खेल
NRI महोत्सव और खेल महोत्सव को मेगा इवेंट के दौरान लोगो के इस्तेमाल के लिए मिली मंजूरी
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (एकेएएम) समारोह के एक हिस्से के रूप में रीजॉयस हेल्थ फाउंडेशन द्वारा छह महीने तक चलने वाले ‘एनआरआई महोत्सव’ और ‘खेल महोत्सव’ को भारत सरकार के ‘अतुल्य भारत’, ‘एकेएएम’ और ‘फिट इंडिया’ लोगो के इस्तेमाल के लिए सभी आवश्यक परमिट मिल गए हैं, जिसके लिए पावर स्पोट्र्ज मीडिया पार्टनर है। एनआरआई महोत्सव इस साल जुलाई-दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इसमें खेल, स्वास्थ्य, फिटनेस और संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। इसका वैश्विक कवरेज स्पोट्र्ज मीडिया करेगा जो दुनिया का पहला ऐसा लाइव डिजिटल स्पोर्ट्स चैनल है जिसका मुख्यालय भारत में है।
एनआरआई महोत्सव 1 जुलाई से 31 दिसंबर के बीच दिल्ली/एनसीआर, गोवा, हैदराबाद, मुंबई, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में आयोजित किया जाएगा।
दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 32 मिलियन भारतीय प्रवासियों पर ध्यान केंद्रित करने वाले इस उत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों में एनआरआई समुदायों के अलावा, सभी गतिविधियों में प्रवासी भागीदारी को शामिल करने वाले कार्यक्रम होंगे।
मुख्य मुद्दों में से एक एनआरआई महोत्सव के साथ जुड़ने के लिए भारत सरकार की मंजूरी प्राप्त करना था, और सभी ने मंजूरी प्रदान की हैं। संस्कृति मंत्रालय ने अपने ‘एकेएएम’ लोगो के उपयोग के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। पर्यटन मंत्रालय अपनी ‘अतुल्य भारत’ लोगो का इस्तेमाल करने के लिए सहमति और युवा मामले और खेल मंत्रालय अपने ‘फिट इंडिया’ अभियान लोगो का इस्तेमाल करने का अधिकार देकर मदद करने के लिए तैयार हैं।
रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. नवल कुमार वर्मा ने कहा, “अपने वैश्विक कवरेज के साथ, पावर स्पोर्टज टीवी इतने बड़े उत्सव के लिए एक उपयुक्त मीडिया पार्टनर है, यह देखते हुए कि इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म को कई देशों में दर्शकों तक पहुंच हैं। यह सभी ऐप, वेब और अमेजॅन फायर टीवी पर भी उपलब्ध है और यह एक फ्री-टू-एयर प्लेटफॉर्म है, जो रेजॉयस फाउंडेशन के एक गैर-लाभकारी फाउंडेशन होने के लिए अहम बात है।”
मीडिया पार्टनर के रूप में एनआरआई फेस्टिवल के साथ जुड़ने का कारण बताते हुए पावर स्पोट्र्ज टीवी की संस्थापक और प्रधान संपादक कांथी डी. सुरेश ने शुक्रवार को कहा, “भारतीय प्रवासियों पर ध्यान केंद्रित करना हमारी दृष्टि योजना का हिस्सा रहा है, क्योंकि हमारे साथ कई प्रवासी युवा हमारे संपर्क में हैं। मुख्य रूप से यह जानना चाहते हैं कि वे क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी आदि जैसी खेल गतिविधियों का हिस्सा कैसे बन सकते हैं।”
कांथी डी. सुरेश ने कहा, “हमें यहां एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर खुशी हो रही है।”
कांथी डी. सुरेश ने आईएएनएस के साथ पहले के एक साक्षात्कार में ग्लोबल पावर स्पोर्ट्स लीग में काम करने के बारे में खुलासा किया था, विशेष रूप से इन लीगों को आयोजित करने के लिए बड़े भारतीय प्रवासी स्थानों को लक्षित करने के बारे में बात की। हमें खुशी है, यह सब अब भारत में ही हो रहा है।”
एनआरआई महोत्सव का शुभारंभ जुलाई के पहले सप्ताह में निर्धारित है। भारत और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न एनआरआई सेल प्रमुखों को त्योहार के विवरण के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित के बारे में रिजॉइस फाउंडेशन और पावर स्पोर्टज टीवी द्वारा संयुक्त रूप से फैसला लिया जा रहा है।
केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2021 में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अभियान के तहत ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का लोगो प्रदर्शित करने का निर्देश दिया था।
प्रसारण मंत्रालय ने कहा था, “निजी मीडिया ने लगातार भारत की देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय उपलब्धियों का जश्न मनाने का बीड़ा उठाया है। उत्सव की अवधि के दौरान लोगो का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, ताकि नागरिकों को भारत के समृद्ध इतिहास और उज्जवल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता से अवगत कराया जा सके।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में डेनमार्क की यात्रा पर कहा था कि भारत को अपने पर्यटन क्षेत्र को फिर से जीवित करने की जरूरत है और कुछ वर्षों में केवल यही कहा जाएगा ‘चलो इंडिया’। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को अपने-अपने देश में भारत के राजदूत के रूप में वर्णित किया और उनसे कम से कम पांच गैर-भारतीय मित्रों को भारत आने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।
एनआरआई महोत्सव ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के संदेश को न केवल भारतीय प्रवासी बल्कि अन्य राष्ट्रीयताओं तक फैलाना सुनिश्चित करेगा, जो दुनिया भर में भारतीय समुदायों के साथ निकटता से जुड़ना चाहते हैं।
खेल
जेसन होल्डर जीटी में संतुलन और ताकत बढ़ाते हैं: संजय बांगड़

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (जीटी) की तरफ से खेल रहे वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर जेसन होल्डर की जमकर तारीफ की है। बांगड़ ने होल्डर को जीटी के लिए एक अहम खिलाड़ी बताया।
बांगर ने जियोस्टार पर कहा, “उनके जैसा ऑल-राउंडर, खासकर विदेशी तेज गेंदबाज, टीम में संतुलन बढ़ाने के साथ ताकत बढ़ाता है। गेम की उनकी समझ लाइन और लेंथ पर उनके नियंत्रण में दिखती है। आपने देखा होगा कि जब कोई बल्लेबाज उन्हें हिट करने की कोशिश करता था, तो वह तुरंत एडजस्ट कर लेते थे। वह बहुत स्मार्ट क्रिकेटर हैं। पहले भी टीमों को लीड कर चुके होने के कारण, वह यह भी जानते हैं कि गेम कैसे खत्म करना है। कुल मिलाकर, जीटी के साथ उनका आना टीम के लिए बेहद फायदेमंद है।”
जेसन होल्डर को आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में जीटी ने 7 करोड़ में खरीदा था। होल्डर की गेंदबाजी और बल्लेबाजी क्षमता से टीम को संतुलन की उम्मीद थी और होल्डर पूरी तरह से उस भूमिका को निभाते दिख रहे हैं।
गुरुवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हुए मैच में होल्डर ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में प्रभावी भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। होल्डर ने 4 ओवर में 29 रन देकर जितेश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड के रूप में 2 विकेट लिए। इसके बाद बल्लेबाजी के दौरान 10 गेंदों पर अहम 12 रन बनाए।
सीजन में होल्डर ने 3 मैच खेले हैं जिसमें 3 विकेट लेने के साथ ही 2 पारियों में 35 रन बनाए हैं।
जीटी 9 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। आगे के 5 मैचों में जीटी का प्रदर्शन कैसा रहेगा और क्या टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी, इसमें होल्डर की भूमिका अहम हो सकती है।
जीटी में होल्डर को हार्दिक पांड्या के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
खेल
यूईएफए चैंपियंस लीग: एटलेटिको मैड्रिड और आर्सेनल के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा

यूईएफए चैंपियंस लीग 2026 के सेमीफाइनल के पहले लेग में स्पेन के मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में एटलेटिको मैड्रिड और आर्सेनल के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। फाइनल का टिकट कटाने के लिए अगले सप्ताह दोनों टीमें लंदन में एक-दूसरे के सामने होंगी।
मैच में दोनों गोल पेनल्टी से आए। आर्सेनल के लिए यह ड्रॉ थोड़ा निराशाजनक रहा, क्योंकि वीएआर के देर से हस्तक्षेप के कारण उन्हें दूसरे पेनल्टी का मौका नहीं मिल सका, जो शायद मैच का परिणाम बदल सकता था।
एटलेटिको मैड्रिड ने अपने घरेलू मैदान पर मजबूत शुरुआत की। टीम ने लेफ्ट विंग पर एडेमोला लुकमैन और गोलपोस्ट के नीचे जान ओब्लाक को उतारा, जबकि मिडफील्ड में पाब्लो बैरियोस की गैरमौजूदगी में जॉनी कार्डोसो ने जिम्मेदारी संभाली। दूसरी ओर, आर्सेनल के लिए एबेरेची एजे और बुकायो साका पूरी तरह फिट नहीं थे और उन्हें बेंच पर रखा गया।
मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमें सतर्क नजर आईं और किसी भी तरह की रक्षात्मक गलती से बचने की कोशिश करती रहीं। आर्सेनल के नोनी मादुके ने दाईं ओर से शानदार दौड़ लगाकर पहला मौका बनाया, जबकि गोलकीपर डेविड राया ने गिउलिआनो शिमोन के प्रयास को नाकाम कर दिया।
पहले हाफ के अंतिम मिनट में आर्सेनल को पेनल्टी मिली, जब विक्टर ग्योकेरेस को डेविड हैंको ने बॉक्स के अंदर धक्का दिया। ग्योकेरेस ने खुद ही पेनल्टी लेकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत में ही एटलेटिको ने वापसी कर ली। 56वें मिनट में बेन व्हाइट के हैंडबॉल के बाद वीएआर की मदद से एटलेटिको को पेनल्टी मिली, जिसे जूलियन अल्वारेज ने गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया।
78वें मिनट में आर्सेनल को एक और पेनल्टी मिलने की उम्मीद जगी, लेकिन वीएआर ने रेफरी के फैसले को पलट दिया। इसके बाद भी आर्सेनल ने कोशिश जारी रखी, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी। अंततः मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ।
खेल
पीएसजी बनाम बायर्न: पेरिस सेंट-जर्मेन को मिली मामूली बढ़त

पेरिस सेंट-जर्मेन और बायर्न म्यूनिख के बीच खेला गया मुकाबला 5-4 के रोमांचक स्कोरलाइन के साथ समाप्त हुआ। इस मैच में दोनों ही टीमों की तरफ से बेहतरीन अटैक देखने को मिला।
मैच की शुरुआत से ही लगने लगा था कि दोनों टीमें आक्रामक रुख अपनाएंगी। हैरी केन ने पेनल्टी के जरिए बायर्न को शुरुआती बढ़त दिलाई। यह बढ़त ज्यादा देर टिक नहीं सकी। ख्विचा क्वारत्सखेलिया ने शानदार, बेहतरीन कौशल दिखाते हुए बराबरी का गोल दागा।
पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच लगातार जवाबी हमले होते रहे। जोआओ नेवेस के हेडर ने पीएसजी को बढ़त दिलाई, लेकिन माइकल ओलिस ने एक शानदार सोलो रन के बाद गोल कर बायर्न को फिर बराबरी पर ला दिया। हाफ खत्म होने से ठीक पहले उस्मान डेम्बेले ने पेनल्टी पर गोल कर पीएसजी को 3-2 की बढ़त दिलाई।
दूसरे हाफ में कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि पीएसजी मैच को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लेगा। अशरफ हकीमी के शानदार क्रॉस पर क्वारात्सखेलिया ने अपना दूसरा गोल किया, और फिर डेम्बेले ने भी एक और गोल जोड़कर स्कोर 5-2 कर दिया। इस समय पीएसजी का आक्रमण बेहद संगठित और घातक दिख रहा था।
बायर्न म्यूनिख के लिए दयोत उपामेकानो ने हेडर के जरिए एक गोल किया और इसके तुरंत बाद लुइस डियाज ने शानदार स्ट्राइक लगाकर स्कोर 5-4 कर दिया। इस वापसी ने मैच को अंत तक रोमांचक बनाए रखा।
पीएसजी के कोच लुइस एनरिक ने मैच के बाद कहा कि यह मुकाबला किसी भी दिशा में जा सकता था, जो इस खेल की गुणवत्ता को दर्शाता है। वहीं, डेम्बेले ने भी माना कि दोनों टीमें आक्रामक खेल में विश्वास रखती हैं और दूसरे लेग में भी ऐसा ही मुकाबला देखने को मिल सकता है।
अब जब दोनों टीमें दूसरे लेग के लिए एलियांज एरिना में उतरेंगी, तो उम्मीद की जा रही है कि यह मुकाबला फिर से फुटबॉल प्रेमियों को एक और क्लासिक देखने का मौका देगा।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र10 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
