Connect with us
Saturday,04-July-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

एशेज तीसरा टेस्ट : दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 31/4, ऑस्ट्रेलिया फिर एक बड़ी जीत की ओर

Published

on

बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन कोरोना के खौफ में इंग्लैंड की टीम एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे फिसड्डी साबित हुई और खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने चार विकेट खोकर 31 रन बनाए। टीम अभी भी 51 रनों से पीछे है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बार फिर से बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। कोविड-19 के मामले आने के बाद दूसरे दिन का खेल आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ है, क्योंकि इंग्लैंड के कैंप में चार लोग संक्रमित पाए गए थे।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले सत्र की शुरुआत करते हुए जबरदस्त वापसी की और इंग्लैंड के 185 रनों के जवाब में 87.5 ओवर में 267 रन बनाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 82 रनों की बढ़त हासिल हुई।

इससे पहले, दूसरे दिन की शुरुआत करने आए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने संभलकर रन बनाना शुरू किया, लेकिन नाइटवॉचमैन नाथन लियोन 10 रन बनाकर रॉबिनसन की गेंद पर जोस बटलर को कैच थमा बैठे। इसके बाद, मार्कस हैरिस के साथ टेस्ट रैंकिंग में नए नंबर 1 बल्लेबाज मार्नस लाबुस्चागने ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।

मार्क वुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए फॉर्म में चल रहे लबुस्चागने (1) रन पर ही पवेलियन वापस भेज दिया। इसके बाद, इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और बल्लेबाजों ने एक बार फिर से निराश कर दिया।

मार्कस हैरिस (76), स्टीव स्मिथ (16), डेविड वार्नर (38) और कप्तान पैट कमिंस (21) रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि स्टार्क ने टीम के लिए 24 रनों की अहम पारी खेल नाबाद रहे और इस तरह से मेजबान टीम को 82 रनों की बढ़त मिल गई।

इसके बाद, इंग्लैंड के बल्लेबाज खेल के अंतिम घंटे में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के हमले से नहीं बच सके और स्टार्क ने जाक क्रॉली को 5 रनों पर आउट कर दिया। इसके बाद, अगली ही गेंद पर उन्होंने फॉर्म में चल रहे डेविड मलान को भी अपना शिकार बना लिया।

गेंदबाजी में बदलाव करने के कारण बोलैंड ने सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद (7) और जैक लीच (0) को एक ही ओवर में आउट कर दिया।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रूट (12) और बेन स्टोक्स (2) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया एशेज में एक बार फिर से बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है।

संक्षिप्त स्कोर :

इंग्लैंड 185 और 12 ओवर में 31/4 (मिशेल स्टार्क 2/11, सॉट बोलैंड 2/1) बनाम ऑस्ट्रेलिया 87.5 ओवर में 267 (मार्कस हैरिस 76, डेविड वार्नर 38, मिशेल स्टार्क 24 नाबाद, जेम्स एंडरसन 4/ 33, ओली रॉबिन्सन 2/64, मार्क वुड 2/71)।

अंतरराष्ट्रीय

ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट को इजरायली हमले से नुकसान, नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा कैबिनेट बैठक

Published

on

तेल अवीव/तेहरान, 8 जून: लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमले के जवाब में ईरान ने रविवार रात से इजरायल के कई इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जवाबी कार्रवाई में ईरान के खुजेस्तान प्रांत के माहशहर स्थित कारून पेट्रोकेमिकल कंपनी को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के अनुसार, इससे प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई।

फार्स समाचार एजेंसी ने खुजेस्तान प्रांत के एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि हमले में संयंत्र का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। अधिकारी के पास नुकसान और हताहतों का पूरा ब्योरा उपलब्ध नहीं था।

ईरानी शहर माहशहर प्रमुख पेट्रोकेमिकल और औद्योगिक केंद्रों में गिना जाता है। यहां मौजूद ऊर्जा और रासायनिक उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

वहीं, इजरायली सेना ने पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमले की पुष्टि की है। सैन्य बयान में कहा गया कि इजरायली वायुसेना ने परिसर के कई लक्ष्यों को निशाना बनाया। सेना ने संक्षिप्त बयान में कहा कि अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। फिलहाल हमले के दायरे और उसके प्रभाव को लेकर अधिक विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

इस तरह 7 जून को ईरान-इजरायल के अप्रैल में हुए सीजफायर के 2 महीने बाद ही दोबारा सैन्य अभियान शुरू कर दिया गया। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने कहा कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायली हमलों के जवाब में की गई है। हमलों के बाद इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया।

इसके जवाब में कुछ घंटों बाद इजरायल ने ईरान में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। आईडीएफ के अनुसार उसने पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई धमाके हुए। आईआरजीसी ने दावा किया कि इजराइल ने हमलों में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

ईरान का दावा है कि उसने इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ एयर बेस पर हमला किया। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा, “यह ऑपरेशन इजरायली शासन के ईरान में तीन अलग-अलग जगहों पर कई रडार साइटों पर किए मिसाइल हमले के जवाब में किया गया था।”

आईडीएफ का कहना है कि उसने सोमवार सुबह ईरान की ओर से छोड़ी गई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

वर्तमान हालात के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को सुरक्षा कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई। यह बैठक भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे होनी तय की गई।

इजरायली मीडिया के अनुसार, बैठक में केवल चुनिंदा वरिष्ठ मंत्री और सुरक्षा मामलों से जुड़े शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में ईरान के हमलों, इजरायल की जवाबी कार्रवाई और आगे की सैन्य रणनीति पर चर्चा की संभावना जताई गई।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता से कच्चे तेल में तेजी जारी, ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल के पार

Published

on

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल में तेजी जारी है और गुरुवार को कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई है।

इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट सुबह के कारोबार में 103.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 4 प्रतिशत अधिक था। वहीं, न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट 1.62 प्रतिशत बढ़कर 94.47 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी की वजह हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता को माना जा रहा है।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरानी नेताओं द्वारा “यूनिफाइड प्रस्ताव” दिए जाने तक युद्धविराम को बढ़ा दिया, लेकिन उन्होंने ईरान पर लगी नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाई।

अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर कहा, “ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकाबंदी के तहत अमेरिकी सेना ने 31 जहाजों को वापस मुड़ने या बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया है।”

वहीं, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक कर दिया गया है। यह सीजफायर का उल्लंघन है। इससे ईरानी बंदरगाहों को निशाना बनाया जा रहा है। आगे कहा कि पूर्ण सीजफायर तभी संभव है, जब अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के ब्लॉक को समाप्त कर देता है।

विश्लेषकों का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट 50 दिनों से अधिक समय से बंद है, जिससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा बाधित हो गया है। कीमतों में लगातार वृद्धि से भारत के आयात बिल पर असर पड़ सकता है और इसकी अर्थव्यवस्था पर दबाव आ सकता है।

सरकार का कहना है कि देश भर में खुदरा ईंधन आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

चीनी राज्य परिषद ने ‘भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ की जारी

Published

on

बीजिंग, 10 अप्रैल : चीनी राज्य परिषद द्वारा जारी ‘चीन (भीतरी मंगोलिया) पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ 9 अप्रैल को सार्वजनिक की गई। इसके साथ ही चीन में पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्रों की कुल संख्या 23 हो गई है।

समग्र योजना भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र को सुधारों में अधिक स्वायत्तता प्रदान करती है, जिससे इसे प्रायोगिक परियोजनाएं संचालित करने और व्यापक क्षेत्रों में गहन स्तर पर मौलिक, एकीकृत और विशिष्ट अन्वेषण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इसमें 19 सुधार और नवाचार उपायों की रूपरेखा दी गई है, जिनमें सीमा व्यापार में नवाचार और विकास, अंतरराष्ट्रीय रसद सेवाओं को मजबूत करना, वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों के रूपांतरण और अनुप्रयोग की दक्षता में सुधार करना और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान का विस्तार करना शामिल है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

जम्मू-कश्मीर: सरथल वैली में बढ़ा पर्यटन, खूबसूरत नजारों का आनंद लेने पहुंच रहे लोग

राजनीति1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च

महाराष्ट्र1 hour ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

महाराष्ट्र1 hour ago

मुंबई समेत आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

खेल18 hours ago

फीफा वर्ल्ड कप: स्विट्जरलैंड ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह, अल्जीरिया को 2-0 से हराया

महाराष्ट्र20 hours ago

विधायक रईस शेख आज विधानसभा में एक बिल पेश करने वाले हैं, जिसमें गिग और प्लेटफ़ॉर्म वर्कर्स के लिए एक वेलफ़ेयर बोर्ड बनाने का प्रस्ताव है।

महाराष्ट्र21 hours ago

मुंबई: भारी बारिश के दौरान रितु तावड़े का अचानक दौरा; प्रशासन को नालों की सफाई समेत सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए।

महाराष्ट्र22 hours ago

मुंबई के समुद्री पानी को पीने लायक बनाया जाएगा… आज़मी ने सदन में इस बड़े प्रोजेक्ट के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।

महाराष्ट्र22 hours ago

महाराष्ट्र विधानसभा में अबू आसिम ने ड्रग्स पर रोक लगाने और अपराध पर काबू पाने के उपायों के साथ-साथ एक नया पुलिस स्टेशन बनाने की मांग की।

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

व्यापार3 weeks ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

राजनीति4 weeks ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

खेल3 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब और कहां देखें? जानें सभी जानकारी

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई प्रेस की रिपोर्ट के बाद सूरताल डांस बार पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी; आठ महिलाएं हिरासत में

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट

अपराध3 weeks ago

सिरसा में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, लड़की के भाई और उसके साथी ने दिया वारदात को अंजाम

रुझान