Connect with us
Friday,19-June-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

आईपीएल : मुंबई ने सीजन का 8वां मैच 36 रन से गंवाया, एलएसजी के पांड्या ने झटके 3 विकेट

Published

on

केएल राहुल (103) की शानदार बल्लेबाजी और क्रुणाल पांड्या (3/19) की गेंदबाजी की वजह से यहां वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 36 रन से हरा दिया। लखनऊ ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। मुंबई की ओर से तिलक वर्मा और कीरोन पोलार्ड के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत की। लखनऊ की तरफ से पहला ओवर मोहसिन खान ने किया। उन्होंने इस ओवर में 11 रन दिए।

वहीं, पॉवर प्ले की बात करें तो टीम ने बिना विकेट गंवाए छह ओवर में 43 रन बना लिए थे। हालांकि, इस दौरान किशन अपने धीमे अंदाज में दिखे और शर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।

गेंदबाज रवि बिश्नोई ने मुंबई को पहला झटका किशन के रूप में दिया। उन्होंने नीलामी में 15 करोड़ रुपये में बिकने वाले किशन को होल्डर के हाथों कैच कराया। गेंदबाज ने अपने पहले ओवर में एक विकेट लेकर पांच रन दिए। किशन के आउट होने के बाद ब्रेविस क्रीज पर आए। उन्होंने शर्मा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि, ब्रेविस ज्यादा देर टिक नहीं पाए।

दूसरे गेंदबाज मोहसिन खान ने ब्रेविस को चमीरा के हाथों कैच कराया और मुंबई को दूसरा झटका दिया। ब्रेविस पांच गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए। नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट पर 56 रन था। उनके बाद सूर्य कुमार यादव क्रीज पर आए।

मुंबई को 59 के स्कोर पर एक और बड़ा झटका लगा, जिसमें क्रुणाल पांड्या ने शर्मा को कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच कराया। इस दौरान शर्मा अपनी पिछली पारियों से अच्छा खेले और 31 गेंदों में 39 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। शर्मा के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने पारी को संभाला।

मुंबई इंडियंस एक बार फिर से मुश्किल में आ गई है। टीम ने अपने शीर्ष के चार बड़े खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए। आयुष बदोनी ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव (7) को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। उनके बाद कीरोन पोलार्ड क्रीज पर आए।

तिलक वर्मा ने रवि बिश्नोई के तीसरे ओवर में दो छक्के लगाए और कुल 16 रन बटोरे। वर्मा ने पारी की अच्छी शुरुआत की, लेकिन यह साझेदारी होल्डर को अच्छी नहीं लगी और अपने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा को कैच आउट कराया। वर्मा ने इस दौरान 27 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 38 रन बनाए। वर्मा के आउट होने के बाद डैनियल सैम्स क्रीज पर आए।

लखनऊ की ओर से आखिरी ओवर क्रुणाल पांड्या ने किया जब मुंबई टीम को जीत के लिए 38 रन की जरूरत थी। क्रुणाल पांड्या ने इस दौरान आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाए और एक रन आउट कराया। उन्होंने ओवर में पहला विकेट पोलार्ड का झटका। पोलार्ड दीपक हुड्डा के हाथों कैच थमा बैठे। वहीं, दूसरा विकेट जयदेव उनादकत के रूप में रन आउट कराया और तीसरा विकेट डैनियल सैम्स का झटका।

मुंबई की शुरुआत अच्छी रही लेकिन एलएसजी के गेंदबाजों के आगे मुंबई के बल्लेबाज एक बार फिर पस्त नजर आए और सीजन का यह आठवां मैच भी गंवा दिया। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 132 रन बनाए और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 36 रन से मैच गंवा दिया।

मुंबई अंक तालिका में दसवें स्थान पर बनी हुई है और एलएसजी आठ मैचों में पांच जीत के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

अंतरराष्ट्रीय

ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट को इजरायली हमले से नुकसान, नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा कैबिनेट बैठक

Published

on

तेल अवीव/तेहरान, 8 जून: लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमले के जवाब में ईरान ने रविवार रात से इजरायल के कई इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जवाबी कार्रवाई में ईरान के खुजेस्तान प्रांत के माहशहर स्थित कारून पेट्रोकेमिकल कंपनी को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के अनुसार, इससे प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई।

फार्स समाचार एजेंसी ने खुजेस्तान प्रांत के एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि हमले में संयंत्र का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। अधिकारी के पास नुकसान और हताहतों का पूरा ब्योरा उपलब्ध नहीं था।

ईरानी शहर माहशहर प्रमुख पेट्रोकेमिकल और औद्योगिक केंद्रों में गिना जाता है। यहां मौजूद ऊर्जा और रासायनिक उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

वहीं, इजरायली सेना ने पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमले की पुष्टि की है। सैन्य बयान में कहा गया कि इजरायली वायुसेना ने परिसर के कई लक्ष्यों को निशाना बनाया। सेना ने संक्षिप्त बयान में कहा कि अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। फिलहाल हमले के दायरे और उसके प्रभाव को लेकर अधिक विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

इस तरह 7 जून को ईरान-इजरायल के अप्रैल में हुए सीजफायर के 2 महीने बाद ही दोबारा सैन्य अभियान शुरू कर दिया गया। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने कहा कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायली हमलों के जवाब में की गई है। हमलों के बाद इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया।

इसके जवाब में कुछ घंटों बाद इजरायल ने ईरान में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। आईडीएफ के अनुसार उसने पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई धमाके हुए। आईआरजीसी ने दावा किया कि इजराइल ने हमलों में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

ईरान का दावा है कि उसने इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ एयर बेस पर हमला किया। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा, “यह ऑपरेशन इजरायली शासन के ईरान में तीन अलग-अलग जगहों पर कई रडार साइटों पर किए मिसाइल हमले के जवाब में किया गया था।”

आईडीएफ का कहना है कि उसने सोमवार सुबह ईरान की ओर से छोड़ी गई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

वर्तमान हालात के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को सुरक्षा कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई। यह बैठक भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे होनी तय की गई।

इजरायली मीडिया के अनुसार, बैठक में केवल चुनिंदा वरिष्ठ मंत्री और सुरक्षा मामलों से जुड़े शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में ईरान के हमलों, इजरायल की जवाबी कार्रवाई और आगे की सैन्य रणनीति पर चर्चा की संभावना जताई गई।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता से कच्चे तेल में तेजी जारी, ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल के पार

Published

on

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल में तेजी जारी है और गुरुवार को कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई है।

इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट सुबह के कारोबार में 103.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 4 प्रतिशत अधिक था। वहीं, न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट 1.62 प्रतिशत बढ़कर 94.47 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी की वजह हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता को माना जा रहा है।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरानी नेताओं द्वारा “यूनिफाइड प्रस्ताव” दिए जाने तक युद्धविराम को बढ़ा दिया, लेकिन उन्होंने ईरान पर लगी नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाई।

अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर कहा, “ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकाबंदी के तहत अमेरिकी सेना ने 31 जहाजों को वापस मुड़ने या बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया है।”

वहीं, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक कर दिया गया है। यह सीजफायर का उल्लंघन है। इससे ईरानी बंदरगाहों को निशाना बनाया जा रहा है। आगे कहा कि पूर्ण सीजफायर तभी संभव है, जब अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के ब्लॉक को समाप्त कर देता है।

विश्लेषकों का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट 50 दिनों से अधिक समय से बंद है, जिससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा बाधित हो गया है। कीमतों में लगातार वृद्धि से भारत के आयात बिल पर असर पड़ सकता है और इसकी अर्थव्यवस्था पर दबाव आ सकता है।

सरकार का कहना है कि देश भर में खुदरा ईंधन आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

चीनी राज्य परिषद ने ‘भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ की जारी

Published

on

बीजिंग, 10 अप्रैल : चीनी राज्य परिषद द्वारा जारी ‘चीन (भीतरी मंगोलिया) पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ 9 अप्रैल को सार्वजनिक की गई। इसके साथ ही चीन में पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्रों की कुल संख्या 23 हो गई है।

समग्र योजना भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र को सुधारों में अधिक स्वायत्तता प्रदान करती है, जिससे इसे प्रायोगिक परियोजनाएं संचालित करने और व्यापक क्षेत्रों में गहन स्तर पर मौलिक, एकीकृत और विशिष्ट अन्वेषण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इसमें 19 सुधार और नवाचार उपायों की रूपरेखा दी गई है, जिनमें सीमा व्यापार में नवाचार और विकास, अंतरराष्ट्रीय रसद सेवाओं को मजबूत करना, वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों के रूपांतरण और अनुप्रयोग की दक्षता में सुधार करना और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान का विस्तार करना शामिल है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र15 hours ago

जनप्रतिनिधियों को शिंदे के काम पर पूरा भरोसा है, जबकि उद्धव ठाकरे के सांसदों को उनके नेतृत्व पर भरोसा नहीं था: मिलिंद देवड़ा

महाराष्ट्र16 hours ago

मुंबई नगर निगम और कस्टम विभाग ने माहिम किले के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए एमओयू पर साइन किए

महाराष्ट्र17 hours ago

एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर (वेस्टर्न सबअर्ब्स) डॉ. विपिन शर्मा ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट और इन्फॉर्मेशन सिस्टम के कामकाज का रिव्यू किया।

राष्ट्रीय समाचार17 hours ago

टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित, कहा-प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

खेल18 hours ago

‘टीम के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं थी’, डीआर कांगो के खिलाफ ड्रॉ के बाद रोनाल्डो ने किया पुर्तगाल का बचाव

महाराष्ट्र19 hours ago

नवी मुंबई: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गुरुनाथ चाचकर हिरासत में, सफल अभियोजन के बाद एनसीबी ने आरोपी को हिरासत में लेने का आदेश दिया।

व्यापार19 hours ago

टाटा मोटर्स ने कमर्शियल वाहनों के दाम 2.5 प्रतिशत तक बढ़ाए, 1 जुलाई से लागू होंगी नई कीमतें

व्यापार20 hours ago

अमेरिकी फेड के फैसले के बाद कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सिल्वर 2.5 प्रतिशत से ज्यादा फिसला

राजनीति20 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एवियन में वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात की दिखाई झलक

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

बैंक ऑफ बड़ौदा में 65 प्रोफेशनल्स पदों पर आवेदन शुरू, 6 जुलाई तक आवेदन का अवसर

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 week ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय1 week ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

राजनीति2 weeks ago

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

व्यापार7 days ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

राजनीति1 week ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 week ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

अपराध3 weeks ago

अग्रीपारा के हाई-प्रोफाइल घर में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, आरोपियों की जांच, कथित बांग्लादेशी पर भी शक, 51 करोड़ रुपये की एमडी जब्त

अंतरराष्ट्रीय2 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

महाराष्ट्र3 weeks ago

भाजपा सरकार मुसलमानों और विपक्ष को निशाना बना रही है, कानून से सज़ा देने के बजाय बुलडोज़र और एनकाउंटर चला रही है: अबू आसिम आज़मी

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

अंतहीन प्रक्र‍िया की ओर बढ़ रहा ईरान-अमेरिका समझौता, दोनों देश नई शर्तों के साथ कर रहे संशोधन की तैयारी

रुझान