरें हैं। हालांकि, सोलबैकेन ने कहा कि यह सिर्फ दो खिलाड़ियों के बीच की लड़ाई नहीं है, बल्कि नॉर्वे और इंग्लैंड का मुकाबला है। उन्होंने कहा, “यह नॉर्वे बनाम इंग्लैंड का मैच है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि केन इंग्लैंड के सबसे बड़े मैच विनर हैं और हालैंड हमारे लिए सबसे अहम खिलाड़ी हैं।”

हालैंड ने इस वर्ल्ड कप में अब तक चार मैचों में सात गोल किए हैं और अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। दूसरी ओर, हैरी केन ने टूर्नामेंट में छह गोल किए हैं और उनके वर्ल्ड कप करियर के कुल गोलों की संख्या 14 हो गई है। हालैंड ने भी इस मुकाबले को खास बताया है।

इंग्लैंड में जन्मे हालैंड के लिए यह मैच भावनात्मक भी होगा, क्योंकि वह इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे और उनके कई क्लब साथी भी विपक्षी टीम में होंगे। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बहुत खास मुकाबला है। मेरा जन्म इंग्लैंड में हुआ है और मैं वहां खेलता भी हूं। इसके साथ ही कई साथी खिलाड़ियों के खिलाफ मैदान पर उतरना इसे और खास बनाता है। यह एक मजेदार मुकाबला होगा।”

सोलबैकेन ने भरोसा जताया है कि अगर उनकी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है तो वह इंग्लैंड को हरा सकती है। कोच ने कहा, “खिलाड़ियों को विश्वास है कि वे इंग्लैंड को हरा सकते हैं, लेकिन इसके लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। अगर हम अपना पूरा दम नहीं लगाते हैं तो इंग्लैंड आगे निकल जाएगा।” कोच ने कहा कि थोड़ा दबाव खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।

Continue Reading

खेल

फीफा विश्व कप: मोरक्को को झटका, फॉरवर्ड सैबारी फ्रांस के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल से हुए बाहर

Published

on

फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर-फाइनल में फ्रांस जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मुकाबले से पहले मोरक्को को बड़ा झटका लगा है। उनके मुख्य फॉरवर्ड इस्माइल सैबारी चोट के कारण इस अहम मैच से बाहर हो गए हैं।

मोरक्को के हेड कोच मोहम्मद ओआबी ने गुरुवार को मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैबारी के बाहर होने की पुष्टि की। ओआबी के अनुसार, कनाडा के खिलाफ राउंड ऑफ 16 की जीत के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लगने के बाद यह फॉरवर्ड समय पर ठीक नहीं हो सका। हालांकि, कोच को उम्मीद है कि अगर उनकी टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है, तो 25 वर्षीय खिलाड़ी फिट हो जाएगा।

मैच से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ओआबी ने कहा, “वह तैयार नहीं हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह उनके लिए टूर्नामेंट का अंत नहीं है।”

सैबारी मौजूदा टूर्नामेंट में अफ्रीकी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज के तीनों मैचों में गोल किए और राउंड ऑफ 32 में नीदरलैंड के खिलाफ निर्णायक शूटआउट में पेनल्टी को गोल में बदला। उनकी अनुपस्थिति के कारण मोरक्को को 2022 वर्ल्ड कप की उपविजेता टीम के खिलाफ अधिक रक्षात्मक रणनीति अपनानी पड़ सकती है।

फीफा ने फ्रांस और मोरक्को के बीच क्वार्टर-फाइनल मुकाबले के लिए पूरी तरह से अर्जेंटीना के अधिकारियों की टीम नियुक्त करके एक बड़ी बहस छेड़ दी है। 2026 टूर्नामेंट में यह पहली बार है जब किसी मैच का संचालन पूरी तरह से एक ही देश के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। हालांकि, मोरक्को के कोच ने अधिकारियों के प्रभाव को कम करके आंका है।

मैच से पहले अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेफरी के बारे में उन्होंने कहा, “हम एक बहुत अनुभवी रेफरी की बात कर रहे हैं। हम यही चाहते हैं। हम इस तरह के मैचों के लिए अनुभवी रेफरी चाहते हैं। इसलिए हम बहुत शांत हैं। नीदरलैंड्स का सामना करने से पहले हमारे मैच में एक डच रेफरी था और उसने बहुत अच्छा काम किया था। हम इस बारे में ज्यादा बात नहीं करते क्योंकि हम जानते हैं कि वे बस अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहे होते हैं। फ्रांस के खिलाफ मैच में जो रेफरी होगा, वह आसानी से कार्ड (बुकिंग) नहीं देता है और इसका असर पड़ सकता है, लेकिन मैं रेफरी की क्षमता के बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहूंगा।”

फ्रांस और मोरक्को के बीच सभी तरह की प्रतियोगिताओं में अब तक छह बार मुकाबले हुए हैं, जिनमें फ्रांस का पलड़ा भारी रहा है। फ्रांस ने चार मैच जीते हैं, एक मैच ड्रॉ रहा है, और मोरक्को ने एक मैच जीता है। दोनों टीमें ऐतिहासिक 2022 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी आमने-सामने थीं। मैच में मोरक्को को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र8 hours ago

मुंबई : नकली पुलिस बनकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अब तक चार एफ़आईआर दर्ज, मास्टरमाइंड राज खतीब समेत चार लोग गिरफ़्तार : डीसीपी

खेल9 hours ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

महाराष्ट्र9 hours ago

महाराष्ट्र एटीएस का ऑपरेशन : पाकिस्तानी गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी और लॉरेंस बिश्नोई के दो साथियों से पूछताछ की गई; पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया।

महाराष्ट्र10 hours ago

साकी नाका मैनहोल हादसे के संकट के दौरान स्थानीय विधायक दिलीप लांडे ने पीड़ितों को आर्थिक मदद दी।

मनोरंजन11 hours ago

पिटबुल के कॉन्सर्ट में झूमीं अनन्या पांडे, गाया ‘रेन ओवर मी’ सॉन्ग

राष्ट्रीय समाचार12 hours ago

तमिलनाडु: श्रीलंका तस्करी के लिए भेजी जा रही 17 लाख रुपये की बीड़ी पत्तियां जब्त, तस्कर फरार

महाराष्ट्र14 hours ago

नेस्को ड्रग ओवरडोज मामला: मुख्य आरोपी का भाई निक खेमलानी गिरफ्तार, 13 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

राष्ट्रीय समाचार15 hours ago

नीट पेपर लीक मामला: दिल्ली की अदालत ने 24 जुलाई तक बढाई सभी 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत

महाराष्ट्र15 hours ago

महाराष्ट्र: ठाणे में इमारत का एक हिस्सा गिरने से 12 साल के लड़के की मौत, दो अन्य घायल

अंतरराष्ट्रीय समाचार16 hours ago

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के निवेशकों को भारत के अहम क्षेत्र में साझेदार बनने का दिया न्योता

व्यापार4 weeks ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई प्रेस की रिपोर्ट के बाद सूरताल डांस बार पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी; आठ महिलाएं हिरासत में

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

राजनीति3 weeks ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा हटाने के आरोपों को कोलकाता पुलिस ने किया खारिज, कहा- केवल दो अधिकारियों की हुई अदला-बदली

अपराध3 weeks ago

वायु सेना अधिकारी की पत्नी से जुड़े जबरन धर्मांतरण मामले में मौलवी गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

फिनलैंड राष्ट्रपति स्टब ने भारत को बताया ‘प्रभावशाली देश’, जयशंकर के साथ वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

अपराध3 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

जून-अगस्त के दौरान अल नीनो होने की संभावना 80 प्रतिशत, महंगाई का मंडराया खतरा: रिपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने एलपीजी आयात के स्रोत बढ़ाए, तेल कंपनियों को हुआ करीब 22,000 करोड़ रुपए का नुकसान

रुझान