Connect with us
Tuesday,11-August-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला, सेंसेक्स में 400 से ज्यादा अंकों की बढ़त

Published

on

मुंबई, 9 जून: पश्चिम एशिया में जारी तनावों पर अस्थायी विराम के बीच वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला।

इस बीच, घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी50 में 0.50 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।

सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,524.26 की तुलना में 511.15 अंक उछलकर 74,035.41 पर खुला, तो वहीं निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 23,123 से 136.05 अंक चढ़कर 23,259.05 पर खुला।

खबर लिखे जाने तक (सुबह 9.33 बजे के करीब) सेंसेक्स 409.79 अंकों यानी 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,934.05 पर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 122.15 (0.53 प्रतिशत) की तेजी के साथ 23,245.15 पर कारोबार करता नजर आया।

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 1.09 प्रतिशत और 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

वहीं, सेक्टरवार देखें तो निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी बैंक में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा, निफ्टी मीडिया, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल और निफ्टी ऑयल एंड गैस भी बेहतर प्रदर्शन करते नजर आए। वहीं, निफ्टी आईटी में गिरावट आई और यह सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा।

निफ्टी50 इंडेक्स में इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, ट्रेंट और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई और ये टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे, जबकि इसके विपरीत टाइटन, इंफोसिस, एनटीपीसी, कोल इंडिया और मैक्स हेल्थ के शेयर टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे।

दरअसल, ईरान ने इजरायल पर हमले रोक दिए, लेकिन चेतावनी दी कि अगर इजरायल लेबनान में अपना अभियान जारी रखता है तो तेहरान फिर से हमले शुरू कर देगा। इसी बीच, अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की स्थिति पर सवाल उठने लगे।

एक मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 94 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आना बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। हालांकि ईरान और इजरायल के बीच बने नाजुक शांति समझौते के लंबे समय तक कायम रहने को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है।

अमेरिका की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए एच-1बी वीजा शुल्क को रद्द कर दिया है। इसे भारतीय आईटी कंपनियों के लिए हल्की सकारात्मक खबर माना जा रहा है, क्योंकि इससे अमेरिका में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों और आईटी कंपनियों को कुछ राहत मिल सकती है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बाजार में शॉर्ट पोजीशन अभी भी काफी बड़ी है। ऐसे में साप्ताहिक एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने और ट्रेडिंग वॉल्यूम अधिक रहने की संभावना है। फिलहाल बाजार में तेजी लाने वाले निवेशक (बुल्स) इतनी मजबूत स्थिति में नहीं हैं कि बड़ी वापसी करा सकें, जबकि मंदी का रुख रखने वाले निवेशक (बियर्स) ऊंचे स्तरों पर बिकवाली का दबाव बना सकते हैं।

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि एफआईआई की लगातार बिकवाली में भी फिलहाल कोई कमी नजर नहीं आ रही है। हालांकि बड़ी कंपनियों (लार्ज कैप) के शेयरों का मूल्यांकन अब संतुलित स्तर पर पहुंच चुका है। खासकर बैंकिंग सेक्टर में एफआईआई की बिकवाली के कारण कई अच्छे शेयर आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं। दो से तीन साल के निवेश नजरिए वाले निवेशकों के लिए बैंकिंग सेक्टर एक अच्छा अवसर प्रदान कर सकता है, क्योंकि यहां जोखिम और रिटर्न का संतुलन निवेशकों के पक्ष में दिखाई देता है।

दूसरी ओर, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। चौथी तिमाही के अच्छे नतीजों और मजबूत विकास संभावनाओं के कारण निवेशकों की रुचि इन शेयरों में लगातार बनी हुई है।

व्यापार

भारत ने जहाज रीसाइक्लिंग में नंबर 1 का खिताब लक्ष्य से पांच वर्ष पहले हासिल किया, वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी 35 प्रतिशत से अधिक हुई

Published

on

भारत ने दुनिया में अग्रणी जहाज रीसाइक्लिंग राष्ट्र बनने का लक्ष्य मैरीटाइम इंडिया विजन (एमआईवी) 2030 के तहत निर्धारित समय से पांच साल पहले अर्जित कर लिया है। साथ ही, वैश्विक बाजार में देश की हिस्सेदारी 35.4 प्रतिशत हो गई है। यह जानकारी मंगलवार को जारी की गई सरकारी फैक्टशीट में दी गई।

सरकारी फैक्टशीट में दी गई जानकारी में कहा गया कि भारत के जहाज रीसाइक्लिंग सेक्‍टर में हाल के वर्षों में निरंतर वृद्धि देखी गई है। व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2025 में जहाज रीसाइक्लिंग में विश्व स्तर पर पहले स्थान पर रहा। वैश्विक जहाज रीसाइक्लिंग में भारत की हिस्सेदारी 2024 में 30.1 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 35.4 प्रतिशत हो गई। यह देश के समुद्री और औद्योगिक विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

भारत में जहाज रीसाइक्लिंग की मात्रा भी 2024 में 1.86 मिलियन सकल टन (जीटी) से बढ़कर 2025 में 2.99 मिलियन जीटी हो गई। यह रीसाइक्लिंग मात्रा में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह वृद्धि भारत की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है और वैश्विक बाजार में भारतीय जहाज रीसाइक्लिंग यार्ड की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मकता को दिखाती है।

फैक्टशीट में आगे कहा गया कि गुजरात में अलंग-सोसिया शिप रीसाइक्लिंग क्लस्टर भारत की रीसाइक्लिंग क्षमता की रीढ़ है। इसे दुनिया के सबसे बड़े जहाज रीसाइक्लिंग हब के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह क्लस्टर भारत की जहाज रीसाइक्लिंग गतिविधि का लगभग 98 प्रतिशत हिस्सा है। इसकी वार्षिक रीसाइक्लिंग क्षमता लगभग 6 मिलियन जीटी है।

अलंग में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किए बिना प्रति वर्ष लगभग 3.50 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) इस्पात का उत्पादन किया जाता है। यह अधिकृत जहाज रीसाइक्लिंग यार्ड, डाउनस्ट्रीम स्टील री-रोलिंग मिलों और अपशिष्ट प्रबंधन बुनियादी ढांचे द्वारा समर्थित है। पिछले कुछ वर्षों में, क्लस्टर का व्यापक आधुनिकीकरण हुआ है और यह वैश्विक जहाज रीसाइक्लिंग बाजार के साथ भारत के प्राइमरी इंटरफेस का प्रतिनिधित्व करता है।

फैक्टशीट में बताया गया कि भारत का लक्ष्य अपनी जहाज रीसाइक्लिंग क्षमता को लगभग दोगुना करके लगभग 9 मिलियन लाइट डिस्प्लेसमेंट टन (एलडीटी) करना है। यह विस्तार अलंग शिप रीसाइक्लिंग यार्ड के नियोजित विकास के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। भविष्य की मांग को पूरा करने के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। यह योजना बुनियादी ढांचे में सुधार और जहाज रीसाइक्लिंग बाजार में भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने पर केंद्रित है।

इसके अतिरिक्त, अलंग-सोसिया शिप रीसाइक्लिंग यार्ड में सुरक्षा प्रशिक्षण और श्रम कल्याण संस्थान ने कुल मिलाकर 1.5 लाख से अधिक श्रमिकों को प्रशिक्षित किया है। प्रशिक्षण में व्यावसायिक सुरक्षा, खतरनाक सामग्री प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया शामिल है। इसके अलावा, भारत के पास कोलकाता में अमर लौह उद्योग में और केरल में स्टील इंडस्ट्रियल्स केरल लिमिटेड (सिल्क) में एक और जहाज रीसाइक्लिंग यार्ड है।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कीमती धातुओं ने पकड़ी रफ्तार, सोने-चांदी में 2 प्रतिशत से ज्यादा तक की बढ़ोतरी

Published

on

GOLD

अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू कमोडिटी मार्केट में कीमती धातुओं की कीमतों (सोने-चांदी) में तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबारी में पीले धातु (सोने) की कीमतों में 1.5 प्रतिशत यानी 2,000 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में 2 प्रतिशत से ज्यादा यानी 5,000 रुपए से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

मंगलवार को अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना अपने पिछले बंद 1,53,099 रुपए से 1.04 प्रतिशत यानी 1,600 रुपए की बढ़त के साथ 1,54,699 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं सत्र के दौरान इसने 2,338 रुपए यानी 1.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,55,437 रुपए का इंट्रा-डे हाई टच किया।

हालांकि खबर लिखे जाने तक पीली धातु 895 रुपए यानी 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,53,994 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करते हुए नजर आई।

वहीं, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी अपने पिछले बंद 2,36,867 रुपए से 3,132 रुपए यानी 1.32 प्रतिशत की उछाल के साथ 2,39,999 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली और दिन के दौरान इसने 5,132 रुपए यानी 2.16 प्रतिशत का उच्चतम स्तर छुआ।

हालांकि खबर लिखे जाने तक यह सफेद धातु 371 रुपए यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,36,496 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई।

दरअसल, सोने और चांदी की कीमतों पर वैश्विक व्यापक आर्थिक बदलावों, भू-राजनीतिक जोखिमों और घरेलू मांग में परिवर्तन का गहरा प्रभाव पड़ रहा है।

अमेरिका की उदार मौद्रिक नीति की उम्मीदें बढ़ने से सोने की कीमतों में नई मजबूती आई है, वहीं डॉलर के कमजोर होने से इसकी मांग और भी बढ़ गई है।

वहीं, सिल्वर में निवेश में रुचि और उपभोक्ताओं की बदलती प्राथमिकताओं के समर्थन से इसकी कीमतों को सपोर्ट मिला। हालांकि, मुद्रास्फीति के आंकड़ों और केंद्रीय बैंक के संकेतों के प्रति दृष्टिकोण संवेदनशील बना हुआ है, जिससे कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव की संभावना है। साथ ही, सोने की ऊंची कीमतों का असर व्यापक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है।

इन सभी कारकों के संयोजन से आने वाले दिनों में कीमती धातुओं के बाजार की दिशा तय होने की उम्मीद है।

Continue Reading

व्यापार

त्योहारी मांग और मजबूत वैश्विक संकेतों से चमका सोना-चांदी, एक हफ्ते में सोना 8,600 रुपए और चांदी 15,000 रुपए से ज्यादा महंगी

Published

on

त्योहारी सीजन से पहले बढ़ती खरीदारी और वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुओं में मजबूत खरीदारी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ती दिखाई दी।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर अक्टूबर 2026 डिलीवरी वाला सोना 0.69 प्रतिशत यानी 1,050 रुपए उछलकर 1,52,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसने 1,52,946 रुपए का दिन का हाई टच किया। वहीं दिन का निचला स्तर 1,51,461 रुपए रहा।

पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में उल्लेखनीय उछाल देखने को मिला है। 31 जुलाई को एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोना 1,43,376 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि पिछले शुक्रवार को इसका भाव बढ़कर 1,51,985 रुपए पर पहुंच गया। इस तरह केवल पांच कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत में 8,609 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई। सोमवार के भाव के आधार पर देखें तो 31 जुलाई की तुलना में सोना कुल 8,644 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है।

वहीं चांदी ने सोने से भी बेहतर प्रदर्शन किया। सोमवार को एमसीएक्स पर सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी 1.50 प्रतिशत यानी 3,473 रुपए की उछाल के साथ 2,34,939 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,35,221 रुपए का उच्चतम स्तर और 2,31,660 छुआ।

चांदी में तेजी का रुख पिछले एक सप्ताह से लगातार बना हुआ है। 31 जुलाई को एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 2,18,295 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो पिछले शुक्रवार को बढ़कर 2,31,381 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। यानी पांच कारोबारी दिनों में चांदी 13,086 रुपए प्रति किलो महंगी हुई। सोमवार के भाव को आधार मानें तो 31 जुलाई के मुकाबले चांदी की कीमत में कुल 15,435 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी सीजन से पहले ज्वेलरी और निवेश दोनों श्रेणियों में मांग बढ़ने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती का असर घरेलू कीमतों पर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा बाजार में लॉन्ग बिल्डअप भी देखने को मिल रहा है, जिससे आने वाले दिनों में कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव के बावजूद मजबूती बनी रह सकती है।

हालांकि चांदी में हालिया तेजी के बावजूद यह अभी भी अपने ऐतिहासिक उच्च स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रही है। 29 जनवरी 2026 को चांदी ने 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। मौजूदा भाव 2,33,730 रुपए प्रति किलो के हिसाब से देखें तो चांदी अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से 1,86,318 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां अनुकूल बनी रहती हैं और त्योहारी मांग मजबूत रहती है, तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी दोनों में तेजी का रुख जारी रह सकता है। फिलहाल निवेशकों की नजर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के रुख पर बनी हुई है, जो आगे की दिशा तय करेंगे।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र6 hours ago

मुंबई मानखुर्द एटीएम कार्ड फ्रॉड के दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय7 hours ago

मध्य प्रदेश में दुर्लभ कछुए के अंतरराष्ट्रीय तस्कर रहेंगे जेल में

अंतरराष्ट्रीय समाचार9 hours ago

बांग्लादेश चुनावों में ज्यादातर हिंसा के लिए बीएनपी से जुड़े गुट जिम्मेदार: मानवाधिकार संगठन

राजनीति9 hours ago

एनसीडीसी (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित, सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

व्यापार10 hours ago

भारत ने जहाज रीसाइक्लिंग में नंबर 1 का खिताब लक्ष्य से पांच वर्ष पहले हासिल किया, वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी 35 प्रतिशत से अधिक हुई

अंतरराष्ट्रीय समाचार10 hours ago

यूक्रेन पर रूसी मिसाइल हमलों में 6 लोगों की मौत, जेलेंस्की ने की कड़े प्रतिबंधों की मांग

राष्ट्रीय समाचार10 hours ago

तमिलनाडु विधानसभा ने ‘नीट’ को खत्म करने का प्रस्ताव पास किया, भाजपा ने किया वॉकआउट

राष्ट्रीय समाचार13 hours ago

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कीमती धातुओं ने पकड़ी रफ्तार, सोने-चांदी में 2 प्रतिशत से ज्यादा तक की बढ़ोतरी

राजनीति13 hours ago

लोकसभा और राज्यसभा में फिर हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

अंतरराष्ट्रीय समाचार13 hours ago

ईरान को साइबर सुरक्षा और निष्क्रिय रक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत: उपराष्ट्रपति रजा आरिफ

अपराध2 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: वर्धा जिले में सड़क हादसे में छह की मौत, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जताई संवेदना

मनोरंजन3 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

मनोरंजन1 week ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति2 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

राजनीति3 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

व्यापार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

रुझान