Connect with us
Sunday,06-September-2026
ताज़ा खबर

महाराष्ट्र

शिवसेना विधायक की ओर से पीएम मोदी की ‘नकल’ करने पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा, बाद में मांगी माफी

Published

on

महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को विपक्षी भाजपा द्वारा सत्तारूढ़ शिवसेना विधायक भास्कर जाधव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘नकल’ करने का आरोप लगाने के बाद हंगामा मच गया। एक घंटे से अधिक की नाराजगी और दो स्थगन के बाद, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा ने जाधव से प्रधानमंत्री का ‘अपमान’ करने के लिए माफी मांगने को कहा।

भाजपा ने कहा कि जाधव ने कथित तौर पर कुछ टिप्पणी की और निचले सदन में बिजली के मुद्दों पर एक बहस के दौरान प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया, जहां ऊर्जा मंत्री (कांग्रेस) नितिन राउत भी थे।

बहस के दौरान जाधव ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले किए गए भाजपा के ‘अधूरे’ वादों पर कथित तौर पर प्रधानमंत्री की ‘नकल’ की।

फडणवीस ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पीएम पर इस तरह की टिप्पणी या इशारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जाधव से माफी की मांग की।

इसके बाद इस विरोध में अन्य भाजपा विधायक भी शामिल हुए और उन्होंने डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल से जाधव से माफी मांगने या उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहने का आग्रह किया।

संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब ने यह कहते हुए हस्तक्षेप किया कि ऐसी किसी भी आपत्तिजनक टिप्पणी को वापस लिया जा सकता है, जिसे फडणवीस ने यह कहते हुए काउंटर किया कि ‘हावभाव या शारीरिक भाषा’ को कैसे हटाया जा सकता है। उन्होंने इस पर विशेषाधिकार हनन लाने की चेतावनी दी।

जहां जिरवाल ने कहा कि वह कोई भी निर्णय लेने से पहले इस बात की जांच करेंगे कि क्या जाधव ने कोई असंसदीय टिप्पणी की थी, वहीं राकांपा नेता और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल और परब ने कहा कि सदन में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि सभी राजनीतिक नेताओं को महाराष्ट्र की परंपरा के अनुसार सम्मान दिया जाना चाहिए, जिसे बनाए रखा जाना चाहिए।

बाद में, जाधव ने माफी मांगते हुए कहा कि यह उनके बात करने का स्वाभाविक तरीका है और उन्होंने अनजाने में ही हाथ के इशारे या शरीर की हरकत कर दी। हालांकि शिवसेना नेता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने एक भी आपत्तिजनक शब्द नहीं कहा।

महाराष्ट्र

मुंबई में दही-हांडी उत्सव को लेकर महिलाओं में उत्साह, बोलीं- हर साल रहता है इस दिन का इंतजार

Published

on

मुंबई के श्री साई दत्ता मित्र मंडल की ओर से में दही-हांडी उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। इस उत्सव में महिला श्रद्धालु शामिल होती हैं। महिलाएं दही-हांडी फोड़ने के लिए काफी उत्सुक हैं।

आईएएनएस से बातचीत में एक महिला ने कहा कि हम लोग आज श्री साई दत्ता मित्र मंडल की हांडी फोड़ने आए हैं। बीते छह वर्षों से हम लोग हांडी फोड़ते आए हैं। इसको लेकर हम लोग काफी उत्सुक हैं। हांडी उत्सव खत्म होने के बाद ही हम लोगों को इस दिन का इंतजार रहता है।

महिला ने कहा कि अब लड़के और लड़कियों में कोई अंतर नहीं रह गया है, ऐसे में जो लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए बड़े पैमाने पर लोग सपोर्ट कर रहे हैं, जो लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं। उनको भी घर की लड़कियों को आगे बढ़ाना चाहिए। अगर एक लड़की को कुछ करना पसंद है तो उसका समर्थन और हर चीज के लिए मनोबल बढ़ाना चाहिए। महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। इस क्षेत्र में हम लोग कम योगदान नहीं दे रहे हैं। दही-हांडी उत्सव में हिस्सा लेने आईं एक और महिला ने कहा कि हम लोग यहां हर वर्ष आते हैं और खूब आनंद लेते हैं।

बीते दिन मुंबई में बड़े उल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाई गई। मुंबई गोवर्धन इकोविलेज के डायरेक्टर गौरंगा दास ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “इस्कॉन चौपाटी का श्री श्री राधा गोपीनाथ मंदिर पिछले 40 साल से जन्माष्टमी मना रहा है। दक्षिण मुंबई एक बहुत अहम इलाका है और हर साल जन्माष्टमी के दौरान कम से कम दो लाख भक्त दर्शन के लिए मंदिर आते हैं।”

गौरंग दास ने कहा, “कहा जाता है कि कलियुग में सबसे बड़ी आध्यात्मिक साधना ‘हरि नाम संकीर्तन’ है, यानी भगवान के पवित्र नाम का जाप करना। जब कोई हमें एक गिलास पानी भी देता है, तो हम तुरंत ‘थैंक यू’ कहते हैं।” भगवान हमको वायु, जल और अन्न दे रहे हैं। इतना सब कुछ पाने के बाद मानव समाज क्या उनको धन्यवाद नहीं दे सकता। हम महामंत्र के जप को धन्यवाद देने की पद्धति कहते हैं।

Continue Reading

अपराध

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

Published

on

मुंबई: दक्षिण मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 19 वर्षीय दैनिक मजदूर ने घरेलू विवाद के बाद अपनी 19 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना कालापानी चौकी के पास तड़के करीब 5:00 बजे घटी।

अग्रीपाड़ा पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मोहम्मद अहसान शेख (19) और उसकी पत्नी की पहचान जन्नत अहसान शेख (19) के रूप में हुई है। दोनों के बीच तड़के किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बहस बढ़ने पर अहसान ने रसोई के चाकू से जन्नत का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद अहसान ने उसी चाकू से अपना भी गला रेत लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे गंभीर हालत में बीवाईएल नायर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

अग्रीपाड़ा पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहम्मद अहसान शेख के खिलाफ अपनी पत्नी की हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है, जबकि उसकी अपनी मौत के संबंध में एडीआर (आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट) दर्ज की जा रही है। पुलिस विवाद के कारणों की आगे की जांच कर रही है।

Continue Reading

महाराष्ट्र

मुंबई के भांडुप इलाके में हिट-एंड-रन, 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत

Published

on

मुंबई के भांडुप इलाके में हिट-एंड-रन की एक घटना सामने आई है। यहां तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान जयवंती नामदेव पांचाल के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। भांडुप पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा भांडुप वेस्ट के क्वारी रोड पर हुआ। शिकायतकर्ता संजय नामदेव पांचाल ने पुलिस को बताया कि वह बीएमसी कर्मचारी हैं और काजू टेकडी, भांडुप वेस्ट में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी मां जयवंती नामदेव पांचाल घर के पास स्थित मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थीं। इसी दौरान क्वारी रोड पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी बाइक के साथ मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को संभाला और पास के अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्रिटी केयर अस्पताल रेफर कर दिया।

क्रिटी केयर अस्पताल में डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में मातम पसर गया।

घटना की सूचना मिलते ही भांडुप पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शिकायतकर्ता संजय पांचाल के बयान के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। क्वारी रोड पर लगे कैमरों की मदद से बाइक के नंबर और चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
खेल35 minutes ago

एमएलएस: इंटर मियामी और अटलांटा यूनाइटेड के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा

व्यापार1 hour ago

अगले हफ्ते कच्चे तेल, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और बढ़ती बॉन्ड यील्ड समेत इन कारकों पर रहेगी बाजार की नजर

व्यापार1 hour ago

‘रोग एआई’ एजेंट्स ने जर्मन वेबसाइट पर किया कब्जा, ओपनएआई ने कहा- फ्रेमवर्क पर कर रहे काम

मनोरंजन2 hours ago

‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर के बयान से भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- ‘उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था’

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

मणिपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो उग्रवादी ढेर, दो अन्य घायल

राजनीति2 hours ago

पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में एक महीने तक चलेगा ‘सेवा समर्पण’ अभियान, रविवार को हुआ कार्यशाला का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

अमेरिका: कैलिफोर्निया में 4 सीटर प्लेन क्रैश, 2 की मौत और दो घायल

खेल3 hours ago

ला लीगा: एथलेटिक बिलबाओ ने एटलेटिको मैड्रिड को 3-0 से हराया, विलियम्स ने दागा सीजन का अपना पहला गोल

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

लगातार तीसरे सप्ताह एफआईआई ने की बिकवाली, डीआईआई ने खरीदारी जारी रखकर संभाला बाजार

मनोरंजन4 hours ago

एक्टर्स को स्क्रीन पर किसी खास उम्र का किरदार निभाने की नहीं होती चिंता : मनोज बाजपेयी

व्यापार4 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

महाराष्ट्र4 days ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 week ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

राजनीति4 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

अपराध2 days ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राजनीति2 weeks ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

खेल2 days ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

खेल2 weeks ago

दूसरा टेस्ट: बल्लेबाजी के दौरान पंत की कलाई पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

रुझान