Connect with us
Wednesday,09-September-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

आईपीएल : हैदराबाद ने केकेआर के खिलाफ सात विकेट से जीता मैच, त्रिपाठी ने खेली धुंआधार पारी

Published

on

ब्रेबोर्न स्टेडियम में यहां खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। हैदराबाद की तरफ से राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 71 रन बनाए तो वहीं एडेन मार्करम 68 रन बनाकर नाबाद रहे, जो मैच को अंत तक ले गए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी हुई। केकेआर ने आठ विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। इस जीत को साथ हैदराबाद ने आईपीएल में यह तीसरी जीत हासिल की है। कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा दिए गए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। गेंदबाज पैट कमिंस ने अपने पहले ओवर में ही बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (3) को चलता किया। शर्मा के बाद राहुल त्रिपाठी ने केन विलियमसन के साथ पारी का जिम्मा संभाला।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने इस मैच में एक खास उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने आईपीएल करियर के अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ गेंदबाज आंद्र रसेल ने अपना पहला विकेट विलियमसन के रूप में चटकाया और हैदराबाद ने अपना दूसरा विकेट खोया। विलियमसन ने 16 गेंदों में 17 रन की पारी खेली।

हालांकि, त्रिपाठी एक तरफ अपना मैच खेलने में लगे हुए थे और दूसरी तरफ कप्तान के आउट होने के बाद एडेम मार्करम क्रीज पर थे। दोनों बल्लेबाज ने मैच को अंत तक ले जाने की कोशिश की। वहीं, सात ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर दो विकेट पर 59 रन था।

वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर में राहुल त्रिपाठी ने रन बटोरे, जिसमें बल्लेबाज ने दो छक्के और एक चौके के साथ कुल 18 रन बटोरे। दोनों खिलाड़ी टीम के स्कोर को लक्ष्य की तरफ ले गए। वहीं, त्रिपाठी 64 रन बनाकर खेल रहे थे और मार्करम 22 पर थे। तीसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 94 रन की साझेदारी हुई।

हालांकि, रसेल ने हैदराबाद को एक और बड़ा झटका दिया, जिसमें उन्होंने टीम के बड़े स्कोरर त्रिपाठी को चलता किया। त्रिपाठी वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच थमा बैठे। राहुल ने चार चौके और छह छक्के की मदद से 37 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। उनके बाद निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए आए और एडेन मार्करम के साथ मैच को समाप्त करने की योजना बनाई। वहीं, मार्करम ने अपना आईपीएल का दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 31 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए। त्रिपाठी के सहयोग और मार्करम द्वारा अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से टीम ने सीत विकेट से अपनी तीसरी जीत हासिल की।

मार्करम 36 गेंदों में चार छक्के और छह चौके की मदद से 68 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे और पूरन पांच रन बनाकर नाबाद रहे। टीम ने 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 176 रन बना लिए। इस जीत के बाद एसआरएच ने आईपीएल में दो अंक हासिल किए हैं। गेंदबाज आंद्रे रसेल ने दो विकेट चटकाए तो वहीं, पैट कमिंस ने एक विकेट चटकाया।

बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। कोलकाता की तरफ से नितीश राणा ने 36 गेंदों में सर्वाधिक 54 रन बनाए तो वहीं आंद्रे रसेल 25 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की तरफ से नटराजन ने सबसे अधिक तीन और उमरान मलिक ने दो विकेट झटके थे।

अंतरराष्ट्रीय

मुंबई पहुंचे अमेरिकी राजदूत गोर ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Published

on

भारत में अमेरिका के राजदूत ने मंगलवार को मबारष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। गोर मुंबई में आयोजित इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 में शामिल हुए।

सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सर्जियो संग मुलाकात की जानकारी दी। तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ” मुंबई पहुंचे भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत करते हुए खुशी हुई। हमने भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने और बेहतर सहयोग के मौके तलाशने पर अच्छी चर्चा की।”

इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) नेशनल कन्वेंशन 2026 को गोर ने संबोधित भी किया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘रीडिफाइनिंग द इंडिया-यूएस कॉम्प्रीहेंसिव स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप’ (भारत-अमेरिका व्यापक रणनीतिक साझेदारी को पुनर्परिभाषित करना) है।

गोर ने इस सम्मेलन को खास बताया। उन्होंने कहा, “सच में हम समय की एक खास दहलीज पर खड़े हैं। सिर्फ दो दशकों में, हमारे द्विपक्षीय व्यापार ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो लगभग 20 बिलियन डॉलर से बढ़कर 240 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है। यह 12 गुना बढ़ोतरी अचानक नहीं हुई है। कोई भी सेक्टर चुन लें, आप पाएंगे कि अमेरिका और भारत उसे पूरा करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “चाहे वह एआई हो, टेक्नोलॉजी हो, एयरोस्पेस हो, डिफेंस हो, या एनर्जी हो, दोनों देश रिकॉर्ड स्तर पर मिलकर काम कर रहे हैं, बाकी दुनिया से हम आगे हैं। यह गहरे, अटूट भरोसे को दिखाता है। 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का हमारा साझा मकसद हमारे सामने मौजूद मौके के बड़े पैमाने को दिखाता है। यह बेजोड़ क्षमता दर्शाता है।”

गोर के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत पर पूरा भरोसा है। आगे बोले, “राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर भरोसा करते हैं, और उन्होंने पहले दिन से ही इस रिश्ते को बरकरार रखने पर काफी मेहनत की। अपने दूसरे दौर के कुछ ही हफ्तों में, उन्होंने और पीएम मोदी ने एक भरोसे की पहल शुरू की, जिससे रिश्ते बदल गए और एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, डिफेंस और ज़रूरी चीजों में कोऑपरेशन को तेज करने के लिए स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया।”

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

ईरान का दावा: अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत

Published

on

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि बुधवार से शुरू हुए अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 78 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार, ये हमले ईरान के पांच प्रांतों में किए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसैन केरमनपौर ने बताया कि घायलों में से 47 अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं और राहत कार्यों को तेज कर दिया गया है।

इस बीच, ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने खाड़ी क्षेत्र स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए हैं।

ईरानी सेना के अनुसार, इन हमलों में कुवैत में पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली, कतर में प्रारंभिक चेतावनी (अर्ली वार्निंग) सैटेलाइट एंटीना साइट, और बहरीन में अमेरिकी सेना के ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाया गया। सेना का कहना है कि इन अभियानों में विभिन्न प्रकार के बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

ईरानी सशस्त्र बलों ने एक बयान में कहा कि वे “अमेरिकी राष्ट्रपति के उद्देश्यों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे” और देश की सुरक्षा तथा इस्लामी क्रांति के आदर्शों की रक्षा के लिए अपने अभियान जारी रखेंगे।

हालांकि, ईरान के इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। अमेरिका, बहरीन, कतर और कुवैत की ओर से भी इन कथित ड्रोन हमलों और संभावित नुकसान को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अमेरिका ने बुधवार रात ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने भी दावा किया कि उसने ईरान के करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल-ड्रोन स्टोरेज साइट, सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट को इजरायली हमले से नुकसान, नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा कैबिनेट बैठक

Published

on

तेल अवीव/तेहरान, 8 जून: लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमले के जवाब में ईरान ने रविवार रात से इजरायल के कई इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जवाबी कार्रवाई में ईरान के खुजेस्तान प्रांत के माहशहर स्थित कारून पेट्रोकेमिकल कंपनी को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के अनुसार, इससे प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई।

फार्स समाचार एजेंसी ने खुजेस्तान प्रांत के एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि हमले में संयंत्र का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। अधिकारी के पास नुकसान और हताहतों का पूरा ब्योरा उपलब्ध नहीं था।

ईरानी शहर माहशहर प्रमुख पेट्रोकेमिकल और औद्योगिक केंद्रों में गिना जाता है। यहां मौजूद ऊर्जा और रासायनिक उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

वहीं, इजरायली सेना ने पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमले की पुष्टि की है। सैन्य बयान में कहा गया कि इजरायली वायुसेना ने परिसर के कई लक्ष्यों को निशाना बनाया। सेना ने संक्षिप्त बयान में कहा कि अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। फिलहाल हमले के दायरे और उसके प्रभाव को लेकर अधिक विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

इस तरह 7 जून को ईरान-इजरायल के अप्रैल में हुए सीजफायर के 2 महीने बाद ही दोबारा सैन्य अभियान शुरू कर दिया गया। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने कहा कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायली हमलों के जवाब में की गई है। हमलों के बाद इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया।

इसके जवाब में कुछ घंटों बाद इजरायल ने ईरान में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। आईडीएफ के अनुसार उसने पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई धमाके हुए। आईआरजीसी ने दावा किया कि इजराइल ने हमलों में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

ईरान का दावा है कि उसने इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ एयर बेस पर हमला किया। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा, “यह ऑपरेशन इजरायली शासन के ईरान में तीन अलग-अलग जगहों पर कई रडार साइटों पर किए मिसाइल हमले के जवाब में किया गया था।”

आईडीएफ का कहना है कि उसने सोमवार सुबह ईरान की ओर से छोड़ी गई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

वर्तमान हालात के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को सुरक्षा कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई। यह बैठक भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे होनी तय की गई।

इजरायली मीडिया के अनुसार, बैठक में केवल चुनिंदा वरिष्ठ मंत्री और सुरक्षा मामलों से जुड़े शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में ईरान के हमलों, इजरायल की जवाबी कार्रवाई और आगे की सैन्य रणनीति पर चर्चा की संभावना जताई गई।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र3 hours ago

एजेंटिक एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी के जरिए फाइनेंशियल सेक्टर में बदलाव लाने का मौका: सीएम फडणवीस

राष्ट्रीय5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक बनर्जी के पीए की जमानत याचिका पर सुनवाई, राज्य सरकार ने किया विरोध

राजनीति8 hours ago

राहुल गांधी पर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इनकार, सीजेआई बोले-हमारे सामने सब बराबर

अंतरराष्ट्रीय9 hours ago

नेपाल में भारत का राहत अभियान जारी, चिलिमे टनल से पानी-कीचड़ निकालने में तकनीकी टीम कर रही मदद

राजनीति9 hours ago

महिलाओं की गरिमा का अपमान करने वाले कांग्रेस विधायक पर कार्रवाई हो : अजय यादव

व्यापार9 hours ago

लागत लाभ के दम पर भारत आरएंडडी क्षेत्र में 12 लाख करोड़ रुपए के अवसर हासिल करने में सक्षम: पीयूष गोयल

राजनीति9 hours ago

पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल पर ‘सेवा संकल्प अभियान’, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी सेवा यात्रा

महाराष्ट्र1 day ago

साकी नाका असलम शेख मैनहोल हादसा: बैंक अकाउंट में जमा हुई 10 लाख रुपये की राहत राशि, अंजुम शेख ने मेयर का शुक्रिया अदा किया

महाराष्ट्र1 day ago

पीएमओ का अधिकारी बनकर इवेंट में घुसने की कोशिश करने पर दो लोग हिरासत में लिए गए

महाराष्ट्र1 day ago

मुंबई नॉर्थ इलाके में ड्रग डीलरों पर पुलिस की कार्रवाई, गैर-कानूनी घर और कब्ज़े तोड़े गए; डीसीपी गजानन राजमाने

महाराष्ट्र1 week ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

खेल1 week ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अपराध5 days ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

खेल5 days ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

खेल2 weeks ago

दूसरा टेस्ट: बल्लेबाजी के दौरान पंत की कलाई पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

राजनीति2 weeks ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय समाचार5 days ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

रुझान