मनोरंजन
बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं
अभिनेत्री ईशा रिखी जल्द ही रियलिटी शो ‘बिग बॉस-18’ में नजर आएंगी। अभिनेत्री के साथ बातचीत में बताया कि वह अपनी असली पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए इस सीजन में आना चाहती है।
अभिनेत्री ने बताया, “दर्शक मुझे अभी तक सिर्फ एक अभिनेत्री के तौर पर ही जानती है। मैं चाहती हूं कि लोग जानें कि ईशा रिखी कौन हैं और मेरी पर्सनैलिटी के सभी अलग-अलग शेड्स देखें।”
अभिनेत्री ने आगे यह भी बताया कि वे शो में किस तरह से गेम खेलेंगी। उन्होंने कहा, “मैं असली रहूंगी क्योंकि मैं दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं। मुझे वो बनना नहीं पसंद है, जो मैं नहीं हूं। मैं शो को ईमानदारी से खेलने की कोशिश करूंगी और उम्मीद है कि इसे ईमानदारी से जीतूंगी भी।”
अभिनेत्री का मानना है कि शो में जाने के बाद उनका सबसे चैलेंज पब्लिक जजमेंट हो सकता है। अभिनेत्री ने बताया कि वे शो में सिचुएशन को किस तरह से डील करेंगी। उन्होंने कहा, “जब मुझे लगेगा कि किसी तरह की बात को शांति से डील करना चाहिए, तो मैं उसे वैसे ही करूंगी, लेकिन जब सिचुएशन संभल नहीं रही, तो मैं जरूर सख्ती से पेश आऊंगी।”
“हमने बिग बॉस को कंटेस्टेंट्स के पिछले रिश्तों को घर में लाते देखा है, जिसमें उनके एक्स-पार्टनर भी शामिल हैं। आप ऐसी सिचुएशन से कैसे निपटेंगे?” अभिनेत्री ने कहा, “जो भी होगा, देखा जाएगा। मेरे पास इसके लिए कोई प्लान या तैयारी नहीं है।”
अभिनेत्री ने बताया कि वह इस शो में अपनी मां की वजह से जा रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं आमतौर पर अपने दोस्तों के लिए आखिर तक जाती हूं और उनके लिए स्टैंड लेती हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि शो के अंदर मेरी दोस्ती कितनी स्ट्रांग होगी। मैं अच्छा खेलने जा रही हूं और मैं अपनी मां के लिए शो जीतना चाहती हूं। तो, जाहिर है, मैं ट्रॉफी को प्रायोरिटी देने की पूरी कोशिश करूंगी।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं एक इमोशनल इंसान हूं, इसलिए मुझे थोड़ा डर है कि कहीं इमोशंस या दोस्ती की वजह से मैं खुद को चोट न पहुंचा लूं, लेकिन इस बार, मेरा फोकस पक्का ट्रॉफी जीतने पर है।”
मनोरंजन
मुश्किल स्टंट के बाद भावुक हुईं जैस्मीन भसीन, कहा- पिछला हफ्ता आसान नहीं था

अभिनेत्री जेस्मीन भसीन इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी-15’ में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए मुश्किल पलों में हार न मानने की अहमियत पर जोर देते हुए खास पोस्ट शेयर किया।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे स्टंट करती दिख रही हैं। इस पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने बताया कि जब उनका मन कभी-कभी उन्हें आगे बढ़ने से रोकता था, तो दूसरा मौका मिलने से उन्हें नए इरादे के साथ वापसी करने और जीतने या हारने की चिंता करने के बजाय अपना बेस्ट देने में मदद मिली।
अभिनेत्री जैस्मीन भसीन ने लिखा, “जीवन के सबसे मुश्किल समय में हार न मानना ही असली जीत होती है। पिछला हफ्ता आसान नहीं था, मैंने पूरी कोशिश की, अपना बेस्ट दिया। कभी-कभी मन हावी हो जाता है और आप चाहे जितना आगे बढ़ना चाहें, बढ़ ही नहीं पाते है लेकिन जरूरी यह है कि आप बिना कोशिश किए हार न मानें और मैंने यही महसूस किया था।”
जैस्मीन भसीन ने आगे लिखा, “मुझे दोबारा वापसी करने और अपना बेस्ट देने का एक और मौका मिला, और इस बार मैंने ठान लिया था कि खुद को और किसी को भी निराश नहीं करूंगी। जीत या हार मेरे दिमाग में नहीं थी, मेरे लिए बस अपना बेस्ट देना ही मायने रखता और शायद इसी ने सारा फर्क पैदा कर दिया।”
‘खतरों के खिलाड़ी’ एक रियलिटी गेम शो है जहां सेलिब्रिटीज अपने डर का सामना करते हैं और खतरनाक स्टंट्स करते हैं। इस साल के कंटेस्टेंट्स में रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन, करण वाही, अविनाश मिश्रा, रित्विक धनजानी, गौरव खन्ना, अविका गौर, फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, विशाल आदित्य सिंह, ओर्री, शगुन शर्मा और रुहानिका धवन समेत कई और नाम शामिल हैं।
यह अमेरिकी शो ‘फियर फैक्टर’ पर आधारित है, जिसमें मशहूर हस्तियां (सेलिब्रिटीज) अपने डर पर काबू पाने के लिए खतरनाक और रोमांचक स्टंट करते हैं। इस शो को मुख्य तौर पर जाने-माने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। उनसे पहले अक्षय कुमार (सीजन 1, 2, 4) और प्रियंका चोपड़ा (सीजन 3) ने भी इसे होस्ट किया था।
मनोरंजन
चंकी पांडे ने वडोदरा पहुंचकर लूटी महफिल, बोले- बच्चे जैसा महसूस कर रहा था

चंकी पांडे उन कलाकारों में से हैं, जिनकी स्क्रीन पर मौजूदगी हमेशा अपने साथ एक अलग तरह की मस्ती लेकर आती है। हाल ही में चंकी पांडे वडोदरा पहुंचे, जहां उन्होंने शहर में लौटने की खुशी सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की। वडोदरा पहुंचते ही उनके चेहरे पर अलग ही उत्साह नजर आया। उन्होंने वहां की गलियों, लोगों और खासकर फैंस के साथ बिताए पलों को कैमरे में कैद किया। इस दौरान वह मिठाइयों का स्वाद लेते भी दिखे। अपने इस अनुभव पर अभिनेता ने कहा कि उन्हें किसी बच्चे जैसा महसूस हो रहा है।
चंकी पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वडोदरा दौरे का एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ”वडोदरा वापस आकर मुझे ऐसी खुशी हुई, जैसे कोई बच्चा कैंडी की दुकान में पहुंच गया हो।”
वीडियो में अभिनेता काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके आसपास फैंस की भीड़ दिखाई दे रही है। वीडियो में चंकी पांडे कलरफुल टी-शर्ट, जींस और सिर पर पगड़ी पहने दिख रहे हैं। वह अपनी शानदार कार से बाहर निकलते हैं और वहां मौजूद लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं।
वीडियो में आगे वह लोगों से मुलाकात करते हैं और वडोदरा की मिठाइयों का भी स्वाद लेते नजर आते हैं। अभिनेता ने अपने इस वीडियो में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘इश्क जलाकर-कारवां’ को बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर इस्तेमाल किया।
‘धुरंधर’ के इस गाने की बात करें तो ‘इश्क जलाकर-कारवां’ एक कव्वाली ट्रैक है, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसे शाश्वत सचदेव, शहजाद अली, सुभदीप दास चौधरी और अरमान खान ने गाया है। गाने का संगीत शाश्वत सचदेव और रोशन लाल ने तैयार किया है।
फिल्मी करियर की बात करें तो चंकी पांडे ने साल 1987 में फिल्म ‘आग ही आग’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस मल्टीस्टारर फिल्म में वह नीलम कोठारी के साथ नजर आए थे। इसके बाद 1988 में आई ‘तेजाब’ ने उन्हें एक अलग पहचान दी। इस फिल्म में उन्होंने बब्बन का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे।
समय के साथ चंकी ने कॉमेडी में भी अपनी मजबूत जगह बना ली। 2000 के दशक के बाद उनकी कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी में उनका ‘आखिरी पास्ता’ वाला किरदार खास तौर पर लोकप्रिय हुआ और यह उनकी पहचान का हिस्सा बन गया।
मनोरंजन
उपासना सिंह ने पूनम ढिल्लो-पद्मिनी पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं-मुझे ऐरा-गैरा कहा गया

अभिनेत्री और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की पूर्व महासचिव उपासना सिंह और पूनम ढिल्लो व पद्मिनी कोल्हापुरे आपसी मनमुटाव का विवाद खत्म होने का नाम ही ले रहा है। शुक्रवार को उपासना सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के अंदर चल रहे गंभीर विवाद और पूनम ढिल्लो व पद्मिनी कोल्हापुरे के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा की।
उपासना सिंह ने स्पष्ट किया कि सिंटा कार्यकारिणी के 11 सदस्यों (जिनमें मुकेश ऋषि, पुनीत इस्सर और विंदू दारा सिंह शामिल हैं) के इस्तीफे के बाद कमेटी पूरी तरह भंग हो चुकी है। उपासना सिंह और उनका समर्थन कर रहे सदस्यों का आरोप है कि संस्था में बिना किसी सहमति के अकेले फैसले लिए जा रहे थे और बिना नोटिस दिए पद बदले जा रहे थे। साथ ही, अभिनेत्री उपासना सिंह ने सिंटा की बैठक के दौरान हुए कथित अपमान को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी ने आने की वजह से उन्हें ऐरा-गैरा कहा गया था।
अभिनेत्री ने बताया कि पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे ने उनसे कहा था कि वह सिर्फ एक कैरेक्टर आर्टिस्ट हैं जबकि वे स्टार हैं। उन्होंने कहा, “मैं यहां पर इसलिए आई हूं क्योंकि इस इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं छोटे से शहर श्यारपुर की लड़की हूं जिसमें मैंने जीरो से शुरुआत की थी। आज अगर मुझे पूरी दुनिया में लोग जानते हैं, तो यह मेरे करियर की वजह से है। इसलिए, जब मैंने यह फैसला लिया, तो मैंने सोचा कि मुझे अब वापस लौटाना है। अब मुझे अपने एक्टर्स के लिए काम करना है और अपने सभी टेक्नीशियनों के लिए काम करना है। सिर्फ एक्टर्स के लिए नहीं बल्कि मैं अपनी पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए काम करना चाहती हूं।”
इसके बाद आगे अभिनेत्री उपासना सिंह ने दूसरे सदस्यों के साथ हुई बेइज्जती के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, “हमारी बहुत बेइज्जती हुई है। मुझे ऐरा-गैरा कहा गया। मुझसे कहा गया कि तुम एक कैरेक्टर आर्टिस्ट हो और मैं एक स्टार हूं। नीचा दिखाने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया।
अभिनेत्री उपासना ने अभिनेता दीपक पराशर से जुड़ी एक घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया, “दीपक पराशर जी से कहा गया था कि तुम्हें अंग्रेजी नहीं आती। सीपी ठाकुर के साथ हुई कथित बदसलूकी के बाद दीपक रोते हुए चले गए थे। उसके बाद मुझे उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, उन्हें दर्द होने लगा था।
हम पिछले ढ़ाई सालों से यह झेलते आ रहे हैं। शायद अगर हमारी जगह कोई और होता, तो वो बर्दाश्त नहीं करता। इसीलिए इस्तीफे दिए गए।”
-
दुर्घटना12 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
