Connect with us
Wednesday,14-October-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

‘मर्डर 2’ के बाद फिर साथ आए महेश भट्ट और प्रशांत नारायणन, निर्देशक बोले-किरदार बनते हैं यादगार

Published

on

आगामी डार्क एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘नाम: टू लिव इज वॉर’ में दिग्गज अभिनेता प्रशांत नारायणन की आधिकारिक रूप से एंट्री हो गई है। महेश भट्ट ने प्रशांत नारायणन की तारीफ करते हुए कहा कि उनके अभिनय में एक रॉनेस और दृढ़ विश्वास होता है जो उनके किरदारों को यादगार बनाता है।

फिल्म की स्टारकास्ट के पीछे के विजन के बारे में बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा, “फिल्म ‘नाम: टू लिव इज वॉर’ को लेकर जो बात मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करती है, वह है अलग-अलग सोच और ताकत वाले कलाकारों को एक साथ लाने का मौका।”

उन्होंने आईएएनएस से कहा, “प्रशांत नारायणन के अभिनय में एक अलग ही रॉ अंदाज और दृढ़ता है, जो उनके किरदारों को यादगार बना देती है। मैंने इसका अनुभव ‘मर्डर 2’ में उनके साथ काम करते हुए खुद किया था और मैं हमेशा से उनके किरदारों में लाई गई ईमानदारी की सराहना करता रहा हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “शेफाली बग्गा का फिल्म में आना स्वागत योग्य है, वह अपनी अलग पर्सनैलिटी और स्क्रीन प्रेजेंस को कास्ट में लेकर आई हैं। दोनों अभिनेता टेबल पर कुछ अलग लेकर आते हैं, और यह विविधता तब बहुत जरूरी होती है जब आप कई किरदारों और परतों वाली कहानी बता रहे होते हैं।”

निर्माता रिद्धि चावड़ा और उत्सव उपाध्याय ने एक संयुक्त बयान में कहा, “महेश भट्ट जैसे विजनरी के साथ काम करना एक शानदार सफर है। ‘नाम: टू लिव इज वॉर’ के लिए हम एक ऐसी स्टारकास्ट चाहते थे जो सिर्फ किरदार न निभाए, बल्कि उन्हें जिए। वीर, वरुण, प्रशांत, विजयंत और शेफाली जैसे अलग-अलग टैलेंट को एक साथ लाने से स्क्रीन पर एक जादुई तालमेल बना है। हम एक ऐसी फिल्म पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं जो अपने अभिनय में उतनी ही दमदार है जितनी अपनी कहानी में।”

फिल्म को ऋद्धि चावड़ा और उत्सव उपाध्याय ने उत्सव एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है, जिसे सिद्धांत सचदेव ने डायरेक्ट किया है और अल्फानियन स्टूडियोज स्टूडियो पार्टनर के तौर पर शामिल है। फिल्म में वीर पहाड़िया, वरुण शर्मा और विजयंत कोहली भी हैं।

मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, ‘केबीसी’ में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा

Published

on

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में एक कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान संगीत और ऑटिज्म के बीच संभावित संबंध पर अपनी राय रखी। शो में कंटेस्टेंट ऋषभ से बात करते हुए अमिताभ ने बताया कि उन्होंने एक ऐसा किस्सा सुना था, जिसमें ऑटिज्म से जूझ रहे एक छोटे बच्चे ने पियानो पर मशहूर संगीतकारों की धुनें बजाकर सबको हैरान कर दिया था।

शो में बातचीत के दौरान अमिताभ ने कहा, ”पता नहीं क्यों, मुझे ऐसा लगता है कि ऑटिज्म से जूझ रहे लोगों को संगीत से खास लगाव होता है। जब उनकी स्थिति में सुधार होता है या वे अपने मन की बात जाहिर कर पाते हैं, तो संगीत से उनका जुड़ाव देखने को मिलता है।”

अमिताभ बच्चन ने एक छोटे बच्चे का किस्सा सुनाया और कहा, ”मैंने कहीं एक परिवार के बारे में सुना था, जिसमें एक बच्चा ऑटिज्म से जूझ रहा था। वह बच्चा न तो ठीक से बोल पाता था और न ही अपनी बात दूसरों तक पहुंचा पाता था। उसकी स्थिति को लेकर माता-पिता भी काफी चिंतित रहते थे। बच्चे को कहीं साथ लेकर जाना भी उनके लिए मुश्किल हो जाता था।”

अमिताभ ने कहा, ”उस परिवार का घर दो मंजिला था। परिवार के लोग ऊपर की मंजिल पर रहते थे और नीचे एक पियानो रखा हुआ था। एक रात काफी देर से माता-पिता को नीचे से पियानो बजने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने ध्यान से सुना, तो पियानो पर मशहूर संगीतकार चोपिन और बीथोवेन की धुनें बज रही थीं। आवाज सुनकर परिवार के लोगों को हैरानी हुई कि इतनी रात गए पियानो कौन बजा रहा है।”

उन्होंने आगे बताया, ”जब परिवार के सभी सदस्य नीचे पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनका चार-पांच साल का बच्चा पियानो बजा रहा था। बच्चा पियानो पर मशहूर संगीतकारों की धुनें बिल्कुल सही तरीके से बजा रहा था। यह देखकर उनके माता-पिता भी हैरान रह गए।”

इस किस्से का जिक्र करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, ”मुझे लगता है कि कहीं न कहीं ऑटिज्म और संगीत के बीच भी एक संबंध है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप देश के लिए और अपने लिए अपने काम से लोगों को प्रभावित करेंगे। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”

Continue Reading

मनोरंजन

जन्मदिन पर भी काम में बिजी हैं अली फजल, बोले- सेट पर रहकर नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर कुछ नहीं

Published

on

अली फजल उन एक्टर्स में से हैं जो अपने काम के साथ नए तरह के किरदारों और कहानियों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि वह अपने जन्मदिन पर भी काम करना पसंद करते हैं।

इस बार अली अपना जन्मदिन दिल्ली में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के बीच मनाएंगे। उनका कहना है कि अपने खास दिन पर सेट पर मौजूद रहना और एक नई कहानी को पर्दे पर लाने की दिशा में काम करना उनके लिए खास अनुभव होता है।

बता दें कि अली 15 अक्टूबर को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।

अपने जन्मदिन पर काम करने को लेकर अली फजल ने कहा, ”मैं खुश हूं कि अपना जन्मदिन उस काम को करते हुए मना रहा हूं, जिससे मुझे प्यार है। प्रोफेशनल तौर पर यह साल काफी अच्छा और रोमांचक रहा है। अब दिल्ली में अपने अगले प्रोजेक्ट के सेट पर होना इस दिन को और भी खास बना देता है।”

उन्होंने आगे कहा, ”मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे एक ऐसी सिचुएशनल कॉमेडी में काम करने का मौका मिल रहा है, जिसके जरिए मैं कुछ नया एक्सप्लोर कर सकता हूं। मुझे लगता है कि इसकी कहानी देश के लोगों से जुड़ पाएगी। मेरे लिए सेट पर रहकर एक नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर जन्मदिन मनाने का कोई और तरीका नहीं है।”

बता दें कि अली फजल ने अपनी अगली कॉमेडी फिल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू कर दी है। फिलहाल फिल्म के नाम, कहानी और बाकी कलाकारों से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। इस नए प्रोजेक्ट के जरिए वह एक बार फिर दर्शकों के सामने अलग अंदाज में नजर आएंगे।

अली फजल हाल ही में ओटीटी एंथोलॉजी ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में नजर आए थे। इसके अलावा, वह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भी हिस्सा रहे।

Continue Reading

मनोरंजन

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने फिर भेजा समन, पेश नहीं हुए तो जारी हो सकता है लुकआउट सर्कुलर

Published

on

रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली में एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने से जुड़े मामले में महाराष्ट्र साइबर ने उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए समन भेजा है। हनी सिंह को 16 अक्टूबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए।

अब महाराष्ट्र साइबर इस मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, अगर हनी सिंह इस बार भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचते हैं, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

महाराष्ट्र साइबर सेल के एक अधिकारी ने बताया कि हनी सिंह को 16 अक्टूबर को जांच अधिकारी के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है। इससे पहले उन्हें तीन बार समन भेजे जाने के बावजूद वह पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक, हनी सिंह की ओर से विदेश में होने के कारण पेश नहीं हो पाने की बात कही गई थी। उन्होंने जांच एजेंसी से अतिरिक्त समय भी मांगा था। अब उन्हें एक और मौका दिया गया है। ऐसे में उनकी अगली पेशी और जांच एजेंसी के फैसले पर सबकी नजर है।

बता दें कि यह मामला जनवरी 2026 में दिल्ली में हुए हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट से जुड़ा है। कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें रैपर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके बयान पर आपत्ति जताई।

विवाद बढ़ने के बाद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वायरल वीडियो क्लिप को इस तरह एडिट किया गया, जिससे लोगों को उनकी बात आपत्तिजनक लगी। उनका किसी को दुख पहुंचाने, अपमानित करने या ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था।

इस मामले में एक शिकायतकर्ता ने महाराष्ट्र साइबर के पास शिकायत दर्ज कराई। इसी शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू हुई और हनी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया। सितंबर में हनी सिंह को नोटिस भेजकर जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था।

14 सितंबर को जारी नोटिस को फाइनल रिमाइंडर बताया गया था, और उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुंबई के कफ परेड स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में महाराष्ट्र साइबर के कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, वह तय तारीख पर भी पेश नहीं हुए और उन्होंने अतिरिक्त समय मांगा।

अब महाराष्ट्र साइबर ने हनी सिंह को 16 अक्टूबर को पूछताछ के लिए फिर बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक, अगर वह इस बार भी जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति14 minutes ago

सुप्रिया सुले ने सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर जताई चिंता, केंद्र से रिहाई की मांग

अंतरराष्ट्रीय समाचार51 minutes ago

सऊदी अरब में भारतीयों की तादाद ठीक-ठाक, दूतावास कर रहा हरसंभव मदद : विदेश मंत्रालय

राष्ट्रीय समाचार59 minutes ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी को लेकर ‘आप’ बोली- क्या अपने ही देश में झंडा फहराना अपराध है?

व्यापार1 hour ago

यूको बैंक भर्ती 2026: अप्रेंटिस के 530 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 hour ago

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के हालात नाजुक, पुलिस फायरिंग में एक शख्स की मौत

मनोरंजन1 hour ago

अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, ‘केबीसी’ में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

कमाल के कलाम : गैरराजनीतिक पृष्ठभूमि वाले ‘मिसाइल मैन’, जिनके फैसलों ने सरकार को सोच में डाला

मनोरंजन2 hours ago

जन्मदिन पर भी काम में बिजी हैं अली फजल, बोले- सेट पर रहकर नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर कुछ नहीं

मनोरंजन2 hours ago

‘मर्डर 2’ के बाद फिर साथ आए महेश भट्ट और प्रशांत नारायणन, निर्देशक बोले-किरदार बनते हैं यादगार

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

भारतीय सेना ने 12वीं पास के लिए 90 पदों पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई, जानें सैलरी

बॉलीवुड2 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अपराध5 days ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

खेल4 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राजनीति4 days ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

राष्ट्रीय समाचार4 days ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

राजनीति2 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

व्यापार2 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन3 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

अपराध3 weeks ago

पंजाब में 47 किलो हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार से जुड़े तार

रुझान