Connect with us
Friday,26-June-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

80 प्रतिशत भारतीय कंपनियां एआई को दे रही हैं प्राथमिकता : रिपोर्ट

Published

on

नई दिल्ली, 15 जनवरी। भारत ने खुद को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अपनाने में अग्रणी देश के रूप में स्थापित किया है। इसी के साथ देश में 80 प्रतिशत कंपनियों ने एआई को ‘मुख्य रणनीतिक प्राथमिकता’ के रूप में पहचाना है, जो वैश्विक औसत 75 प्रतिशत से काफी अधिक है। बुधवार को आई एक एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 69 प्रतिशत भारतीय कंपनियां 2025 में टेक इन्वेस्टमेंट बढ़ाने की योजना बना रही हैं, जिनमें से एक तिहाई कंपनियां एआई पहलों के लिए 25 मिलियन डॉलर से अधिक आवंटित कर रही हैं।

इसके अलावा, 10 प्रतिशत से भी कम भारतीय अधिकारियों को एआई-ड्रिवन ऑटोमेशन के कारण कर्मचारियों की संख्या में कमी की उम्मीद है।

बीसीजी एक्स, बीसीजी के इंडिया लीडर निपुण कालरा ने कहा, “यह देश के महत्वाकांक्षी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एजेंडे के अनुरूप है।

इस संदर्भ में, 69 प्रतिशत भारतीय फर्मों ने 2025 में अपने टेक इन्वेस्टमेंट को बढ़ाने की योजना बनाई है, जिसमें से एक तिहाई कंपनियां एआई पहलों के लिए 25 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश कर रही हैं।”

लगभग 81 प्रतिशत भारतीय कंपनियां एआई से जुड़े साइबर सिक्योरिटी उपायों में सुधार की जरूरत को स्वीकार करती हैं, जो कि एआई एप्लीकेशन के बढ़ती जटिलता को देखते हुए महत्वपूर्ण है।

कालरा ने कहा, “दिलचस्प बात यह है कि भारतीय कंपनियां भी हाई-इंपैक्ट एप्लीकेशन के लिए एआई को अपना रही हैं, जिसमें वर्कफ्लो को नया आकार देने और नए व्यवसाय मॉडल का आविष्कार करने पर पर्याप्त ध्यान दिया जा रहा है, जिससे भारत इस सेक्टर में इनोवेशन के वाहक के रूप में स्थापित हो रहा है,”

जबकि 76 प्रतिशत भारतीय कार्यकारी स्वीकार करते हैं कि एआई साइबर सुरक्षा उपायों में महत्वपूर्ण सुधार की आवश्यकता है, 54 प्रतिशत नियामक चुनौतियों को एआई अपनाने में कमी लाने वाले एक प्रमुख कारक के रूप में देखते हैं।

विश्व स्तर पर केवल 7 प्रतिशत कार्यकारी यह अनुमान लगाते हैं कि एआई ऑटोमेशन से कर्मचारियों की कुल संख्या में कमी आएगी।

बीसीजी के सीईओ क्रिस्टोफ श्वेजर ने कहा, “सीईओ के साथ मेरी चर्चा में यह साफ है कि वे उत्पादकता बढ़ाने के लिए एआई को प्राथमिकता दे रहे हैं।”

राष्ट्रीय समाचार

मोहर्रम के चलते बंद रहेगा शेयर बाजार, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

Published

on

मोहर्रम के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में बंद रहेगा। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिग और बॉरोइंग (एसएलबी) और करेंसी डेरिवेटिव्स पर कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा।

कमोडिटी सेगमेंट में ट्रेडिंग सुबह के सत्र 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। शाम के सत्र 5 बजे से रात 11:30/11:55 तक में कारोबार सामान्य रहेगा।

मोहर्रम के बाद शनिवार और रविवार के चलते भारतीय शेयर बाजार 29 जून को खुलेंगे।

भारतीय शेयर बाजार में जुलाई और अगस्त में कोई छुट्टी नहीं है। इसके बाद बाजार में अगला अवकाश गणेश चतुर्थी के अवसर पर 14 सितंबर को है।

इसके अलावा, मोहर्रम के चलते कई राज्यों में बैंक भी बंद हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं।

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 109.25 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 77,100.47 पर था, तो वहीं निफ्टी 34.35 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,056.00 पर बंद हुआ।

वहीं, क्षेत्रीय सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखने को मिला, जिसमें निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 2.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही निफ्टी एफएमसीजी में करीब 0.7 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.3 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मेटल, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी फार्मा में गिरावट देखने को मिली।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट ने रुपए को सहारा दिया और कुछ राहत भी दी, लेकिन यह बढ़त की रफ्तार बनाए रखने के लिए काफी नहीं थी।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसकी वजह रही मेटल की कीमतों में कमी, सप्लाई चेन की दिक्कतों का कम होना और महीने के दौरान रिटेल मांग में सुधार। कुल मिलाकर बाजार का मूड सकारात्मक रहा, लेकिन एफआईआई की लगातार बिकवाली से तेजी सीमित हो सकती है।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

गौतम अदाणी के जन्मदिन पर अदाणी फाउंडेशन ने बनाया रिकॉर्ड, 754 स्थानों से संग्रहित किया 52,306 यूनिट रक्त

Published

on

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिन के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने राष्ट्रव्यापी रक्तदान अभियान के तहत रिकॉर्ड 52,306 यूनिट रक्त संग्रहित किया। यह अभियान 21 राज्यों, 5 केंद्र शासित प्रदेशों और 4 अंतरराष्ट्रीय स्थानों में फैले 754 से अधिक शहरों, कस्बों और गांवों में आयोजित किया गया, जो पिछले साल एकत्र किए गए 28,090 यूनिट रक्त के आंकड़े से कहीं अधिक है। इसकी जानकारी गुरुवार को फाउंडेशन की ओर से दी गई।

बुधवार को आयोजित इस रक्तदान अभियान का आयोजन 764 से अधिक ब्लड बैंकों के सहयोग से किया गया, जिनमें रेड क्रॉस सेंटर्स, सरकारी अस्पताल और ट्रस्ट द्वारा संचालित ब्लड बैंक शामिल रहे। इस अभियान में हजारों रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अभियान को सफल बनाने के लिए अदाणी ग्रुप के विभिन्न विभागों से जुड़े 6,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने योगदान दिया। इनमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, डेटा ऑपरेटर और प्रशासनिक कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने अभियान के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया।

अदाणी हेल्थकेयर टीम के नेतृत्व में आयोजित यह पहल गौतम अदाणी के “सेवा ही साधना है” के विचार से प्रेरित है, जो समाज सेवा को सबसे बड़ी जिम्मेदारी और योगदान के रूप में देखता है।

इस अभियान के दौरान लगभग 23,538 लीटर रक्त एकत्र किया गया, जिससे 1,56,918 से अधिक मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस रक्त से संपूर्ण रक्त, पैक्ड सेल वॉल्यूम, प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा, क्रायोप्रेसिपिटेट और एल्ब्यूमिन जैसे महत्वपूर्ण रक्त घटक उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

ये रक्त घटक आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, सर्जरी, कैंसर उपचार, मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और गंभीर एवं दीर्घकालिक बीमारियों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा कि यह अभियान गौतम अदाणी की सेवा भावना का प्रतीक है और इसे सफल बनाने में अदाणी परिवार, स्वयंसेवकों तथा चिकित्सा विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

डॉ. प्रीति अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अभियान में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वालों की इस पहल से हजारों मरीजों और उनके परिवारों को नई उम्मीद और सहारा मिलेगा।

साल 2011 में केवल 1,300 यूनिट रक्त संग्रह से शुरू हुई यह पहल आज एक वार्षिक परंपरा का रूप ले चुकी है। गौतम अदाणी के जन्मदिन को समाज सेवा के माध्यम से मनाने की इस परंपरा ने समय के साथ देश के सबसे बड़े स्वैच्छिक रक्तदान अभियानों में अपनी जगह बना ली है।

अदाणी फाउंडेशन ने कहा कि यह अभियान समावेशी और सतत विकास के प्रति उसकी व्यापक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही यह साबित करता है कि सामूहिक रूप से किए गए छोटे-छोटे सेवा कार्य समाज पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

कच्चे तेल में कमजोरी से टॉप गियर में भारतीय शेयर बाजार, आईटी और रियल्टी में खरीदारी

Published

on

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को तेजी के साथ हुई। इस दौरान सेंसेक्स 399.85 अंक या 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,391.07 और निफ्टी 104.20 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,125.85 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी और रियल्टी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी सर्विसेज हरे निशान में था। केवल निफ्टी मेटल ही लाल निशान में था।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 290 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,426 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5 अंक की मामूली तेजी के साथ 18,879 पर था।

सेंसेक्स पैक में इंडिगो, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, एचयूएल, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और एचयूएल गेनर्स थे। इटरनल, टाइटन, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, आईटीसी, बीईएल, टाटा स्टील और सन फार्मा लूजर्स थे।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में खरीदारी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि हांगकांग लाल निशान में बंद हुआ। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को मिलेजुले बंद हुए थे। इसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.35 प्रतिशत बढ़कर और नैस्डैक 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

जानकारों के मुताबिक, बाजार में तेजी की वजह कच्चे तेल की कीमतों में कमी आना है, जो कि 73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। यह देश के चालू खाते घाटे के लिए सकारात्मक है और इससे एक तरफ भारत की जीडीपी वृद्धि दर को मजबूती मिलेगी और महंगाई को वित्त वर्ष 27 में काबू रखने में मदद मिलेगी।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन11 hours ago

जब दीपिका पादुकोण से लिफ्ट में मिले इंद्रजीत लंकेश, सुनाया पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

महाराष्ट्र12 hours ago

देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के विश्वास नागरे पाटिल के आरएसएस कार्यक्रम में शामिल होने पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, कांग्रेस ने जांच की मांग की

राष्ट्रीय समाचार13 hours ago

1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई आवेदन फीस

राष्ट्रीय समाचार14 hours ago

आंध्र प्रदेश में अलग-अलग सड़क हादसों में आठ की मौत, 15 घायल

खेल14 hours ago

फीफा वर्ल्ड कप: 1-1 से ड्रॉ के साथ जापान और स्वीडन ने कटाया नॉकआउट स्टेज का टिकट

राष्ट्रीय समाचार14 hours ago

मोहर्रम के चलते बंद रहेगा शेयर बाजार, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राष्ट्रीय समाचार14 hours ago

गौतम अदाणी के जन्मदिन पर अदाणी फाउंडेशन ने बनाया रिकॉर्ड, 754 स्थानों से संग्रहित किया 52,306 यूनिट रक्त

राष्ट्रीय समाचार14 hours ago

मध्य प्रदेश: मुहर्रम के जुलूसों से पहले भोपाल समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी सुरक्षा बल तैनात

अपराध14 hours ago

आगरा में सीबीआई ने पीएनबी के ब्रांच मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार14 hours ago

कोलकाता गोदाम हादसा: तारातला में मृतकों की संख्या 14 हुई, 24 घंटे बाद भी बचाव कार्य जारी

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति3 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

व्यापार2 weeks ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

राजनीति2 weeks ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

महाराष्ट्र4 weeks ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

खेल2 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब और कहां देखें? जानें सभी जानकारी

रुझान