Connect with us
Wednesday,26-August-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

कोलकाता में आज से शुरू होगा फ्रेंच फिल्म फेस्टिवल का दूसरा संस्करण

Published

on

कोलकाता, 22 फरवरी। कोलकाता में पहले फ्रेंच फिल्म फेस्टिवल की शानदार सफलता के बाद, अब इसका दूसरा संस्करण आज से शुरू हो रहा है। एलायंस फ्रांसेसे डु बंगाले और नंदन के सहयोग से आयोजित इस फिल्म महोत्सव में 22 फरवरी से 1 मार्च तक करीब 30 फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। इस फेस्टिवल का आयोजन फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास के सहयोग से किया जा रहा है।

फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में नसीरुद्दीन शाह, रितुपर्णा सेनगुप्ता, अनसूया सेनगुप्ता, अनुभव सिन्हा, गौतम घोष, रुक्मिणी मैत्रा, प्रीतिमोय चक्रवर्ती और त्रिशान सरकार जैसी फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी की संभावना है। यह फिल्म महोत्सव कोलकाता के सिनेप्रेमियों को फ्रांसीसी सिनेमा के अनूठे और समृद्ध अनुभव से रूबरू कराने का अवसर देगा।

एलायंस फ्रांसेसे डु बंगाले और नंदन, पश्चिम बंगाल फिल्म सेंटर, कोलकाता में फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर इस आयोजन को प्रस्तुत कर रहे हैं। पहले संस्करण की सफलता के बाद, इस साल का महोत्सव न केवल फ्रेंच सिनेमा बल्कि भारतीय सिनेमा की उन फिल्मों को भी प्रदर्शित करेगा, जिन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया था।

महोत्सव का उद्देश्य सिर्फ फिल्में दिखाना ही नहीं, बल्कि निपुण रचनाकारों, अभिनेताओं और लेखकों के साथ संवाद के माध्यम से फिल्म निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना भी है। इस साल फेस्टिवल की शुरुआत अली और रेडौने बुगेराबा द्वारा निर्देशित फिल्म डेलोकैलिस की स्क्रीनिंग से होगी। इसके बाद विभिन्न शैलियों और विषयों पर आधारित फ्रेंच फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

आधिकारिक साइट के अनुसार कोलकाता के नंदन में आयोजित इस फेस्टिवल में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है, लेकिन सीटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी।

मनोरंजन

अपने ही शहर में टूरिस्ट बनीं श्रद्धा कपूर, मुंबई की सड़कों से लेकर खाने तक की दिखाई झलक

Published

on

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी सादगी और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी झलकियां साझा करती रहती हैं। कभी वह अपने परिवार के साथ बिताए पलों की तस्वीरें दिखाती हैं, तो कभी अपने सफर और पसंदीदा चीजों से फैंस को रूबरू कराती हैं।

अब श्रद्धा ने अपने ही शहर मुंबई को एक टूरिस्ट की नजर से देखने की कोशिश की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिनमें वह मुंबई की गलियों में घूमती और शहर के अलग-अलग रंगों को महसूस करती नजर आ रही हैं।

श्रद्धा कपूर की ओर से इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। पोस्ट में एक तस्वीर उनकी गाड़ी के अंदर की है, जिसमें वह सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह एक रेस्टोरेंट में बैठी हुई भी दिखाई दे रही हैं। एक अन्य तस्वीर में खाने से सजी पूरी टेबल नजर आ रही है, जिसमें टेस्टी खानों से भरी थालियां रखी हुई हैं।

इसके साथ ही उन्होंने गाड़ी से बनाए गए दो वीडियो भी साझा किए। पहले वीडियो में मुंबई का हाईवे दिखाई देता है। सामने चौड़ी सड़क और उसके दोनों ओर ऊंची-ऊंची इमारतें नजर आ रही हैं। दूसरे वीडियो में सड़क किनारे लगा हुआ कपड़ों का बाजार दिखाई देता है। इस बाजार में काफी भीड़ नजर आ रही है और लोग दुकानों पर खरीदारी करते दिख रहे हैं। इस पोस्ट के साथ श्रद्धा ने लिखा, “खुद की सिटी में टूरिस्ट बने हो कभी?”

श्रद्धा कपूर के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में फिल्म ‘तीन पत्ती’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि उन्हें असली पहचान साल 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने आरोही का किरदार निभाया था और उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद वह ‘एक विलेन’ में नजर आईं, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख थे। उन्होंने ‘हैदर’, ‘एबीसीडी 2’, ‘बागी’, ‘रॉक ऑन 2’, ‘ओके जानू’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए।

‘स्त्री’ में उनका रहस्यमयी किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया। इसके बाद वह ‘साहो’, ‘छिछोरे’, ‘बागी 3’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी फिल्मों का हिस्सा बनीं। वहीं ‘स्त्री 2’ की सफलता ने भी श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी।

Continue Reading

मनोरंजन

24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं माधुरी दीक्षित, ‘कोण होणार करोडपती’ में दिखेगा नया अंदाज

Published

on

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने लंबे फिल्मी करियर में एक्टिंग और डांस से तो दर्शकों का दिल जीता ही है, अब वह एक नई जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही टीवी के लोकप्रिय क्विज शो के मराठी वर्जन ‘कोण होणार करोडपती’ को होस्ट करती नजर आएंगी। यह शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लोकप्रिय फॉर्मेट पर आधारित है।

खास बात यह है कि माधुरी करीब 24 साल बाद एक बार फिर टीवी होस्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। शो को लेकर वह काफी उत्साहित हैं, और उन्होंने बताया कि उन्हें इस प्रोजेक्ट की तरफ सबसे ज्यादा कंटेस्टेंट्स की कहानियों और उनके सपनों ने आकर्षित किया।

शो में शामिल होने की वजह बताते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा, ”’कोण होणार करोडपती’ सिर्फ सवालों के जवाब देकर पैसे जीतने वाला शो नहीं है, बल्कि यह लोगों के आत्मविश्वास और सपने देखने की हिम्मत से भी जुड़ा है। मुझे सबसे ज्यादा उत्साह इस बात का है कि मैं कंटेस्टेंट्स की कहानियों और उनके सपनों के जरिए उनसे जुड़ पाऊंगी। लोगों की जिंदगी के बारे में जानना और उनके सपनों को समझना मुझे इस शो का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करता है।”

माधुरी ने एक्टिंग और होस्टिंग के बीच के अंतर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ”एक अभिनेता को कैमरे के सामने किसी किरदार में ढलना पड़ता है, जबकि होस्ट के तौर पर वह खुद रह सकता हैं। इस शो में दर्शक मेरा स्वाभाविक अंदाज देखेंगे। मैं कंटेस्टेंट्स के सामने बैठकर उनकी जिंदगी के बारे में बात करूंगी और उनकी बातें सुनूंगी।”

‘कोण होणार करोडपती’ के जरिए माधुरी करीब 24 साल बाद टीवी होस्टिंग में वापसी कर रही है। इससे पहले वह ‘कहीं ना कहीं कोई है’ नाम के टीवी शो को होस्ट कर चुकी हैं। हालांकि, इसके बाद उन्होंने फिल्मों और दूसरे प्रोजेक्ट्स में ज्यादा ध्यान दिया।

मराठी ‘केबीसी’ फॉर्मेट को माधुरी से पहले सचिन खेडेकर, स्वप्निल जोशी और नागराज मंजुले जैसे कलाकार होस्ट कर चुके हैं।

शो के मेकर्स ने इसी महीने ‘कोण होणार करोडपती’ का पहला प्रोमो भी जारी किया था। इसमें माधुरी पारंपरिक महाराष्ट्रीयन अंदाज में नजर आई थीं। उनके इस लुक ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। प्रोमो सामने आने के बाद से ही शो को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

माधुरी के इस नए सफर की जानकारी को देते हुए मेकर्स ने बताया था कि माधुरी को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मराठी वर्जन ‘कोण होणार करोडपती’ को होस्ट करने के लिए चुना गया है। उन्होंने शो के प्रोमो की शूटिंग पूरी कर ली है और इसे हिंदी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के प्रीमियर एपिसोड के साथ जोड़े जाने की तैयारी थी। हिंदी ‘केबीसी’ को महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

‘टॉक्सिक’ पब्लिक रिव्यू : फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, सुबह के शो में पहुंचीं हुमा कुरैशी

Published

on

साउथ एक्टर यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ बुधवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा था, जिसका असर देखने के लिए अभिनेत्री हुमा कुरैशी सुबह के शो में सिनेमाघर में पहुंची।

शो खत्म होने के बाद अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में सभी से फिल्म को देखने की अपील भी की। उन्होंने कहा, “फिल्म को लेकर मैं, बहुत उत्साहित हूं, जिसकी वजह से मैं सुबह 7 बजे के शो में दर्शकों का रिएक्शन देखने के लिए आई थी।”

सिनेमाघरों में दर्शकों की भी भारी भीड़ देखने को मिली, जिसमें युवा ही ज्यादातर देखने को मिले। सिनेमाघरों से बाहर निकलने के बाद उन्होंने फाइट सीन्स की जमकर तारीफ की। साथ ही, यश के काम की जमकर सराहना की।

एक दर्शक ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा, “फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने आए थे। फिल्म हम सभी को बहुत अच्छी लगी। मैं बस यही कहना चाहूंगा कि आज तक किसी को भी इतने एक्शन सीन कभी भी बॉलीवुड में देखने को नहीं मिले होंगे। फिल्म में बहुत सराहनीय काम किया गया है, प्रेजेंटेशन से लेकर निर्देशन सब कुछ अच्छा था।”

उन्होंने सभी एक्टर्स के काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “यश समेत सभी कलाकारों ने काम अच्छा किया है। आप शुरू के 5-10 मिनट बाद ही समझ जाओगे कि मूवी आपको कहां ले जाने वाली है। हालांकि, फर्स्ट हाफ ज्यादा मजेदार है।”

एक और दर्शक ने यश के अभिनय की प्रशंसा करते कहा, “यश की एक्टिंग बहुत मजेदार है। फिल्म में सभी अभिनेत्रियों ने अच्छा काम किया है। इसके एक्शन सीन्स शानदार थे।”

एक दर्शक ने यश की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म तो काबिले तारीफ थी, लेकिन मुझे यश का काम भी काफी पसंद आया। मैं यश का फैन हूं।

एक लड़की ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, “फिल्म बहुत शानदार थी। यश समेत सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। फर्स्ट हाफ ज्यादा मजेदार था।”

एक दर्शक को कियारा आडवाणी का काम काफी पसंद आया। उन्होंने कहा, “फिल्म बहुत शानदार थी यश ने बहुत अच्छा काम किया था, लेकिन मुझे कियारा आडवाणी का काम बहुत अच्छा लगा।”

एक अन्य दर्शक ने कहा, “फिल्म अच्छी है, हां थोड़ी सी जटिल है अगर कोई इसे अच्छे से देखेगा तो समझ में आएगी। मुझे सेकंड हाफ ज्यादा अच्छा लगा था। फर्स्ट हाफ समझना थोड़ा मुश्किल था।”

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र2 hours ago

पैगंबर साहब इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि जानवरों के लिए भी दुनिया में रहमत बनकर आए।

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

तेलंगाना: मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने मिलाद-उन-नबी की दी बधाई

खेल3 hours ago

एशियन गेम्स में जब तक पदक नहीं जीतूंगी, घर नहीं जाऊंगी: मीराबाई चानू

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

भारत में इस्तेमाल हो रहा ऑफिस स्पेस 900 मिलियन स्क्वायर फीट के पार, बीते एक वर्ष में 6 प्रतिशत का हुआ इजाफा

मनोरंजन3 hours ago

अपने ही शहर में टूरिस्ट बनीं श्रद्धा कपूर, मुंबई की सड़कों से लेकर खाने तक की दिखाई झलक

महाराष्ट्र3 hours ago

नगर निगम ने मूर्ति बनाने से लेकर उसकी डिलीवरी तक का रिकॉर्ड रखने के बारे में कोई निर्देश जारी नहीं किया है।

मनोरंजन4 hours ago

24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं माधुरी दीक्षित, ‘कोण होणार करोडपती’ में दिखेगा नया अंदाज

व्यापार4 hours ago

एआई सुरक्षा बाजार में तेज उछाल, 2027 तक 4.8 अरब डॉलर और 2028 तक 7.7 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

महाराष्ट्र5 hours ago

ईद मिलाद-उन-नबी 2026: मुंबई में भव्य जश्न के साथ मनाया गया यह त्योहार; सीएम फडणवीस और नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

मनोरंजन5 hours ago

‘टॉक्सिक’ पब्लिक रिव्यू : फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, सुबह के शो में पहुंचीं हुमा कुरैशी

अपराध4 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

मनोरंजन3 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

व्यापार2 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

राजनीति2 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

मनोरंजन3 weeks ago

‘खतरनाक स्टंट करने की हिम्मत देते हैं’, फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी को बताया मजबूत सपोर्ट

रुझान