Connect with us
Thursday,14-May-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए मलयालम फिल्म की शूटिंग शुरू

Published

on

Film-shooting

देशभर में कोरोनावायरस महामारी के बीच मलयालम फिल्म ‘सुनामी’ की शूटिंग सोमवार से फिर से शुरू की गई। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य मानकों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। फिल्म की शूटिंग को ध्यान में रखकर बनाए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस दौरान केवल इंडोर शूटिंग की ही अनुमति है और यूनिट में पचास से अधिक लोग नहीं होने चाहिए। शूटिंग करते वक्त मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य है।

पिता और पुत्र की मशहूर जोड़ी लाल और लाल जूनियर इस फिल्म को बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग फरवरी में शुरू हुई थी, लेकिन मार्च में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के लागू किए जाने के बाद इसे कुछ समय तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

लाल जूनियर फिल्म के निर्देशक हैं और उनके पिता व दिग्गज अभिनेता, निर्माता और निर्देशक लाल इसकी स्क्रिप्ट से जुड़े हुए हैं। अजु वर्गीज, इनोसेंट, बालू वर्गीज, और मुकेश फिल्म के मुख्य कलाकार हैं।

लाल ने इस बारे में कहा, “हमने कुछ और समय तक के लिए शूटिंग को रोककर रखने का सोचा था, लेकिन कुछ विशेष कारणों के चलते हम इसे अभी पुन: शुरू करने के लिए मजबूर हुए। कोविड-19 के मद्देनजर हम सरकार के जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं। इंडोर शूटिंग के लिए अभी पचास लोगों की अनुमति है, हम इससे भी कम संख्या में लोगों को बुला रहे हैं। हमने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह से फिल्म को फिल्माना पड़ेगा।”

मनोरंजन

वेदांता में चल रहा था इलाज, 39 की उम्र में प्रतीक यादव का जाना चौंकाने वाला: रविकिशन

Published

on

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेता रविकिशन ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में प्रतीक के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए समस्त यादव परिवार के लिए क्षति बताया।

रवि किशन ने कहा कि प्रतीक यादव का महज 39 की उम्र में जाना बेहद चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा, “प्रतीक स्वभाव से काफी अच्छे व्यक्ति थे और अक्सर मुझे जिम में मिला करते थे। हमारी वर्कआउट को लेकर चर्चा होती रहती थी। वे एक सफल व्यवसायी थे और हमेशा खुद को राजनीति से दूर रखते थे।”

उन्होंने आईएएनएस के साथ आगे बातचीत में बताया कि वेदांता में कुछ समय से प्रतीक का इलाज तो चल रहा था। उन्होंने कहा, “उनकी दो छोटी-छोटी प्यारी बच्चियां हैं। महादेव उनकी पत्नी अपर्णा बहन और बेटियों को शक्ति दे। साथ ही, अखिलेश यादव जी और समस्त यादव परिवार को शक्ति दे। ये बहुत बड़ी क्षति है। उनका जाना बहुत चौंकाने वाला है। हालांकि, अभी तक उनके जाने का कारण पता नहीं चला है लेकिन दुख है कि वे अब इस दुनिया में नहीं और महादेव उन्हे अपने चरणों में स्थान दे।”

उन्होंने आगे अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों पर बात की। रवि किशन ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव भविष्य के लिए कोई शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा, “जितना मैंने समझा है, डोनाल्ड ट्रंप की कार्यशैली और ईरान के हजारों साल पुराने इतिहास को देखते हुए ये युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है।”

रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कोरोना काल के समय भी आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया था, ठीक उसी तरह, उन्होंने वैश्विक स्थिति को देखते हुए भारतीयों से कुछ सावधानियां बरतने की अपील की।

रवि किशन ने कहा, “पीएम मोदी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आने वाले साल तक निवेश के तौर पर सोना खरीदने से सभी को परहेज करें। बहुत जरूरी न हो, तो विदेश यात्रा न करें, ताकि विदेश मुद्रा भंडार सुरक्षित रहे। पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करें। इलेक्ट्रिक वाहनों या साइकिल का उपयोग बढ़ाएं।

उन्होंने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं अपने काफिले में कमी करने के आदेश दिए हैं। सभी सांसदों और विधायकों को भी सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ का पालन करने को कहा है।”

Continue Reading

मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘सिस्टम’ का ट्रेलर रिलीज, दमदार लुक में अभिनेत्री आईं नजर

Published

on

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की बहुप्रतीक्षित कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म सिस्टम का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोनाक्षी एक सरकारी वकील नेहा राजवंश की भूमिका में हैं, जो ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर के साथ सत्ता और न्याय के बीच छिपी सच्चाई को उजागर करती हैं।

1 मिनट 59 सेकंड के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसकी शुरुआत एक जुनूनी युवा वकील नेहा (सोनाक्षी सिन्हा) से होती है। वह अपने पिता (आशुतोष गोवारिकर) की तरफ से मिली एक मुश्किल चुनौती को स्वीकार करती है ताकि वह उनकी फर्म में पार्टनरशिप की हकदार बन सके, लेकिन इस चुनौती को पूरा करना इतना आसान भी नहीं होता है, जिसके लिए वह सारिका (ज्योतिका) को अपने साथ शामिल करती है। वह एक तेज-तर्रार कोर्टरूम स्टेनोग्राफर है, जिसके मन में कुछ इरादे छिपे हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कोर्टरूम की जोरदार लड़ाइयों, उलझे हुए रिश्तों और कुछ दमदार पलों की एक तेज-तर्रार झलक देखने को मिलती है, जहां पर अमीरी के शोर में गरीबी की आवाज खो जाती है।

फिल्म का निर्देशन और सह-लेखन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया। उनका मानना है कि ‘सिस्टम’ जैसी तमाम कहानियां हमारे आस-पास ही होती है, लेकिन लोगों के सामने नहीं आ पाती हैं। उन्होंने कहा, “मेरा मानना ​​है कि हमारे आस-पास अनगिनत कहानियां मौजूद हैं, लेकिन उन्हें स्क्रीन पर पूरी सच्चाई और क्रिएटिविटी के साथ उतारना मुश्किल काम है। मुझे खुद को चुनौती देना पसंद है, और शायद इसीलिए मैंने ‘सिस्टम’ बनाई है। मैं बहुत खुश हूं कि प्राइम वीडियो ने हमारे विजन पर भरोसा किया।

उन्होंने आगे फिल्म के कलाकारों की तारीफ करते हुए कहा, “सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका जैसी दो दमदार महिला किरदारों के साथ काम करना, जो इस कहानी की जान हैं, मुझे पूरा यकीन है कि यह ओरिजिनल फिल्म न सिर्फ लोगों का मनोरंजन करेगी, बल्कि भारत और दुनिया भर के दर्शकों के बीच सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की शुरुआत भी करेगी।”

फिल्म में अभिनेत्री सोनाक्षी नेहा राजवंश नाम की हाई-प्रोफाइल और महत्वाकांक्षी पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (वकील) की भूमिका में हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया, “इस किरदार को निभाना मेरे लिए बेहद संतोषजनक अनुभव रहा है। मुझे हमेशा ऐसी कहानियां पसंद आती हैं, जो एक अभिनेता के तौर पर मुझे चुनौती दे और प्राइम वीडियो ने मुझे ‘दहाड़’ से लेकर अब ‘सिस्टम’ तक अलग अलग तरह की कहानियों और विषयों को आजमाने का मौका दिया है।

उन्होंने आगे कहानी के बारे में बताते हुए कहा, “इस फिल्म की कहानी उस समाज की कहानी को उजागर करती है, जहां कभी-कभी इंसाफ भी हमारे आस-पास मौजूद सामाजिक ढांचों की तरह ही बंटा हुआ नजर आता है। मैं यह देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं कि जब ‘सिस्टम’ रिलीज होगी, तो दर्शक इस पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे।”

ज्योतिका ‘सिस्टम’ में कोर्टरूम स्टेनोग्राफर सारिका का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने फिल्म को लेकर कहा, “‘सिस्टम’ में इतने गहरे और कई परतों वाले किरदार को निभाना मेरे लिए रोमांचक होने के साथ-साथ एक चुनौती भी थी। यह फिल्म आज के भारत के विरोधाभासों को दिखाती है, जहां विशेषाधिकार और असमानता, दोनों ही साथ-साथ मौजूद हैं। अश्विनी ने इस कहानी को एक साफ और दिलचस्प विजन के साथ पेश किया है। फिर चाहे वह किरदारों को अच्छे से गढ़ना हो या फिर कहानी के लिए एकदम असली जैसा माहौल तैयार करना।”

Continue Reading

मनोरंजन

एक्ट्रेस ऐश्वर्रा सखुजा ने डायबिटीज मरीजों की हिम्मत को किया सलाम, कहा- यह सिर्फ चीनी कम खाने की जंग नहीं

Published

on

टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्रा सखुजा डायबिटीज टाइप-1 से पीड़ित हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से डायबिटीज को लेकर जागरूकता फैलाती रहती हैं। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर डायबिटीज मरीजों के संघर्ष के बारे में बताया और उनकी सराहना की।

ऐश्वर्रा सखुजा ने लिखा, “कुछ भी खाने से पहले सोचना पड़ता है। कहीं बाहर जाना हो तो पहले से तैयारी करनी पड़ती है। कभी शुगर बहुत कम हो जाए, तो खुद को तुरंत संभालना पड़ता है और ज्यादा हो जाए तो शरीर थका हुआ महसूस करता है। नींद टूट जाती है, मूड स्विंग होता है। शरीर में कमजोरी महसूस होती है।”

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है जैसे हर समय अपने शरीर को संतुलित रखने की कोशिश चल रही हो। फिर भी डायबिटीज से जूझ रहे लोग हर सुबह उठते हैं और पूरे हौसले के साथ अपना दिन शुरू करते हैं।”

उन्होंने कहा, “इंसुलिन हमारे शरीर का बहुत जरूरी हार्मोन है। यह शरीर को ऊर्जा सही तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करता है। इसे इंजेक्शन, पंप, दवाओं, शुगर चेक, खान-पान और लगातार सावधानी से संभालना आसान काम नहीं है। इसके लिए रोज अनुशासन, धैर्य, हिम्मत और मानसिक ताकत चाहिए होती है। डायबिटीज में कभी छुट्टी नहीं होती।

उन्होंने लिखा कि जो लोग इसे संभाल रहे हैं, वे खुद को सराहिए। उन्होंने कहा, “दुनिया सिर्फ आपकी दवा, मशीन या इंजेक्शन देखती है, लेकिन उसके पीछे एक मजबूत इंसान होता है। डायबिटीज संभालना कमजोरी और इंसुलिन लेना सिर्फ एक आदत नहीं है। यह हर दिन खुद को संभालने, जीने और मजबूत बने रहने की हिम्मत है।”

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र13 hours ago

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी कनेक्शन: मुंबई एटीएस ने पूरे महाराष्ट्र में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें 9 जिले शामिल हैं, 57 संदिग्ध गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार15 hours ago

गुजरात में 20,667 करोड़ रुपए की डबल लाइन रेलवे परियोजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी

मनोरंजन16 hours ago

वेदांता में चल रहा था इलाज, 39 की उम्र में प्रतीक यादव का जाना चौंकाने वाला: रविकिशन

खेल20 hours ago

रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई

व्यापार21 hours ago

कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर! सोने और चांदी के दाम करीब 6.66 प्रतिशत तक बढ़े

अंतरराष्ट्रीय समाचार21 hours ago

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने शी जिनपिंग की तारीफ की, बोले- अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकत

राजनीति21 hours ago

एन. रंगासामी ने पांचवी बार ली पुडुचेरी के सीएम पद की शपथ, ए नमशिवायम और मल्लादी कृष्ण राव भी बने मंत्री

राजनीति21 hours ago

प्रतीक यादव के निधन से दुखी अखिलेश, बोले- कानून और परिवार जो तय करेगा, वही मानेंगे

महाराष्ट्र2 days ago

हज कमेटी की लापरवाही से हज यात्रियों को परेशानी, 10,000 रुपये की अतिरिक्त वसूली, सीओ हज कमेटी ने आज़मी को ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया

महाराष्ट्र2 days ago

ओवैसी में ओसामा बिन लादेन का पुनर्जन्म! नीतीश राणे ने एक बार फिर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी की कड़ी आलोचना की

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

अपराध3 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध3 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

राजनीति4 weeks ago

यूसीसी प्रक्रिया पर टीएस सिंह देव का सरकार से सवाल—पहले कैबिनेट में मंजूरी, फिर जनता से राय, ये कैसी उल्टी प्रोसेस?

व्यापार4 weeks ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

राजनीति4 weeks ago

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के फैसले से जनता दुखी: रामकृपाल यादव

महाराष्ट्र1 week ago

अबू आसिम ने ईद-उल-अज़हा के दौरान जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन में रुकावट डालने और उन्हें ज़ब्त करने पर रोक लगाने की मांग की

महाराष्ट्र3 weeks ago

लेंसकार्ट स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि बीजेपी नेता नाजिया इलाही ने की

व्यापार4 weeks ago

मार्च में इक्विटी फंड में निवेश 11 प्रतिशत बढ़ा; मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रा और डिफेंस सेक्टर बने निवेशकों की पहली पसंद

रुझान