खेल
जापान, सिंगापुर, अजरबैजान रेस रद्द, एफ-1 का नई रेसों पर विचार
कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर अजरबैजान, जापान और सिंगापुर फॉमूर्ला वन ग्रां प्री रेस रद्द कर दी गई है। फामूर्ला 1 ने इसी महीने की शुरुआत में 2020 का अपना संशोधित कैलेंडर जारी किया था और ये तीनों रेस संशोधित कलैंडर का हिस्सा थी। एफ1 ने बयान में कहा, ” यह फैसला इन देशों में हमारे प्रमोटरों के सामने आ रही विभिन्न दिक्कतों के कारण लिया गया। सिंगापुर और अजरबैजान में स्ट्रीट स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट बनाने में लंबा समय लगेगा जबकि जापान में यात्रा पाबंदियों के कारण रेस नहीं हो सकेगी। साथ ही हम इस बात को लेकर उत्साहित भी हैं कि 2020 सीजन में कुछ नई जगहों ने रेस के आयोजन में रुचि दिखाई है।”
एफ1 के मोटरस्पोर्ट्स प्रमुख रॉस ब्राउन ने कहा कि इससे यूरोपीय कैलेंडर के विस्तार पर विचार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा, ” चीजें तेजी से आगे बढ़ रही हैं, लेकिन हमारे पास अभी भी समय है। हमारे पास बहुत से अलग विकल्प हैं और हमें बहुत विश्वास है कि हम सीजन के दूसरे भाग में शानदार होंगे।”
फॉर्मूला-1 ने इस महीने की शुरुआत में ही 2020 कैलेंडर का अपना परिवर्तित कार्यक्रम जारी किया था।
खेल
सीडब्ल्यूजी 2026: एक दिन में 16 मेडल जीतकर भारत ने लगाई मेडल टैली में लंबी छलांग, टॉप पर काबिज ऑस्ट्रेलिया

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए 10वां दिन ऐतिहासिक रहा। देश ने बॉक्सिंग में 10 मेडल समेत कुल 16 मेडल अपने नाम किए। एथलीटों के दमदार प्रदर्शन के बूते भारत ने मेडल टैली में भी लंबी छलांग लगाई है।
भारत अब 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ मेडल टैली में चौथे नंबर पर आ गया है। भारत के कुल मेडल की संख्या अब 39 हो गई है और देश ने छह पायदान की छलांग लगाई है। ऑस्ट्रेलिया 10वें दिन भी अपनी बादशाहत को बरकरार रखने में सफल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के पास 61 गोल्ड, 38 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज मेडल हैं।
इंग्लैंड 25 गोल्ड, 40 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल लेकर कुल 99 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, कनाडा 18 गोल्ड समेत 57 मेडल जीतकर तीसरे नंबर पर काबिज है। भारत के शानदार प्रदर्शन के कारण मेजबान स्कॉटलैंड अब पांचवें नंबर पर खिसक गया है। स्कॉटलैंड के 12 गोल्ड, 8 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल हैं। वहीं, नाइजीरिया 10 गोल्ड समेत कुल 21 मेडल जीतकर छठे नंबर पर मौजूद है। वेल्स 8 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल लेकर सातवें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड 8 गोल्ड के साथ कुल 27 मेडल जीतकर आठवें नंबर पर मौजूद है।
10वें दिन भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। खासतौर पर भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए कुल 10 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 7 गोल्ड शामिल रहे। पुरुष कैटेगरी में अंकुश पंघाल और सचिन सिवाच ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि महिला कैटेगरी में जैस्मिन लैम्बोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस, अरुंधति चौधरी और प्रीति ने ‘गोल्डन पंच’ लगाया। वहीं, जदुमणि सिंह, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं, ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल ने सिल्वर, जबकि सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं, शॉट पुट में भी भारत का प्रदर्शन दमदार रहा। सोमन राणा ने गोल्ड, जबकि शुभम जुयाल ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।
खेल
‘बस खुद पर विश्वास रखा’, ‘गोल्डन पंच’ लगाने पर बोले मुक्केबाज अंकुश पंघाल

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारतीय मुक्केबाजों का जलवा रहा। इस खेल से देश की झोली में कुल 10 मेडल आए, जिसमें 7 गोल्ड मेडल शामिल रहे। गोल्ड जीतने वाले मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने कहा कि उन्होंने फाइनल मैच के दौरान खुद पर विश्वास रखा, जिसका फायदा उन्हें मिला।
अंकुश ने ‘आईएएनएस’ के साथ बात करते हुए कहा, “गोल्ड मेडल जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है, हालांकि पहले बाउट में 0-5 से पीछे हो गया था, तो दबाव आ गया था कि कैसे भी करके बाउट लेनी है। बस खुद के ऊपर विश्वास रखा और सब हो गया। परिवार से बात हुई थी और सभी काफी खुश है। मैं अपना यह मेडल परिवार और अपने कोच को समर्पित करना चाहता हूं। यहां जीतकर आत्मविश्वास काफी बढ़ा है और एशियन गेम्स में और भी अच्छा करूंगा।”
महिला मुक्केबाज लवलीना को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। उन्होंने ‘आईएएनएस’ को बताया, “थोड़ी निराशा जरूर है। मैंने गोल्ड मेडल जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन मैं सिल्वर मेडल से भी खुश हूं, क्योंकि हमारी टीम ने गेम्स में जबरदस्त प्रदर्शन किया। मुझे अपनी टीम के प्रदर्शन की ज्यादा खुशी है। यह मेरा कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला मेडल है, तो इसकी भी मुझे काफी खुशी है। देश के लिए गोल्ड ला पाती तो और अच्छा होता। मैं एशियन गेम्स के लिए तैयारी करूंगी और वहां गोल्ड जीतने का प्रयास करूंगी।” लवलीना ने अपना यह मेडल असम में बाढ़ पीड़ित लोगों को समर्पित किया।
90 प्लस कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतने वाले नरेंदर ने कहा, “मैंने अपना बेस्ट प्रदर्शन किया। यह साउथ का मुक्केबाज था और हम जो प्लानिंग करके आए थे उसमें थोड़ी कसर रह गई। यह मुक्केबाज भागकर ज्यादा खेल रहा था, जिसके कारण उसको पकड़ना मुश्किल हो रहा था। इस मैच को हारने की कमी मैं एशियन गेम्स में पूरी करूंगा।”
गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाले मुक्केबाज सचिन सिवाच ने बताया कि दो राउंड में पीछे होने के बाद उनके पास कोई चारा नहीं था और इसी कारण वह आगे बढ़कर विपक्षी मुक्केबाज पर अटैक कर रहे थे। उन्होंने बताया, “पहले दो राउंड में 2-3 से हार गया था और मेरे पास सिर्फ आखिरी राउंड का चांस था। आगे बढ़ने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं था, तो इसी वजह से मैं आगे बढ़कर मार रहा था। मुझे विश्वास था कि मैं जीत सकता हूं और वैसा ही हुआ।”
खेल
सीडब्ल्यूजी 2026: जैवलिन थ्रो के बाद ‘ट्रिपल जंप’ में डबल धमाल, प्रवीण ने सिल्वर जीता, सेल्वा के नाम ब्रॉन्ज मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ‘मेंस जैवलिन थ्रो’ के बाद ‘मेंस ट्रिपल जंप’ में भी भारत ने दो मेडल हासिल किए। शनिवार को स्कॉट्सटाउन स्टेडियम में खेले गए फाइनल में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर प्रवीण चित्रवेल ने देश को सिल्वर मेडल जिताया, जबकि उभरते हुए खिलाड़ी सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
इससे पहले, शुक्रवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर जीता, जबकि यशवीर सिंह (85.41) ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।
शनिवार को स्कॉट्सटाउन स्टेडियम में ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिर्फ तीन सेंटीमीटर से मेडल चूकने वाले प्रवीण ने आखिरकार 16.58 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ लंबे समय से प्रतीक्षित पोडियम फिनिश हासिल किया। वहीं, सेल्वा ने 16.52 मीटर की अपनी सीजन की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई। जमैका के जॉर्डन स्कॉट ने 16.72 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ गोल्ड मेडल जीता; जिन्होंने प्रवीण को सिर्फ 14 सेंटीमीटर से पीछे छोड़ा।
प्रवीण ने पूरे कॉम्पिटिशन के दौरान लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 16.05 मीटर से शुरुआत की, फिर 15.64 मीटर की छलांग लगाई, तीसरे प्रयास में सुधार करते हुए 16.31 मीटर तक पहुंचे और चौथे प्रयास में 16.58 मीटर की अपनी सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई। उनका पांचवां प्रयास 16.40 मीटर का था, जबकि आखिरी प्रयास फाउल रहा।
कॉम्पिटिशन आगे बढ़ने के साथ सेल्वा ने भी अपनी लय बनाई। 21 वर्षीय खिलाड़ी ने 15.87 मीटर से शुरुआत की, फिर 16.17 मीटर और तीसरे राउंड में 16.43 मीटर तक सुधार किया। चौथे प्रयास में फाउल होने के बाद, उन्होंने पांचवें राउंड में 16.52 मीटर की शानदार छलांग लगाकर ब्रॉन्ज मेडल की स्थिति हासिल की और अंत में 16.08 मीटर की छलांग लगाई।
2018 में पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में गोल्ड और उसी साल यूथ ओलंपिक गेम्स में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी पहचान बनाने के बाद से, प्रवीण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में सिल्वर मेडल जीता और नेशनल इंडोर रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद, उन्होंने 17.37 मीटर के साथ भारतीय आउटडोर नेशनल रिकॉर्ड बेहतर किया और हांग्जो एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
दूसरी ओर, सेल्वा के लिए, यह ब्रॉन्ज मेडल इंटरनेशनल एथलेटिक्स में उनकी तेजी से बढ़ती कामयाबी का एक और पड़ाव था। मदुरै में जन्मे इस जंपर को सबसे पहले 2022 वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने के बाद पहचान मिली।
इसके बाद, वह 2023 में एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन के ‘बेस्ट एशियन अंडर-20 मेल एथलीट ऑफ द ईयर’ चुने जाने वाले पहले भारतीय बने और 16.79 मीटर की जंप के साथ भारतीय अंडर-20 रिकॉर्ड तोड़ा। इस साल की शुरुआत में, सेल्वा ने 17.05 मीटर के अपने पर्सनल बेस्ट के साथ 17 मीटर का अहम आंकड़ा पार किया था।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
