खेल
वरुण चक्रवर्ती की अगुवाई में भारतीय स्पिनरों ने बनाया चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार रिकॉर्ड
दुबई, 3 मार्च। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के एक दमदार मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 249 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रनों पर ढेर हो गई। इस मैच में भारत के स्पिनरों ने कमाल दिखाया, जिसमें वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब हासिल किया।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, और कीवी गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाया। 50 ओवर में 249/9 का स्कोर भले ही विशाल न लगे, लेकिन वरुण चक्रवर्ती की अगुवाई में भारतीय स्पिनरों के सामने यह लक्ष्य न्यूजीलैंड के लिए पहाड़ साबित हुआ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। विल यंग (22) और रचिन रवींद्र (6) जल्दी पवेलियन लौट गए। पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 120 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली और एक छोर संभाले रखा, लेकिन उनका साथ देने वाला कोई नहीं रहा। डेरिल मिशेल (17), टॉम लाथम (14), और ग्लेन फिलिप्स (12) जैसे बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के सामने बेबस नजर आए। अंत में मिशेल सेंटनर ने 28 रनों की छोटी पारी खेली, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रनों पर सिमट गई।
इस मैच में भारत के स्पिनरों ने इतिहास रच दिया। वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट झटके, जो चैंपियंस ट्रॉफी में डेब्यू पर दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनसे आगे केवल जोश हेजलवुड (6/52, 2017) हैं। चक्रवर्ती ने अपने दूसरे ही वनडे में पांच विकेट लेकर स्टुअर्ट बिन्नी (6/4, 2014) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे जल्दी हासिल किया गया पांच विकेट हॉल है। बिन्नी ने यह उपलब्धि अपने तीसरे वनडे मैच में हासिल की थी।
वरुण चक्रवर्ती के अलावा, कुलदीप यादव ने 9.3 ओवर में 56 रन देकर 2 विकेट, रवींद्र जडेजा ने 8 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट, और अक्षर पटेल ने 10 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिया। भारत के स्पिनरों ने कुल 9 विकेट झटके, जो चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसी एक पारी में स्पिनरों द्वारा सबसे ज्यादा विकेट हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था, जिसने 2004 में केन्या के खिलाफ 8 विकेट लिए थे।
इसके अलावा यह पहला मौका है जब चैंपियंस ट्रॉफी के किसी एक मैच में दो गेंदबाजों ने पांच-पांच विकेट लिए हों। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने भी पांच विकेट हासिल किए थे।
वरुण चक्रवर्ती (5/42) के साथ-साथ मोहम्मद शमी ने भी इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ 5/53 का आंकड़ा दर्ज किया था। भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सूची में अब वरुण और शमी का नाम रवींद्र जडेजा (5/36, 2013) के साथ शीर्ष पर है।
इस जीत के साथ भारत अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले मुकाबले के लिए तैयार है। यह दोनों टीमों के बीच 19 नवंबर 2023 के बाद पहला वनडे होगा। लेकिन आईसीसी नॉकआउट में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला हमेशा रोमांचक होता है और यह मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं होगा। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम अब लाहौर की यात्रा करेगी, जहां उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
खेल
एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आया है। शूटिंग के मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को इस टूर्नामेंट का 9वां गोल्ड मेडल दिलाया।
नीरू और किनान की जोड़ी ने 34 प्वाइंट्स अर्जित करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं, कतर ने 32 प्वाइंट्स हासिल करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि चीन 23 प्वाइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहा। ईरान फाइनल में 12 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहा। नीरू का यह एशियन गेम्स 2026 में तीसरा मेडल है।
इससे पहले, नीरू ने महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वह ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं। मिक्स्ड ट्रैप इवेंट के फाइनल में नीरू और किनान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली सीरीज में 6 प्वाइंट हासिल किए, जबकि दूसरी सीरीज में यह भारतीय जोड़ी 16 प्वाइंट अर्जित करने में कामयाब रही। तीसरी सीरीज के अंत तक भारत ने 26 प्वाइंट हासिल किए और चौथी और आखिरी सीरीज में स्कोर को 34 पर पहुंचाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
बुधवार को यह भारत ने तीसरा गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले, आर्चरी के मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट में राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी की जोड़ी ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया को शूट-ऑफ में हराया। भारत और साउथ कोरिया का स्कोर 157-157 रहा, जिसके बाद विजेता का फैसला शूट-ऑफ से किया गया, जहां भारतीय जोड़ी बाजी मारने में सफल रही।
वहीं, भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने देश को दिन का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा की तिकड़ी ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत एशियन गेम्स 2026 में अब तक कुल 9 गोल्ड मेडल जीत चुका है।
खेल
एशियन गेम्स: बॉक्सिंग में भारत का छठा मेडल पक्का, कपिल ने पुरुषों के 90 किग्रा सेमीफाइनल में बनाई जगह

मुक्केबाज कपिल पोखरिया ने ‘एशियन गेम्स 2026’ में पुरुषों के 90 किलोग्राम वर्ग में देश के लिए इस खेल का छठा मेडल सुनिश्चित कर लिया है। कपिल ने सोमवार को निशियो जिम्नेजियम में खेले गए क्वार्टरफाइनल में साउथ कोरिया के किम गिचे पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के गोल्ड मेडलिस्ट तुराबेक खबीबुल्लाएव से होगा।
इस मुकाबले में कपिल का दबदबा रहा और उन्होंने सभी पांच जजों के वोट जीते। चार जजों ने उन्हें 30-27 और एक जज ने 30-26 का स्कोर दिया।
भारतीय बॉक्सर ने अपने सटीक और जोरदार पंचों की बदौलत पहला राउंड 5-0 से जीता। कपिल ने दूसरे राउंड में भी अपना दबदबा बनाए रखा और किम के खिलाफ ‘स्टैंडिंग काउंट’ की स्थिति भी पैदा की, जिससे यह राउंड भी 5-0 से उनके नाम रहा। तीसरे राउंड में कपिल ने समझदारी से कभी-कभी पंच मारे, क्योंकि उन्हें पता था कि वे पिछले दो राउंड में ही जीत और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।
एशियन गेम्स 2026 में बॉक्सिंग में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। सोमवार को रिंग में उतरे तीनों बॉक्सरों ने अपने-अपने मुकाबले जीते। इनमें प्रिया घांघस और लवलीना बोरगोहेन शामिल हैं। प्रिया ने क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान की मिजगोना समादोवा पर 5-0 से एकतरफा जीत के साथ महिलाओं के 60 किग्रा कैटेगरी में अपना मेडल पक्का कर लिया। वहीं, लवलीना ने महिलाओं के 75 किग्रा क्वार्टर फाइनल में कोरिया की सियोंग सुयोन के खिलाफ 5-0 से जीत के साथ मेडल सुनिश्चित किया।
इससे पहले, रविवार को अंकुश पंघाल, परवीन हुड्डा और नरेंद्र ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर मेडल सुनिश्चित किए थे। मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन अंकुश ने पुरुषों के 80 किग्रा क्वार्टर-फाइनल में ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलीमोव को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर इन गेम्स में भारत के लिए पहला बॉक्सिंग मेडल पक्का कर लिया।
वहीं, परवीन ने भी महिलाओं के 65 किग्रा कैटेगरी के क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान की नवबखोर खमिदोवा को 5-0 से हराकर मेडल पक्का किया। इसके बाद, नरेंद्र ने पुरुषों के 90+ किग्रा क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के अथापोंग सेंगटेप को शिकस्त देकर मेडल सुनिश्चित किया।
खेल
‘यह मेडल आपके खेल सफर में गर्व की एक और उपलब्धि’, सिल्वर जीतने पर राष्ट्रपति ने दी ईशा सिंह को बधाई

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल के व्यक्तिगत स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। ईशा को उनकी इस खास उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बधाई दी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर मैं ईशा सिंह को हार्दिक बधाई देती हूं। आपके शानदार प्रदर्शन में बेहतरीन कौशल, सटीकता और निरंतरता दिखाई दी है। यह मेडल आपके खेल सफर में गर्व की एक और उपलब्धि है। भविष्य में और भी सफलताएं पाने के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ईशा के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर ईशा सिंह को बधाई। मुश्किल दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन करने का आपका पक्का इरादा इस जीत को घर पर सभी के लिए खास बनाता है। और भी जीत हासिल करते हुए आगे बढ़ती रहें।”
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ईशा को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर ईशा सिंह को हार्दिक बधाई।” केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ईशा को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “भारत के लिए सिल्वर मेडल। ईशा सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। दबाव में भी शांत रहकर और आखिर तक संघर्ष करते हुए, उन्होंने भारतीय शूटिंग के लिए एक और गर्व का पल हासिल किया। बधाई हो, ईशा।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईशा को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “शूटिंग में ईशा सिंह का जबरदस्त प्रदर्शन। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर ईशा सिंह को बधाई। कई शूट-ऑफ के कड़े मुकाबले के बाद, ईशा ने संयम बनाए रखा और इस स्पर्धा में एक और एशियाई खेल मेडल अपने नाम किया। यह उनके संयम और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन था। जय हिंद।”
दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी ईशा के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर ईशा सिंह को बधाई। उनके फोकस, संयम और दृढ़ संकल्प ने देश का मान बढ़ाया है। भविष्य में उनकी और भी जीत की कामना करते हैं।”
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
