Connect with us
Wednesday,12-August-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

परिणय सूत्र में बंधे कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट, शादी की फोटोज शेयर की

Published

on

एक्ट्रेस कृति खरबंदा और एक्टर पुलकित सम्राट शुक्रवार (15 मार्च) को शादी के बंधन के बंध गए। उन्होंने शादी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

कपल ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर की। कपल ने समारोह की चार फोटोज शेयर कीं।

फोटोज में कृति को पेस्टल गुलाबी लहंगा, जबकि पुलकित को पेस्टल हरे रंग की ड्रेस में देखा जा सकता है। एक फोटो में एक्ट्रेस कृति को अपने पति पुलकित के माथे पर किस करते हुए देखा जा सकता है।

पोस्ट को कैप्शन दिया, ”नीले रंग के आसमान से सुबह की ओस तक, उतार-चढ़ाव से गुजरकर, केवल आप ही हैं। शुरुआत से लेकर आखिर तक, हर अब और हर तब में जब मेरा दिल अलग तरह से धड़कता है, वो आप ही हो। निरंतर, लगातार, आप।”

फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने कमेंट्स सेक्शन में जाकर कपल को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने लिखा, “आप दोनों को बधाई।” वहीं पार्श्व गायक अरमान मलिक, ‘एनिमल’ स्टार बॉबी देओल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने कपल को शादी की बधाई दी।

मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने शेयर की लंदन डायरीज, जाह्नवी कपूर संग दिखी खास बॉन्डिंग

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से लंदन में बिताए गए पलों की झलकियां शेयर कीं।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिसमें वे बहन जाह्नवी कपूर समेत कई लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में अर्जुन को एक रेस्टोरेंट में बैठे देखा जा सकता है, जो प्लेटों और ड्रिंक्स से भरी एक टेबल के सामने पोज दे रहे हैं। अगली तस्वीर में एक्टर सूट में नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में वे बहन जाह्नवी कपूर के साथ पोज देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बाकी तस्वीरों में अभिनेता की लंदन डायरीज शामिल हैं।

अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “लंदन की गर्मियों की एक पारी पूरा कर ली।”

अभिनेता की पोस्ट को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, फैंस ये कयास भी लगा रहे हैं कि अभिनेता की ये पोस्ट लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंडिया बनाम इंग्लैंड ओडीआई मैच के दौरान का है।

दरअसल, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर को हाल ही में लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंडिया बनाम इंग्लैंड ओडीआई देखने के लिए थे। दोनों ने शानदार फॉर्मल लुक में ट्विन किया, जिसमें जान्हवी ने एक रिच चॉकलेट-ब्राउन, डबल-ब्रेस्टेड ब्लेजर चुना। वहीं, अर्जुन कपूर ने गहरे नेवी-ब्लू शेड का सिंगल-ब्रेस्टेड सूट जैकेट पहना था।

अर्जुन और जान्हवी के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है और उन्हें कई मौकों पर एक-दूसरे को सपोर्ट करते देखा गया है।

अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर सौतेले भाई-बहन हैं। फिल्ममेकर बोनी कपूर उनके पिता हैं। अर्जुन, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी स्वर्गीय मोना शौरी कपूर के बेटे हैं, जबकि जान्हवी बोनी की दूसरी पत्नी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैं।

2018 में जान्हवी की मां श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन और जान्हवी का रिश्ता और मजबूत हो गया। हालांकि भाई-बहन अलग-अलग पले-बढ़े थे, लेकिन अर्जुन और उनकी बहन अंशुला कपूर मुश्किल समय में जान्हवी और खुशी के लिए एक अहम सपोर्ट बने।

Continue Reading

मनोरंजन

जब सुनील शेट्टी ने खोला था एक्शन हीरो बनने का राज, बोले- ’75 प्रतिशत मेहनत और 25 प्रतिशत किस्मत का है खेल’

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने 90 के दशक में एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और गंभीर भूमिकाओं से अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि, एक्शन हीरो के तौर पर बनी उनकी छवि आज भी सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है। अपने एक पुराने इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया था कि किसी कलाकार के लिए सफलता हासिल करना सिर्फ किस्मत की बात नहीं होती। इसके पीछे लगातार मेहनत, सीखने की इच्छा और अपनी गलतियों को सुधारने का जज्बा भी जरूरी है। उन्होंने कहा था कि इसमें 75 प्रतिशत मेहनत और 25 प्रतिशत किस्मत का योगदान है।

इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा, ”75 प्रतिशत मेहनत, 25 प्रतिशत किस्मत जरूर है, लेकिन मैंने बहुत मेहनत की है। हमेशा सीखने की कोशिश की। आलोचनाओं को खुले दिल से स्वीकार किया है और यह समझने की कोशिश की है कि सामने वाला क्या कहना चाहता है। अपनी कमियों को दूर करने और अपनी खूबियों पर काम करने की कोशिश की।”

सुनील ने आगे कहा, ”एक अभिनेता के तौर पर मैं समझता हूं कि हर कलाकार में कुछ कमजोरियां और कुछ मजबूत पक्ष होते हैं। इसलिए मेरा ध्यान अपनी कमियों को धीरे-धीरे सुधारने और अपनी मजबूत बातों को दर्शकों के सामने बेहतर तरीके से पेश करने पर रहा।”

एक्शन हीरो बनने के सफर के बारे में सुनील शेट्टी ने दिलचस्प बात बताई। उन्होंने बताया कि एक्शन हीरो की छवि बनाना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें ऐसे स्टंट करने पड़े, जिनमें चोट लगने का खतरा रहता था। कई बार उन्हें इतना दर्द सहना पड़ा कि शरीर की हड्डियों तक इसका असर पड़ा।

सुनील शेट्टी ने कहा, ”एक्शन इमेज बनाने के लिए मैंने ऐसे एक्शन और स्टंट करें, जिनसे मेरी जान जा सकती थी, जिनसे मुझे चोट लगी और मेरे शरीर की हर हड्डी टूट गई। ये सब आसान नहीं था। उस दौर की एक्शन फिल्मों में कलाकारों के लिए स्टंट बहुत मुश्किल होते थे। मेरा मकसद सिर्फ स्टंट करना नहीं था, बल्कि पर्दे पर एक ऐसे एक्शन हीरो की छवि बनाना था, जिसे देखकर दर्शकों को यकीन हो कि वह किसी भी मुश्किल का सामना कर सकता है। मैं चाहता था कि दर्शक मेरे एक्शन को सच मानें।”

सुनील शेट्टी ने साल 1992 में ‘बलवान’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद ‘मोहरा’, ‘बॉर्डर’, ‘धड़कन’, ‘हेरा फेरी’, ‘मैं हूं ना’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘आवारा पागल दीवाना’ जैसी कई फिल्मों में उन्होंने काम किया।

Continue Reading

मनोरंजन

राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं, 16 करोड़ के कर्ज की वसूली के लिए बैंक ने संपत्तियों पर चिपकाया नोटिस

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चेक बाउंस मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे अभिनेता के खिलाफ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी है। बैंक ने शाहजहांपुर स्थित राजपाल यादव की दो संपत्तियों को नीलामी के लिए चिह्नित करते हुए वहां नोटिस चस्पा कर दिया है। बैंक का कहना है कि अभिनेता पर करोड़ों रुपए का कर्ज बकाया है, जिसकी वसूली के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंबई शाखा ने शाहजहांपुर में स्थित राजपाल यादव की संपत्तियों पर नीलामी संबंधी नोटिस लगाया है। बैंक रिकॉर्ड के मुताबिक, अभिनेता पर 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार रुपए का ऋण बकाया है। बैंक ने कर्ज की वसूली के लिए उनकी गिरवी रखी गई संपत्तियों को अपने कब्जे में लेकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बैंक द्वारा जिन संपत्तियों की नीलामी की जा रही है, उनमें शाहजहांपुर शहर में स्थित एक संपत्ति और गांव में स्थित खेत व मकान शामिल हैं। इन दोनों संपत्तियों का आरक्षित मूल्य बैंक ने 3 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपए तय किया है। बैंक की ओर से जारी प्रक्रिया के अनुसार, इन संपत्तियों की ई-नीलामी 9 सितंबर 2026 को कराई जाएगी।

बताया जा रहा है कि राजपाल यादव ने यह ऋण अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिया था। फिल्म के निर्माण के लिए बैंक से आर्थिक मदद ली गई थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। इसके बाद ऋण की किस्तों का भुगतान समय पर नहीं हो पाया और धीरे-धीरे ब्याज बढ़ता गया। अब यह रकम बढ़कर 16 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है।

ऋण लेते समय राजपाल यादव ने अपनी पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी यादव की संपत्तियों को भी गारंटर के रूप में गिरवी रखा था। बैंक अब इसी आधार पर संबंधित संपत्तियों पर कार्रवाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर के अलावा मुंबई स्थित उनकी कुछ अन्य संपत्तियों को लेकर भी बैंक की वसूली प्रक्रिया चल रही है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को दोषी ठहराते हुए तीन महीने की कैद की सजा सुनाई थी।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र10 hours ago

मुंबई : पिछले 15 सालों में लैंडस्लाइड की समस्या का कोई हल नहीं, शहर और उपनगरों में 22,483 परिवार खतरनाक इलाकों में रहते हैं

महाराष्ट्र11 hours ago

मुंबई: महाराष्ट्र एटीएस ने एमडी विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की, 9 करोड़ रुपये की एमडी जब्त, फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो विदेशी महिलाएं और एक व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र12 hours ago

कुर्ला घाटकोपर में लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत, मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान

राजनीति13 hours ago

नीट पेपर लीक मामलाः राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट पर लिया संज्ञान, कल से होगी सुनवाई

व्यापार15 hours ago

हमारी प्रोजेक्ट साइट्स पर काम करने वाले कर्मचारियों में मुझे अपना सफर दिखता है : गौतम अदाणी

अपराध16 hours ago

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने आईएसआई से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक समेत दो को किया गिरफ्तार

राजनीति16 hours ago

तिरंगा हमारी माटी के स्वाभिमान का प्रतीक, अमित शाह के सदन में आने पर विपक्ष की होगी अग्निपरीक्षा : राजीव रंजन

राजनीति16 hours ago

सरकार को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी उपायों पर ध्यान देना चाहिए : सुखदेव भगत

राजनीति17 hours ago

राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास बोले- उनको ‘लुंगी वाला’ कहा गया, सभापति करेंगे शिकायत का निपटारा

राजनीति17 hours ago

टीएमसी के बैंक खातों को फ्रीज करने से जुड़ी याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

अपराध2 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: वर्धा जिले में सड़क हादसे में छह की मौत, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जताई संवेदना

मनोरंजन4 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

मनोरंजन2 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति3 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

राजनीति4 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

व्यापार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

रुझान