Connect with us
Saturday,09-May-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

मोहित रैना 10 साल में पहली बार काम से मिले ब्रेक का ले रहे आनंद

Published

on

Mohit-Raina

अभिनेता मोहित रैना ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन की बदौलत उन्हें वर्ष 2010 के बाद अब जाकर दस सालों में पहला ब्रेक मिला।

मोहित ने आईएएनएस से कहा, “मॉडलिंग के बाद साल 2010 में मैंने टीवी के लिए काम करना शुरू कर दिया था और तब से मैंने कभी ब्रेक नहीं लिया। मैं एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स पर वर्क करता रहा।”

उन्होंने आगे कहा, “साल 2019 में मैंने पांच प्रोजेक्ट्स किए। मैंने फैसला किया कि इस साल मैं अच्छी तरह से योजना बनाकर अपने आप को मार्केट करूंगा और पीआर प्राप्त करूंगा। मैंने सोचा कि मैं एक अच्छा फोटो शूट करवाऊंगा। लेकिन अब लगता है कि पांच में से लॉकडाउन के बीच केवल चार ही प्रोजेक्ट्स सामने आएंगे।”

मोहित ने कहा, “मैंने महसूस किया है कि आप जीवन में कुछ भी योजना नहीं बना सकते हैं और इस अनुभव से मेरा सबसे बड़ा मार्गदर्शन हुआ है।”

उन्होंने कहा, “हम कुछ भी योजना नहीं बना सकते हैं। मैं अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं और उन सभी चीजों को कर रहा हूं, जो मैंने नहीं किया है। मैं अपनी मां की कॉलेज की कहानियां सुन रहा हूं और जब आप उनसे (माता-पिता से) बात करते हैं, तो आपको पता चलता है कि यह वह क्षण हैं जिन्हें आप जीवन भर के लिए संजोते हैं।”

काम की बात करें, तो मोहित आखिरी बार मई में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डिजिटल फिल्म मिसेज सीरियल किलर में नजर आए थे।

मनोरंजन

फीफा वर्ल्ड कप 2026: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा नोरा फतेही का जलवा, कनाडा में करेंगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

Published

on

बॉलीवुड की डांसिंग सेंसेशन और ग्लोबल स्टार नोरा फतेही एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। नोरा अब ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ के ओपनिंग सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस और सिंगिंग का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। यह सेरेमनी कनाडा के टोरंटो शहर में आयोजित होगी। नोरा का इस बड़े मंच पर शामिल होना भारतीय मनोरंजन जगत के लिए गर्व की बात है।

‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ की ओपनिंग सेरेमनी 12 जून को टोरंटो के मशहूर बीएमओ फील्ड स्टेडियम में होगी। इस खास मौके पर नोरा फतेही के साथ कई बड़े इंटरनेशनल म्यूजिक स्टार्स भी परफॉर्म करेंगे। इस लिस्ट में माइकल बुबले, एलानिस मॉरिसेट, एलेसिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज, संजॉय, वेगेड्रीम और विलियम प्रिंस जैसे कलाकार शामिल हैं।

वहीं अमेरिका में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में अनीता, फ्यूचर, कैटी पेरी, लिसा, रेमा और टायला जैसे बड़े इंटरनेशनल स्टार्स मंच संभालेंगे। इस तरह फीफा वर्ल्ड कप 2026 संगीत, संस्कृति और मनोरंजन का एक बड़ा उत्सव बनने जा रहा है।

फीफा की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, कनाडा में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी देश की संस्कृति और विविधता को दुनिया के सामने पेश करेगी। समारोह की शुरुआत कनाडा की अलग-अलग खूबसूरत जगहों और वहां की परंपराओं को दिखाने वाले खास प्रस्तुतीकरण से होगी। इसके जरिए दुनिया भर से आए लोगों का स्वागत किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह समारोह एकता, उत्साह और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक होगा।

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने इस समारोह को लेकर कहा, ”टोरंटो में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी कनाडा की पहचान और फीफा वर्ल्ड कप को लेकर लोगों के उत्साह को पेश करेगी। संगीत, संस्कृति और शानदार परफॉर्मेंस के जरिए पूरी दुनिया का स्वागत किया जाएगा। यह पल कनाडा के लिए गर्व, एकता और उत्साह का प्रतीक होगा, क्योंकि देश पहली बार फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर इतनी बड़ी भूमिका निभा रहा है।”

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। ये मैच 16 अलग-अलग होस्ट शहरों में आयोजित होंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून को मेक्सिको सिटी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनियाभर के फुटबॉल फैंस इस मेगा इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

नोरा फतेही ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी, अनाथ बच्चियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा

Published

on

कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर विवादों में घिरीं अभिनेत्री नोरा फतेही गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं।

आयोग के समक्ष अभिनेत्री ने अपनी बात रखते हुए न केवल गलती स्वीकार की बल्कि भविष्य के लिए एक बड़ा फैसला भी लिया। नोरा ने राष्ट्रीय महिला आयोग के बाहर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या महिलाओं की छवि को गलत तरीके से पेश करना नहीं था।

नोरा ने कहा, “मैं अपने किए पर माफी मांगती हूं, मेरा उद्देश्य किसी की भी भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं बस एक ऐसी स्थिति में फंस गई थी, जहां चीजें विवादित हो गईं। एक कलाकार होने के नाते मुझे जिम्मेदार होना चाहिए, इसलिए मैं तहे दिल से माफी मांगती हूं।”

उन्होंने महिला आयोग के सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि आयोग ने उनकी बात को बहुत ही दयालुता और संवेदनशीलता के साथ सुना। नोरा ने कहा, “हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई है, सारी बातें लिखित में पूरी कर ली है। अब हमने फैसला किया है कि हमें समाज के लिए भी कुछ अच्छा करना चाहिए। इसी सोच के साथ हमने कुछ अनाथ लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया है। धन्यवाद।”

इससे पहले इसी मामले में संजय दत्त भी 27 अप्रैल को महिला आयोग के सामने पेश हुए थे। सुनवाई के दौरान संजय दत्त ने भी आयोग से माफी मांगी थी और सामाजिक कल्याण तथा महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए 50 आदिवासी बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का ऐलान किया था।

बता दें कि फिल्म के गाने ‘सरके चुनर’ के रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की भारी नाराजगी देखने को मिली थी। कई लोगों ने आरोप लगाया था कि इस तरह के गाने अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं, जबकि कुछ लोगों ने कलाकारों की सामाजिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े किए थे। बढ़ते विवाद को देखते हुए आयोग ने नोरा फतेही को नोटिस भेजा और व्यक्तिगत रूप से मौजूद होकर सफाई देने के लिए कहा था।

Continue Reading

मनोरंजन

रणदीप हुड्डा ने अपने पुश्तैनी घर और गांव के जीवन की झलक दिखाई

Published

on

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मंगलवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गांव के जीवन की दिल छू लेने वाली झलक साझा करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया।

अपने साधारण गांव के जीवन की खूबसूरत झलकियां साझा करते हुए रणदीप हुड्डा ने लिखा, “गाम”, जिसका मतलब ‘गांव’ होता है।

रणदीप द्वारा साझा किए गए इस कैरोसेल की शुरुआत एक वीडियो से होती है, जिसमें अभिनेता खुद को रिकॉर्ड करते हुए अपने फॉलोअर्स को अपनी जड़ों और सादगी भरे गांव के जीवन की झलक देते नजर आते हैं। वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं, “गांव की अलग हवा… और गांव का अलग मजा।”

इसके बाद की तस्वीरें गांव के जीवन के खूबसूरत पहलुओं को दर्शाती हैं। एक तस्वीर में रात के समय हल्की रोशनी में नहाई एक शांत, संकरी गली दिखाई देती है जबकि दूसरी तस्वीर में एक बुजुर्ग परिवार के सदस्यों संग पुश्तैनी घर के अंदर बैठे नजर आते हैं।

एक और तस्वीर पुराने पारिवारिक घर के अंदरूनी हिस्से की झलक देती है, जहां पीढ़ियों की यादें संजोई हुई हैं।

अन्य तस्वीरों में भैंसों को तालाब में ठंडक लेते हुए और उनके बाड़े में आराम करते हुए दिखाया गया है। एक तस्वीर में गांव का दृश्य है, जिसमें स्थानीय बच्चे तालाब के पास खड़े नजर आते हैं।

काम के मोर्चे पर, रणदीप अपनी अगली फिल्म में कथित तौर पर हरियाणवी जाट के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा, वह फिल्म ईथा में भी एक अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

ईथा में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म मराठी लोक नृत्यांगना विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म रणदीप और श्रद्धा की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी भी होगी।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो रणदीप इस समय पिता बनने के बाद अपने जीवन के सबसे खुशहाल दौर में हैं। 10 मार्च को उन्होंने अपनी पत्नी लिन लेशराम के साथ एक बेटी का स्वागत किया।

उस समय सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा करते हुए अभिनेता ने बताया था कि उनकी बेटी ऐसे दिन पैदा हुई, जो पहले से ही उनके परिवार के लिए खास मायने रखता है।

उन्होंने लिखा, “दादा और पोती को जन्मदिन की शुभकामनाएं… आज जब मैं पिता बना हूं, तो पापा, आपके लिए मेरी सराहना और भी गहरी हो गई है। और सबसे महत्वपूर्ण- लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी नन्ही परी को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। एक नन्ही बेटी और जिंदगी भर का प्यार।”

Continue Reading
Advertisement
राजनीति3 hours ago

तमिलनाडु में विजय का पथ आसान, 120 विधायकों के समर्थन से सीएम बनने का रास्ता साफ

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

तुर्किए के यूएन दूत ने फिलिस्तीन में इजरायल के ‘औपनिवेशीकरण उपायों’ की आलोचना की

महाराष्ट्र5 hours ago

महाराष्ट्र निदा खान केस, इम्तियाज जलील नासिक में निदा से मिले? मंत्री सिरशात ने एसआईटी जांच की मांग की

मनोरंजन7 hours ago

फीफा वर्ल्ड कप 2026: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा नोरा फतेही का जलवा, कनाडा में करेंगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

व्यापार7 hours ago

बाजार की पाठशाला: ईपीएफओ कैसे बनाता है सुरक्षित रिटायरमेंट फंड? समझें ईपीएफ, ईपीएस और ईडीएलआई का पूरा गणित

खेल8 hours ago

आईपीएल 2026: आरआर या जीटी, जयपुर में किसके हाथ लगेगी बाजी? गुजरात का पलड़ा रहा है भारी

व्यापार8 hours ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रुपए की मजबूती के चलते इस हफ्ते चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त

अंतरराष्ट्रीय समाचार10 hours ago

ईरान से संदेश की उम्मीद और युद्धविराम पर नजर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

भारत में एयरक्राफ्ट लीजिंग सेक्टर में 50 अरब डॉलर का बड़ा अवसर, लक्षद्वीप में जल्द शुरू होंगी सीप्लेन सेवाएं: राम मोहन नायडू

अंतरराष्ट्रीय समाचार10 hours ago

व्हाइट हाउस में मनाया गया मदर्स डे : ट्रंप ने शोक संतप्त माताओं को किया सम्मानित, फैमिली पॉलिसी पर दिया जोर

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र4 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

अपराध2 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध2 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

राजनीति3 weeks ago

यूसीसी प्रक्रिया पर टीएस सिंह देव का सरकार से सवाल—पहले कैबिनेट में मंजूरी, फिर जनता से राय, ये कैसी उल्टी प्रोसेस?

व्यापार3 weeks ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

राजनीति4 weeks ago

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के फैसले से जनता दुखी: रामकृपाल यादव

रुझान