अपराध
बिहार में पति ने दहेज की खातिर पत्नी और 2 बच्चों को खिलाया जहरीला पदार्थ, तीनों की मौत
बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और दो मासूम के खाने में जहरीला पदार्थ खिलाकर मार देने का आरोप लगा है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे दहेज का मामला बताया जा रहा है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बड़इचक गांव निवासी गुड्डू पासवान पर अपनी ही पत्नी और दो बच्चों की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि आरोप है कि दहेज नहीं देने पर पति ने पत्नी और अपने दो बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि पति द्वारा दहेज की खातिर महिला के साथ मारपीट किया करता था।
मृतकों की पहचान ज्ञानती देवी और उसके पुत्र साहिल कुमार (3) और पुत्री स्नेहा कुमारी (1) के रूप में की गई है।
मृतका के परिजनों के मुताबिक, गया की रहने वाली ज्ञानती की शादी वर्ष 2015 में गुड्डु पासवान के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही दहेज के लिए पति उसे प्रताड़ित किया करता था। कुछ दिनों पूर्व भी उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पंचायती के बाद मारपीट नहीं करने के शर्त पर उसे ससुराल जाने दिया गया था।
सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की शाम भी पति द्वारा रुपए की मांग करने पर पति और पत्नी में कहासुनी हुई थी।
घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। इस्लामपुर के थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि तीनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर इस मामले में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अपराध
मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बिल्डर से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गैंगस्टर जुल्फिकार बेहलीम और उसके भाई मोहसिन बेहलीम को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इन दोनों ने बिल्डर से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में बिल्डर ने गैंगस्टर जुल्फिकार और उसके भाई समेत 12 गैंगस्टरों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। क्राइम ब्रांच यूनिट 9 ने जाल बिछाकर इन 12 आरोपियों को फिरौती लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एक्सटॉर्शन और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को 31 जुलाई तक रिमांड पर रखने का आदेश दिया है। जुल्फिकार और मोहसिन ने मुंबई शहर और उपनगरों में आतंक मचाया था और कई बिल्डरों से फिरौती मांगने की कोशिश भी की थी। इसलिए पुलिस ने अपील की है कि अगर इस गैंग ने किसी से फिरौती मांगी है तो वे उनके खिलाफ पुलिस और क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती, जॉइंट पुलिस कमिश्नर अनिल ने की। जांच कंभारे डीसीपी नुनाथ धोले और क्राइम यूनिट इंचार्ज सचिन प्रणक ने की।
अपराध
एएनसी की कार्रवाई : 3.5 मिलियन के साथ एमडी जब्त, एक गिरफ्तार

ARREST
मुंबई एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक ड्रग स्मगलर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 35 लाख रुपये से ज़्यादा कीमत की एमडी मेफेडोन बरामद हुई है। मुंबई के बांद्रा इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला। जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस को उसके पास से 142 ग्राम एमडी मिला, जिसकी कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही है। उसके खिलाफ खेरवाड़ी पुलिस में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एएनसी वर्ली यूनिट ने की।
अपराध
मुंबई: काला चौकी से एक अपराधी को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया

मुंबई: मुंबई के काला चौकी पुलिस स्टेशन की सीमा में एक ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरिफ मोहम्मद असलम शेख नाम के एक 32 साल के क्रिमिनल को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। मोहम्मद असलम शेख पर मारपीट के 8 केस दर्ज हैं, साथ ही बांद्रा और सहार पुलिस स्टेशन में एक-एक केस दर्ज है। आरोपी को दो बार शहर से निकाला भी जा चुका है। यह ऑपरेशन मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती, जॉइंट पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार शर्मा और डीसीपी अनुराग जैन के निर्देश पर किया गया।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
