Connect with us
Saturday,22-August-2026
ताज़ा खबर

खेल

चोट से उबर रहे हसन अली की आर्थिक मदद करेगी पीसीबी

Published

on

Hasan-Ali

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली अपनी पीठ की चोट से उबर रहे हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह वर्चुअल रिहैब सेशन किया था। उनके विशेषज्ञ ने बताया कि हसन को हो सकता है सर्जरी की जरूरत न पड़े और वे जल्द ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौट आएंगे। हसन ने पिछले सप्ताह लाहौर के न्यूरोसर्जन आसिफ बशीर, आस्ट्रेलिया के पीटर ओ सुलीवन, और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेडिकल टीम के मार्गदर्शन में दो घंटे ऑनलाइन रिहैब सेशन किया।

पैनल हसन की प्रगति से काफी खुश हैं और आने वाले दिनों में उन पर नजर रखेगा।

पीसीबी की मेडिकल और स्पोटर्स साइंस टीम के निदेशक, सोहेल सलीम ने कहा , “हसन अली को एक ही साल में दो बार एक ही जगह चोट आई है और यह सामान्य बात नहीं है। हमने कुछ सर्वश्रेष्ठ और अनुभवी विशेषज्ञों से बात की है और इस बात को सुनकर खुश हैं कि हसन की रिहैब सेशन अच्छा जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “हालांकि यह रिहैब के शुरुआती दिन हैं और हम अगले पांच सप्ताह तक उनकी प्रगति को देखेंगे और मिलकर उनके भविष्य पर फैसला लेंगे।”

इसी बीच पीसीबी ने कहा है कि वह हसन को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटने तक आर्थिक मदद भी मुहैया कराएगी।

पीसीबी ने यह फैसला हसन के चोट के कारण केंद्रीय अनुबंध में से बाहर जाने के कारण लिया है।

पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वसीम खान ने कहा है, “हसन अली हमारी धरोहर हैं और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी -2017 के हीरो हैं। यह पीसीबी की जिम्मेदारी है कि इस मुश्किल समय में उनका ध्यान रखा जाए ताकि वह अपनी फिटनेस पर काम करने पर फोकस कर सकें।”

खेल

2034 तक चेल्सी में बने रहेंगे जोआओ पेड्रो, क्लब ने की कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने की पुष्टि

Published

on

चेल्सी के फॉरवर्ड जोआओ पेड्रो ने प्रीमियर लीग क्लब के साथ एक नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट साल 2034 तक के लिए किया गया है। शनिवार को क्लब ने इसकी घोषणा की है।

ब्राजील के इस खिलाड़ी ने जुलाई 2025 में ब्राइटन एंड होव एल्बियन से चेल्सी का रुख किया था और आते ही अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने क्लब को फीफा क्लब वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई।

पेड्रो ने सेमीफाइनल में अपने पूर्व क्लब फ्लुमिनेंस के खिलाफ दो गोल किए और फिर पेरिस सेंट-जर्मेन के खिलाफ चेल्सी की फाइनल जीत में भी गोल करके लंदन की टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई।

23 वर्षीय खिलाड़ी ने चेल्सी में अपने पहले पूरे सीजन में शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में 20 गोल किए और उन्हें समर्थकों द्वारा क्लब का ‘प्लेयर ऑफ द सीजन’ चुना गया। पेड्रो ने वेस्ट हैम यूनाइटेड के खिलाफ घर से बाहर खेले गए गेम में 2025/26 सीजन का चेल्सी का पहला गोल भी किया और बाद में टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ जीत में एकमात्र गोल भी दागा।

उन्होंने यूईएफए चैंपियंस लीग में भी अपनी छाप छोड़ी और नेपोली के खिलाफ चेल्सी की जीत में दो गोल किए।

अपना कार्यकाल बढ़ाने के बाद पेड्रो ने कहा, “मैं चेल्सी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करके बहुत खुश हूं। मैंने हमेशा एक बड़े क्लब के लिए खेलने का सपना देखा था, और इस क्लब के प्रति अपनी लंबी अवधि की प्रतिबद्धता जताना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। चेल्सी की जीत की एक लंबी परंपरा रही है और भविष्य के लिए इसके बड़े लक्ष्य हैं।”

पेड्रो ने नए मैनेजर जाबी अलोंसो के नेतृत्व में आगामी सीजन को लेकर भी अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा, “हर कोई इस सीजन के लिए बहुत उत्साहित है। हम जानते हैं कि हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। हमारे पास एक बेहतरीन टीम है, हमारे पास एक ऐसे कोच हैं जो जीतना चाहते हैं और पहले भी जीत चुके हैं। मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं, हर कोई तैयार है, और उम्मीद है कि हम अपने लक्ष्य हासिल कर सकेंगे।”

पिछले सीजन 10वें स्थान पर रही चेल्सी की टीम 2026-27 प्रीमियर लीग में अपने सीजन का आगाज 24 अगस्त को फुलहम के खिलाफ करेगी।

Continue Reading

खेल

अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप: मानसी लाथर ने रजत, तन्वी और कोमल ने जीता कांस्य पदक

Published

on

भारतीय महिला कुश्ती टीम ने स्लोवाकिया में अपनी अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप की गिनती में तीन और पदक जोड़े। चैंपियनशिप के आखिरी दिन टीम ने एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए।

मानसी लाथर को 68 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में चीन की चेनलिंग सोंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मानसी डिफेंसिव बाउट 1-2 से हार गईं। इसके बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

तन्वी गुंडेश मगदुम ने 57 किग्रा भार वर्ग में कनाडा की एग्निया क्राकोवस्का को 10-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। वहीं, कोमल ने 59 किग्रा भार वर्ग में हंगरी की एडा बालाज को 5-2 से हराकर कांस्य पदक जीता।

इससे पहले शुक्रवार को, भारतीय महिला कुश्ती की नई सनसनी काजल ने 76 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा तनु शर्मा और सविता ने रजत पदक जीते थे।

18 साल की काजल धोचक ने 76 किग्रा चैंपियनशिप बाउट में हिस्सा लिया। उन्होंने चीन की जिंगरू सुन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, पॉइंट्स (वीपीओ) पर 7-0 से बिना किसी गलती के जीत हासिल की और खिताब जीता। इस जीत ने उन्हें भारत की सबसे बेहतरीन संभावनाओं के रूप में पहचान दिलायी है। काजल पूर्व में 2024 अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप (69 किग्रा) और 2025 अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप (72 किग्रा) जीत चुकी हैं।

काजल ने इस साल की शुरुआत में अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप और बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज में भी स्वर्ण पदक जीता था। यह साबित करता है कि वह अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में बड़ी ताकत हैं।

तनु शर्मा ने 72 किग्रा भार वर्ग में जापान की चिसातो योशिदा के खिलाफ फाइनल खेला, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 62 किग्रा भार वर्ग में सविता का सामना चैंपियनशिप फाइनल में जापान की सकुरा ओनिशी से हुआ। भारतीय पहलवान को तकनीकी प्राथमिकता से 2-12 से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें भी रजत पदक मिला।

Continue Reading

खेल

लॉजेन डायमंड लीग: नीरज चोपड़ा को श्रीलंका के रुमेश पाथिरगे से फिर मिलेगी चुनौती

Published

on

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतने के बाद, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा शुक्रवार को लॉजेन डायमंड लीग में एक बार फिर से अपना दमदार प्रदर्शन दिखाने को तैयार हैं।

लॉजेन डायमंड लीग बेहद रोमांचक होगी। इस इवेंट में कई ओलंपिक, वर्ल्ड और यूरोपियन चैंपियन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पुरुषों की जैवलिन स्पर्धा में दक्षिण एशिया के दो सबसे बड़े स्टार भारत के नीरज चोपड़ा और श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिरगे, एक बार फिर आमने-सामने होंगे।

नीरज चोपड़ा स्विट्जरलैंड के स्टेड ओलंपिक डे ला पोंटेस में होने वाली लॉजेन डायमंड लीग 2026 में टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेंगे। लॉजेन में चोपड़ा चौथी बार उतरेंगे। यह लीग चोपड़ा का 2026 एथलेटिक्स सीजन का तीसरा प्रतियोगी इवेंट है।

श्रीलंका के पाथिरगे ने जून में रोम में 92.62 मीटर के साथ ब्रुसेल्स में होने वाले फाइनल में अपनी जगह बुक कर ली है। वहीं, पूर्व ओलंपिक और डायमंड लीग चैंपियन चोपड़ा स्टैंडिंग में पीछे हैं। उन्हें लॉजेन में एक बड़े करिश्माई थ्रो की जरूरत है।

नीरज कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 जैसे ही एक मजबूत फील्ड में यूरोपियन स्टार्स के साथ मुकाबला करेंगे। पिछले चार ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले पांच जेवलिन सुपरस्टार्स 21 अगस्त को एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे।

इवेट में नीरज चोपड़ा और पाथिरगे के अलावा त्रिनिदाद एंड टोबैगो के वालकॉट और ग्रेनाडा के पीटर्स हिस्सा ले रहे हैं। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने इवेंट से अपना नाम वापस ले लिया था।

मैच भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11:52 से शुरू होगा।

लॉजेन डायमंड लीग 2026 की भारत में डायमंड लीग की आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित होगी।

भारतीय दर्शक स्पोर्ट्स18 पर लॉजेन डायमंड लीग देख सकते हैं, जबकि जियोसिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र9 minutes ago

पुणे एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

खेल1 hour ago

2034 तक चेल्सी में बने रहेंगे जोआओ पेड्रो, क्लब ने की कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने की पुष्टि

व्यापार1 hour ago

बैंकों ने 21 अगस्त तक जुटाई 72.85 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा; एफसीएनआर(बी) जमा राशि 65.4 अरब डॉलर तक पहुंची: आरबीआई

खेल2 hours ago

अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप: मानसी लाथर ने रजत, तन्वी और कोमल ने जीता कांस्य पदक

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से डरी हुई है भाजपा : संजय राउत

मनोरंजन2 hours ago

रसिका दुग्गल ने शेयर किया मेलबर्न का अनुभव, कहा- रेखा के साथ ‘उमराव जान’ देखना रहा यादगार

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

दिल्ली: रेलवे यूनिट ने 8 घंटे के अंदर मर्डर केस सुलझाया, तीन नाबालिग हिरासत में

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

व्यापार3 hours ago

इस सप्ताह निफ्टी में गिरावट के बीच एफआईआई ने निकाले 1,602 करोड़ रुपए, घरेलू निवेशकों ने संभाला मोर्चा

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

एनआईटी-जमशेदपुर में गेस्ट फैकल्टी/कोच के पोस्ट पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

अपराध4 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन3 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

व्यापार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

व्यापार2 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति4 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

राजनीति2 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

रुझान