मनोरंजन
बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं
अभिनेत्री ईशा रिखी जल्द ही रियलिटी शो ‘बिग बॉस-18’ में नजर आएंगी। अभिनेत्री के साथ बातचीत में बताया कि वह अपनी असली पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए इस सीजन में आना चाहती है।
अभिनेत्री ने बताया, “दर्शक मुझे अभी तक सिर्फ एक अभिनेत्री के तौर पर ही जानती है। मैं चाहती हूं कि लोग जानें कि ईशा रिखी कौन हैं और मेरी पर्सनैलिटी के सभी अलग-अलग शेड्स देखें।”
अभिनेत्री ने आगे यह भी बताया कि वे शो में किस तरह से गेम खेलेंगी। उन्होंने कहा, “मैं असली रहूंगी क्योंकि मैं दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं। मुझे वो बनना नहीं पसंद है, जो मैं नहीं हूं। मैं शो को ईमानदारी से खेलने की कोशिश करूंगी और उम्मीद है कि इसे ईमानदारी से जीतूंगी भी।”
अभिनेत्री का मानना है कि शो में जाने के बाद उनका सबसे चैलेंज पब्लिक जजमेंट हो सकता है। अभिनेत्री ने बताया कि वे शो में सिचुएशन को किस तरह से डील करेंगी। उन्होंने कहा, “जब मुझे लगेगा कि किसी तरह की बात को शांति से डील करना चाहिए, तो मैं उसे वैसे ही करूंगी, लेकिन जब सिचुएशन संभल नहीं रही, तो मैं जरूर सख्ती से पेश आऊंगी।”
“हमने बिग बॉस को कंटेस्टेंट्स के पिछले रिश्तों को घर में लाते देखा है, जिसमें उनके एक्स-पार्टनर भी शामिल हैं। आप ऐसी सिचुएशन से कैसे निपटेंगे?” अभिनेत्री ने कहा, “जो भी होगा, देखा जाएगा। मेरे पास इसके लिए कोई प्लान या तैयारी नहीं है।”
अभिनेत्री ने बताया कि वह इस शो में अपनी मां की वजह से जा रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं आमतौर पर अपने दोस्तों के लिए आखिर तक जाती हूं और उनके लिए स्टैंड लेती हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि शो के अंदर मेरी दोस्ती कितनी स्ट्रांग होगी। मैं अच्छा खेलने जा रही हूं और मैं अपनी मां के लिए शो जीतना चाहती हूं। तो, जाहिर है, मैं ट्रॉफी को प्रायोरिटी देने की पूरी कोशिश करूंगी।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं एक इमोशनल इंसान हूं, इसलिए मुझे थोड़ा डर है कि कहीं इमोशंस या दोस्ती की वजह से मैं खुद को चोट न पहुंचा लूं, लेकिन इस बार, मेरा फोकस पक्का ट्रॉफी जीतने पर है।”
मनोरंजन
दर्शन रावल ने रिलीज किया नया गाना ‘सिर्फ तुम’, खुद के लिए बताया बेहद खास

मशहूर भारतीय पॉप गायक दर्शन रावल ने शनिवार को अपना नया गाना ‘सिर्फ तुम’ रिलीज कर दिया है। गायक का कहना है कि ये गाना उनके लिए बेहद खास है क्योंकि उनकी पत्नी को आमतौर पर सैड सॉन्ग पसंद नहीं हैं लेकिन ‘सिर्फ तुम’ उनके फेवरेट गानों में से एक है।
दरअसल,गायक दर्शन रावल का नया ईपी (एक्सटेंडेट प्ले) ‘द एवरआफ्टर’ आधिकारिक तौर पर 23 अक्टूबर को रिलीज हो चुका है। वार्नर म्यूजिक इंडिया के तहत जारी किए गए इस विशेष ईपी में कुल 4 गाने शामिल हैं, जो प्यार, दिल टूटने, उम्मीद और जीवन के सफर के अलग-अलग रंगों को दर्शाते हैं।
‘सिर्फ तुम’ गायक के ईपी (एक्सटेंडेट प्ले) ‘द एवरआफ्टर’ का दूसरा गाना है। इससे पहले उन्होंने ‘नाल नाल वे’ रिलीज किया था। ‘सिर्फ तुम’ का म्यूजिक वीडियो ‘नाल नाल वे’ की कहानी को ही आगे बढ़ाता है। इसकी कहानी एक काल्पनिक या समानांतर दुनिया और दिल टूटने के दर्द के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें डैन का किरदार खुद दर्शन ने निभाया है, जो एक स्ट्रगलिंग म्यूजिशियन है।
कहानी में डैन एक दिन उठता है तो देखता है कि नियति (बरखा सिंह) गायब हो गई है और सभी उससे कहते हैं कि वह कभी थी ही नहीं। एक अलग ही दुनिया में नियति के साथ परफेक्ट प्यार का एहसास करने के बाद डैन अपने टूटे दिल के दर्द को संगीत के जरिए बयां करता है, इस उम्मीद में कि वह उस तक वापस पहुंचने का रास्ता ढूंढ लेगा।
ईपी के चार गानों में ‘नाल नाल वे’ शामिल है, जो प्यार मिलने की खुशी को दिखाता है। ‘सिर्फ तुम’ जो दिल टूटने की कहानी कहता है, ‘जादू’ जो दर्शन रावल के फैंस को समर्पित है, जिन्हें वो अपनी ‘ब्लू फैमिली’ कहते हैं और ‘कारवां’ उनके जिंदगी के सफर को दर्शाता है।
ईपी (एक्सटेंडेट प्ले) के बारे में बात करते हुए दर्शन ने कहा, “इस ईपी (एक्सटेंडेट प्ले) के जरिए मैं अपने लिसनर्स के साथ रोमांस के अलग-अलग पहलू शेयर करना चाहता था। वो हमेशा मेरे ईमानदार और कमजोर पक्ष से जुड़े रहे हैं, जो ‘सिर्फ तुम’ में नजर आता है, जबकि ‘जादू’ मेरी ब्लू फैमिली के लिए मेरा तोहफा है। ‘कारवां’ एक ऐसा गाना है, जिसे मैं पहाड़ों में घूमते हुए और नेचर को एन्जॉय करते हुए सुनने की कल्पना कर सकता हूं। ये ईपी (एक्सटेंडेट प्ले) मेरे टूर ‘लव लेटर्स’ से भी जुड़ा हुआ है और मैं अपने ऑडियंस के इसे लाइव एक्सपीरियंस करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”
मनोरंजन
श्रीदेवी काम को लेकर बेहद अनुशासित थीं, हेतल यादव ने बताया साथ काम करने का अनुभव

अभिनेत्री हेतल यादव ने अपने करियर की शुरुआत कोरियोग्राफर के तौर पर की थी। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ भी काम किया है, जिनमें दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का नाम भी शामिल हैं। हेतल यादव ने श्रीदेवी के साथ अपने काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया और बताया कि उनसे उन्होंने क्या कुछ सीखा।
अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि लंबे करियर में इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। अभिनेत्री ने कहा, “मैंने अपने लंबे करियर में कई क्षेत्रीय फिल्मों में काम करने के साथ-साथ कमर्शियल हिंदी फिल्मों में भी किया है। हालांकि एक एक्टर के तौर पर मैंने श्रीदेवी के साथ काम नहीं किया है, लेकिन एक प्रोड्यूसर के तौर पर बोनी कपूर की कई फिल्मों में काम किया है।”
उन्होंने कहा, “फिल्म ‘पुकार’ के गाने की शूटिंग के दौरान मेरी मुलाकात श्रीदेवी से हुई थी और उनसे बातचीत करने का मौका मिला था। उस समय शायद उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर हो चुकी थी। मैंने श्री देवी में एक खासियत देखी कि वे अपने काम को लेकर बहुत अनुशासित और ईमानदार थीं और जो भी लोग उनके करीब हैं, वे इस बात से भली-भांति वाकिफ होंगे। हमारी इंडस्ट्री में आज ऐसे लोग कम ही देखने को मिलते हैं।”
अभिनेत्री हेतल यादव ने आगे इंडस्ट्री के बदलाव पर भी बात की। उनका मानना है आज के मुकाबले में पहले के समय नए एक्टर्स को ज्यादा संघर्ष करना पड़ता था।
उन्होंने कहा, “उस समय एक अलग तरह का संघर्ष था और अलग तरह की चुनौतियां थीं, हालांकि आज के समय में भी अलग तरह की चुनौतियां देखने को मिलती हैं, लेकिन इन सबमें ओटीटी, टेलीविजन या फिल्मों में आना बहुत आसान हो गया है। अब नए एक्टर्स के लिए बहुत सारे रास्ते खुल गए हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से दर्शकों के दिलों में जगह बनाना आसान हो गया है, खासकर उन लोगों को लिए जिनके पास संसाधन नहीं है। आज बहुत सारी सुविधाएं हैं जो पहले नहीं थीं।”
मनोरंजन
‘अगर उनके यहां बम फटा, तो हमारा उससे तेज होना चाहिए’, अमिताभ बच्चन ने सुनाया किस्सा

देशभर में दिवाली के लिए लोगों में उत्साह दिख रहा है। बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। इस बीच एक्टर अमिताभ बच्चन ने दिवाली से जुड़ी अपने बचपन की यादें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि उस दौर में पटाखे जलाने का उत्साह अक्सर पड़ोसियों के साथ एक दोस्ताना मुकाबले में बदल जाता था।
अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के प्रमोशन के लिए अभिनेता रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के दिवाली स्पेशल एपिसोड में पहुंचे। बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने बचपन की दिवाली का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।
रणबीर कपूर ने बिग बी से पूछा, “अमिताभ जी, आपको बचपन की दिवाली की कोई याद है?” इस पर अमिताभ बच्चन ने मुस्कुराते हुए कहा, “दिवाली की बस यही याद रहती थी कि अगर बगल वाले के यहां बम फटा है, तो हमारा बम उससे ज्यादा तेज होना चाहिए।”
उनके इस जवाब ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को हंसा दिया। बिग बी के इस किस्से ने उन दिनों की यादें भी ताजा कर दीं, जब बच्चों के बीच पटाखों को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलता था।
शो में कलाकारों ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का भी प्रमोशन किया। निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी।
नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, आठ बार ऑस्कर विजेता वीएफएक्स कंपनी डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बन रही ‘रामायण’ को दो भागों में तैयार किया गया है। इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज होगा।
भारतीय पौराणिक कथा पर आधारित इस फिल्म में भव्य विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और हैंस जिमर ने तैयार किया है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
फिल्म को आईमैक्स फॉर्मेट में भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके वैश्विक वितरण की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स संभालेगी, जबकि हिंदी भाषी बाजार में धर्मा प्रोडक्शंस इसे वितरित करेगा।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ का दिवाली स्पेशल एपिसोड 29 और 30 अक्टूबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
